समाचार-पत्र का महत्त्व पर निबंध – Importance Of Newspaper Essay In Hindi

Importance Of Newspaper Essay In Hindi

समाचार-पत्र का महत्त्व पर निबंध – Essay On Importance Of Newspaper In Hindi

प्रजातन्त्र और समाचार–पत्र – Democracy And Newspaper

रूपरेखा–

  • प्रस्तावना,
  • समाचार–पत्रों का विकास,
  • प्रचलित पत्र–पत्रिकाएँ,
  • समाचार वितरण एजेन्सियाँ,
  • समाचार–पत्रों का महत्त्व,
  • समाचार–पत्रों का दायित्व,
  • उपसंहार।

साथ ही, कक्षा 1 से 10 तक के छात्र उदाहरणों के साथ इस पृष्ठ से विभिन्न हिंदी निबंध विषय पा सकते हैं।

समाचार-पत्र का महत्त्व पर निबंध – Samaachaar-Patr Ka Mahattv Par Nibandh

प्रस्तावना–
कवि दिनकर कहते हैं-

“नव्य नर की मष्टि में विकराल,
हैं सिमटते जा रहे प्रत्येक क्षण दिक्काल।”

आज का महत्त्वाकांक्षी मानव देश और काल की सीमाओं को लाँघता हुआ विश्व नागरिकता के पथ पर बढ़ा चला जा रहा है। आज उसको अपने पड़ोस में या अपने नगर में ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण विश्व में प्रतिक्षण घटित होने वाली घटनाओं को जानने की इच्छा होती है।

उसकी इस ज्ञान–पिपासा को तृप्त करने में समाचार–पत्रों की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। यही कारण है कि आज समाचार–पत्र मनुष्य की परम आवश्यकता बन गया है।

Importance Of Newspaper Essay In Hindi

समाचार–पत्रों का विकास–समाचार–पत्र
शब्द आज पूरी तरह लाक्षणिक हो गया है। अब समाचार–पत्र केवल समाचारों से पूर्ण पत्र नहीं रह गया है, बल्कि यह साहित्य, राजनीति, धर्म, विज्ञान, ज्योतिष आदि विविध विधाओं को भी अपनी कलेवर सीमा में सँभाले चल रहा है।

किन्तु वर्तमान स्वरूप में आते–आते समाचार–पत्र ने एक लम्बी यात्रा तय की है। भारत में अंग्रेजी शासन के साथ समाचार–पत्र का आगमन हुआ। इसके विकास और प्रसार में ईसाई मिशनरियों, ईश्वर चन्द्र विद्यासागर और राजा राममोहन राय का योगदान महत्त्वपूर्ण रहा।।

Importance Of Newspaper Essay

प्रचलित पत्र–पत्रिकाएँ–देश
के स्वतन्त्र होने के पश्चात् समाचार–पत्रों का तीव्रता से विकास हुआ और आज अनेक सार्वदेशिक एवं क्षेत्रीय समाचार–पत्र प्रकाशित हो रहे हैं। इनमें हिन्दी भाषा में प्रकाशित–नवभारत टाइम्स, हिन्दुस्तान, जनमत, पंजाब केसरी, नवजीवन, जनयुग, राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, भारत, आज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर आदि हैं तथा अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित–टाइम्स ऑफ इण्डिया, इण्डियन एक्सप्रेस, हिन्दुस्तान टाइम्स, नार्दर्न इण्डिया पत्रिका, स्टेट्समैन आदि हैं।

इनके अतिरिक्त अनेक साप्ताहिक, पाक्षिक एवं मासिक पत्रिकाएँ भी प्रकाशित हो रही हैं।

समाचार वितरण एजेन्सियाँ–समाचार–पत्र
अब एक सुसंगठित और विश्वव्यापी उद्योग बन चुका है। अब समाचार उपलब्ध कराने वाली एजेन्सियाँ हैं जिनके संवाददाता सारे संसार में कार्यरत रहते हैं। विभिन्न देशों की अपनी समाचार एजेन्सियाँ भी कार्यरत हैं। पी. टी. आई., तास, न्यु चाइना, समाचार, यु. एन. आई, ब्लासम कम्य. आदि ऐसी ही समाचार एजेन्सियाँ हैं।

समाचार–पत्रों का महत्त्व–समाचार–पत्र
मीडिया का एक प्रमुख अंग है। दूरदर्शन और रेडियो के रहते हुए भी समाचार–पत्रों की व्यापकता और विश्वसनीयता बराबर बनी हुई है। __ जीवन के हर क्षेत्र के लिए आज समाचार–पत्र महत्त्वपूर्ण बन गया है। राजनीति को प्रभावित करने में समाचार–पत्रों की भूमिका निरंतर प्रभावशाली होती जा रही है।

राजनेताओं की मनमानी और गोपनीय कार्य–प्रणाली पर समाचार–पत्रों ने काफी अंकुश लगाया है। जनमत को प्रभावित करने और राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने में समाचार–पत्रों की भूमिका सराहनीय है।

व्यापारिक गतिविधियों का प्रकाशन, ग्राहक को सचेत करना, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को स्थान देना, सामाजिक परिवर्तनों पर सही दृष्टिकोण, खेल और मनोरंजन को समुचित स्थान तथा नवीनतम वैज्ञानिक प्रगति को प्रकाश में लाना आदि ऐसे कार्य हैं, जिन्होंने समाचार–पत्रों को जीवन का महत्त्वपूर्ण अंग बना दिया है। यही कारण है कि आज समाचार–पत्र प्रजातंत्र का प्रहरी और चतुर्थ स्तम्भ माना जा रहा है।

समाचार–पत्रों का दायित्व–समाचार–पत्रों
के व्यापक महत्त्व को देखते हुए उनके द्वारा कुछ दायित्वों का निर्वहन भी आवश्यक माना गया है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर समाचार–पत्रों से आशा की जाती है कि वे विश्व–शांति और विश्वबंधुत्व की भावना को प्रोत्साहित करें। उनके समाचार राष्ट्रीय या वर्ग–विशेष के हितों से प्रभावित न हों। उनमें पारदर्शिता और तटस्थता हो।

राष्ट्रीय स्तर पर प्रजातांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना और जनता को जागरूक बनाना तथा शासन की गलत नीतियों की आलोचना करना भी समाचार–पत्रों का दायित्व है। सामाजिक–सौहार्द्र और धार्मिक समरसता को प्रोत्साहित करना भी महत्त्वपूर्ण दायित्व है। इसके अतिरिक्त प्रामाणिकता और आत्मनियंत्रण भी समाचार–पत्रों के लिए अनिवार्य अपेक्षा है।

पीत–पत्रकारिता, अनावश्यक सनसनी फैलाना और अतिव्यावसायिकता पर नियंत्रण रखना भी समाचार–पत्रों का दायित्व है। प्रेस परिषद् इस दिशा में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है।

उपसंहार–
पत्रकारिता को एक गौरवशाली आजीविका माना गया है। अतः क्षुद्र लाभों से और भयादोहन से मुक्त रहकर उसे सामाजिक नेतृत्व की महती भूमिका निभानी चाहिए। प्रेस की स्वतंत्रता प्रजातंत्र की सुरक्षा का आधार है। अतः जनता और शासन दोनों को इसका सम्मान करना चाहिए।

जल ही जीवन है निबंध – Water Is Life Essay In Hindi

Water Is Life Essay In Hindi

जल ही जीवन है निबंध – (Essay On Water Is Life In Hindi)

विश्व में गहराता जलसंकट – Deep Water Scarcity In The World

रूपरेखा–

  • प्रस्तावना,
  • जल का महत्त्व,
  • जलाभाव का परिणाम,
  • जल की उपलब्धता,
  • भावी जल संकट,
  • उपसंहार।

साथ ही, कक्षा 1 से 10 तक के छात्र उदाहरणों के साथ इस पृष्ठ से विभिन्न हिंदी निबंध विषय पा सकते हैं।

