DAV Class 8 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar Solutions – बातचीत की कला

Engaging with DAV Class 8 Hindi Abhyas Sagar Solution and DAV Class 8 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar – बातचीत की कला can significantly boost students’ language confidence.

DAV Class 8 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 10 बातचीत की कला

संधि, स्वर संधि

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए शब्दों के बनने पर ध्यान दीजिए-
उत्तर:
(क) चराचर = चर + अचर
(ख) सर्वाधिक = सर्व + अधिक
(ग) अभीष्ट = अभि + इष्ट
(घ) महोदय = महा + उदय

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों को उदाहरण के अनुसार लिखते हुए बताइए कि शब्द के अंतिम वर्ण में कौन-सा स्वर है?
DAV Class 8 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar Solutions - बातचीत की कला 1
उत्तर:
(क) चर = र् + अ
(ख) सर्व = व् + अ
(ग) अभि = भ् + इ
(घ) महा = ह् + आ

DAV Class 8 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar Solutions - बातचीत की कला

प्रश्न 3.
ध्यानपूर्वक पढ़िए-
जब ‘चर’ शब्द में ‘अचर’ शब्द जुड़ता है तो नया शब्द ‘चराचर’ बनता है। ‘चर’ का अंतिम ‘अ’ (र् + अ) स्वर और ‘अचर’ का प्रथम ‘अ’ स्वर मिलकर ‘आ’ बनता है। अब आप बताइए कि ‘अ’ और ‘अ’ मिलकर किस स्वर में बदल गए?
DAV Class 8 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar Solutions - बातचीत की कला 2
कोष्ठक में अपना उत्तर लिखिए- आ
दो ध्वनियों के इस प्रकार के मेल को ‘संधि’ कहते हैं।

याद रखिए-

  • जब दो ध्वनियाँ निकट होने पर आपस में मिल जाती हैं और एक नया रूप धारण कर लेती हैं, तब ‘संधि‘ मानी जाती है।
  • जब दो शब्द आपस में मिलते हैं और पहले शब्द का अंतिम स्वर तथा दूसरे शब्द का पहला स्वर मिलकर एक नए स्वर का निर्माण करते हैं तो इसे ‘स्वर संधि‘ कहते हैं।
  • स्वर संधि के पाँच भेद हैं- दीर्घ, गुण, वृद्धि, यण और अयदि।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों में संधि कीजिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar Solutions - बातचीत की कला 3
उत्तर:
(क) अन्न + अभाव = अन्नाभाव
(ख) शिव + आलय = शिवालय
(ग) गिरि + ईश = गिरीश
(घ) भानु + उदय = भानूदय
(ङ) रेखा + अंकित = रेखांकित
(च) वार्ता + आलाप = वार्तालाप
DAV Class 8 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar Solutions - बातचीत की कला 4

DAV Class 8 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar Solutions - बातचीत की कला

प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों में संधि कीजिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar Solutions - बातचीत की कला 5
उत्तर:
(क) देव + इंद्र = देवेंद्र
(ख) देव + ईश = देवेश
(ग) महा + इंद्र = महेंद्र
(घ) चंद्र + उदय = चंद्रोदय
(ङ) महा + उत्सव = महोत्सव
(च) देव + ऋषि = देवर्षि
(छ) महा + ऋषि = महर्षि
DAV Class 8 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar Solutions - बातचीत की कला 6

प्रश्न 6.
निम्नलिखित शब्दों में संधि कीजिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar Solutions - बातचीत की कला 7
उत्तर:
(क) एक + एक = एकैक
(ख) सदा + एव = सदैव
(ग) महा + एश्वर्य = महैश्वर्य
(घ) परम – ओंजस्वी = परमौजस्वी
(ङ) महा + औषध = महौषध
DAV Class 8 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar Solutions - बातचीत की कला 8

प्रश्न 7.
नीचे लिखे शब्दों में उदाहरण के अनुसार संधि कीजिए
dfdf
उत्तर:
(क) यदि + अपि = यद्यपि
(ख) इति + आदि = इत्यादि
(ग) प्रति + एक = प्रत्येक
(घ) अनु + एषण = अन्वेषण
(ङ) पितृ + आगमन = पित्रागमन
DAV Class 8 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar Solutions - बातचीत की कला 10

आओ दोहराएँ

प्रश्न 8.
नीचे दिए गए शब्दों की संधि अथवा संधि-विच्छेद कीजिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar Solutions - बातचीत की कला 11
उत्तर:
(क) पुस्तक + आलय = पुस्तकालय
(ख) उपाध्यक्ष = उप + अध्यक्ष
(ग) राजर्षि = राज + ऋषि
(घ) महा + उत्सव = महोत्सव
(ङ) उमेश = उमा + ईश
(च) भानूदय = भानु + उदय
(छ) सदा + एव = सदैव

DAV Class 8 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar Solutions - बातचीत की कला

प्रश्न 9.
निम्नलिखित रिक्त वाक्यों में उचित विशेषण भरकर उसका भेद लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar Solutions - बातचीत की कला 12
उत्तर:

