DAV Class 7 Hindi Chapter 10 Question Answer – झंडा ऊँचा रहे हमारा

Regular practice using DAV Class 7 Hindi Book Solutions and DAV Class 7 Hindi Chapter 10 Question Answer – झंडा ऊँचा रहे हमारा are essential for improving writing and analytical skills.

DAV Class 7 Hindi Chapter 10 Question Answer – झंडा ऊँचा रहे हमारा

DAV Class 7 Hindi Ch 10 Solutions – झंडा ऊँचा रहे हमारा

शब्दार्थ –

पृष्ठ संख्या-64.

  • विजयी – जीतने वाला।
  • विश्व – संसार।
  • सुधा – अमृत।
  • सरसाने – रसपूर्ण करने।
  • हर्षाने – आनंद प्रदान करने।
  • मातृभूमि – जन्मभूमि।
  • स्वतंत्रता – आज़ादी।
  • भीषण – भयंकर।
  • रण – युद्ध।
  • निर्भय – निर्भीक, बिना डर के।
  • निश्चय – पक्का।
  • ध्येय – लक्ष्य।
  • बलि-बलि जाओ – बलिदान देना/न्योछावर होना।
  • प्रण – प्रतिज्ञा/कसम।

DAV Class 7 Hindi Chapter 10 Question Answer - झंडा ऊँचा रहे हमारा

झंडा ऊँचा रहे हमारा Summary in Hindi

कविता परिचय

‘झंडा ऊँचा रहे हमारा’ कविता में कवि ने तिरंगे झंडे की विशंषताओं का वर्णन किया है। उन्होंने बताया है कि यह झंडा आज़ादी की लड़ाई में भाग लेने वालों को हमेशा शक्ति और साहस की प्रेरणा देता रहा है।

कविता का सार

इस कविता में कवि ने तिरंगे झंडे की विशेषताओं का वर्णन करते हुए बताया है कि किस प्रकार इस तिरंगे झंडे ने पूरे देश में जागृति की लहर जागृत कर दी और स्वतंत्रता प्राप्ति के संघर्ष के दौरान एक बड़ी भूमिका अदा की। कवि कहता है कि यह तिरंगा झंडा विश्व-विजेता है और हम सदा आन-बान-शान बनाए रखने के लिए इसे झुकने नहीं देंगे, बल्कि सदैव ऊँचा रखेंगे।

यह तिरंगा शक्ति-बल बरसानेवाला है, यह हमेशा प्रेम की अमृतधारा बहाने वाला है और वीर योद्धाओं को हमेशा खुशी प्रदान करने वाला है। यह हमारी जन्मभूमि का तन और मन दोनों है। यह स्वाधीनता की लड़ाई में जोश भरनेवाला है, इसे देखकर शत्रु भी काँपने लग जाते हैं। हम इस झंडे के नीचे आकर भयमुक्त हो जाते हैं और भारत माता की जय बोलते हुए स्वतंत्रता को अपना लक्ष्य मानते हैं।

सभी देशवासियों से कवि कहता है कि एकता के सूत्र में बँधकर इस पर न्योछावर होने के लिए तैयार हो जाओ। कवि कहता है कि इसकी शान बचाने के लिए हमें अपने जीवन की बाज़ी भी लगानी होगी और सबको मिलकर इसे विश्व-विजेता बनाना होगा, तभी सभी भारतवासियों की प्रतिज्ञा पूरी होगी। इसे हमेशा ऊँचा रखना होगा।