DAV Class 8 Hindi Chapter 7 Abhyas Sagar Solutions – अन्याय के खिलाफ लड़ाई

Engaging with DAV Class 8 Hindi Abhyas Sagar Solution and DAV Class 8 Hindi Chapter 7 Abhyas Sagar – अन्याय के खिलाफ लड़ाई can significantly boost students’ language confidence.

DAV Class 8 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 7 अन्याय के खिलाफ लड़ाई

वाक्यांश के लिए एक शब्द, वाक्य शुद्धिकरण

प्रश्न 1.
नीचे दिए वाक्यों और शब्दों को ध्यान से पढ़िए-
(क) जो दूसरों के अधीन हो – गुलाम
(ख) दूसरों के द्वारा की गई सहायता – सहयोग
(ग) न्याय के अनुसार कार्य न करना – अन्याय
(घ) गुप्त संदेश देने वाला – गुप्तचर
(ङ) जो देश के लिए शहादत दे – शहीद

पढ़िए, समझिए और याद रखिए-

  • भाषा में संक्षिप्तता तथा गंभीरता लाने के लिए वाक्य या वाक्यांश के स्थान पर उपयुक्त शब्द रखने की प्रक्रिया को ‘वाक्य संक्षेपीकरण’ कहते हैं।
  • इस प्रक्रिया में कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक भाव अभिव्यक्त किए जा सकते हैं।
  • यह संक्षिप्त शब्द संपूर्ण वाक्य या वाक्यांश को अपने में समेट लेता है।

DAV Class 8 Hindi Chapter 7 Abhyas Sagar Solutions - अन्याय के खिलाफ लड़ाई

प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए दिए गए विकल्पों में से सही शब्द छाँटकर घेरा लगाइए-
(क) जिसकी उपमा न हो-
(a) अत्युत्तम
(b) अतुलनीय
(c) अनुपम
(d) अलौकिक
उत्तर:
(c) अनुपम

(ख) जिसका अंत न हो-
(a) अंतहीन
(b) अनंत
(c) आकाश
(d) अंतस्थ
उत्तर:
(b) अनंत

(ग) जो कहा न जा सके-
(a) अवर्णनीय
(b) अकथनीय)
(c) अकल्पनीय
(d) अद्वितीय
उत्तर:
(b) अकथनीय)

(घ) अच्छे आचरण वाला-
(a) सदाचारी
(b) सच्चरित्र
(c) सर्वप्रिय
(d) समदर्शी
उत्तर:
(a) सदाचारी

प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों के लिए दिए गए विकल्पों में से उचित वाक्यांश पर सही (✓) का निशान लगाइए-
(क) अविश्वसनीय-
(a) जो विश्वास पात्र हो
(b) जिसका विश्वास न किया जा सके
(c) जो विश्वास न करता हो
(d) जो सब पर विश्वास करता हो
उत्तर:
(b) जिसका विश्वास न किया जा सके

(ख) यथाशक्ति-
(a) शक्ति के अनुसार
(b) जिसके पास बहुत साधन हो
(c) जो सबको शरण देता हो
(d) जिसने जग जीत लिया हो
उत्तर:
(a) शक्ति के अनुसार

(ग) शरणार्थी-
(a) जिसकी शरण में सब हों
(b) जो शरण में आ गया हो
(c) जो सन्यको शरण देता हो
(d) जो प्रभु की शरण में चला गया हो
उत्तर:
(b) जो शरण में आ गया हो

(घ) अल्पाहारी-
(a) जो कम खाता हो
(b) जो कंदमूल खाता हो
(c) जो फल खाता हो
(d) जो पकवान खाता हो
उत्तर:
(a) जो कम खाता हो

(ङ) अतुलनीय-
(a) जिसका वर्णन न किया जा सके
(b) जिसकी कोई उपमा न हो
(c) जिसकी तुलना न की जा सके
(d) जिसको कभी देखा न हो
उत्तर:
(c) जिसकी तुलना न की जा सके