जल ही जीवन है निबंध – Jal Hee Jeevan Hai Nibandh

प्रस्तावना–
वेदों में कहा गया है–’आप एव ससर्जादौ’ अर्थात् परमात्मा ने सबसे पहले जल की सृष्टि की। पुराणों में विष्णु के प्रथम अवतार वाराह द्वारा जलमग्न पृथ्वी का उद्धार किए जाने का वर्णन मिलता है। प्रलय अर्थात् सृष्टि का अन्त होने पर समस्त धरती जलमग्न हो जाती है।

इन बातों को हम मिथक कह सकते हैं, किन्तु विज्ञान के अनुसार जल जीवन या जीव–सृष्टि की प्रथम शर्त है। चन्द्रमा या मंगल पर जीवन की खोज में जुटे वैज्ञानिकों की आशा का बिन्दु भी, वहाँ कहीं न कहीं जल की उपस्थिति पर ही टिका है। शब्दकोश भी जल और जीवन को पर्यायवाची बताता है।

Water Is Life Essay

जल का महत्त्व–
सम्पूर्ण सौरमण्डल में आज तक ज्ञात ग्रहों में पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जहाँ जल का अपार भण्डार है। जल के बिना जीवन की कल्पना ही असम्भव है। जल ने ही पृथ्वी पर चर–अचर जीव जगत् को सम्भव बनाया है। जीवाणु लेकर स्थूलतम जीव हाथी तक और शैवाल से लेकर गगनचुम्बी वृक्षों तक सभी का जीवनाधार जल ही है। मानव शरीर में भी सर्वाधिक मात्रा जल की ही है।

जल की कमी हो जाने पर जीवन के लाले पड़ जाते हैं और कृत्रिम उपायों से शरीर में उसकी पूर्ति करनी पड़ती है। हमारे भोजन, वस्त्र, भवन, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संतुलन सभी के लिए जल का कोई विकल्प नहीं है। हमारी सुख–सुविधा, आमोद–प्रमोद और मनोरंजन भी जल से जुड़ा हुआ है। घरों में कपड़े धोने, भोजन बनाने, स्नान करने और गर्मी से बचने को कूलर चलाने में जल ही सहायक होता है।

जलाशयों में तैरकर और नौकाविहार करके हम आनन्दित होते हैं। हमारी गृह–वाटिकाओं में जल चाहिए। पार्कों और वनांचलों की हरियाली जल पर ही टिकी है। जल के बिना कृषि की कल्पना ही नहीं की जा सकती। जीवन के अस्तित्व और पोषण से जुड़ी किसी भी वस्तु को देख लीजिए, किसी न किसी स्तर पर उसे जल के योगदान की आवश्यकता अवश्य होती है।

Water Is Life Essay In Hindi

जलाभाव का परिणाम–
कल्पना कीजिए कि पृथ्वी कभी जल–विहीन हो जाय तो क्या दृश्य उपस्थित होगा ? सारा जीव जगत् तड़प–तड़प कर दम तोड़ेगा। यह मनोरम हरीतिमा, ये इठलाती नदियाँ, झर–झर करते निर्झर, लहराते सागर, रिमझिम बरसते मेघ, ये चहल–पहल, दौड़ते वाहन, नृत्य–संगीत के आयोजन, ये मारामारी, सब कुछ नामशेष हो जाएँगे।

जल की उपलब्धता–
प्रकृति ने जीवनाधार जल की प्रभूत मात्रा मानव जाति को उपलब्ध कराई है। पृथ्वी का लगभग तीन–चौथाई भाग जलावृत है। इसमें मानवोपयोगी जल की मात्रा भी कम नहीं है। नदियों, सरोवरों, झीलों आदि के रूप में पेयजल उपलब्ध है।

भावी जल–संकट–आज
प्रकृति के इस निःशुल्क उपहार पर संकट के बादल मँडरा रहे हैं। नगरों और महानगरों के अबाध विस्तार ने तथा औद्योगीकरण के उन्माद ने भूगर्भीय जल के मनमाने दोहन और अपव्यय को प्रोत्साहित किया है। भारत के अनेक प्रदेश, जिनमें राजस्थान भी सम्मिलित है, जल स्तर के निरंतर गिरने से संकटग्रस्त हैं। जल की उपलब्धता निरंतर कम होती जा रही है।

इस संकट के लिए मनुष्य ही प्रधान रूप से उत्तरदायी है। अति औद्योगीकरण से बढ़ रहे भूमण्डलीय ताप (ग्लोबल वार्मिंग) से, ध्रुवीय हिम तथा ग्लेशियरों के शीघ्रता से पिघलने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वैज्ञानिक घोषणा कर रहे हैं कि अगली तीन–चार दशाब्दियों में गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र आदि का केवल नाम ही शेष रह जाएगा। हिम तथा ग्लेशियरों के पिघलने से समुद्र का जल–स्तर बढ़ जाएगा तथा समुद्र तट पर बसे शहर खत्म हो जायेंगे।

उपसंहार–
‘जल है तो जीवन है’ इस सच को राजस्थान से अधिक और कौन जानता है। जल जैसी बहुमूल्य वस्तु के प्रति हमारा उपेक्षापूर्ण रवैया कितना घातक हो सकता है, यह उपर्युक्त विवरण से स्पष्ट है। अतः अभी से जल–प्रबंधन के प्रति जागरूक होना हमारे लिए जीवित रहने की शर्त बन गया है।

अतः परम्परागत एवं आधुनिक तकनीकों से जल के संरक्षण और भंडारण का कार्य युद्ध–स्तर पर होना चाहिए। जनता और प्रशासन दोनों के उद्योग और सहयोग से ही इस भावी संकट से पार पाना सम्भव है।

भ्रष्टाचार पर निबंध – Corruption Essay in Hindi

Corruption Essay in Hindi

भ्रष्टाचार पर छोटे-बड़े निबंध (Essay on Corruption in Hindi)

भ्रष्टाचार : कारण और निवारण अथवा भारत का राष्ट्रीय चरित्र और भ्रष्टाचार – (Corruption: Causes And Prevention Or National Character And Corruption Of India)

रूपरेखा-

  • प्रस्तावना,
  • भ्रष्टाचार क्या है?
  • भ्रष्टाचार के विविध रूप,
  • भ्रष्टाचार की व्यापकता,
  • भ्रष्ट राजनीतिज्ञ,
  • सरकार की जन-विरोधी नीतियाँ,
  • निवारण के उपाय,
  • उपसंहार।

साथ ही, कक्षा 1 से 10 तक के छात्र उदाहरणों के साथ इस पृष्ठ से विभिन्न हिंदी निबंध विषय पा सकते हैं।

प्रस्तावना-
‘आचारः परमोधर्मः’ भारतीय संस्कृति का सर्वमान्य सन्देश रहा है। सदाचरण को व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन का आधार मानने के कारण ही भारतभूमि ने विश्व में प्रतिष्ठा पाई थी। आज देश के सामने उपस्थित समस्याएँ और संकट, भ्रष्ट आचरण के ही परिणाम हैं।

Corruption Essay

भ्रष्टाचार क्या है? What is the Corruption

सत्य, प्रेम, अहिंसा, धैर्य, क्षमा, अक्रोध, विनय, दया, अस्तेय (चोरी न करना), शूरता आदि ऐसे गुण हैं जो प्रत्येक समाज में सम्मान की दृष्टि से देखे जाते हैं। इन गुणों की उपेक्षा करना या इनके विरोधी दुर्गुणों को अपनाना ही आचरण से भ्रष्ट होना या भ्रष्टाचार है, किन्तु आज भ्रष्टाचार से हमारा तात्पर्य अनैतिक आचरण द्वारा जनता के धन की लूट से है।

Corruption Essay in Hindi

भ्रष्टाचार के विविध रूप-
आज भ्रष्टाचार देश के हर वर्ग और क्षेत्र में छाया हुआ है। चाहे शिक्षा हो, चाहे धर्म, चाहे व्यवसाय हो, चाहे राजनीति, यहाँ तक कि कला और विज्ञान भी इस घृणित व्याधि से मुक्त नहीं हैं। सरकारी कार्यालयों में जाइए तो बिना सुविधा शुल्क के आपका काम. नहीं होगा।

