DAV Class 7 Hindi Chapter 6 Abhyas Sagar Solutions – समय

Engaging with DAV Abhyas Sagar Class 7 Solutions and DAV Class 7 Hindi Chapter 6 Abhyas Sagar – समय can significantly boost students’ language confidence.

DAV Class 7 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 6 – समय

एक बार जो पल बीता,
वह कभी हाथ नहीं आता।
टूट डाल से पात गया जो,
पुन: कहाँ जुड़ता है।

ऊपर दी गई पंक्तियों में ‘पुनः ‘ शब्द में विसर्ग चिह्न ( : ) का प्रयोग किया गया है। विसर्ग का उच्चारण लगभग ‘ह’ के समान होता है।

प्रश्न 1.
अब आप नीचे दिए गए शब्दों के उच्चारण का अभ्यास कीजिए –
अधः, परिणामतः, नमः, मनः, प्रातःकाल, पुनः।
उत्तर:
‘विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्दों में उचित स्थान पर विसर्ग चिह्न ( : ) लगाइए –
उत्तर:
(क) अतः
(ख) फलतः
(ग) अंत:करण
(घ) संभवत:
(ङ) प्राय:
(च) विशेषत:

DAV Class 7 Hindi Chapter 6 Abhyas Sagar Solutions - समय

प्रश्न 3.
नीचे दिए गए वाक्यों में मोटे काले शब्दों की जगह विसर्ग चिह्न वाले उचित शब्दों का प्रयोग करते हुए वाक्यों को दोबारा लिखिए-
(क) तुम अपनी दुविधा को बिना किसी संकोच के हमें बताओ।
उत्तर:
तुम अपनी दुविधा को निःसंकोच हमें बताओ।

(ख) इसलिए महँगाई की समस्या को समूल नष्ट करना अति आवश्यक है।
उत्तर:
अतः महँगाई की समस्या को समूल नष्ट करना अति आवश्यक है।

(ग) गंगू ने भ्रष्टाचार फैलाया परिणामस्वरूप पकड़ा गया।
उत्तर:’
गंगू ने भ्रष्टाचार फैलाया परिणामतः पकड़ा गया।

(घ) देश में अकसर सभी वस्तुओं के दाम बढ़ जाते हैं।
उत्तर:
देश में प्रायः सभी वस्तुओं के दाम बढ़ जाते हैं।

(ङ) अशुद्ध शब्द को शुद्ध करके दोबारा लिखिए।
उत्तर:
अशुद्ध शब्द को शुद्ध करके पुनः लिखिए ।

(च) इसमें कोई संदेह नहीं है कि तुमने अच्छा काम किया है।
उत्तर:
नि:संदेह तुमने अच्छा काम किया है।

DAV Class 7 Hindi Chapter 6 Abhyas Sagar Solutions - समय

आओ दोहराएँ

प्रश्न 4.
निम्नलिखित गद्यांश में से जातिवाचक, भाववाचक तथा व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द छाँटकर लिखिए –
उत्तर:
रणथम्भौर के राणा हमीर अपने दरबार में बैठे अपना राज-काज देख रहे थे कि किसी ने पुकारा “ मैं आपकी शरण में आया हूँ महाराज।” हमीर ने आँखें ऊपर कीं तो देखा कि एक मुसलमान योद्धा उनके सामने था। उसका सिर झुका हुआ था और गला व्यथा से भर्राया हुआ। ” कौन हो तुम?” हमीर ने पूछा।
उत्तर:

जातिवाचक संज्ञा भाववाचक संज़ा व्यक्तिवाचक संज्ञा
राज-काज द्रबार व्यथा रणथम्भौर
महाराज राज-काज राणा हमीर
आँखें शरण
मुसलमान
योद्धा
सिर
गला

प्रश्न 5.
नीचे खंड ‘क’ में शब्द दिए गए हैं और खंड ‘ख’ में उनके पर्यायवाची शब्द दिए गए हैं। शब्दों को उनके पर्चायवाची शब्दों से मिलाइए-
उत्तर:
DAV Class 7 Hindi Chapter 6 Abhyas Sagar Solutions - समय - 1

प्रश्न 6.
बाईं ओर दिए गए शब्दों के उपयुक्त विलोम शब्दों को दाईं ओर दिए गए शब्दों में से छाँटिए और घेरा लगाइए-
उत्तर:
DAV Class 7 Hindi Chapter 6 Abhyas Sagar Solutions - समय - 2

प्रश्न 7.
नीचे दिए मूल शब्दों में उचित उपसर्ग अथवा प्रत्यय लगाकर नए शब्द लिखिए-
उत्तर:
img
(क) यत्न – प्र + यत्न – प्रयत्न
(ख) भीषण – वि + भीषण – विभीषण
(ग) समय – समय + इक – सामयिक
(घ) इतिहास – इतिहास + इक – ऐतिहासिक
(ङ) बल – बल + वान – बलवान

DAV Class 7 Hindi Chapter 6 Abhyas Sagar Solutions - समय

प्रश्न 8.
कविता ‘समय’ में से संयुक्त व्यंजन वाले चार शब्द छाँटकर लिखिए
उत्तर:
(क) प्रयत्न
(ग) मुक्ता
(ख) प्यारा
(घ) योद्धा

