DAV Class 8 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar Solutions – कामचोर

Engaging with DAV Class 8 Abhyas Sagar Solution and DAV Class 8 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar – कामचोर can significantly boost students’ language confidence.

DAV Class 8 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 15 कामचोर

प्रश्न 1.
पिछले पाठों में आप तत्पुरुष, द्विगु और द्वंद्व समास पढ़ चुके हैं। आइए, अब अन्य समास पढ़ें। नीचे अव्ययीभाव, कर्मधारय और बहुव्रीहि समास के उदाहरण दिए गए हैं। इन्हें ध्यान से पढिए व समझिए –

समास समस्तपद समस्तपद का विग्रह
अव्ययीभाव बेनकेल बिना नकेल के
पतली-पतली बिलकुल पतली
कर्मधारय पुरुषोत्तम पुरुषों में जो उत्तम है
कमलनयन कमल के समान नयन
बहुव्रीहि चारपाई चार पाए हैं जिसके (चारपाई/खाट)
तिरंगा तीन रंग हैं जिसमें (हमारा राष्ट्र ध्वज)

DAV Class 8 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar Solutions - कामचोर

प्रश्न 2.
ध्यानपूर्वक पढ़िए और समझिए-

  • भीष्म ने आजीवन विवाह न करने की भीषण प्रतिज्ञा की। ‘आजीवन’ शब्द में पूर्वपद अव्यय है तथा प्रधान है।

याद रखिए-

  • जिस समस्तपद में पूर्वपद अव्यव हो तथा प्रधान हो, उसे ‘अव्ययीभाव समास’ कहते हैं।

प्रश्न 3.
नीचे लिखे समस्तपदों का विग्रह कीजिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar Solutions - कामचोर 1
उत्तर:

समस्तपद विग्रह
(क) आमरण मरण तक
(ख) गली-गली प्रत्येक गली में
(ग) प्रतिदिन हर दिन
(घ) भरपेट पेट भरकर
(ङ) यथासमय समय के अनुरूप या अनुसार
(च) रातोंरात रात ही रात में

प्रश्न 4.
नीचे दिए गए विग्रहों का समस्तपद लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar Solutions - कामचोर 2
उत्तर:

विग्रह समस्तपद
(क) जन्म से लेकर आजन्म
(ख) प्रत्येक घर घर-घर
(ग) विधि के अनुसार यथाविधि
(घ) प्रति एक प्रत्येक
(ङ) हाथ ही हाथ में हाथोंहाथ
(च) हर घड़ी घड़ी-घड़ी

DAV Class 8 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar Solutions - कामचोर

प्रश्न 5.
पढ़िए और समझिए-

  • कुसुम कोमल राम को संन्यासी वेश में वन की ओर जाते देख ग्राम की स्त्रियाँ व्यथित हो गईं। ‘कुसुम – सा कोमल’ दोनों पदों में उपमेय – उपमान संबंध है।

याद रखिए-

  • जिस समस्तपद में परस्पर उपमेय-उपमान और विशेषण – विशेष्य संबंध होता है, उसे ‘कर्मधारय समास’ कहते हैं।

प्रश्न 6.
नीचे दिए गए समस्तपदों का विग्रह कीजिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar Solutions - कामचोर 3
उत्तर:

समस्तपद विग्रह
(क) महात्मा महान है जो आत्मा
(ख) नीलकंठ नीला है कंठ
(ग) पीतांबर पीत (पीला) है अंबर (वस्त्र)
(घ) कमलनयन कमल के समान नयन
(ङ) घनश्याम घन के समान श्याम (काला)

प्रश्न 7.
नीचे दिए गए विग्रहों का समस्तपद लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar Solutions - कामचोर 4
उत्तर:

समस्तपद विग्रह
(क) चंद्र के समान मुख चंद्रमुख
(ख) महान है जो आत्मा महात्मा
(ग) प्राणों के समान प्रिय प्राणप्रिय
(घ) मृग के समान लोचन मृगलोचन
(ङ) विद्या रूपी धन विद्याधन

DAV Class 8 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar Solutions - कामचोर

प्रश्न 8.
पढ़िए और समझिए-
चक्रधर ने जरासंध का सिर धड़ से अलग कर दिया।
‘चक्र को धारण करने वाला’ अर्थात ‘श्री कृष्ण’। यहाँ दोनों पद तीसरे पद की ओर संकेत कर रहे हैं।

याद रखिए-

  • जिस समस्तपद में दोनों में से कोई भी पद प्रधान न हो, बल्कि अन्य पद प्रधान हो, वहाँ ‘बहुव्रीहि समास’ होता है।