भ्रष्टाचार की व्यापकता-
भारत में भ्रष्टाचार का कारण वह औपनिवेशिक जनविरोधी केन्द्रीयकृत प्रशासनिक ढाँचा है, जो देश को अंग्रेजी साम्राज्य से विरासत में मिला है। नेतृत्व की कमजोरी के कारण इसको जनोपयोगी बनाने का प्रयास ही नहीं हो सका है।

भ्रष्टाचार निरन्तर फैलता गया है। जब से भारत में वैश्वीकरण, निजीकरण, उदारीकरण, बाजारीकरण की नीतियाँ बनी हैं, तब से घोटालों की बाढ़ आ गयी है। राष्ट्रमंडल खेल घोटाला, आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाला, एंट्रेक्स-इसरो घोटाला, अवैध खनन घोटाला, आईपीएल घोटाला, नोट के बदले वोट घोटाला, पिछली केन्द्रीय सरकार के खनन तथा ‘टूजी’ घोटाले भ्रष्टाचार की अटूट परंपरा का स्मरण कराते हैं।

भ्रष्ट राजनीतिज्ञ-यथा राजा तथा प्रजा की कहावत के अनुसार भ्रष्टाचार शासकों से जनता की ओर फैल रहा है। अकेले टू जी घोटाले में सरकारी धन की जो लूट हुई है, उससे सभी भारतीय परिवारों को भोजन दिया जा सकता है शिक्षा के कानूनी अधिकार को हकीकत में बदला जा सकता है।

सरकार की जनविरोधी नीतियाँ-
पिछली सरकारों की आर्थिक नीतियाँ, जिनको उदारवाद या आर्थिक सुधार का ‘शुगर कोटेड’ रूप देकर पेश किया गया, जन विरोधी थीं। इनके द्वारा जनता के धन को कानूनी वैध रूप देकर लूटा गया है।

जैसे सट्टा गैर-कानूनी है पर शेयर बाजार तथा वायदा बाजार का सट्टा पूरी तरह कानूनी है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी निजीकरण ने भी भ्रष्टाचार में वृद्धि की है।

जल, जंगल, जमीन, खनिज, प्राकृतिक संसाधन आदि को कानून बदलकर कम्पनियों तथा पूँजीपतियों को लुटाया जाना। किसानों, मजदूरों, गरीबों, आदिवासियों के शोषण का दुष्परिणाम नक्सलवाद के रूप में सामने आ चुका है। टू जी घोटाले में टाटा, रिलायन्स आदि के नाम भी हैं। इन कम्पनियों ने सरकार से सस्ते आवंटन प्राप्त कर विदेशी कम्पनियों को बेचकर करोड़ों रुपयों का लाभ कमाया है।

निवारण के उपाय-
भ्रष्टाचार की इस बाढ़ से जनजीवन की रक्षा केवल चारित्रिक दृढ़ता ही कर सकती है। समाज और देश के व्यापक हित में जब व्यक्ति अपने नैतिक उत्तरदायित्व का अनुभव करे और उसका पालन करे तभी भ्रष्टाचार का विनाश हो सकता है।

भ्रष्टाचार का अन्त करने के लिए वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था को बदलना भी जरूरी है। इसके लिए आई.ए.एस. अधिकारियों को प्राप्त शक्तियों में कमी करना आवश्यक है। निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की योग्यता, आयु तथा कर्त्तव्य परायणता तय होनी चाहिए। अयोग्य जन प्रतिनिधि को वापस बुलाने का अधिकार जनता को होना चाहिए।

चुनाव में खड़े होने वाले व्यक्ति की सम्पत्ति तथा आचरण की जाँच होनी चाहिए। राजनीति में अपराधियों का प्रवेश रुकना चाहिए। पूँजीवादी आर्थिक नीतियाँ जो विदेशी पूँजी पर आधारित हैं, बदलकर जनवादी स्वदेशी अर्थनीति को अपनाया जाना चाहिए। प्रशासन में शुचिता और पारदर्शिता होनी चाहिए।

उपसंहार-
भारत में भ्रष्टाचार की दशा अत्यन्त भयावह है। बड़े-बड़े पूँजीपति, राजनेता तथा प्रशासनिक अधिकारियों का गठजोड़ इसके लिए जिम्मेदार है। इससे मुक्ति के लिए निरन्तर सजग रहकर प्रयास करना जरूरी है।

सौभाग्य से जनता को सजग रहकर उनका समर्थन और सहयोग करना चाहिए। वर्तमान केन्द्रीय सरकार ने एक सीमा तक उच्चस्तर पर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का प्रयास किया है। पारदर्शिता पर भी जोर दिया गया है।

जनसँख्या पर निबंध – Population Essay In Hindi

Population Essay In Hindi

जनसँख्या पर निबंध – Essay On Population In Hindi

भारत की बढ़ती जनसंख्या एक गंभीर समस्या है। भारत जनसंख्या की दृष्टि से चीन के बाद दूसरा देश है। अभी वर्तमान समय में अनुमानित एक सौ तीस करोड़ के आँकड़े को भी पार कर गई है।

साथ ही, कक्षा 1 से 10 तक के छात्र उदाहरणों के साथ इस पृष्ठ से विभिन्न हिंदी निबंध विषय पा सकते हैं।

यदि इसी गति से बढ़ती गई, तो एक दिन चीन को भी पीछे छोड़ देगी। जनसंख्या वृद्धि की समस्या अत्यंत विकराल है। यह ऐसी समस्या है जो स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से अब तक लगातार बढ़ती ही जा रही है। वर्तमान में यह समस्या गंभीर चिंता का विषय बन गई है।

भारत में जनसंख्या वृद्धि के अनेक कारण हैं, इनमें सबसे प्रमुख है भारतीयों की धार्मिक भावनाएँ, अंधविश्वास तथा अशिक्षा। भारत की अधिकांश जनसंख्या गाँवों में रहती है। गाँवों में रहने वाले लोग अंधविश्वासी, अशिक्षित तथा धार्मिक मान्यताओं को मानने वाले होते हैं।

वे संतान को ईश्वर का दिया हुआ वरदान मानते हैं। परिवार नियोजन के साधनों को धर्म विरोधी तथा अनैतिक बताते हैं। इसीलिए गाँवों में जनसंख्या का विस्तार तेजी से हुआ है और हो रहा है। जनसंख्या की वृद्धि का अन्य कारण है बाल विवाह।

गाँवों में लड़कियों की शादी अल्पायु में यानी चौदह-पंद्रह वर्षों में कर दी जाती है। इस कारण वे जल्दी माँ बन जाती हैं। इससे उनको संतानोत्पत्ति के लिए लंबा समय मिल जाता है। पुत्र की चाहत में कई-कई बेटियाँ होना सामान्य बात है। जनसंख्या की वृधि के अनेक दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी के प्रभाव से बेकारी की समस्या बढ़ रही है।

बेकारी की समस्या बढ़ने के कारण इससे संबंधित अनेक प्रकार की समस्याएँ जैसे अपराध, भ्रष्टाचार, गरीबी, जीवन स्तर में कमी, कुपोषण आदि की समस्याएँ भी उपस्थित हो गई हैं। जनसंख्या की अधिकता के कारण गाँवों के लोगों का पलायन शहरों की ओर हो रहा है। आज महानगरों में बढ़ती हुई जनसंख्या के लिए आवास योग्य भूमि का इतना अभाव हो गया है कि लोगों को झुगी-झोपड़ियों, स्लम आदि में रहने को विवश होना पड़ रहा है।

यद्यपि भारत ने औद्योगिक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है, परंतु जनसंख्या की निरंतर वृद्धि के कारण यह प्रगति बहुत कम लगती है। बेरोजगारी को बढ़ाने में भी सर्वाधिक योगदान जनसंख्या की वृधि ही है। बेरोजगार होने के कारण युवकों में अपराध करने की प्रवृत्ति बढ़ती रहती है। जिससे देश में शांति और व्यवस्था भंग हो जाती है।

जनसंख्या की वृद्धि पर अंकुश लगाने के लिए गाँवों के लोगों में जागृति लाना आवश्यक है। उन्हें परिवार नियोजन के लिए प्रोत्साहित किया जाना अनिवार्य है। इसके लिए विवाह कानून को भी कठोरता से लागू किया जाना चाहिए। इसके लिए शिक्षा का प्रचार-प्रसार बहुत आवश्यक है।

