DAV Class 7 Hindi Chapter 5 Abhyas Sagar Solutions – राजू का सपना

Engaging with DAV Abhyas Sagar Class 7 Solutions and DAV Class 7 Hindi Chapter 5 Abhyas Sagar – राजू का सपना can significantly boost students’ language confidence.

DAV Class 7 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 5 – राजू का सपना

अपने क्षेत्र की गंदगी को साफ़ करवाने हेतु स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखिए-
उत्तर:
10 , शक्तिनगर
फरीदाबाद
15 मई, 20 ……………
स्वास्थ्य अधिकारी महोदय
नगरपालिका, फरीदाबाद।

विषय : अपने क्षेत्र की गंदगी को साफ करवाने हेतु।
मान्यवर
मैं इस पत्र के माध्यम से आपका ध्यान शक्ति नगर में फैली गंदगी की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। पिद्धले तीन सप्ताह से इस क्षेत्र में सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं है। स्थान-स्थान पर कूड़े और गंदगी के ढेर लगे हैं। नालियों में गंदा पानी भरा हुआ है, जिसमें से दुर्गध आती है तथा मच्छर पनपने लगे हैं। यहाँ जमादार की नियुक्ति तो अवश्य हुई है, लेकिन वह कभी-कभी ही दिखाई देता है। उसके व्यवहार में अशिष्टता भी है। यहाँ अनेक प्रकार की बीमारियों के फैलने का भय बना रहता है।
अत: आपसे नम्र निवेदन है कि आप समय की गंभीरता को देखते हुए इस संबंध में तत्काल कार्यवाही करें।
सधन्यवाद।
प्रार्थी/भवदीय
राकेश कुमार

DAV Class 7 Hindi Chapter 5 Abhyas Sagar Solutions - राजू का सपना