DAV Class 8 Hindi Chapter 7 Abhyas Sagar Solutions - अन्याय के खिलाफ लड़ाई

प्रश्न 4.
मोटे काले शब्दों के स्थान पर वर्ग पहेली में से उपयुक्त शब्द छाँटकर वाक्य दोबारा लिखिए-
(क) ऊपर कही गई बात याद रखने योग्य है।
(ख) वसंत ऋतु में प्रकृति की शोभा देखने योग्य होती है।
(ग) जो शरण में आया हो, उसकी रक्षा करनी चाहिए।
(घ) सीता चित्रकूट में पत्तों की बनी कुटिया में रहती थी।
(ङ) पानी का बुलबुला क्षण भर में नष्ट होने वाला है।
DAV Class 8 Hindi Chapter 7 Abhyas Sagar Solutions - अन्याय के खिलाफ लड़ाई 1
उत्तर:
(क) उपर्युक्त बात याद रखने योग्य है।
(ख) वसंत ऋतु में प्रकृति की शोभा दर्शनीय होती है।
(ग) शरणागत की रक्षा करनी चाहिए।
(घ) सीता चित्रकूट में पर्णकुटी में रहती थी।
(ङ) पानी का बुलबुला क्षणभंगुर होता है।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित वाक्यों में आए मोटे काले शब्दों के लिए दिए गए विकल्पों में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थान में भरिए-
उत्तर:
(क) उसकी बात का कोई उत्तर न दे सका, सब _______ निरुत्तर हो गए।
(a) शर्मिंदा
(b) निरुत्तर
(c) निरंतर
(d) निरादर
उत्तर:
(b) निरुत्तर

(ख) जां आकाश में विचरने वाला है, वह _______ नभचर है।
(a) जलचर
(b) आकाशमार्गी
(c) आकाशवासी
(d) नभचर
उत्तर:
(d) नभचर

(ग) इस संस्थान में छात्रों के रहने का स्थान भी है, सभी छात्र यहाँ _______छात्रावास में ही रहते हैं।
(a) दूतावास
(b) कारावास
(c) छात्रावास
(d) धर्मशाला
उत्तर:
(c) छात्रावास

(घ) जो इतना कम खाता हो, उस _______ मितहारी के साथ दावत में जाना बेकार है।
(a) अल्पाहार
(b) अल्पाहारी
(c) मितहार
(d) मितहारी
उत्तर:
(d) मितहारी

प्रश्न 6.
निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 7 Abhyas Sagar Solutions - अन्याय के खिलाफ लड़ाई
उत्तर:
(क) जिसका भाग्य अनुकूल न हो – दुर्भाग्यशाली
(ख) मर्जी के अनुसार – मनमर्जी
(ग) विशाल हृदय वाला – उदारहृदयी
(घ) जिसका कोई अपराध न हो – निरपराध
(ङ) अनुकरण करने योग्य – अनुकरणीय

प्रश्न 7.
नीचे लिखे वाक्यों में किसी न किसी प्रकार की कोई अशुद्धि है। वाक्यों का शुद्ध रूप लिखिए-
(क) कल माता जी आ रहे हैं।
उत्तर:
कल माता जी आ रही हैं।

(ख) मैं आपका दर्शन करने आया है।
उत्तर:
मैं आपके दर्शन करने आया हूँ।

(ग) अनेकों स्त्री-पुरुष वहाँ आए थे।
उत्तर:
अनेक स्त्री-पुरुष वहाँ आए थे।

(घ) दुष्टों के भय से डरो मत।
उत्तर:
दुष्टों से डरो मत।

(ङ) उसे लगभग पूरे अंक प्राप्त हुए।
उत्तर:
उसे पूरे अंक प्राप्त हुए।

(च) करीम देखने गया है सिनेमा।
उत्तर:
करीम सिनेमा देखने गया है।

(छ) एक गीतों की पुस्तक ला दीजिए।
उत्तर:
गीतों की एक पुस्तक ला दीजिए।

(ज) कृपया हमारी बात सुनने की कृपा करें।
उत्तर:
कृपया हमारी बात सुने। या हमारी बात सुनने की कृपा करें।