सरकार को इसके लिए ठोस कदम उठाने होंगे, एक या दो संतान वाले लोगों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। तथा अधिक संतान वालों पर कर आदि लगाकर या उन्हें मिलने वाली सुविधाओं में कमी कर हतोत्साहित करना चाहिए।

Population Essay

महिला सशक्तिकरण पर निबंध – Women Empowerment Essay In Hindi

Women Empowerment Essay In Hindi

महिला सशक्तिकरण पर छोटे तथा बड़े निबंध (Essay on Women Empowerment in Hindi)

स्त्री शिक्षा और महिला–उत्थान – Female Education And Female Upliftment

रूपरेखा–

  • प्रस्तावना,
  • समाज में स्त्रियों का स्थान,
  • महिलाओं की प्रगति,
  • स्त्री सशक्तीकरण जरूरी,
  • स्त्री शिक्षा की आवश्यकता और महत्व,
  • उपसंहार।।

साथ ही, कक्षा 1 से 10 तक के छात्र उदाहरणों के साथ इस पृष्ठ से विभिन्न हिंदी निबंध विषय पा सकते हैं।

प्रस्तावना–
मानव समाज के दो पक्ष हैं–स्त्री और पुरुष। प्राचीनकाल से ही पुरुषों को स्त्री से अधिक अधिकार प्राप्त रहे हैं। स्त्री को पुरुष के नियंत्रण में रहकर ही काम करना पड़ा है।

‘नारी स्वतंत्रता के योग्य नहीं है’, कहकर स्मतिकार मन ने स्त्री को बन्धन में रखने का मार्ग खोल दिया है, किन्तु वर्तमान शताब्दी प्राचीन रूढ़ियों को तोड़कर आगे बढ़ने का समय है। स्त्री भी पुराने बन्धनों से मुक्त होकर आगे बढ़ रही है।

Women Empowerment Essay

समाज में स्त्रियों का स्थान–
समाज में स्त्रियों को द्वितीय श्रेणी का नागरिक माना जाता है। उनको पुरुष के समान स्थान तथा महत्त्व आज भी प्राप्त नहीं है। उसे बचपन से वृद्धावस्था तक परम्परागत घर–गृहस्थी के काम करने पड़ते हैं।

अब बालिकाओं को स्कूलों में पढ़ने जाने का अवसर मिलने लगा है, परन्तु काफी महिलाएँ शिक्षा से अब भी वंचित हैं। शिक्षा के अभाव में स्त्रियाँ आगे नहीं बढ़ पाती और समाज में अपना अधिकार तथा स्थान प्राप्त नहीं कर पाती।

Women Empowerment Essay In Hindi

महिलाओं की प्रगति–
स्वतंत्रता प्राप्त होने के पश्चात भारत निरन्तर प्रगति कर रहा है। महिलाएँ किसी देश की आधी शक्ति होती हैं। जब तक महिलाओं की प्रगति न हो तब तक देश की प्रगति अधूरी होती है।

भारत की प्रगति और विकास भी नारियों के पिछड़ी होने से अपूर्ण है। उद्योग–व्यापार, विभिन्न सेवाओं, सामाजिक संगठनों तथा राजनैतिक दलों में महिलाओं की उपस्थिति का प्रतिशत बहुत कम है।

चुनाव के समय राजनैतिक दल उन्हें अपना उम्मीदवार नहीं बनाते। लोकसभा तथा विधानसभाओं में महिलाओं के लिए स्थान सुरक्षित करने का बिल पेश ही नहीं हो पाता। पुरुष नेता उन्हें वहाँ देखना ही नहीं चाहते।

स्त्री सशक्तीकरण जरूरी–
आज के समाज में स्त्री को देवी, पूज्य, मातृशक्ति आदि कहकर भरमाया जाता है। वैसे उसे कदम–कदम पर अपनी कमजोरी और उसके कारण सामने आने वाली समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

घर तथा बाहर सभी उसकी कमजोरी का लाभ उठाते हैं। वर्ष 2002 से 2012 के बीच महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में 69 प्रतिशत वृद्धि हुई है। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के निम्नलिखित आँकड़े इसका खुलासा करते हैं

  • महिलाओं के विरुद्ध अपराध – 2002 – 2012 – वृद्धि का प्रतिशत
  • बलात्कार – 16373 – 24923 – 52.2
  • अपहरण – 14506 – 38262 – 163.8 —
  • पति या निकट सम्बन्धियों द्वारा अपराध – 49237 – 106527
  • कुल अपराध – 109784 – 186033 – 69

अपराधों के उक्त आँकड़ों को देखने पर और समाज में महिलाओं की दुर्दशा को देखते हुए स्त्री सशक्तीकरण आज की अनिवार्य आवश्यकता बन गयी है।

स्त्री शिक्षा की आवश्यकता और महत्व–
नारियों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यकता है- शिक्षित बनने की। शिक्षा ही महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा कर सकती है। शिक्षित होने पर ही उनमें किसी क्षेत्र में सफलतापूर्वक काम कर सकने की क्षमता विकसित हो सकती है।

घर के बाहर जाकर काम करने के लिए ही नहीं घर में परिवार के दायित्वों का निर्वाह करने के लिए भी शिक्षित होना बहुत सहायक होता है शिक्षित महिला अपने बच्चों का मार्गदर्शन अच्छी तरह करके उनका तथा देश का भविष्य सँभाल सकती हैं।

यद्यपि महिलाएँ प्रशासन, शिक्षण, चिकित्सा विज्ञान, राजनीति आदि क्षेत्रों में आगे आई हैं और अच्छा काम किया है। वे पुलिस और सेना में भी काम कर रही हैं किन्तु उनकी संख्या अभी बहुत कम है। शिक्षा के अवसरों के विस्तार से विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपस्थिति नि:संदेह बढ़ेगी।

उपसंहार–
शिक्षा से ही महिलाएँ शक्ति अर्जित करेंगी। शिक्षित और सशक्त महिलाएँ देश और समाज को भी शक्तिशाली बनाएँगी। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के लिए शिक्षा की व्यवस्था की जानी चाहिए।

इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है। शिक्षण संस्थाओं में उनके लिए स्थान आरक्षित होना तथा उनको आर्थिक सहयोग और सहायता दिया जाना भी परमावश्यक है।

भारतीय समाज में नारी का स्थान निबंध – Women’s Role In Modern Society Essay In Hindi

Women's Role In Modern Society Essay In Hindi

भारतीय समाज में नारी का स्थान निबंध – (Essay On Women’s Role In Modern Society In Hindi)

नारी तुम केवल श्रद्धा हो – Lady You Are Only Reverence

रूपरेखा–

  • प्रस्तावना,
  • नारी की वास्तविक स्थिति,
  • नारी के लिए तीन अभिशाप,
  • समाज में नारी का महत्व,
  • शिक्षित नारी की भूमिका,
  • उपसंहार।

साथ ही, कक्षा 1 से 10 तक के छात्र उदाहरणों के साथ इस पृष्ठ से विभिन्न हिंदी निबंध विषय पा सकते हैं।

भारतीय समाज में नारी का स्थान निबंध – Bhaarateey Samaaj Mein Naaree Ka Sthaan Nibandh

प्रस्तावना–
‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:’ आदिकाल से हमारा देश नारी–पूजक रहा है। तभी तो नारायण के गवं लक्ष्मी, शंकर के पूर्व भवानी, राम के पूर्व सीता और कृष्ण के पूर्व राधा का नामोच्चार होता है, फिर भी सामाजिक जीवन में भारतीय नारी कभी नर के समकक्ष सम्मान की अधिकारिणी नहीं बन पायी। भारतीय इतिहास के ‘मध्यकाल’ में तो नारी की स्थिति पशु से भी दयनीय हो गई थी।

नारी की वास्तविक स्थिति–नारी की सामाजिक स्थिति पर विचार करें तो आदर्श और यथार्थ में बड़ा अन्तर दृष्टिगत होता है। कविवर मैथिलीशरण गुप्त कहते हैं–

अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी।
आँचल में है दूध और आँखों में पानी॥

