DAV Class 8 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar Solutions – अच्छे पड़ोसी के गुण

Engaging with DAV Class 8 Hindi Abhyas Sagar Solution and DAV Class 8 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar – अच्छे पड़ोसी के गुण can significantly boost students’ language confidence.

DAV Class 8 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 3 अच्छे पड़ोसी के गुण

अच्छे पड़ोसी

प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में मोटे काले शब्दों को ध्यान से पढ़िए-
उत्तर:
(क) इन सब परिस्थितियों के बीच एक शाश्वत सत्य कभी नहीं बदल पाया।
(ख) हमने और हमारे पड़ोसी ने एक-दूसरे के परिवारों की सेहत के लिए ऐसा ही सद्भाव का रवैया अपनाया।
(ग) अपन स्वभाव से अहिंसक हैं।
(घ) अगले दिन हम अपने दरवाज़े को कचरे के ढेर से सुशोभित पाते हैं।
(ङ) कूड़े का यह आदान-प्रदान बिना रोक-टोक के चलता रहता है।
(च) यह अपना दुर्भाग्य है कि हमें उस प्रकार भ्रष्ट करने तक भी कोई नहीं आता।

DAV Class 8 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar Solutions - अच्छे पड़ोसी के गुण

प्रश्न 2.
अब इन शब्दों की रचना पर ध्यान दीजिए-
उत्तर:

शब्द शब्दांश मूल शब्द
(क) परिस्थितियों = परि + स्थितियों
(ख) सद्भाव = सद् + भाव
(ग) अहिंसक = + हिंसक
(घ) सुशोभित = सु + शोभित
(ङ) आदान = + दान
(च) प्रदान = प्र + दान
(छ) दुर्भाग्य = दुर् + भाग्य

ऊपर दिए गए सभी शब्दों के आरंभ में एक शब्दकांश जोड़ा गया है, जिसके जुड़ने से शब्द के अर्थ में एक विशेष परिवर्तन आ गया है। इन शब्दांशों को ‘उपसर्ग’ कहा जाता है।

याद रखिए-
• वे शब्दांश जो किसी शब्द से पहले लगकर उनके अर्थ में परिवर्तन या विशेषता लाते हैं, ‘उपसर्ग’ कहलाते हैं।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित उपसर्ग और मूल शब्दों को जोड़कर नया शब्द बनाकर लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar Solutions - अच्छे पड़ोसी के गुण 1
उत्तर:

उपसर्ग मूल शब्द नया शब्द
(क) प्रति + कार = प्रतिकार
(ख) अनु + मान = अनुमान
(ग) अभि + नव = अभिनव
(घ) अव + गुण = अवगुण
(ङ) वि + द्रोह = विद्रोह
(छ) उप + यश = अपयश
(ज) कु + कार = उपकार
(झ) दुर् + मार्ग = कुमार्ग
(ञ) बे + बल = दुर्बल

प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों में से उपसर्ग और मूल शब्द अलग कीजिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar Solutions - अच्छे पड़ोसी के गुण 2
उत्तर:

शब्द उपसर्ग मूल शब्द
(क) निदान = नि + दान
(ख) निर्भय = निर् + भय
(ग) पराजय = परा + जय
(घ) परिजन = परि + जन
(ङ) प्रस्थान = प्र + स्थान

DAV Class 8 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar Solutions - अच्छे पड़ोसी के गुण

प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों में उचित उपसर्ग जोड़कर नए शब्द बनाइए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar Solutions - अच्छे पड़ोसी के गुण 3
उत्तर:

उपसर्ग शब्द नया शब्द
(क) आ + हार = आहार
(ख) सु + गम = सुगम
(ग) अध + खिला = अधखिला
(घ) अन + मोल = अनमोल
(ङ) अ + काल = अकाल
(च) प्रति + दिन = प्रतिदिन

प्रश्न 6.
नीचे दिए गए वाक्यों को ध्यान से पढ़िए-
(क) यह हमारी सामाजिक उपलब्धि है कि हम एक-दूसरे का नाम लेकर बुरा-भला नहीं कहते।
(ख) इसीलिए कहावत है कि समझदार को इशारा काफ़ी है।
(ग) हम जान-बूझकर मूर्खता का अभिनय करते हैं।
(घ) हमारे पड़ोसी की पत्नी हमेशा बीमारी रहती थी।