(झ) यहाँ ताजा फलों का रस मिलता है।
उत्तर:
यहाँ फलों का ताजा रस मिलता है।

(ञ) रोगी को काटकर सेब खिलाओ।
उत्तर:
सेब काटकर रोगी को खिलाओ।

DAV Class 8 Hindi Chapter 7 Abhyas Sagar Solutions - अन्याय के खिलाफ लड़ाई

प्रश्न 8.
निम्नलिखित विकल्पों में से सही विकल्प (शुद्ध वाक्य) को छाँटकर सही ( ✓) का निशान लगाइए-
(क) (a) यहाँ लोग ईमानदार और उदार रहते हैं।
(b) ईमानदार और उदार लोग यहाँ रहते हैं।
(c) यहाँ ईमानदार और उदार लोग रहते हैं।
(d) ईमानदार और उदार लोग रहते हैं यहाँ
उत्तर:
(c) यहाँ ईमानदार और उदार लोग रहते हैं।

(ख) (a) नेता जी भाषण दे रहे हैं।
(b) भाषण दे रहे हैं, नेता जी
(c) नेता जी भाषण दे रहा है।
(d) दे रहे हैं भाषण नेता जी।
उत्तर:
(a) नेता जी भाषण दे रहे हैं।

(ग) (a) हमारे राष्ट्र में भ्रष्टाचार देखकर मुझे बड़ा दुख होता है।
(b) उसका राष्ट्र में भ्रष्टाचार देखकर मुझे बड़ा दुख होता है।
(c) हमारी राष्ट्र में भ्रष्टाचार देखकर मुझे बड़ा दुख होता है।
(d) अपने राष्ट्र में भ्रष्टाचार देखकर मुझे बड़ा दुख होता है।
उत्तर:
(d) अपने राष्ट्र में भ्रष्टाचार देखकर मुझे बड़ा दुख होता है।

(घ) (a) उसकी आवाज़ कान में सुनाई पड़ी।
(b) उसकी आवाज़ सुनाई पड़ी।
(c) सुनाई पड़ी उसकी आवाज़।
(d) आवाज़ उसकी पड़ी सुनाई।
उत्तर:
(b) उसकी आवाज़ सुनाई पड़ी।

(ङ) (a) यह घटना जब मैं दस वर्ष का था, उस समय की है।
(b) यह घटना उस समय की है, जब मैं दस वर्ष का था।
(c) घटी यह घटना उस समय, जब मैं दस वर्ष का था।
(d) मैं दस वर्ष का था, जब यह घटना उस समय की है।
उत्तर:
(b) यह घटना उस समय की है, जब मैं दस वर्ष का था।

आओ दोहराएँ

प्रश्न 9.
निम्नलिखित शब्दों के तत्सम व तद्भव रूप लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 7 Abhyas Sagar Solutions - अन्याय के खिलाफ लड़ाई 3
उत्तर:

शब्द तत्सम तद्भव
(क) ग्राम गाँव
(ख) आम आम्र
(ग) कर्म करम
(घ) गृह घर
(ङ) सात सप्त

प्रश्न 10.
नीचे दिए वाक्यों में उचित विराम-चिह्न लगाइए-
(क) स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है
(ख) छिः तुमने तो नाम ही डुबो दिया
(ग) गणतंत्र दिवस की परेड में बच्चे, स्त्री-पुरुष सभी एकत्रित हुए
(घ) माता जी बोलीं मैं आपके साथ चलूँगी
(ङ) वह ईमानदार है मैं नहीं मान सकता
उत्तर:
(क) स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है।
(ख) छिः ! तुमने तो नाम ही डुबो दिया।
(ग) गणतंत्र दिवस की परेड में बच्चे, स्त्री-पुरुष सभी एकत्रित हुए।
(घ) माता जी बोलीं, “मैं आपके साथ चलूँगी।”
(ङ) ‘वह ईमानदार है, मैं नहीं मान सकता। ”