वाक्य भेद
(क) राम गरम दूध पीता है गुणवाचक विशेषण
(ख) उसने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संख्यावाचक ( क्रमसूचक) विशेषण
(ग) मेरी कक्षा में पैंतीस विद्यार्थी है। निश्चित संख्यावाचक विशेषण
(घ) मेरा घर पूरब दिशा में है। गुणवाचक विशेषण गुणवाचक विशेषण
(ङ) कई कबूतर उड़ते हुए हमारी छत पर आ गए। अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण

प्रश्न 10.
निम्नलिखित वाक्यों को उचित प्रविशेषण द्वारा पूरा कीजिए-
(क) वह लड़का ______ परिश्रमी है।
(ख) तुम ______ भोले हो।
(ग) मैं अब ______ स्वस्थ हूँ।
(घ) पानी _______ ठंडा है।
उत्तर:
(क) वह लड़का बहुत परिश्रमी है।
(ख) तुम अत्यंत भोले हो।
(ग) मैं अब बिलकुल स्वस्थ हूँ।
(घ) पानी काफी ठंडा है।

DAV Class 8 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar Solutions - बातचीत की कला

प्रश्न 11.
कोष्ठम में दिए गए शब्दों के विलोम शब्द से रिक्त स्थान भरिए –
(क) गरमी में ______ पदार्थ ज़्यादा अच्छे लगते हैं। (ठोस)
(ख) ______ परीक्षा में मैं प्रथम आऊँगा। (विगत)
(ग) आजकल भारत गेहूँ का ______  कर रहा है। (आयात)
(घ) अपने ______ से मिलकर आ रहा हूँ। (अग्रज)
(ङ) ______ ऋतु में गरम खाना अच्छा लगता है। (उष्ण)
उत्तर:
(क) गरमी में तरल पदार्थ ज़्यादा अच्छे लगते हैं।
(ख) आगामी परीक्षा में मैं प्रथम आऊँगा।
(ग) आजकल भारत गेहूँ का निर्यात कर रहा है।
(घ) अपने अनुज से मिलकर आ रहा हूँ।
(ङ) शीत ऋतु में गरम खाना अच्छा लगता है।

प्रश्न 12.
नीचे दिए गए वाक्यों में मोटे काले अंश का कारक लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar Solutions - बातचीत की कला 13
उत्तर:

(क) माँ ने बेटे को समझाया। कर्म कारक
(ख) दिव्या रमा से अच्छा गाती है। अपादान कारक
(ग) ठहरो, उस तरफ़ खतरा है। संबोधन कारक
(घ) मैंने राधा को पुस्तक दी। संप्रदान कारक
(ङ) गिलास मेज़ पर रख दो। अधिकरण कारक

DAV Class 8 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar Solutions - बातचीत की कला

प्रश्न 13.
दिए गए अव्यय शब्दों द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-
के बिना, और, ताकि, के पास, इसलिए
(क) तुमने मना किया था ______ मैं नहीं आया।
(ख) पिता ______ पुत्र घूमने जा रहे हैं।
(ग) पेट्रोल ______ कार नहीं चल सकती।
(घ) खूब मन लगाकर पढ़ो ______ कक्षा में प्रथम आओ।
(ङ) स्कूल ______ ही राजू का घर है।
उत्तर:
(क) तुमने मना किया था, इसलिए मैं नहीं आया।
(ख) पिता और पुत्र घूमने जा रहे हैं।
(ग) पेट्रोल के बिना कार नहीं चल सकती।
(घ) खूब मन लगाकर पढ़ो ताकि कक्षा में प्रथम आओ।
(ङ) स्कूल के पास ही राजू का घर है।

आओ लिखें

प्रश्न 14.
मूर्तिकला सीखने के बारे में अलका और आभा के बीच हुई बातचीत को संवाद के रूप में लिखिए-
उत्तर:
मूर्तिकला सीखने के संबंध में अलका और आभा की बातचीत
अलका: नमस्ते आभा! कैसी हो?

आभा: नमस्ते अलका! मैं बिलकुल ठीक हूँ। इस समय कहाँ से आ रही हो?

अलका: आभा, मैं विद्यालय से आ रही हूँ।

आभा: इन छुट्टियों में वहाँ क्या काम पड़ गया?

अलका: आभा, स्कूल में समर हॉबी कैंप लगाया जा रहा है। मैं वहाँ मूर्तियाँ बनाना सीखना चाहती हूँ।

आभा: यह तो बहुत अच्छी बात होगी। यह कैंप कितने दिनों तक चलेगा?

अलका: पूरे महीने भर। इतने दिनों में मैं मूर्तिकला अच्छी तरह सीख जाऊँगी।

आभा: क्या वे फीस भी ले रहे हैं?

अलका: नहीं, कोई फीस नहीं, पर सामान स्वयं लेकर जाना होगा।

आभा: कैंप में मूर्तिकला के बारे में क्या-क्या सिखाएँगे?

अलका: पहले सप्ताह मिट्टी का चयन, मूर्ति बनाने योग्य उसे बनाने जैसी आधारभूत बातों की जानकारी देंगे। फिर दो सप्ताह तक मूर्ति बनाना सिखाएँगे
और अगले सप्ताह उसे रंगीन करना सिखाएँगे।

आभा: सचमुच बड़ा मज़ा आएगा। मैं भी तुम्हारे साथ मूर्तिकला सीखूँगी।