Women’s Role In Modern Society Essay In Hindi

कवि का यह भाव परुष–
धान समाज में नारी की वास्तविक स्थिति का परिचायक है। सच तो यह है कि समाज का परुष गई गरी की भमिका का विस्तार नहीं चाहता। उसे भय है कि नारी–अभ्युदय से उसका महत्त्व और एकाधिकार समाप्त हो जाएगा। नारी–जागरण के नाम पर नाटक तो बहुत होते हैं, किन्तु वे नाना प्रकार के पाखण्ड मात्र ही सिद्ध होते हैं। फिर भी आधुनिक भारतीय नारी सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है।

Women’s Role In Modern Society Essay

नारी के लिए तीन अभिशाप–
भारतीय नारी की भूमिका बाधित करने वाले तीन अभिशाप हैं–अशिक्षा, वैधव्य और पर्दा। इनमें अशिक्षा ही शेष दो अभिशापों का कारण बनी हई है। आज नगरवासिनी बालिकाएँ ही है। ग्रामीण क्षेत्र में नारी–शिक्षा आज भी एक दुःस्वप्न बनी हुई है।

नारी का महत्त्व–
समाज में नारी दो कुलों का उद्धार करती है। समाज में उसका अपूर्व स्थान है। उसके सहयोग के बिना समाज नहीं चल सकता। नारी को अशिक्षित रखकर राष्ट्र की आधी क्षमता को व्यर्थ किया जा रहा है। शिक्षा नारी में आत्मविश्वास पैदा करती है और बुरे दिनों में उसकी सबसे विश्वसनीय सहायिका बनती है।

शिक्षित नारी की भूमिका–
नारी–शिक्षा का देश में जितना भी प्रचार–प्रसार हुआ है, उसका परिणाम सभी के सामने है। आज नारी जीवन के हर क्षेत्र में पुरुष के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर कार्य करने की क्षमता रखती है। शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, धर्म, समाजसेवा और सेना में भी आज नारी अपनी प्रशंसनीय भूमिका निभा रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी आज नारी–चेतना करवटें ले रही है, उनको स्थानीय स्वशासन में 30% भागीदारी का अधिकार मिल गया है। नारी आज सफल व्यवसायी है, प्रबन्धक है, अध्यापक है, वकील है, मन्त्री है, प्रधानमन्त्री है, राज्यपाल है, राष्ट्रपति है, मुख्यमन्त्री है, वैज्ञानिक है तथा साहसिक अन्तरिक्ष अभियानों में पुरुषों से होड़ ले रही है। कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।

उपसंहार–
भारतीय नारी ने जीवन के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को प्रमाणित किया है। कुछ महिलाएँ शिक्षित होने का अर्थ कतिपय हास्यास्पद क्रिया–कलापों से जोड़ लेती हैं। उनके अनुसार विशेष वेश–भूषा अपनाना, फैशन–परेडों और किटी–पार्टियों में भाग लेना ही शिक्षा और प्रगतिशीलता की निशानी है।

भारतीय नारी के कुछ महत्त्वपूर्ण दायित्व हैं, उसे अपने विशाल नारी–समाज को आगे बढ़ाना है। देश की ग्रामीण–बहनों को उनके अज्ञान एवं अन्धविश्वासों से मुक्ति दिलानी है। अपनी महान परम्पराओं की पुनः स्थापना करनी है। समाज के निर्माण में नारी का महत्त्वपूर्ण स्थान है। इसी को लक्ष्य करके प्रसाद जी ने कहा है– नारी तुम केवल श्रद्धा हो।

महंगाई की समस्या पर निबन्ध – Problem Of Inflation Essay In Hindi

Problem Of Inflation Essay In Hindi

महंगाई की समस्या पर निबन्ध – Essay On Problem Of Inflation In Hindi

रूपरेखा–

  1. प्रस्तावना,
  2. महँगाई के कारण–
    • (क) जनसंख्या में तेजी से वृद्धि,
    • (ख) कृषि उत्पादन व्यय में वृद्धि,
    • (ग) कृत्रिम रूप से वस्तुओं की आपूर्ति में कमी,
    • (घ) मुद्रा–प्रसार,
    • (ङ) प्रशासन में शिथिलता,
    • (च) घाटे का बजट,
    • (छ) असंगठित उपभोक्ता,
    • (ज) धन का असमान वितरण,
  3. महँगाई के फलस्वरूप उत्पन्न होनेवाली कठिनाइयाँ,
  4. महँगाई को दूर करने के लिए सुझाव,
  5. उपसंहार।

साथ ही, कक्षा 1 से 10 तक के छात्र उदाहरणों के साथ इस पृष्ठ से विभिन्न हिंदी निबंध विषय पा सकते हैं।

महंगाई की समस्या पर निबन्ध – Mahangaee Kee Samasya Par Nibandh

प्रस्तावना–
भारत की आर्थिक समस्याओं के अन्तर्गत महँगाई की समस्या एक प्रमुख समस्या है। वस्तुओं के मूल्यों में वृद्धि का क्रम इतना तीव्र है कि आप जब किसी वस्तु को दोबारा खरीदने जाते हैं, वस्तु का मूल्य पहले से अधिक बढ़ा हुआ होता है। दिन–दूनी रात चौगुनी बढ़ती इस महँगाई की मार का वास्तविक चित्रण प्रसिद्ध हास्य कवि काका हाथरसी की इन पंक्तियों में हुआ है-

पाकिट में पीड़ा भरी कौन सुने फरियाद?
यह महँगाई देखकर वे दिन आते याद।।
वे दिन आते याद, जेब में पैसे रखकर,
सौदा लाते थे बजार से थैला भरकर।।
धक्का मारा युग ने मुद्रा की क्रेडिट में,
थैले में रुपये हैं, सौदा है पाकिट में॥

महँगाई के कारण–वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि अर्थात् महँगाई के बहुत–से कारण हैं। इन कारणों में अधिकांश कारण आर्थिक हैं। कुछ कारण ऐसे भी हैं, जो सामाजिक एवं राजनैतिक व्यवस्था से सम्बन्धित हैं। इन कारणों का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है-

(क) जनसंख्या में तेजी से वृद्धि–भारत में जनसंख्या के विस्फोट ने वस्तुओं की कीमतों को बढ़ाने की दृष्टि से बहुत अधिक सहयोग दिया है। जितनी तेजी से जनसंख्या में वृद्धि हो रही है, उतनी तेजी से वस्तुओं का उत्पादन नहीं हो रहा है। इसका स्वाभाविक परिणाम यह हुआ है कि अधिकांश वस्तुओं और सेवाओं के मूल्यों में निरन्तर वृद्धि हुई है।

(ख) कृषि उत्पादन–व्यय में वृद्धि–हमारा देश कृषिप्रधान है। यहाँ की अधिकांश जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। विगत वर्षों से खेती में काम आनेवाले उपकरणों, उर्वरकों आदि के मूल्यों में वृद्धि हुई है। परिणामत: उत्पादित वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि होती जा रही है। अधिकांश वस्तुओं के मूल्य प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कृषि–पदार्थों के मूल्यों से सम्बद्ध होते हैं। इस कारण जब कृषि–मूल्य में वृद्धि हो जाती है तो देश में अधिकांश वस्तुओं के मूल्य अवश्यमेव प्रभावित होते हैं।

(ग) कृत्रिम संप से वस्तुओं की आपूर्ति में कमी–वस्तुओं का मूल्य माँग और पूर्ति पर आधारित है। जब बाजार में वस्तुओं की पूर्ति कम हो जाती है तो उनके मूल्य बढ़ जाते हैं। अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से भी व्यापारी वस्तुओं का कृत्रिम अभाव पैदा कर देते हैं, जिसके कारण महँगाई बढ़ जाती है।

(घ) मुद्रा प्रसार–जैसे–जैसे देश में मुद्रा प्रसार बढ़ता जाता है; वैसे–वैसे महँगाई भी बढ़ती चली जाती है। तीसरी पंचवर्षीय योजना के समय से ही हमारे देश में मुद्रा–प्रसार की स्थिति रही है, परिणामत: वस्तुओं के मूल्य बढ़ते ही जा रहे हैं। कभी जो वस्तु एक रुपये में मिला करती थी; उसके लिए अब सौ रुपये तक खर्च करने पड़ जाते हैं।

(ङ) प्रशासन में शिथिलता–सामान्यतः प्रशासन के स्वरूप पर ही देश की अर्थव्यवस्था निर्भर करती है। या प्रशासन सिंथिल पड़ जाता है तो मूल्य बढ़ते जाते हैं; क्योंकि कमजोर प्रशासन व्यापारी–वर्ग पर नियन्त्रण नहीं रख पाता। ऐसी स्थिति में कीमतों में अनियन्त्रित और निरन्तर वृद्धि होती रहती है।

(च)घाटे का बजट–योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु सरकार को बड़ी मात्रा में पूँजी की व्यवस्था करनी पड़ती है। पूँजी की व्यवस्था के लिए सरकार अन्य उपायों के अतिरिक्त घाटे की बजट–प्रणाली को भी अपनाती है।

घाटे की यह पूर्ति नए नोट छापकर की जाती है। परिणामतः देश में मुद्रा की पूर्ति आवश्यकता से अधिक हो जाती है। जब ये नोट बाजार में पहुँचते हैं तो वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि करते हैं। .

