DAV Class 8 Hindi Chapter 12 Abhyas Sagar Solutions – पौधे के पंख

Engaging with DAV Class 8 Abhyas Sagar Solution and DAV Class 8 Hindi Chapter 12 Abhyas Sagar – पौधे के पंख can significantly boost students’ language confidence.

DAV Class 8 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 12 पौधे के पंख

निपात

प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों को ध्यान से पढ़िए-
उत्तर:
(क) वह बोला, हँसने ही की तो बात है।
(ख) अपने स्कूल के साथियों से भी मैं एक-दो से ही बात करता हूँ।
(ग) खेलों में भी मैं बहुत कम भाग लेता हूँ।
(घ) माँ भी तो यही कहती रहती हैं, “मेरा इकलौता पौधा है। ”

इन वाक्यों में ‘ही’, ‘तो’, ‘भी’ शब्द निपात हैं।

याद रखिए-

  • जो शब्द वाक्य में अर्थ पर विशेष बल देते हैं, उन्हें ‘निपात‘ कहते हैं।

अब नीचे दिए गए वाक्यों को ध्यान से पढ़िए-

  • खेलों में भी मैं बहुत कम भाग लेता हूँ।
  • खेलों में मैं बहुत कम भाग लेता हूँ।

दोनों वाक्यों का अर्थ एक ही है कि लेखक खेलों में कम भाग लेता है। लेकिन पहले वाक्य में ‘भी’ लगने से यह विशेष अर्थ प्रकट होता है कि खेलों के अलावा और भी कुछ है, जिसमें लेखक कम भाग लेता है जबकि दूसरे वाक्य से यह विशेष अर्थ प्रकट नहीं होता।

DAV Class 8 Hindi Chapter 12 Abhyas Sagar Solutions - पौधे के पंख

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए वाक्यों में निपात रेखांकित कीजिए-
(क) माता जी मुंबई से कल ही आई हैं।
(ख) वह भी पिता जी के साथ चला गया।
(ग) परीक्षाएँ शुरू होने में मात्र दो दिन रह गए हैं।
(घ) मेरे पास केवल दस रुपए हैं।
(ङ) मैंने तो उसे देखा भर था।
(च) वह रात तक यहीं बैठा रहा।
(छ) मैं दिन भर काम कर रहा था।
उत्तर:
(क) माता जी मुंबई से कल ही आई हैं।
(ख) वह भी पिता जी के साथ चला गया।
(ग) परीक्षाएँ शुरू होने में मात्र दो दिन रह गए हैं।
(घ) मेरे पास केवल दस रुपए हैं।
(ङ) मैंने तो उसे देखा भर था।
(च) वह रात तक यहीं बैठा रहा।
(छ) मैं दिन भर काम कर रहा था।

प्रश्न 3.
नीचे दिए गए वाक्यों में उचित निपात लगाकर खाली स्थान भरिए-
(क) यह काम कर ______ लेने दो।
(ख) मुझे ______ परेशान करते हो।
(ग) हम ______ चलेंगे, जल्दी क्या है।
(घ) वह आगरा ______ जाएगा।
(ङ) वह ______ कब की चली गई।
(च) हम दोनों ______ बहुत मेहनती हैं।
उत्तर:
(क) यह काम कर तो लेने दो।
(ख) मुझे ही परेशान करते हो।
(ग) हम भी चलेंगे, जल्दी क्या है।
(घ) वह आगरा तक जाएगा।
(ङ) वह तो कब की चली गई।
(च) हम दोनों भी बहुत मेहनती हैं।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित निपातों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 12 Abhyas Sagar Solutions - पौधे के पंख 1
उत्तर:
(क) ही – सुमन ही इतना सुंदर स्वेटर बुन सकती है।
(ख) भी – हम कल भी व्यायाम करने चलेंगे।
(ग) तो – मैं तो कदापि झूठ नहीं बोलूँगा।
(घ) केवल – इस पुस्तक के दाम केवल पचास रुपये हैं।
(ङ) तक – वह देर रात तक जागती रही।
(च) भर – दिन भर काम करके उसने उसे पूरा कर दिया।

