DAV Class 8 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions – जब भोलाराम ने पंप लगाया

Engaging with DAV Class 8 Hindi Abhyas Sagar Solution and DAV Class 8 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar – जब भोलाराम ने पंप लगाया can significantly boost students’ language confidence.

DAV Class 8 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 9 जब भोलाराम ने पंप लगाया

विशेषण, प्रविशेषण

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए वाक्यों को ध्यान से पढ़िए-
(क) भोलाराम खेतों की सिंचाई के लिए पाँच हॉर्स पावर का पंप लगाना चाहता था।
(ख) शुभचिंतकों ने अनुभवी मुसकान के साथ समझाया।
(ग) भोलाराम को कठोर नज़रों से घूरने लगे।
(घ) लाखों-करोड़ों रुपयों की लागत से बना बाँध बेकार हो जाएगा।
(ङ) भोलाराम जब भी पंप को पानी की मोटी धार फेंकते देखता है, उसकी श्रद्धा दृढ़ होती जाती है।

प्रश्न 2.
अब बताइए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions - जब भोलाराम ने पंप लगाया 1
उत्तर:
(क) पंप कितने हॉर्स पावर का है?
उत्तर:
पंप पाँच हॉर्स पावर का है।

(ख) शुभचिंतकों की मुसकान कैसी है?
उत्तर:
शुभचिंतकों की मुसकान अनुभवी है।

(ग) नज़रें कैसी हैं ?
उत्तर:
नज़रें कठोर हैं।

(घ) बाँध कितनी लागत से बना है?
उत्तर:
बाँध लाखों-करोड़ों रुपयों की लागत से बना है।

(ङ) धार कैसी है?
उत्तर:
धार मोटी है।

आपके उत्तर किसी न किसी संज्ञा शब्द की विशेषता बता रहे हैं, ये विशेषण शब्द हैं।

याद रखिए-

  • जो शब्द संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताते हैं, वे ‘विशेषण‘ कहलाते हैं।

DAV Class 8 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions - जब भोलाराम ने पंप लगाया

प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों में से विशेषण एवं विशेष्य शब्द छाँटकर लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions - जब भोलाराम ने पंप लगाया 2
उत्तर:

वाक्य विशेषण विशेष्य
(क) मैं सफ़ेद ड्रेस पहनकर स्कूल जाता हूँ। सफ़ेद ड्रेस
(ख) मेरी माँ प्रतिदिन ऑफ़िस जाती हैं। मेरी माँ
(ग) मेरे पास तीन पैन हैं। तीन पैन
(घ) मैं मीठे संतरे लेकर आया । मीठे संतरे
(ङ) वे लौटे तो गरम पानी तैयार था। गरम पानी

प्रश्न 4.
निम्नलिखित वाक्यों में विशेषण शब्द रेखांकित कर उसका भेद लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions - जब भोलाराम ने पंप लगाया 3
उत्तर:

वाक्य भेद
(क) जीवन में ईमानदार व्यक्ति ही सफल होता है। गुणवाचक विशेषण
(ख) उसका घर चौथी मंज़िल पर है। निश्चित संख्यावाचक
(ग) मेरी माँ बाज़ार गई हैं। सार्वनामिक विशेषण
(घ) रोहित की कमीज़ में दो मीटर कपड़ा लगेगा। परिमाणवाचक विशेषण

DAV Class 8 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions - जब भोलाराम ने पंप लगाया

प्रश्न 5.
दिए गए शब्दों द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-
लगभग,  बिलकुल,  झूठा, बहुत, सबसे
(क) मैं अब ______ स्वस्थ हूँ।
(ख) वह तो ______आदमी निकला।
(ग) यह ______ गहरा कुआँ है।
(घ) वह ______ तेज़ दौड़ता है।
(ङ) उस सभा में  ______बीस हज़ार लोग उपस्थित थे।
उत्तर:
(क) मैं अब बिलकुल स्वस्थ हूँ।
(ख) वह तो बड़ा झूठा आदमी निकला।
(ग) यह बहुत गहरा कुआँ है।
(घ) वह सबसे तेज़ दौड़ता है।
(ङ) उस सभा में लगभग बीस हज़ार लोग उपस्थित थे।

याद रखिए-

  • विशेषण की विशेषता बताने वाले शब्द ‘प्रविशेषण‘ कहलाते हैं।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित वाक्यों में से प्रविशेषण शब्द छाँटकर लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions - जब भोलाराम ने पंप लगाया 4
उत्तर:

वाक्य प्रविशेषण
(क) शीला संगीत की बड़ी शौकीन है। बड़ी
(ख) यह चित्र अति सुंदर है। अति
(ग) सत्यप्रकाश अत्यंत प्रतिभाशाली है। अत्यंत
(घ) यह मेज़ बहुत टिकाऊ है। बहुत
(ङ) यह कमरा बड़ा हवादार है। बड़ा