(छ) असंगठित उपभोक्ता–वस्तुओं का क्रय करनेवाला उपभोक्ता वर्ग प्राय: असंगठित होता है, जबकि विक्रेता या व्यापारिक संस्थाएँ अपना संगठन बना लेती हैं। ये संगठन इस बात का निर्णय करते हैं कि वस्तुओं का मूल्य क्या रखा जाए और उन्हें कितनी मात्रा में बेचा जाए। जब सभी सदस्य इन नीतियों का पालन करते हैं तो वस्तुओं के मूल्यों में वृद्धि होने लगती है। वस्तुओं के मूल्यों में होनेवाली इस वृद्धि से उपभोक्ताओं को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

(ज) धन का असमान वितरण हमारे देश में आर्थिक साधनों का असमान वितरण महँगाई का मुख्य कारण है। जिनके पास पर्याप्त धन है, वे लोग अधिक पैसा देकर साधनों और सेवाओं को खरीद लेते हैं। व्यापारी धनवानों की इस प्रवृत्ति का लाभ उठाते हैं और महँगाई बढ़ती जाती है। वस्तुतः विभिन्न सामाजिक–आर्थिक विषमताओं एवं समाज में व्याप्त अशान्तिपूर्ण वातावरण का अन्त करने के लिए धन का समान वितरण होना आवश्यक है। कविवर दिनकर के शब्दों में भी–

शान्ति नहीं तब तक, जब तक
सुख भाग न नर का सम हो,
नहीं किसी को बहुत अधिक हो
नहीं किसी को कम हो।

Problem Of Inflation Essay In Hindi

महँगाई के फलस्वरूप उत्पन्न होनेवाली कठिनाइयाँ–
महँगाई नागरिकों के लिए अभिशापस्वरूप है। हमारा देश एक गरीब देश है। यहाँ की अधिकांश जनसंख्या के आय के साधन सीमित हैं। इस कारण साधारण नागरिक और कमजोर वर्ग के व्यक्ति अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर पाते। बेरोजगारी इस कठिनाई को और भी अधिक जटिल बना देती है।

व्यापारी अपनी वस्तुओं का कृत्रिम अभाव उत्पन्न कर देते हैं। इसके कारण वस्तुओं के मूल्यों में अनियन्त्रित वृद्धि हो जाती है; परिणामतः कम आयवाले व्यक्ति बहुत–सी वस्तुओं और सेवाओं से वंचित रह जाते हैं। महँगाई के बढ़ने से कालाबाजारी को प्रोत्साहन मिलता है। व्यापारी अधिक लाभ कमाने के लिए वस्तुओं को अपने गोदामों में छिपा देते हैं।

महँगाई बढ़ने से देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो जाती है। कल्याण एवं विकास सम्बन्धी योजनाओं के लिए पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं हो पाते। विकास के लिए जो साधन उपलब्ध होते भी हैं, वे अपर्याप्त होते हैं; परिणामतः देश प्रगति की दौड़ में पिछड़ता जाता है।

महँगाई को दूर करने के लिए सुझाव–यदि महँगाई इसी दर से ही बढ़ती रही तो देश के आर्थिक विकास में बहुत बड़ी बाधा उपस्थित हो जाएगी। इससे अनेक प्रकार की सामाजिक बुराइयाँ जन्म लेंगी; अत: महँगाई के इस दानव को समाप्त करना परम आवश्यक है।

महँगाई को दूर करने के लिए सरकार को समयबद्ध कार्यक्रम बनाने होंगे। किसानों को सस्ते मूल्य पर खाद, बीज और उपकरण आदि उपलब्ध कराने होंगे, जिससे कृषि–उत्पादनों के मूल्य कम हो सकें। मुद्रा–प्रसार को रोकने के लिए घाटे के बजट की व्यवस्था समाप्त करनी होगी अथवा घाटे को पूरा करने के लिए नए नोट छापने की प्रणाली को बन्द करना होगा।

जनसंख्या की वृद्धि को रोकने के लिए निरन्तर प्रयास करने होंगे। सरकार को इस बात का भी प्रयास करना होगा कि शक्ति और साधन कुछ विशेष लोगों तक सीमित न रह जाएँ और धन का उचित अनुपात में बँटवारा हो सके। सहकारी वितरण संस्थाएँ इस दिशा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इन सबके लिए प्रशासन को चुस्त व दुरुस्त बनाना होगा और कर्मचारियों को पूरी निष्ठा तथा कर्त्तव्यपरायणता के साथ कार्य करना होगा।

Essay On Problem Of Inflation In Hindi

उपसंहार–
यदि समय रहते महँगाई के इस दानव को वश में नहीं किया गया तो हमारी अर्थव्यवस्था छिन्न–भिन्न हो जाएगी और हमारी प्रगति के सारे मार्ग बन्द हो जाएँगे, भ्रष्टाचार अपनी जड़ें जमा लेगा और नैतिक मूल्य पूर्णतया समाप्त हो जाएँगे।

विपत्ति कसौटी जे कसे ते ही साँचे मीत पर निबंध – Vipatti Kasauti Je Kase Soi Sache Meet Essay In Hindi

Vipatti Kasauti Je Kase Soi Sache Meet Essay In Hindi

विपत्ति कसौटी जे कसे ते ही साँचे मीत पर निबंध – Essay On Vipatti Kasauti Je Kase Soi Sache Meet In Hindi

संकेत बिंदु –

  • प्रस्तावना
  • आदर्श मित्रता के उदाहरण
  • सच्चे मित्र के गुण
  • उपसंहार
  • मित्र की आवश्यकता
  • छात्रावस्था में मित्रता
  • मित्रता का निर्वहन

साथ ही, कक्षा 1 से 10 तक के छात्र उदाहरणों के साथ इस पृष्ठ से विभिन्न हिंदी निबंध विषय पा सकते हैं।

प्रस्तावना – मनुष्य सामाजिक प्राणी है। उसके जीवन में सुख-दुख का आना-जाना लगा रहता है। उसके अलावा दिन-प्रतिदिन की समस्याएँ उसे तनावग्रस्त करती हैं। इससे मुक्ति पाने के लिए वह अपने मन की बातें किसी से कहना-सुनना चाहता है। ऐसे में उसे अत्यंत निकटस्थ व्यक्ति की ज़रूरत महसूस होती है। इस ज़रूरत को मित्र ही पूरी कर सकता है। मनुष्य को मित्र की आवश्यकता सदा से रही है और आजीवन रहेगी।

Vipatti Kasauti Je Kase Soi Sache Meet Essay In Hindi

मित्र की आवश्यकता – जीवन में मित्र की आवश्यकता प्रत्येक व्यक्ति को पड़ती है। एक सच्चा मित्र औषधि के समान होता है जो व्यक्ति की बुराइयों को दूर कर उसे अच्छाइयों की ओर ले जाता है। मित्र ही सुख-दुख के वक्त साथ देता है। वास्तव में मित्र के बिना सुख की कल्पना नहीं की जा सकती है, क्योंकि