DAV Class 8 Hindi Chapter 12 Abhyas Sagar Solutions - पौधे के पंख

प्रश्न 5.
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
उत्तर:
बगदाद शहर का रहनेवाला सिंदबाद एक अमीर तथा कुशल नाविक था। उसने कई अद्भुत यात्राएँ की थीं। एक बार अपने साथियों के साथ यात्रा करते-करते उसका जहाज़ एक टापू के किनारे जा लगा। टापू बहुत सुंदर था। फलों से लदे हुए पेड़ और मीठे पानी के बहते झरनों को देखकर सभी नाविक बहुत प्रसन्न हुए। टापू पर घूमते-घूमते सिंदबाद बहुत आगे निकल गया। थकावट के कारण वह एक छायादार पेड़ के नीचे सो गया। जब नींद खुली तो उसके साथी और जहाज़ आँखों से ओझल हो चुके थे। सिंदबाद बहुत घबरा गया।

इतने में एक विशाल पक्षी नीचे उतरा। सिंदबाद ने झट से अपनी पगड़ी उतारकर स्वयं को पक्षी के पैरों से बाँध दिया। सुबह होते ही पक्षी के साथ वह दूसरी घाटी में जा उतरा। वह हीरों को घाटी थी। वहाँ चारों ओर चमचमाते हीरों के ढेर लगे थे। परंतु हीरों के साथ बड़े – बड़े साँप भी वहाँ रेंग रहे थे। सिंदबाद के तो होश उड़ गए। उसने जल्दी से कुछ हीरे अपनी जेब में भर लिए। थोड़ी देर में वहाँ बड़े-बड़े माँस के टुकड़े गिरने लगे। उस पर कुछ हीरे चिपक गए। सिंदबाद ने एक माँस के टुकड़े के साथ अपने आपको बाँध दिया। तभी एक विशाल पक्षी ने उसी माँस के टुकड़े को उठाया और सिंदबाद को घाटी के उस पार ले उड़ा। सिंदबाद ने वहाँ खड़े हीरों के व्यापारियों को अपनी कहानी सुनाई और उन्हीं के साथ बगदाद लौट आया।

(क) सिंदबाद कौन था?
उत्तर:
सिंदबाद बगदाद का रहने वाला एक अमीर और कुशल नाविक था।

(ख) क्या देखकर सभी नाविक बहुत प्रसन्न हुए?
उत्तर:
टापू पर फलों से लदे पेड़ और मीठे पानी के बहते झरने देखकर सभी नाविक बहुत प्रसन्न हुए।

(ग) सिंदबाद क्यों घबरा गया?
उत्तर:
सिंदबाद अपने साथियों और जहाज़ से बिछुड़ गया।

(घ) हीरों की घाटी में क्या- क्या था?
उत्तर:
हीरों की घाटी में चमचमाते हीरे और बड़े-बड़े साँप थे।

(ङ) सिंदबाद ने अपनी कहानी किसे सुनाई ?
उत्तर:
सिंदबाद ने हीरों के व्यापारियों को अपनी कहानी सुनाई।

आओ दोहराएँ

प्रश्न 6.
निम्नलिखित समस्तपदों का विग्रह कीजिए तथा समास का नाम लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 12 Abhyas Sagar Solutions - पौधे के पंख 2
उत्तर:

समस्तपद विग्रह समास का नाम
(क) सत्याग्रह सत्य के लिए आग्रह संप्रदान तत्पुरुष समास
(ख) चतुर्मुख चार मुँह हैं जिसके अर्थात ब्रह्मा जी बहुव्रीहि समास
(ग) जलधारा जल की धारा संबंध तत्पुरुष समास
(घ) नवरात्र नौ रातों का समूह द्विगु समास
(ङ) राजा-रंक राजा और रंक द्वंद्व समास
(च) जल-थल जल और थल द्वंद्व समास

DAV Class 8 Hindi Chapter 12 Abhyas Sagar Solutions - पौधे के पंख

प्रश्न 7.
निम्नलिखित विग्रहों के समस्तपद बनाकर समास का नाम लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 12 Abhyas Sagar Solutions - पौधे के पंख 3
उत्तर:

विग्रह रूप समस्तपद समास का नाम
(क) सौ अब्दों (वर्षों) का समूह शताब्दी द्विगु समास
(ख) गंगा और गंगा-यमुना द्वंद्व समास
(ग) गुण से युक्त गुणयुक्त करण तत्पुरुष
(घ) तीन फलों का समाहार त्रिफला द्विगु समास
(ङ) शरण में आगत शरणागत अधिकरण तत्पुरुष
(च) पूर्व और पश्चिम पूर्व-पश्चिम द्वंद्व समास