अब इन वाक्यों के मोटे काले शब्दों की रचना पर ध्यान दीजिए-

शब्द मूल शब्द शब्दांश
(क) सामाजिक समाज इक
(ख) समझदार समझ दार
(ग) मूर्खता मूर्ख ता
(घ) पड़ोसी पड़ोस

ऊपर दिए गए शब्दों के अंत में एक शब्दांश जोड़ा गया है, जिसके जुड़ने से शब्द के अर्थ में एक विशेष परिवर्तन आ गया है। इन शब्दांशों को ‘प्रत्यय’ कहा जाता है।

याद रखिए

  • वे शब्दांश जो शब्द के अंत में लगकर उनके अर्थ में परिवर्तन या विशेषता लाते हैं, ‘प्रत्यय‘ कहलाते हैं।

प्रश्न 7.
नीचे लिखे शब्दों के साथ उचित प्रत्यय का प्रयोग करते हुए नए शब्द बनाकर लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar Solutions - अच्छे पड़ोसी के गुण 5
उत्तर:

(क) स्वर्ग ईय स्वर्गीय
(ख) उदार + ता = उदारता
(ग) बूढ़ा + आपा = बुढ़ापा
(घ) मूर्ख + ता = मूर्खता
(ङ) प्रारंभ + इक = प्रारंभिक
(च) गरीब + = गरीबी
(छ) परिवार + इक = पारिवारिक
(ज) स्त्री + त्व = स्त्रीत्व
(झ) बच्चा + पन = बचपन
(ञ) स्वभाव + इक = स्वाभाविक

प्रश्न 8.
नीचे दिए मूल शब्दों में उचित प्रत्यय जोड़कर नया शब्द लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar Solutions - अच्छे पड़ोसी के गुण 6
उत्तर:

मूल शब्द प्रत्यय नया शब्द
(क) चिल्ला + आना = चिल्लाना
(ख) चढ़ + आवा = चढ़ावा
(ग) दया + वान = दयावान
(घ) उड़ + आन = उड़ान
(ङ) सज + आवट = सजावट

DAV Class 8 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar Solutions - अच्छे पड़ोसी के गुण

प्रश्न 9.
नीचे लिखे प्रत्ययों में उचित शब्द जोड़कर नया शब्द लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar Solutions - अच्छे पड़ोसी के गुण 7
उत्तर:

मूल शब्ट प्रत्यय नया शब्द
(क) परिवार + इक = पारिवारिक
(ख) बिक + आऊ = बिकाऊ
(ग) धन + = धनी
(घ) मुसकरा + आहट = मुसकराहट
(ङ) रंग + ईला = रंगीला
(च) मालिक + इन = मालिकिन
(छ) पढ़ + आई = पढ़ाई
(ज) पत्र + कार = पत्रकार

प्रश्न 10.
निम्नलिखित शब्दों में से उपसर्ग, मूल शब्द व प्रत्यय अलग-अलग करके लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar Solutions - अच्छे पड़ोसी के गुण 8
उत्तर:

शब्द उपसर्ग मूल शब्द प्रत्यय
(क) कुपुत्र कु पुत्र
(ख) लिखावट लिख आवट
(ग) पुरुषत्व पुरुष त्व
(घ) भरपेट भर पेट
(ङ) प्रतिक्रिया प्रति क्रिया
(च) कृपालु कृपा आलु
(छ) नैतिक नीति इक
(ज) उपकार उप कार
(झ) चमकीला चमक ईला

आओ दोहराएँ

प्रश्न 11.
निम्नलिखित शब्दों में उचित स्थान पर अनुनासिक चिह्न ( ं) का प्रयोग कीजिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar Solutions - अच्छे पड़ोसी के गुण 9
उत्तर:
(क) बासुरी = बाँसुरी
(घ) सास = साँस
(ख) गाव = गाँव
(ङ) दात = दाँत
(छ) चादनी = चाँदनी
(ज) मुह = मुँह
(ग) महगी = महँगी
(च) कहा = कहाँ

DAV Class 8 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar Solutions - अच्छे पड़ोसी के गुण

प्रश्न 12.
निम्नलिखित वाक्यों में उपयुक्त स्थान पर उचित विराम-चिह्न लगाइए-
(क) मधुकर ने कहा मैंने अब कनाडा में बसने का निश्चय कर लिया है
(ख) सुजाता मानसी अंकिता रश्मि और देवांशी अच्छी सखियाँ हैं
(ग) अहा हलवा खाकर मज़ा आ गया
(घ) माँ ने क्रोधित होकर पूछा इतनी रात गए कहाँ जा रहे हो
उत्तर:
(क) मधुकर ने कहा, “मैंने अब कनाडा में बसने का निश्चय कर लिया है।”
(ख) सुजाता, मानसी, अंकिता, रश्मि और देवांशी अच्छी सखियाँ हैं।
(ग) अहा ! हलवा खाकर मज़ा आ गया।
(घ) माँ ने क्रोधित होकर पूछा, “इतनी रात गए कहाँ जा रहे हो?”