अलसस्य कुतो विद्या, अविद्यस्य कुतो धनम्।
अधनस्य कुतो मित्रम्, अमित्रस्य कुतो सुखम् ॥

Vipatti Kasauti Je Kase Soi Sache Meet Essay

आदर्श मित्रता के उदाहरण – इतिहास में अनेक उदाहरण भरे हैं जिनसे मित्रता करने और उसे निभाने की सीख मिलती है। वास्तव में मित्र बनाना तो सरल है पर उसे निभाना अत्यंत कठिन है। देखा गया है कि आर्थिक समानता न होने पर भी दो मित्रों की मित्रता आदर्श बन गई, जिसकी सराहना इतिहास भी करता है। राणाप्रताप और भामाशाह की मित्रता, कृष्ण और अर्जुन की मित्रता, राम और सुग्रीव की मित्रता, दुर्योधन और कर्ण की मित्रता कुछ ऐसे ही उदाहरण हैं। इनकी मित्रता से हमें प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए, क्योंकि इन मित्रों के बीच स्वार्थ आड़े नहीं आया।

छात्रावस्था में मित्रता – ऐसा देखा जाता है कि छात्रावस्था या युवावस्था में मित्र बनाने की धुन सवार रहती है। बस एक दो-बार किसी से बातें किया, साथ-साथ नाश्ता किया, फ़िल्म देखी, हँसमुख चेहरा देखा, अपनी बात में हाँ में हाँ मिलाते देखा और मित्र बना लिया पर ऐसे मित्र जितनी जल्दी बनते हैं, संकट देख उतनी ही जल्दी साथ छोड़कर दूर भी हो जाते हैं। ऐसे ही मित्रों की तुलना जल से करते हुए रहीम ने कहा है –

जाल परे जल जात बहि, तजि मीनन को मोह।
रहिमन मछरी नीर को, तऊ न छाँड़ति छोह ॥

सच्चे मित्र के गुण – जीवन में सच्चे मित्र का बहुत महत्त्व है। एक सच्चे मित्र का साथ व्यक्ति को उन्नति के पथ पर ले जाता है और बुरे व्यक्ति का साथ पतन की ओर अग्रसर करता है। सच्चा मित्र जहाँ व्यक्ति को अवगुणों से बचाकर सदगुणों की ओर ले जाता है वहीं कपटी मित्र हमारे पैरों में बँधी चक्की के समान होता है जो हमें पीछे खींचता रहता है। यदि हमारा कोई मित्र जुआरी या शराबी निकला तो उसका प्रभाव एक न एक दिन हम पर अवश्य पड़ना है। इसके विपरीत सच्चा मित्र सुमार्ग पर ले जाता है। वह मित्र के सुख-दुख को अपना सुख-दुख समझकर सच्ची सहानुभूति रखता है और दुख से उबारने का हर संभव प्रयास करता है। ऐसे मित्रों के बारे कवि तुलसीदास ने लिखा है –

जे न मित्र दुख होय दुखारी।
तिनहिं विलोकत पातक भारी॥
निज दुख गिरि सम रज कर जाना।
मित्रक दुख रज मेरु समाना।

सच्चा मित्र अपने मित्र को कुसंगति से बचाकर सन्मार्ग पर ले जाता है और उसके गुणों को प्रकटकर सबके सामने लाता है। मित्रता का निर्वहन-मित्रता के लिए यह माना जाता है कि उनमें आर्थिक समानता होनी चाहिए पर यदि सच्ची मित्रता है तो दो मित्रों के बीच धन, स्वभाव और आचरण की समानता न होने पर भी मित्रता का निर्वाह हुआ है। सच्चे मित्र अपने बीच अमीरी गरीबी को आड़े नहीं आने देते हैं। कृष्ण-सुदामा की मित्रता का उदाहरण सामने है। उनकी हैसियत में ज़मीन-आसमान का अंतर था पर उनकी मित्रता का उदाहरण दिया जाता है।

इसी प्रकार अकबर – बीरबल, कृष्णदेवराय और तेनालीरामन की मित्रता का उदाहरण हमारे सामने है। उपसंहार-मित्रता अनमोल वस्तु है जो जीवन में कदम-कदम पर काम आती है। एक सच्चा मित्र मिल जाना गर्व एवं सौभाग्य की बात है। जिसे सच्चा मित्र मिल जाए, उसे सुख का खज़ाना मिल जाता है। हमें मित्र बनाने में सावधानी बरतना चाहिए। एक सच्चा मित्र मिल जाने पर मित्रता का निर्वहन करना चाहिए। सच्चे मित्र के रूठने पर उसे तुरंत मना लेना चाहिए। हमें भी मित्र के गुण बनाए रखना चाहिए, क्योंकि –

विपति कसौटी जे कसे तेई साँचे मीत।

आतंकवाद पर निबंध – Terrorism Essay in hindi

Terrorism Essay in hindi

आतंकवाद पर छोटे तथा बड़े निबंध (Essay on Terrorism in Hindi)

आतंकवाद : एक विश्वव्यापी समस्या (अथवा) मानव सभ्यता का संकट : आतंकवाद – (Terrorism: A Worldwide Problem Or Crisis Of Human Civilization: Terrorism)

रूपरेखा-

  • प्रस्तावना,
  • आतंकवाद क्या है?
  • आतंकवाद एक विश्वव्यापी समस्या,
  • भारत में आतंकवादी गतिविधियों का इतिहास,
  • आतंकवादी समस्या का समाधान,
  • उपसंहार।

साथ ही, कक्षा 1 से 10 तक के छात्र उदाहरणों के साथ इस पृष्ठ से विभिन्न हिंदी निबंध विषय पा सकते हैं।

प्रस्तावना
नहीं सुरक्षित मन्दिर, मस्जिद, गिरजे या गुरुद्वारे।
निर्दोषों के खून बहाते घूम रहे हत्यारे।
पता नहीं कब कहाँ मौत का अग्नि पुंज फट जाए?
चिथड़े-चिथड़े लाशों से निर्दोष धरा पट जाए।

आतंकवाद ने आज मानव-जीवन को कितना दयनीय और असुरक्षित बना दिया है! विश्व का कोई कोना आज मौत के इन सौदागरों से सुरक्षित नहीं है।

Terrorism Essay in hindi

आतंकवाद क्या है? What is the Terrorism

उपनिवेशवादी शासकों के विरुद्ध वहाँ की जनता ने कभी हथियार उठाये थे वह एक क्रान्तिकारी अभियान था। उसके पीछे स्वतन्त्रता और न्याय का आधार था। किन्तु आज तो कुकुरमुत्तों की भाँति ढेरों संगठित गिरोह संसार में फैले हुए हैं, जिनके उद्देश्य बड़े सीमित और स्वार्थपूर्ण हैं।

धन ऐंठना, निर्दोष लोगों, महिलाओं और बच्चों तक की हत्या करना तथा मादक पदार्थों एवं शस्त्रों के अवैध व्यापार आदि आज के इन तथाकथित मुक्तिमोर्चों के कुकृत्य हैं।

Essay on Terrorism in Hindi

आतंकवाद एक विश्वव्यापी समस्या-
आज आतंकवाद एक विश्वव्यापी समस्या बन चुका है। आज ऐसे अनेक छद्म संगठन और गिरोह सक्रिय हैं जो आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त हैं। भारत तो दशकों से आतंकवाद का दंश झेलता आ रहा है किन्तु जब अमेरिकन वर्ल्ड ट्रेड सेन्टर भस्मसात् हुआ और इंग्लैण्ड की ट्रेनों में धमाके हुए, इण्डोनेशिया के पर्यटन स्थलों पर तबाही हुई तो सारे विश्व को आतंकवाद की भयावहता स्वीकार करनी पड़ी।

आतंकवाद के पीछे विभिन्न देशों के आर्थिक और राजनैतिक स्वार्थ निहित हैं। मादक पदार्थों तथा अवैध शस्त्र व्यापार चलाने वाले माफिया संगठन आतंकवादियों के पोषक बने हुए हैं। कुछ देशों की सरकारें भी आतंकवादियों की संरक्षक बनी हुई हैं। ‘आई.एस.’ तो एक सुसंगठित खूख्वार और घृणित आतंकी संगठन है।

