DAV Class 7 Hindi Chapter 19 Abhyas Sagar Solutions – गणेशोत्सव

Engaging with DAV Abhyas Sagar Class 7 Solutions and DAV Class 7 Hindi Chapter 19 Abhyas Sagar – गणेशोत्सव can significantly boost students’ language confidence.

DAV Class 7 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 19 – गणेशोत्सव कुंडलिया

  • “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया”
  • आज गणेश चतुर्थी है।
  • आज तो सभी बच्चे जल्दी-जल्दी नहा-धोकर तैयार हो रहे हैं।
  • माँ रसोई में ‘मोदक’ बनाने की तैयारियों में लगी हुई है।

प्रश्न 1.
ऊपर दिए गए वाक्यों में जिन विराम-चिह्नों का प्रयोग हुआ है, उन्हें लिखिए-
उत्तर:
DAV Class 7 Hindi Chapter 19 Abhyas Sagar Solutions - गणेशोत्सव - 1

प्रश्न 2.
नीचे खंड ‘क’ में विराम-चिह्न एवं खंड ‘ख’ में उनके नाम दिए गए हैं। विराम-चिह्न को उसके नाम से मिलाइए-
DAV Class 7 Hindi Chapter 19 Abhyas Sagar Solutions - गणेशोत्सव - 2

प्रश्न 3.
नीचे दिए गए वाक्यों को बोल-बोलकर पढ़िए और विराम-चिह्नों के प्रयोग पर ध्यान दीजिए-
(क) सदा सत्य बोलो।
(ख) राम, श्याम, मोहन और गोपाल खेल रहे हैं।
(ग) मेरी पुस्तक नाम ‘ज्ञान सागर’ है।
(घ) बाज़ार में काफ़ी भीड़-भाड़ है।
(ङ) अनवर ने पूछा, “तुम कहाँ जा रहे हो?”
(च) आपको क्या चाहिए?
(छ) ‘नाटक में नाटक’ कहानी बहुत अच्छी है।
(ज) मेरे बगीचे में सुंदर-सुंदर फूल खिले हैं।
(झ) आह! कितना सुंदर मौसम है।
(अ) क्या कोई तारे गिन सकता है?
(ट) राम! तुम अब पढ़ो।
(ठ) आम तो शहद्-सा मीठा है।

DAV Class 7 Hindi Chapter 19 Abhyas Sagar Solutions - गणेशोत्सव

प्रश्न 4.
प्रश्न 3 में दिए गए विराम-चिह्नों के प्रयोग के आधार पर नीचे दिए गए कथनों के सामने (✓) अथवा (✗) का चिह्न लग.इए-
उत्तर:
(क) वाक्य के अंत में पूर्ण विराम का प्रयोग किया जाता है। (✓)
(ख) जिस वाक्य में कोई प्रश्न पूछा जाए, उस वाक्य के अंत में प्रश्नसूचक चिह्न लगाया जाता है। (✓)
(ग) किसी के कथन को ज्यों का त्यों बताने के लिए दुहरे उद्धरण चिह्न का प्रयोग किया जाता है। (✓)
(घ) किसी पाठ के शीर्षक, पुस्तक के नाम को एकल उद्धरण चिह्न के बीच में लिखा जाता है। (✓)
(ङ) विस्मयादिबोधक चिह्न का प्रयोग केवल हर्ष, आश्चर्य, घृणा आदि भाव को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। (✓)
(च) एक ही तरह के शब्दों एवं दुहरे उद्धरण चिहन से पहले अल्प विराम का प्रयोग किया जाता है। (✓)
(छ) भावों के साथ-साथ संबोधन वाले शब्दों के बाद भी विस्मयादिबोधक चिह्न का प्रयोग किया जाता है। (✓)
(ज) दो शब्दों को जोड़ने के लिए योजक चिह्न का प्रयोग किया जाता है। (✓)
(झ) जब किसी की तुलना किसी अन्य से की जाती है तब भी योजक चिह्न का प्रयोग किया जाता है। (✓)

प्रश्न 5.
नीचे दिए गए वाक्यों में उचित विराम-चिहून छाँटकर लगाइए-
उत्तर:
DAV Class 7 Hindi Chapter 19 Abhyas Sagar Solutions - गणेशोत्सव - 3
(क) क्या आपने पत्रिका पढ़ ली?
(ख) हाय! मेरी तो जान निकल गई।
(ग) भारत एक महान देश है।
(घ) बच्चों को चॉकलेट, आइसक्रीम और टॉफी बहुत पसंद है।
(ङ) चारु रात-दिन पढ़ती रहती है।

प्रश्न 6.
नीचे दिए गए वाक्यों में उचित विराम-चिह्न छाँटकर लगाइए-
DAV Class 7 Hindi Chapter 19 Abhyas Sagar Solutions - गणेशोत्सव - 4
उत्तर:
(क) ‘रामचरिमानस’ तुलसीदास जी ने लिखी है।
(ख) छोटी-बड़ी देखने में सुंदर, कलापूर्ण मूर्तियाँ रखी हैं।
(ग) घरों में काम करने वाले रामा या बालू घर-घर नाचते आते हैं।
(घ) छि! कितना गंदा पानी है।
(ङ) रमा ने कहा, “मैं कल फ़िल्म देखने गई थी।”

