DAV Class 8 Hindi Chapter 11 Abhyas Sagar Solutions – सितारों से आगे

Engaging with DAV Class 8 Abhyas Sagar Solution and DAV Class 8 Hindi Chapter 11 Abhyas Sagar – सितारों से आगे can significantly boost students’ language confidence.

DAV Class 8 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 11 सितारों से आगे

सितारों से आगे समास ( तत्पुरुष, द्विगु द्वंद्व )

प्रश्न 1.
नीचे लिखे शब्दों व उनके विग्रह को ध्यानपूर्वक पढ़िए-
उत्तर:

(क) (ख)
पुस्तकालय पुस्तक का आलय
प्रयोगशाला प्रयोग के लिए शाला
विश्वविद्यालय विश्व का विद्यालय
आनंदानुभूति आनंद की अनुभूति
सप्ताह सात दिनों का समूह पढ़ाई और लिखाई
पढ़ाई-लिखाई भाई और बहन
भाई-बहन स्त्री-पुरुष

खंड ‘क’ समस्तपद है और खंड ‘ख’ समस्तपद का विग्रह है।

याद रखिए-

  • दो शब्दों के मेल से बने शब्द ‘समस्तपद‘ कहलाते हैं।
  • समस्तपद बनाने की प्रक्रिया ‘समास‘ कहलाती है।
  • शब्दों को अलग करके लिखना ‘समस्तपद का विग्रह‘ कहलाता है।
  • समस्तपद् में प्रयुक्त पहला शब्द ‘पूर्वपद‘ और दूसरा शब्द ‘उत्तरपद’ कहलाता है।

समास के छह भेद हैं-

  1. तत्पुरुष
  2. द्विगु
  3. द्वंद्व
  4. अव्ययी भाव
  5. कर्मधारय
  6. बहुव्रीहि

इस पाठ में हम समास के तीन भेद – तत्पुरुष, द्विगु और द्वंद्व के बारे में पढ़ेंगे।

DAV Class 8 Hindi Chapter 11 Abhyas Sagar Solutions - सितारों से आगे

प्रश्न 2.
पढ़िए और समझिए

  • तुलसीकृत ‘रामचरितमानस‘ अवधी भाषा में लिखी गई है।
  • तुलसी द्वारा कृत‘ में कारक की विभक्ति का लोप है।

याद रखिए-

  •  जिस समस्तपद में उत्तरपद प्रधान हो तथा दोनों पदों में कारक के विभक्ति चिह्न का लोप हो, वहाँ ‘तत्पुरुष समास‘ होता है।

प्रश्न 3.
नीचे दिए गए समस्तपदों का विग्रह कीजिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 11 Abhyas Sagar Solutions - सितारों से आगे 1
उत्तर:

समस्तपद विग्रह
(क) परलोकगमन परलोक को गमन
(ख) अकालपीड़ित अकाल से पीड़ित
(ग) स्वर्गगत स्वर्ग को गत (गया हुआ)
(घ) हथकड़ी हाथ की कड़ी
(ङ) देशभक्ति देश के लिए भक्ति

DAV Class 8 Hindi Chapter 11 Abhyas Sagar Solutions - सितारों से आगे

प्रश्न 4.
नीचे दिए गए विग्रहों का समस्तपद लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 11 Abhyas Sagar Solutions - सितारों से आगे 2
उत्तर:

विग्रह समस्तपद
(क) भय से भीत भयभीत
(ख) हस्त से लिखित हस्तलिखित
(ग) माल के लिए गोदाम मालगोदाम
(घ) धर्म से भ्रष्ट धर्मभ्रष्ट
(ङ) रोग से मुक्त रोगमुक्त

प्रश्न 5.
पढ़िए और समझिए –

  • सज्जन सुख – दुख, हानि-लाभ की चिंता किए बिना परोपकार करते हैं। सुख-दुख, हानि-लाभ में दोनों पदों की प्रधानता है।

याद रखिए-

  • जिस समस्तपद में दोनों पद प्रधान हों, वहाँ ‘द्वंद्व समास‘ होता है । विग्रह करते समय योजन के स्थान पर ‘और‘ का प्रयोग होता है।

प्रश्न 6.
नीचे दिए गए समस्तपदों का विग्रह कीजिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 11 Abhyas Sagar Solutions - सितारों से आगे 3
उत्तर:

समस्तपद विग्रह
(क) अन्न-जल अन्न और जल
(ख) देश-विदेश देश और विदेश
(ग) गंगा-यमुना गंगा और यमुना
(घ) अमीर-गरीब अमीर और गरीब
(ङ) आटा-दाल आटा और दाल

DAV Class 8 Hindi Chapter 11 Abhyas Sagar Solutions - सितारों से आगे

प्रश्न 7.
नीचे दिए गए विग्रहों का समतस्पद लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 11 Abhyas Sagar Solutions - सितारों से आगे 4
उत्तर:

विग्रह समस्तपद
(क) सुख और दुख सुख-दुख
(ख) पाप और पुण्य पाप-पुण्य
(ग) भूख भूख-प्यास
(घ) यश और अपयश यश-अपयश
(ङ) रुपया और पैसा रुपया-पैसा
(च) स्त्री और पुरुष स्त्री-पुरुष

प्रश्न 8.
पढ़िए और समझिए-

  • यातायात अवरुद्ध हो जाने के कारण मैं चौराहा बहुत कठिनाई से पार कर सका। ‘चौराहा- चार राहों का समूह‘ में पहला पद संख्यावाची विशेषण है।

याद रखिए-

  • जिस समस्तपद में पहला पद संख्यावाची विशेषण हो, वहाँ ‘द्विगु समास‘ होता है।

प्रश्न 9.
नीचे दिए गए समस्तपदों का विग्रह कीजिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 11 Abhyas Sagar Solutions - सितारों से आगे 5
उत्तर:

समस्तपद विग्रह
(क) चौमासा चार मासों का समूह
(ख) तिरंगा तीन रंगों का समूह
(ग) नवग्रह नौ ग्रहों का समूह
(घ) दोपहर दो पहरों का समूह
(ङ) त्रिलोक तीन लोकों का समूह

DAV Class 8 Hindi Chapter 11 Abhyas Sagar Solutions - सितारों से आगे

प्रश्न 10.
नीचे दिए गए विग्रहों का समस्तपद लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 11 Abhyas Sagar Solutions - सितारों से आगे 6
उत्तर:

विग्रह समस्तपद
(क) पाँच वटों का समाहार पंचवटी
(ख) पाँच तंत्रों का समाहार पंचतंत्र
(ग) नव रत्नों का समाहार नवरत्न
(घ) सात सौ दोहों का समाहार सतसई
(ङ) तीन वेणियों का समाहार त्रिवेणी

आओ दोहराएँ

प्रश्न 11.
नीचे दिए गए शब्दों की संधि कीजिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 11 Abhyas Sagar Solutions - सितारों से आगे 7
उत्तर:
(क) स्व + अधीन = स्वाधीन
(ख) छात्र + आवास = छात्रावास
(ग) सूर्य + उदय = सूर्योदय
(घ) अति + अंत = अत्यंत
(ङ) वार्षिक + उत्सव = वार्षिकोत्सव

प्रश्न 12.
नीचे लिखे शब्दों का संधि-विच्छेद कीजिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 11 Abhyas Sagar Solutions - सितारों से आगे 8
उत्तर:
(क) वेदांत = वेद + अंत
(ख) प्रतीक्षा = प्रति + ईक्षा
(ग) धर्मात्मा = धर्म + आत्मा
(घ) परोपकार = पर + उपकार
(ङ) स्वागत = सु + आगत

DAV Class 8 Hindi Chapter 11 Abhyas Sagar Solutions - सितारों से आगे

प्रश्न 13.
निम्नलिखित वाक्यों में उचित विराम-चिह्न लगाइए-
(क) मैंने आदरपूर्वक पूछा देवी क्या आज्ञा है
(ख) सभी नारे लगाने लगे- महात्मा गाँधी की जय
(ग) जाओ इन्हें इनका घर दिखा दो
(घ) नेता जी ने कहा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा
(ङ) वह योग्य सुशील और मिलनसार है परंतु थोड़ा सनकी है
उत्तर:
(क) मैंने आदरपूर्वक पूछा, “देवी क्या आज्ञा है?
(ख) सभी नारे लगाने लगे- “महात्मा गाँधी की जय।
(ग) “जाओ, इन्हें इनका घर दिखा दो।”
(घ) नेता जी ने कहा, ” तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा। ”
(ङ) वह योग्य, सुशील और मिलनसार है परंतु थोड़ा सनकी है।