भारत में आतंकवादी गतिविधियों का इतिहास-
भारत में आतंकी गतिविधियाँ पूर्वी सीमान्त से प्रारम्भ हुईं। नागालैण्ड, त्रिपुरा, असम आदि राज्यों में आतंकवाद काफी समय तक प्रभावी रहा। इसके पश्चात् पंजाब और जम्मू-कश्मीर ने आतंकवाद की क्रूरता को झेला।

गुजरात का अक्षरधाम मन्दिर, संसद भवन, मुम्बई की लोकल ट्रेनें, बनारस का संकटमोचन मन्दिर, समझौता एक्सप्रेस, आतंकवाद का निशाना बन चुके हैं। इसके अतिरिक्त छोटी-मोटी आतंकी घटनाएँ तो आए दिन होती रहती हैं।

26/11 के मुम्बई में हुए आतंकवादी प्रहार ने विश्व को झकझोरा था। कुछ ही समय पूर्व नापाक पड़ोसी द्वारा ‘उड़ी’ ऐयर-बेस में खून का खेल खेला जा चुका है।

आतंकवादी समस्या का समाधान-
आतंकवाद का कुफल अब विश्व के विकसित देश भी भोग रहे हैं। अतः इस विकट समस्या के समाधान के प्रति हर सभ्य देश चिन्तित है। आतंकवाद से छुटकारा तभी हो सकता है जब विश्व के सभी देश इसकी समाप्ति में सक्रिय सहयोग दें। इसका प्रमाण ‘आई.एस’ के विनाश में जुटे विश्व के सभी प्रमुख देशों की भूमिका से मिल रहा है।

‘आई.एस.’ का सर्वनाश अब अधिक दूर नहीं लगता । अतः जनता की जागरूकता, सुरक्षा बलों को समर्थन और दलीय राजनीति से ऊपर उठकर प्रबल इच्छा-शक्ति से ही आतंकवाद का सामना किया जा सकता है।

आतंकवाद को उसी की भाषा में जबाव देकर ही उसे समाप्त किया जा सकता है। भारत द्वारा ‘सर्जीकल अटैक’ इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।

उपसंहार-
अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति, धर्मान्धता और माफिया गिरोहों से ही आतंकवाद दाना-पानी और संरक्षण पा रहा है, किन्तु अब आतंकवाद का निर्यात करने वालों के घर भी जलने लगे हैं। अतः रोग लाइलाज हो जाय उससे पहले ही उसको समाप्त कर देना बुद्धिमानी है। इसके लिए सभी देशों का सहयोग आवश्यक है।

भारत की ऋतुएँ पर निबंध – Seasons In India Essay In Hindi

Seasons In India Essay In Hindi

भारत की ऋतुएँ पर निबंध – Essay On Seasons In India In Hindi

संकेत-बिंदु –

  • भूमिका
  • ग्रीष्म ऋतु
  • वर्षा ऋतु
  • शरद ऋतु
  • शिशिर ऋतु
  • हेमंत ऋतु
  • वसंत ऋतु
  • उपसंहार

ऋतुओं का अनोखा उपहार (Rtuon Ka Anokha Uphaar) – Unique gift of seasons

साथ ही, कक्षा 1 से 10 तक के छात्र उदाहरणों के साथ इस पृष्ठ से विभिन्न हिंदी निबंध विषय पा सकते हैं।

भूमिका – प्रकृति भारत पर खूब दयालु रही है। उसने हमारे देश को अनेक वरदान दिए हैं। इन वरदानों में एक अद्भुत वरदान है-यहाँ की ऋतुएँ। हमारे देश में छह ऋतुएँ पाई जाती हैं, जो बारी-बारी से आती हैं और अपनी सुषमा सर्वत्र बिखरा जाती हैं।

Seasons In India Essay In Hindi

ग्रीष्म ऋतु – इस ऋतु को गरमी की ऋतु भी कहा जाता है। भारतीय महीनों के अनुसार, यह ऋतु जेठ महीने में होती है। इस समय खूब गरमी पड़ती है। धूप बहुत तेज़ हो जाती है। तालाब, पोखर, नाले और छोटी नदियाँ सूख जाती हैं। इस समय हरियाली गायब हो जाती है। पशु-पक्षी, मनुष्य और अन्य जीवधारी बेहाल हो जाते हैं। वे वर्षा के लिए आसमान की ओर निहारते नज़र आते हैं।

Essay On Seasons In India In Hindi

वर्षा ऋतु – यह ऋतु ग्रीष्म ऋतु के बाद आती है। इसका काल आषाढ़, सावन और आधा भादों का महीना होता है। इसे ‘जीवनदायिनी ऋतु’ और ‘ऋतुओं की रानी’ भी कहा जाता है। आषाढ़ माह में तपते मौसम के बीच अचानक बादल छा जाते हैं, शीतल हवा बहने लगती है, बिजली चमकने लगती है और वर्षा शुरू हो जाती है। इससे धरती को हरियाली और प्राणियों को जीवन मिलता है। इस समय खेतों में फ़सलें लहराने लगती हैं और नदी-नाले तालाब-पोखर पानी से भर जाते हैं। प्रकृति में सर्वत्र उल्लास का वातावरण बन जाता है।

शरद ऋतु-यह ऋतु मुख्यतया क्वार और आधे कार्तिक मास में होती है। इस समय तक गरमी बिलकुल कम हो चुकी होती है। आसमान से काले बादल गायब हो चुके होते हैं। जो होते भी हैं वे थोथे होते हैं। वे गरजते तो हैं, पर बरसने की क्षमता नहीं होती है। धरती पर सर्वत्र हरियाली दिखाई देती है। रास्तों का कीचड़ सूख चुका होता है। अधिक बरसात के कारण जो नदी – नाले अपनी सीमा लाँघ गए थे वे अपनी सीमा में लौट आते हैं। यह काल गरमी और सरदी का संधि काल होता है। इस समय का मौसम गुलाबी होती है- यह ऋतु स्वास्थ्य के अनुकूल होती है।

शिशिर ऋतु – कार्तिक और अगहन महीना इस ऋतु का काल माना जाता है। इस ऋतु में सरदी बढ़ने लगती है। इसी समय दीपावली तथा अन्य त्योहार मनाए जाते हैं। इसी समय खरीफ की फ़सलें पककर कटने को तैयार होती हैं तथा रबी की फ़सल की बुवाई करने की तैयारी की जाती है। इस ऋतु में आसमान प्रायः स्वच्छ होता है। इस ऋतु में आसमान साफ़ रहता है।

हेमंत ऋतु – इस ऋतु का काल पूस और माघ माना जाता है। इस समय दाँत किटकिटा देने वाली सरदी पड़ती है। गरीबों का जीवन ऐसे में मुश्किल हो जाता है। पहाड़ी भागों में इस समय खूब बरफ़ पड़ती है। मैदानी भागों में कभी-कभी पाला पड़ता है। इस ऋतु में रंग-बिरंगे कपड़े पहने लोग दिखाई देते हैं। रूस साइबेरिया जैसे स्थानों पर बरफ़ पड़ने के कारण विदेशी पक्षी हमारे आसपास दिखाई पड़ते हैं। इसी समय अनेक पेड़ अपनी पत्तियाँ गिराकर दूंठ से नज़र आते हैं।

वसंत ऋतु – वसंत को ‘ऋतुराज’ की संज्ञा दी जाती है। यह सबसे सुंदर और सुहानी ऋतु मानी जाती है। इस ऋतु का काल फागुन और चैत महीने माने जाते हैं। इस समय धरती का प्राकृतिक सौंदर्य निखर उठता है। चारों ओर फूल खिल जाते हैं और पेड़ों पर नई पत्तियाँ और कलियाँ आ जाती हैं। हवा में मादकता भर जाती है। यह ऋतु प्राणियों को हर्षोल्लास से भर देती है। आमों पर बौर आया देख कोयल मतवाली हो जाती है और कूकती फिरती है।

उपसंहार – भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहाँ इतना ऋतु वैविध्य है। यहीं ऋतुओं का ऐसा अद्भुत सौंदर्य दिखाई देता है। हमें ऋतुओं का स्वागत करने को तैयार रहना चाहिए।