DAV Class 6 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions – दोहे

Well-structured DAV Class 6 Hindi Abhyas Book Solutions and DAV Class 6 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar – दोहे provide a solid foundation for mastering language skills.

DAV Class 6 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 9 दोहे

प्रश्न 1.
नीचे ‘क’ स्तंभ में कुछ शब्द दिए गए हैं और ‘ख’ स्तंभ में उनके एक से अधिक अर्थ दिए गए हैं। शब्दों को उनके अर्थों से मिलाइए-
DAV Class 6 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions - दोहे 1
उत्तर:
DAV Class 6 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions - दोहे 2

DAV Class 6 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions - दोहे

प्रश्न 2.
नीचे कुछ शब्द दिए गए हैं। उनके सामने उनके दो-दो अर्थ लिखिए तथा प्रत्येक अर्थ से जुड़ा एक एक वाक्य बनाइए-
DAV Class 6 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions - दोहे 3
उत्तर:

(अर्थ) (वाक्य)
(क) उत्तर (i) एक दिशा स्कूल के उत्तर में सड़क है।
(ii) जवाब इस प्रश्न का उत्तर मुझे आता है।
(ख) हार (i) फूलों की माला माली फूलों का हार बना रहा है।
(ii) पराजय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान की हार हुई।
(ग) सोना (i) एक धातु सोने से आभूषण बनाए जाते हैं।
(ii) नींद में होना हमें रात में जल्दी सोना चाहिए।
(घ) तीर (i) बाण उसने तरसक से तीर निकाला।
(ii) किनारा नदी के तीर पर दो नावें बँधी थीं।

प्रश्न 3.
नीचे दिए गए शब्दों के दो-दो पर्यायवाची छाँटकर लिखिए-
मान, बदन, पंकज, तम, धरा, जलज, देह, सम्मान, अँधेरा, वसुधा
(क) अंधकार – _____, _____
(ख) शरीर – _____, _____
(ग) आदर – _____, _____
(घ) पृथ्वी – _____, _____
(ङ) कमल – _____, _____
उत्तर:
(क) अंधकार – तम, अँधेरा
(ख) शरीर – बदन, देह
(ग) आदर – मान, सम्मान
(घ) पृथ्वी – धरा, वसुधा
(ङ) कमल – पंकज, जलज

आओ दोहराएँ

प्रश्न 4.
नीचे दिए गए वाक्यों के अंत में ‘है’ अथवा ‘हैं’ का प्रयोग कीजिए-
(क) सुरेश पिचकारी भर रहा ______।
(ख) आप कहाँ रहते ______।
(ग) माताजी खीर बना रही ______।
उत्तर:
(क) सुरेश पिचकारी भर रहा है।
(ख) आप कहाँ रहते हैं।
(ग) माताजी खीर बना रही हैं।

DAV Class 6 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions - दोहे

प्रश्न 5.
नीचे कुछ वाक्य दिए गए हैं। उनमें संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों को मोटा किया गया है। इन मोटे काले
शब्दों का भेद/नाम बताइए-
उत्तर:

(क) पुस्तक मेज़ पर रखी है। जातिवाचक संज्ञा
(ख) वह रोज़ मेहनत करता है। अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम
(ग) एवरेस्ट संसार का सबसे ऊँचा शिखर है। व्यक्तिवाचक संज्ञा
(घ) शायद दरवाज़े पर कोई है। अनिश्चयवाचक सर्वनाम

प्रश्न 6.
नीचे दिए गए वाक्यों में विशेषण शब्दों पर घेरा लगाइए-
(क) कविता ने मधुर गीत सुनाया।
(ख) बच्चों ने दो-दो केले खाए।
(ग) थोड़ी खीर बची है।
उत्तर:
DAV Class 6 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions - दोहे 4

प्रश्न 7.
नीचे दिए गए वाक्यों में उचित विराम चिह्न लगाइए-
(क) तुम क्या पढ़ रहे हो
(ख) राम अब तुम पढ़ो
(ग) माँ ने कहा बिटिया मिठाई खा लो
उत्तर:
(क) तुम क्या पढ़ रहे हो?
(ख) राम, अब तुम पढ़ो।
(ग) माँ ने कहा, “बिटिया, मिठाई खा लो।”

आओ लिखें

DAV Class 6 Hindi Chapter 9 Abhyas Sagar Solutions - दोहे

प्रश्न 8.
नीचे एक कहानी दी गई है, जो अधूरी है। अधूरी कहानी को पूरा कीजिए। कहानी को पूरा करते समय यह ध्यान रखिए कि कहानी का मूल भाव पाठ ‘दोहे’ में से किसी एक दोहे के भाव से मिलता-जुलता हो-
उत्तर:
चार मित्र थे-रोहित, अमित, हरि और राकेश। वे चारों छठी कक्षा में पढ़ते थे। एक दिन की बात है चारों मित्र शिमला घूमने गए। वे बर्फ़ से भरे पहाड़ों पर चढ़ाई कर रहे थे कि अचानक उनके कुछ आगे अकेले चढ़ रहे युवक का पैर फिसल गया और वह कुछ नीचे की चट्टान पर आ गिरा और चीख पड़ा। हम चारों मित्र भागकर उसके पास पहुँचे। हमने उसे उठाने का प्रयास किया, पर वह दर्द के मारे उठ नहीं पा रहा था। उसने बताया कि वह दिल्ली से शिमला अकेला ही आया है। हम सभी मित्रों ने सलाह की और उसे कंधे पर उठाकर नीचे लाए। वहाँ से उसे घोड़े पर बैठाकर किसी तरह सड़क तक लाए और वहाँ से उसे लेकर शिमला पहुँचे।

शिमला में उसके पैर का एक्स-रे कराया गया तो पता चला कि पैर की हड्डियाँ टूट गई हैं, जिसके लिए ऑपरेशन की आवश्यकता होगी। डॉक्टर ने बीस हज़ार रुपये की माँग की। हम चारों ने पैसे एकत्र कर उसका ऑपरेशन कराकर प्लास्टर कराया और एक सप्ताह बाद उसे दिल्ली लेकर आ गए। अब हमारे पास घर पहुँचने तक के लिए ही पैसे बचे थे। हम उस अजनबी को उसके घर छोड़ अपने-अपने घर चले आए। यह बात जब हमारे माता-पिता ने सुनी तो उन्होंने हमारी पीठ थपथपाकर कहा कि सज्जन अपना धन दूसरों की भलाई में लगाते हैं। यह सुन हम सबको बहुत खुशी हुई।