प्रश्न 7.
एकल उद्धरण चिह्न, दुहरे उद्धरण चिहून, विस्मयादिबोधक चिह्न, प्रश्नसूचक चिह्न एवं योजक चिह्न का प्रयोग करते हुए एक-एक वाक्य लिखिए-
उत्तर:
(क) एकल उद्धरण चिह्न
‘गोदान’, ‘निर्मला’, ‘रंगभूमि’ आदि प्रेमचंद के उपन्यास हैं।
(ख) दुहरा उद्धरण चिह्न
सुभाषचंद बोस ने कहा, “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा।”
(ग) विस्मयादिबोधक चिह्न
वाह! कितना सुंदर नज़ारा है।
(घ) प्रश्नसूचक चिह्न
सोहन, क्या तुम स्कूल नहीं गए?
(ङ) योजक चिहन
वीर पुरुष हार-जीत की परवाह कभी नहीं करते।

DAV Class 7 Hindi Chapter 19 Abhyas Sagar Solutions - गणेशोत्सव

आओ दोहराएँ

प्रश्न 8.
नीचे दिए गए शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए-
उत्तर:
(क) मूर्ति – मूर्तियाँ
(ख) घर में – घरों में
(ग) दिशा – दिशाएँ
(घ) तैयारी – तैयारियाँ
(ङ) प्रांत में – प्रांतों में
(च) बैलगाड़ी – बैलगाड़ियाँ

प्रश्न 9.
नीचे दिए गए वाक्यों में से विशेषण और विशेष्य छाँटकर लिखिए-
उत्तर:

वाक्य विशेषण विशेष्य
(क) श्यामपट पर तीन चित्र बने हुए थे। तीन चित्र
(ख) छोटे बच्चे ट्रकों पर बैठ जाते हैं। छोटे बच्चे
(ग) दुकानों में सैकड़ों मूतियाँ सजाकर रखी गईं। सैंकड़ों मूर्तियाँ
(घ) वे अपनी फटी-पुरानी कॉपियाँ दिखाते। फटी-पुरानी कॉपियाँ
(ङ) सारा शहर किसी विशाल मेले की तरह लगता है। विशाल मेले

DAV Class 7 Hindi Chapter 19 Abhyas Sagar Solutions - गणेशोत्सव

प्रश्न 10.
नीचे दिए गए वाक्यों में कोई न कोई गलती है। उसे पहचानिए और वाक्य को सही रूप में दोबारा लिखिए-
(क) आम तौर पर छुट्टी के दिन सारा काम देर से होते हैं।
उत्तर:
आम तौर पर छुट्टी के दिन सारे काम देर से होते हैं।

(ख) क्या तुम्हारे को यह सवाल आता है?
उत्तर:
क्या तुम्हें यह सवाल आता है?

(ग) मूर्ति लेने के बाद वह रंगीन पटरे पर रखा गया।
उत्तर:
मूर्ति लेने के बाद वह रंगीन पटरे पर रखी गई।

(घ) डाकिया ने चिट्ठी पढ़कर सुनाई।
उत्तर:
डाकिए ने चिट्ठी पढ़कर सुनाई।

(ङ) नाना जी सभी बच्चे को कहानी सुनना चाहते थे।
उत्तर:
नानाजी सभी बच्चों को कहानी सुनाना चाहते थे।

DAV Class 7 Hindi Chapter 19 Abhyas Sagar Solutions - गणेशोत्सव

आओ लिखें

प्रश्न 11.
आप गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाने के लिए अपने नाना-नानी के पास जाना चाहते हैं, जो मुंबई में रहते हैं। वहाँ जाने के लिए आपको चार दिन की छुट्टी चाहिए। छुट्टी के लिए प्रधानाचार्य को ईमेल द्वारा सूचित कीजिए-
उत्तर:
प्रधानाचार्य महोद्य
क०ख०ग० विद्यालय
घ०ङ०च० शहर
दिनांक 24 अगस्त, 20 x x
विषय-चार दिन की छुट्टी हेतु।
महोद्य
सविनय निवेद्न यह है कि मेरा नाम राकेश कुमार है। मैं आपके स्कूल में सातवीं ‘अ’ कक्षा का छात्र हूँ। मैं गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाने के लिए अपने नाना-नानी के पास मुंबई जाना चाहता हूँ, इसलिए मैं चार दिन स्कूल आने में असमर्थ हूँ।
अतः आपसे प्रार्थना है कि आप मुझे चार दिन की छुट्टी प्रदान करें।
सधन्यवाद
आपका आज्ञाकारी शिष्य
राकेश कुमार
सातवीं ‘अ’, अनुक्रमांक- 10