प्रश्न 9.
नीचे दिए गए समस्तपदों का विग्रह कीजिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar Solutions - कामचोर 5
उत्तर:

समस्तपद विग्रह
(क) गिरिधर गिरि को धारण करता है जो अर्थात श्री कृष्ण
(ख) चक्रपाणि चक्र है पाणि (हाथ) में जिसके अर्थात भगवान विष्णु
(ग) दशानन दस आनन हैं जिसके अर्थात रावण
(घ) पीतांबर पीला वस्त्र है जिसका अर्थात श्री कृष्ण
(ङ) नीलकंठ नीला कंठ है जिसका अर्थात शिव जी
(च) गजानन गज के समान आनन (मुँह) है जिसका अर्थात गणेश जी
(छ) चतुर्मुख चार मुँह हैं जिसके अर्थात ब्रह्मा जी

DAV Class 8 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar Solutions - कामचोर

प्रश्न 10.
नीचे दिए गए विग्रहों का समस्तपद लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar Solutions - कामचोर 6
उत्तर:

विग्रह समस्तपद
(क) निशा में विचरण करनेवाला निशाचर
(ख) मृग जैसे नयनों वाली मृगनयनी
(ग) लंबा है उदर जिसका लंबोदर
(घ) तीन नदियों का संगम स्थल त्रिवेणी
(ङ) महान है आत्मा जिसकी महात्मा
(च) मक्खी को भी चूसता है जो (कंजूस) मक्खीचूस

आओ दोहराएँ

प्रश्न 11.
नीचे दिए गए वाक्यों के सामने सरल, संयुक्त या मिश्रित वाक्य लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar Solutions - कामचोर
उत्तर:

वाक्य वाक्य-भेद
(क) माँ भोजन पका रही है। सरल वाक्य
(ख) रीना ने कहा कि वह कल विद्यालय नहीं जाएगी। मिश्रित वाक्य
(ग) बच्चे बहुत थके हुए थे, इसलिए वे जल्दी सो गए। संयुक्त वाक्य
(घ) मुझे मालूम था कि वह नहीं आएगी। मिश्रित वाक्य
(ङ) हम छुट्टियों में नैनीताल जाएँगे। सरल वाक्य
(च) सूरज निकल आया है और तुम अभी तक नहीं उठे। संयुक्त वाक्य

प्रश्न 12.
नीचे दिए युग्म – शब्दों से वाक्य बनाकर लिखिए-
(क) खेल-कूद – ___________
(ख) भारी-भरकम – ___________
(ग) पेड़-पौधे – ___________
(घ) चाय-वाय – ___________
उत्तर:
(क) खेल-कूद – अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेल – कूद बहुत ज़रूरी है।
(ख) भारी-भरकम – पहाड़ी मजदूर भारी-भरकम बक्सा उठाए आसानी से चलता जा रहा था।
(ग) पेड़-पौधे – प्रदूषण कम करने के लिए हमें खूब सारे पेड़-पौधे लगाने चाहिए।
(घ) चाय-वाय – अरे सुमन! कुछ चाय – वाय मिलेगी या नहीं।

DAV Class 8 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar Solutions - कामचोर

प्रश्न 13.
निम्नलिखित वाक्यों में क्रिया शब्द रेखांकित करके भेद का नाम लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar Solutions - कामचोर 9
उत्तर:

वाक्य क्रिया के भेद
(क) मधु ने सेब खाया। सकर्मक क्रिया
(ख) मैंने घड़ी खरीदी। सकर्मक क्रिया
(ग) पेड़ पर चिड़िया बैठी है। अकर्मक क्रिया
(घ) बच्चे छत पर पतंग उड़ा रहे हैं। सकर्मक क्रिया
(ङ) सोहन पढ़ रहा है। सकर्मक क्रिया

प्रश्न 14.
निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar Solutions - कामचोर 10
उत्तर:

(क) अपने आदर के प्रति सचेत स्वाभिमानी
(ख) काम से जी चुराने वाला कामचोर
(ग) कम खाने वाला अल्पभोगी/अल्पाहारी
(घ) जो स्वयं पैदा हुआ हो स्वयंभू
(ङ) जिसकी गहराई का पता न मिल सके अतल

आओ लिखें

प्रश्न 15.
‘कामचोर’ कहानी में पानी की बहुत बर्बादी दिखाई गई है। आप ‘पानी बचाओ / जल संरक्षण’ पर दो स्लोगन लिखिए और एक विज्ञापन बनाइए।
उत्तर:
(i) जल बचाओ, जीवन बचाओ।
(ii) जल को हम न व्यर्थ बहाएँ, प्रदूषण से इसे बचाएँ।
DAV Class 8 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar Solutions - कामचोर 11