प्रश्न 7.
नीचे दिए गए वाक्यों को ध्यान से पढ़िए और मोटे काले शब्दों पर ध्यान दीजिए-
वाक्य
1. झगड़ा करना अच्छी बात नहीं है (संज्ञा)
2. मदन झगड़ालू है। (विशेषण)
3. रोहित पैसा कमाना चाहता है। (क्रिया)
4. रोहित कमाऊ बेटा है। (विशेषण)
5. कमला ऊपर बैठी है। (अव्यय / क्रिया विशेषण)
6. कमला ऊपरी मंजिल पर रहती है। (विशेषण)

याद रखिए-

  • विशेषण शब्दों की रचना संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया व अव्यव शब्दों से की जाती है।

DAV Class 8 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions - जब भोलाराम ने पंप लगाया

प्रश्न 8.
दिए गए संज्ञा शब्दों से विशेषण शब्दों की रचना कीजिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions - जब भोलाराम ने पंप लगाया 5
उत्तर:

शब्द विशेषण
(क) अर्थ आर्थिक
(ख) इतिहास ऐतिहासिक
(ग) परिवार पारिवारिक
(घ) लालच लालची
(ङ) ज़हर ज़हरीला
(च) नमक नमकीन

प्रश्न 9.
दिए गए सर्वनाम शब्दों से विशेषण शब्दों की रचना कीजिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions - जब भोलाराम ने पंप लगाया 6
उत्तर:

शब्द विशेषण
(क) यह ऐसा
(ख) आप आप सा
(ग) वह वैसा
(घ) कौन कैसा
(ङ) तुम तुम-सा
(च) जो जैसा

प्रश्न 10.
दिए गए क्रिया शब्दों से विशेषण शब्दों की रचना कीजिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions - जब भोलाराम ने पंप लगाया 7
उत्तर:

शब्द विशेषण
(क) भागना भगोड़ा
(ख) पढ़ना पढ़ाकू
(ग) बेचना बिकाऊ
(घ) बनाना बनावटी
(ङ) खेलना खिलाड़ी
(च) आगे अगला

DAV Class 8 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions - जब भोलाराम ने पंप लगाया

प्रश्न 11.
दिए गए अव्यव शब्दों से विशेषण शब्दों की रचना कीजिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions - जब भोलाराम ने पंप लगाया 8
उत्तर:

शब्द विशेषण
(क) पीछे पिछला
(ख) बाहर बाहरी
(ग) भीतर भीतरी
(घ) नीचे निचला
(ङ) आगे अगला
(च) सतह सतही

प्रश्न 12.
दिए गए संज्ञा शब्दों से विशेषण बनाकर वाक्यों को
उत्तर:
(क) वह ______  परीक्षा में प्रथम आया। (वर्ष)
(ख) बीरबल ______  बुद्धिमान थे। (बुद्धि)
(ग) ______ लोग बहुत ______ परिश्रमी हैं। (जापान, परिश्रम )
(घ) मेरा ______ भाई ______ टी.वी. लाया। (चाचा, रंग)
उत्तर:
(क) वह वार्षिक परीक्षा में प्रथम आया।
(ख) बीरबल बहुत बुद्धिमान थे।
(ग) जापानी लोग बहुत परिश्रमी हैं।
(घ) मेरा चचेरा भाई रंगीन टी.वी. लाया।

प्रश्न 13.
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
हँसी जीवन की अनिवार्य आवश्यकता है। वह शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखती है। हमेशा हँसते रहने वाला व्यक्ति जीवन की परेशानियों को चुटकी में सुलझा लेता है। निराशा उसके पास नहीं फटकती है। हँसी पाचन शक्ति बढ़ाती है, रक्त के बहाव को संतुलित रखती है, मस्तिष्क को तनाव मुक्त करती है। डॉक्टरों का भी यही कहना है कि हँसी एक शक्तिशाली दवा होती है, जिससे व्यक्ति की सकारात्मक सोच विकसित होता है और बीमारियाँ पास नहीं फटकती हैं। मनुष्य जीवन का उद्देश्य केवल हँसना – हँसाना ही नहीं है बल्कि जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करना भी है। जीवन के लक्ष्य आसानी से नहीं मिलते हैं। हँसने-हँसाने वाला व्यक्ति आसानी से लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग में आने वाली परेशानियों को झेल लेता है, उन्हें अपनी सकारात्मक सोच से दूर करने का प्रयास करता है और लक्ष्य की ओर पूरे आत्मविश्वास से कदम बढ़ाता है। कहा जाता है कि – ‘ अपने शत्रु को हँसाओ, उसकी आशा बढ़ेगी। ‘