प्रश्न 14.
नीचे लिखे शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 11 Abhyas Sagar Solutions - सितारों से आगे 9
उत्तर:

(क) सूर्य दिनकर दिवाकर
(ख) चंद्र मयंक राकेश
(ग) पृथ्वी वसुधा मही
(घ) संसार भव जगत
(ङ) आग पावक अनल

DAV Class 8 Hindi Chapter 11 Abhyas Sagar Solutions - सितारों से आगे

प्रश्न 15.
नीचे दिए गए मुहावरों का वाक्य में प्रयोग करते हुए अर्थ बताइए-
DAV Class 8 Hindi Chapter 11 Abhyas Sagar Solutions - सितारों से आगे 10
उत्तर:
(क) एड़ी चोटी का जोर लगाना
वाक्य = आई.ए.एस. बनने के लिए मधुकर ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया।
अर्थ = बहुत प्रयास करना

(ख) सिर आँखों पर बिठाना
वाक्य = विश्वकप जीतकर लौटी क्रिकेट टीम को प्रशंसकों ने सिर आँखों पर बिठा लिया।
अर्थ = बहुत आदर देना

(ग) होश उड़ना
वाक्य = सुरक्षा बलों की ललकार सुनकर आतंकवादियों के होश उड़ गए।
अर्थ = घबरा जाना

(घ) कानों कान खबर न होना
वाक्य = चोरों ने सारा माल चुरा लिया, पर घरवालों को कानों कान खबर न हुई।
अर्थ = बिलकुल भी पता न चलना

(ङ) रंगे हाथ पकड़ना
वाक्य = सी.बी.आई. अधिकारियों ने क्लर्क को रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।
अर्थ = सबूत के साथ पकड़ना

प्रश्न 16.
कोष्ठक में दिए गए क्रिया शब्दों के सही रूप से रिक्त स्थान भरिए-
(क) नई कक्षा में मैंने नई पुस्तकें खरीदीं ________।(खरीदना)
(ख) इस मैच में भारत अवश्य जीतेगा ________। ( जीतना )
(ग) वह अपने देश ________ जाएगा। ( जाना )
(घ) तुमने इस विषय में क्या ________ सोचा? ( सोचना )
(ङ) शायद मेरे पास दर्द की कुछ गोलियाँ ________ हों। ( होना )
उत्तर:
(क) नई कक्षा में मैंने नई पुस्तकें खरीदीं
(ख) इस मैच में भारत अवश्य जीतेगा।
(ग) वह अपने देश जाएगा।
(घ) तुमने इस विषय में क्या सोचा?
(ङ) शायद मेरे पास दर्द की कुछ गोलियाँ हों।

आओ लिखें

प्रश्न 17.
आपका नाम ‘आशा’/’महेश’ है। आप मसूरी के छात्रावास में रहती हैं/रहते हैं। आप अपने पिता जी को नई पुस्तकों को खरीदने के लिए एक हजार रुपये (रु.1,000) मँगवाने के लिए पत्र लिखिए-
उत्तर:
क.ख.ग. छात्रावास
मसूरी, उत्तराखंड
28 मार्च, 20XX
पूज्य पिता जी
सादर प्रणाम।

मैं यहाँ स्वस्थ एवं प्रसन्न रहकर आशा करती हूँ कि आप सब सकुशल होंगे। पिता जी, आपको यह जानकर खुशी होगी कि मैंने अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आगामी 01 अप्रैल से हमारी नई कक्षा की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। मुझे नवीं कक्षा की पुस्तकें एवं स्टेशनरी खरीदनी हैं, जिसके लिए एक हज़ार रुपये की आवश्यकता है। आप इन रुपयों को शीघ्र ही मनीऑर्डर द्वारा भिजवाने का कष्ट करें, ताकि मैं पुस्तकें खरीदकर अन्य छात्रों के साथ अपनी पढ़ाई शुरू कर सकूँ। पूज्या माता जी को प्रणाम तथा सोनू को स्नेह ! शेष सब ठीक है। बाकी अगले पत्र में । पत्रोत्तर की प्रतीक्षा में।
आपकी प्रिय पुत्री
आशा