प्रश्न 9.
कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से उचित शब्द द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर:
(क) खाने के साथ यदि अचार भी हो तो मज़ा आ जाए। (अचार/आचार)
(ख) ‘रामचरितमानस’ अवधी भाषा में लिखी गई। (अवधि/अवधी)
(ग) चाहे प्राण चले जाएँ पर अन्याय का साथ मत दो। (अन्याय/अन्यान्य)
(घ) एक मई को विद्यालय के वार्षिक परिणाम निकलेंगे। (परिणाम/परिमाण)
(ङ) नियत समय पर काम करने वाला व्यक्ति ही जीवन में उन्नति करता है। (नियत/नियति)

प्रश्न 10.
दिए गए वाक्यांशों के लिए एक शब्द छाँटकर लिखिए और वर्ग पहेली भरिए-
सुगम, अपार, दावानल, अगम, उदार, वाचाल
उत्तर:
(क) जहाँ पहुँचना सरल हो – सुगम
(ख) जहाँ जाया न जा सके – अगम
(ग) जिसका कोई पार न हो – अपार
(घ) विशाल हुद्य वाला – उदार
(ङ) जंगल में अपने-आप लगी आग – दानावल
(च) जो बहुत बोलता हो – वाचाल
DAV Class 7 Hindi Chapter 6 Abhyas Sagar Solutions - समय - 3

प्रश्न 11.
नीचे दिए गए गद्यांश में वर्तनी संबंधी अनेक अशुद्धियाँ हैं। वर्तनी संबंधी अशुद्धियों को शुद्ध करके गद्यांश को पुनः लिखित –
आज प्रदुषण बहुत बड़ गया है। यह सबकि परेशानी का कारण बन गए है। इसकी वजह से बिमारीयाँ फेल रही हैं। नदीयों का जल दूषीत होता जा रहा है ओर हवा भी विषेली होती जा रही है। इसकी रोकथाम के लिए अनेक उपाय कये जा रहे हैं। इनको लाभ तब मिलेगा जब सब मिलकर वातावरन को स्वच्छ बनाने का प्रण लेगे ।
उत्तर:
आज प्रदूषण बहुत बढ़ गया है। यह सबकी परेशानी का कारण बन गया है। इसकी वजह से बीमारियाँ फैल रही हैं। नदियों का जल दूषित होता जा रहा है और हवा भी विषैली होती जा रही है। इसकी रोकथाम के लिए अनेक उपाय किए जा रहे हैं। इनका लाभ तब मिलेगा जब सब मिलकर वातावरण को स्वच्छ बनाने का प्रण लेंगे।

DAV Class 7 Hindi Chapter 6 Abhyas Sagar Solutions - समय

प्रश्न 12.
निम्नलिखित वाक्यों के वचन परिवर्तित करके लिखिए –
(क) पक्षी आकाश में उड़ रहा है।
उत्तर:
पक्षी आकाश में उड़ रहे हैं।

(ख) खिलाड़ी खेल रहे हैं।
उत्तर:
खिलाड़ी क्रिकेट खेल रहा है।

(ग) रंग-बिरंगे छाते सुंदर लग रहे हैं।
उत्तर:
रंग-बिरंगा छाता सुंदर लग रहा है।

(घ) दुकानदार टोपी बेच रहा है।
उत्तर:
दुकानदार टोपियाँ बेच रहा है।

आओ लिखें

प्रश्न 13.
‘समय का महत्व’ बताते हुए 100-125 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-
उत्तर:
विद्वानों से सच कहा है, “समय किसी का इंतजार नहीं करता तथा बीता हुआ समय वापस नहीं आत। ” इसलिए जो व्यक्ति समय के महत्व को पहचान लेता है, वह जिंदगी में कभी असफलता का स्वाद नहीं चखता। उसे जिंदगी में हर चीज़ प्राप्त हो जाती है। विद्यार्थियों के लिए समय ही सबसे बड़ा धन है। जो विद्यार्थी समय का सदुपयोग करते हैं। वे सदैव प्रशंसा के पात्र होते हैं।

जो व्यर्थ ही अपना समय नष्ट करते हैं, उन्हें जीवन में सफलता नहीं मिलती। उनकी सब जगह आलोचना होती है। जीवन को अनुशासित बनाने के लिए समय का सदुपयोग करना चाहिए। जो लोग समय के महत्व को समझते हैं, उसका सही पालन करते हैं, वे ही सर्वोच्चता के शिखर पर पहुँचते हैं।

DAV Class 7 Hindi Chapter 6 Abhyas Sagar Solutions - समय

अपने जीवन को सफल बनाने के लिए हमें सभी कार्य समय पर करने चाहिए । जब प्रकृति समयानुसार परिवर्तित होती है। सूर्य, चंद्रमा, समय पर उदय – अस्त होते हैं। तो हमें भी समय पर पढ़ना चाहिए। समय पर खेलना चाहिए। समय पर भोजन करना चाहिए। हमें समय के महत्व को समझते हुए, उसे व्यर्थ नहीं गँवाना चाहिए।