(क) जीवन की अनिवार्य आवश्यकता क्या है?
उत्तर:
जीवन की अनिवार्य आवश्यकता हँसी है।

(ख) हमेशा हँसते रहने वाले व्यक्ति की क्या विशेषता होती है?
उत्तर:
हमेशा हँसते रहने वाला व्यक्ति जीवन की परेशानियों को चुटकियों में हल कर लेता है।

(ग) हँसी हमारे शरीर और मस्तिष्क को किस प्रकार स्वस्थ रखती है?
उत्तर:
हँसने से पाचन शक्ति बढ़ती है, रक्त का बहाव संतुलित होता है तथा मस्तिष्क तनाव मुक्त रहता है।

(घ) हँसी के बारे में डॉक्टरों का क्या कहना है?
उत्तर:
हँसी के बारे में डॉक्टरों का कहना है कि हँसी एक शक्तिशाली दवा है जो व्यक्ति की सोच सकारात्मक बनाती है तथा बीमारियों को फटकने नहीं देती।

(ङ) हँसी जीवन के लक्ष्य को पाने में किस प्रकार सहायक होती है?
उत्तर:
हँसी सकारात्मक सोच उत्पन्न करती है, जिससे व्यक्ति लक्ष्य की ओर पूरे आत्मविश्वास से कदम बढ़ाता है, जिससे व्यक्ति को लक्ष्य की प्राप्ति होती है।

आओ दोहराएँ

प्रश्न 14.
निम्नलिखित शब्दों में से उपसर्ग और मूल शब्द अलग कीजिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions - जब भोलाराम ने पंप लगाया 9
उत्तर:

शब्द उपसर्ग मूल शब्द
(क) अज्ञान ज्ञान
(ख) अनुकरण अनु करण
(ग) अधिकार अधि कार
(घ) अपमान अप मान
(ङ) दुर्दशा दुर् दशा

DAV Class 8 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions - जब भोलाराम ने पंप लगाया

प्रश्न 15.
दिए गए शब्द पढ़िए। इनमें जिस उपसर्ग से जुड़कर उचित शब्द बने, उस पर सही (✓) का निशान लगाइए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions - जब भोलाराम ने पंप लगाया 10
उत्तर:
DAV Class 8 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions - जब भोलाराम ने पंप लगाया 11

16. निम्नलिखित शब्दों में उपसर्ग और प्रत्यय दोनों हैं। शब्दों में से उपसर्ग, मूल शब्द और प्रत्यय छाँटिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions - जब भोलाराम ने पंप लगाया 12
उत्तर:

शब्द उपसर्ग मूल शब्द प्रत्यय
(क) लापरवाही ला परवाह
(ख) निर्बलता निर् बल ता
(ग) असफलता सफल ता
(घ) निडरता नि डर ता
(ङ) अपमानित अप मान इत

DAV Class 8 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions - जब भोलाराम ने पंप लगाया

प्रश्न 17.
निम्नलिखित शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाइए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions - जब भोलाराम ने पंप लगाया 13
उत्तर:

शब्द भाववाचक संज्ञा
(क) सज्जन सज्जनता
(ख) प्यासा प्यास
(ग) चालाक चालाकी
(घ) दानव दानवता
(ङ) पशु पशुता
(च) कुमार कौमार्य

आओ लिखें

प्रश्न 18.
‘कैसी हो शिक्षा’ विषय पर 100-150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-
उत्तर:

कैसी हो शिक्षा

मनुष्य और शिक्षा का अत्यंत घनिष्ट संबंध है। शिक्षा ही मानव को सभ्य एवं मनुष्य बनाती है तथा मनुष्यता उत्पन्न करती है। कहा गया है कि शिक्षा के बिना नर पशु समान होता है। शिक्षा की महत्ता प्रकट करते हुए संस्कृत में कहा गया है-

माता शत्रु पिता बैरी येन न बालो पाठिता।
न शोभते सभा मध्ये हंस मध्ये वको यथा ।।

भाव यह है कि संतान को शिक्षा से वंचित रखने वाले माता – पिता शत्रु के समान होते हैं। अब प्रश्न उठता है कि बालक को दी जाने वाली शिक्षा कैसी हो? केवल पुस्तकीय ज्ञान को शिक्षा नहीं कहा जा सकता है। आज जब छात्र बी.ए. या एम.ए. करके निकलता है जो उसके पास कागज़ी डिग्री के अलावा कुछ नहीं होता है। कौशल एवं दक्षता का उसमें घोर अभाव होता है। ये कागज़ी डिग्रियाँ उसे छोटा काम भी नहीं करने देती हैं। आज आवश्यकता इस बात की है कि बालक को ऐसी शिक्षा दी जानी चाहिए जो उसे अपने पैरों पर खड़ा करे, अच्छा इनसान बनाए तथा मानवीय मूल्यों को प्रगाढ़ करे और वह समाजोयोगी नागरिक बन सके।