प्रश्न 8.
नीचे दिए गए शब्दों में से उपसर्ग व मूल शब्द अलग करके लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 12 Abhyas Sagar Solutions - पौधे के पंख 4
उत्तर:

शब्द उपसर्ग मूल शब्द
(क) संपत्ति सम् पत्ति
(ख) अतिशय अति शय
(ग) प्रतिकूल प्रति कूल
(घ) सुकन्या सु कन्या
(ङ) अनुग्रह अनु ग्रह

प्रश्न 9.
नीचे दिए गए शब्दों में प्रत्यय लगाकर रिक्त स्थान भरिए-
(क) राजू बहुत ________ है। (बल)
(ख) रमेश की आवाज़ में ________ है। (मधुर)
(ग) प्रतिमा के घर की ________ देखकर आनंद आ गया। (सजा)
(घ) ईश्वर बहुत ________ है। (दया)
(ङ) मुझे चलते-चलते ________ होने लगी। (घबरा)
(च) ज़्यादा काम करने से ________ हो रही है। (थक)
उत्तर:
(क) राजू बहुत बलवान है।
(ख) रमेश की आवाज़ में मधुरता है।
(ग) प्रतिमा के घर की सजावट देखकर आनंद आ गया।
(घ) ईश्वर बहुत दयालु है ।
(ङ) मुझे चलते-चलते घबराहट होने लगी।
(च) ज़्यादा काम करने से थकावट हो रही है।

DAV Class 8 Hindi Chapter 12 Abhyas Sagar Solutions - पौधे के पंख

प्रश्न 10.
नीचे दिए गए शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाकर लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 12 Abhyas Sagar Solutions - पौधे के पंख 5
उत्तर:
(क) मिलना = मिलन / मेल
(ख) देव = देवत्व
(ग) चढ़ाना = चढ़ाई
(घ) प्रसन्न = प्रसन्नता
(ङ) युवक = यौवन
(च) चिकना = चिकनाहट

प्रश्न 11.
निम्नलिखित मुहावरों का वाक्य में प्रयोग करते हुए अर्थ बताइए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 12 Abhyas Sagar Solutions - पौधे के पंख 6
उत्तर:
(क) नाक में दम करना
वाक्य = रात भर मच्छरों ने नाक में दम कर दिया।
अर्थ = बहुत परेशान करना

(ख) चेहरे पर हवाइयाँ उड़ना
वाक्य = प्रधानाचार्य को सामने देखकर शरारती बच्चों के चेहरे पर हवाइयाँ उड़ने लगीं।
अर्थ = बहुत घबरा जाना।

(ग) आसमान सिर पर उठाना
वाक्य = जैसे ही अध्यापक कक्षा से बाहर गए, बच्चों ने आसमान सिर पर उठा लिया।
अर्थ = बहुत शोर मचाना

आओ लिखें

प्रश्न 12.
अपने जीवन का कोई भी अनुभव डायरी के रूप में लिखिए-
उत्तर:
19 अप्रैल, 20XX, रविवार
शनिवार की शाम को ही यह सोचकर सोया था कि कल देर तक सोऊँगा, पर आज साढ़े सात बजे तीन- चार दोस्तों ने जगा दिया। उन्होंने चिड़ियाघर जाने के कार्यक्रम के बारे में बताया। मैं नौ बजे तक तैयार हो गया। पिता जी की अनुमति लेकर सवा नौ बजे उन मित्रों के साथ बस अड्डे गया और वहाँ से वातानुकूलित बस द्वारा चिड़ियाघर गया। काउंटर पर टिकट लेकर हम सभी मित्र अंदर गए।

वहाँ हमने सबसे पहले तैरती बतखें देखी। फिर हिरनों को देखते हुए हमने शेर, बाघ, जेब्रा, हाथी, मगरमच्छ, तरह-तरह के पक्षी, रंग-बिरंगे तोते तथा अनेक दुर्लभ जानवर देखे। शेर के दहाड़ने की आवाज़ मुझे अब तक याद है। करीब तीन बजे हम वहाँ से चलकर पाँच बजे तक घर आ गए। मम्मी-पापा के साथ साढ़े आठ बजे खाना खाया और ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ देखते-देखते कब साढ़े दस बज गए, पता ही न चला। साढ़े दस बज गए हैं। अब मुझे नींद भी आने लगी हैं। अब मैं सोने जा रहा हूँ। शुभरात्रि।
अ.ब.स.