प्रश्न 13.
निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलकर लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar Solutions - अच्छे पड़ोसी के गुण 10
उत्तर:

पुल्लिंग स्त्रीलिंग
(क) आचार्य आचार्या
(ख) भवदीय भवदीया
(ग) नायक नायिका
(घ) स्वामी स्वामिनी
(ङ) कवि कवयित्री
(च) विद्वान विदुषी

प्रश्न 14.
निम्नलिखित वाक्यों को कोष्ठक में दिए गए शब्दों के बहुवचन रूप से पूरा कीजिए-
(क) ध्रुव बाज़ार से एक किलो __________ लाया। (संतरा)
(ख) __________ वे सब लोग सभा के लिए चले गए। (वह)
(ग) सभी बच्चों ने सुंदर __________ लिखीं। (कविता)
(घ) माली ने मैदान की __________ काट दीं। (झाड़ी)
(ङ) देखते-देखते छह __________ बीत गए। (महीना)
उत्तर:
(क) ध्रुव बाज़ार से एक किलो संतरे लाया।
(ख) वे सब लोग सभा के लिए चले गए।
(ग) सभी बच्चों ने सुंदर कविताएँ लिखीं।
(घ) माली ने मैदान की झाड़ियाँ काट दीं।
(ङ) देखते-देखते छह महीने बीत गए।

DAV Class 8 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar Solutions - अच्छे पड़ोसी के गुण

प्रश्न 15.
निम्नलिखित वाक्यों में मोटे काले सर्वनाम शब्दों के भेद लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar Solutions - अच्छे पड़ोसी के गुण 11
उत्तर:

(क) बाहर कोई आया है। अनिश्चियवाचक
(ख) गिलास किसने तोड़ा? प्रश्नवाचक
(ग) वह तुम्हें स्वयं सब बता देगा। निजवाचक
(घ) अरे! आप कब आए? मध्यम पुरुषवाचक
(ङ) जो अपना कार्य पूरा कर लेगा, वही खेलने जाएगा। संबंधवाचक

आओ लिखें

प्रश्न 16.
आपका मित्र आपके पड़ोस में रहता है। आप देखते हैं कि वह अपने घर का कूड़ा आपके घर के किनारे फेंकता है। अपने मित्र के साथ हुई बातचीत की कल्पना कीजिए और उसे संवाद के रूप में लिखिए-
उत्तर:
मैं : अरे! ……………… यह क्या कर रहे हो?

मित्र : कुछ नहीं, बस कूड़ा रख रहा हूँ ताकि दोपहर में सफाईवाला इसे उठा ले जाए।

मैं : पर दोपहर तक इस पर मक्खियाँ और मच्छर बैठेंगे।

मित्र : कुछ ही देर की तो बात है!

मैं : इसे गाय बिखरा सकती है या इस पर कुत्ता मल-मूत्र कर सकता है।

मित्र :  फिर क्या करूँ इसका?

मैं : इस कूड़े को कूड़ेदान में चलकर फेंकते हैं। इससे स्वच्छ भारत अभियान में हम अपना योगदान दे सकेंगे।

मित्र : पर उतनी दूर कौन जाए !

मैं : इतना आलस्य भी ठीक नहीं। आखिर बीमार पड़ने पर डॉक्टर के पास जाने से अच्छा है कि हम सब अपना-अपना कूड़ा कूड़ेदान के हवाले करके

अपने आस : पास सफाई रखें और गाँधी जी के सपने को साकार करें।

मित्र : तुम ठीक कहते हो । स्वस्थ रहने के लिए हमें अपने आस-पास साफ-सफाई अवश्य रखनी चाहिए। चलो, तुम भी अपना कूड़ा ले लो और कूड़ेदान की ओर चलते हैं।