DAV Class 8 Hindi Chapter 7 Abhyas Sagar Solutions - अन्याय के खिलाफ लड़ाई

प्रश्न 11.
निम्नलिखित वाक्यों के वचन बदलिए-
(क) लड़का भाग गया।
उत्तर:
लड़के भाग गए।

(ख) बालिकाओं ने अच्छे गीत सुनाए।
उत्तर:
बालिका ने अच्छा गीत सुनाया।

(ग) मंच पर लड़की नाच रही है।
उत्तर:
मंचों पर लड़कियाँ नाच रही हैं।

(घ) पक्षी गगन में उड़ रहा है।
उत्तर:
पक्षी गगन में उड़ रहे हैं।

(ङ) उपवन में फूल खिलता है।
उत्तर:
उपवनों में फूल खिलते हैं।

प्रश्न 12.
नीचे दिए गए वाक्यों में क्रिया विशेषण शब्दों पर घेरा लगाइए और उनका भेद लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 7 Abhyas Sagar Solutions - अन्याय के खिलाफ लड़ाई 4
उत्तर:
DAV Class 8 Hindi Chapter 7 Abhyas Sagar Solutions - अन्याय के खिलाफ लड़ाई 6

प्रश्न 13.
नीचे दिए गए शब्दों में अनुस्वार (∸) अथवा अनुनासिक (ं) लगाइए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 7 Abhyas Sagar Solutions - अन्याय के खिलाफ लड़ाई 5
उत्तर:
(क) आनद = आनंद
(ख) आधी = आँधी
(ग) पहुचेंगे = पहुँचेंगे
(घ) आखे = आँखें
(ङ) आठवी = आठवीं
(च) चौका = चौंका

आओ लिखें

प्रश्न 14.
कोया आदिवासियों ने जिस तरह से अन्याय के खिलाफ लड़ाई की, उसके बारे में बताते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए-
उत्तर:
परीक्षा भवन
क. ख.ग. विद्यालय
मालवीय नगर, नई दिल्ली
05 अगस्त, 20XX
प्रिय मित्र अर्पित
सादर नमस्ते।
मैं स्वयं सकुशल रहकर आशा करता हूँ कि तुम भी स्वस्थ एवं प्रसन्न होगे। मैं तुम्हारी कुशलता की कामना करता हूँ। मित्र, कोया आदिवासियों ने अंग्रेज़ों के अन्याय के खिलाफ़ जिस तरह लड़ाई लड़ी, उसे मैं इस पत्र में यथावत
लिख रहा हूँ।

कोया आदिवासी जंगल में रहते थे। उस समय अंग्रेज़ तहसीलदार को जंगल में सड़क बनवाने का काम मिला। उसने कोया आदिवासियों को अपमानित करते हुए बिना मेहनताना के काम पर आने का आदेश दिया। कोया आदिवासी उसका आदेश मानने को विवश थे। उसी समय श्रीराम राजू नामक संत ने उनका हौसला बढ़ाया और अन्याय का मुकाबला करने तथा काम पर न जाने के लिए कहा। इससे आदिवासी उत्साहित हो उठे। उन्होंने अंग्रेज़ों का आदेश न मानकर उनसे मुकाबला करना शुरू कर दिया। वे पेड़ों पर और घने जंगलों में छिपे रहते थे और जैसे ही अंग्रेज़ कमांडर या सार्जेंट सेना के साथ गुजरता, उस पर अचूक निशाना लगाते। इससे अंग्रेज़ों में बुरी तरह दहशत फैल गई और वे आदिवासी इलाकों में जाने से घबराने लगे। इस प्रकार से अंग्रेज़ों को नाकों चने चबाना पड़ा। मित्र पत्रोत्तर में तुम भी ऐसा ही कोई प्रसंग लिखना ।

तुम्हारा मित्र
य.र.ल.