DAV Class 6 Hindi Chapter 6 Abhyas Sagar Solutions – अनोखा वरदान

Well-structured DAV Class 6 Hindi Abhyas Book Solutions and DAV Class 6 Hindi Chapter 6 Abhyas Sagar – अनोखा वरदान provide a solid foundation for mastering language skills.

DAV Class 6 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 6 अनोखा वरदान

अनुच्छेद अभ्यास – सागर के पेज नं० 26 पर देखें।

विजय सिंह एक नेकदिल राजा था। वह अपनी प्रजा का बहुत ध्यान रखता था। मामूली कपड़े पहनकर साधारण जनता के बीच जाकर उनके हाल-चाल का पता लगाना उसका नियम था। एक रात राजा भेस बदलकर जा रहा था। उसके घोड़े का पीछा करते हुए डाकू भी चुपके-चुपके चले जा रहे थे। डाकू राजा के शानदार घोडे पर हाथ साफ़ करना चाहते थे।

प्रश्न 1.
ऊपर दिए गए अनुच्छेद के आधार पर एक शब्द में बताइए कि-
(क) राजा कैसा था – _______
(ख) कपड़े कैसे थे – _______
(ग) जनता कैसी थी – _______
(घ) घोड़ा कैसा था – _______
उत्तर:
(क) राजा कैसा था – नेकदिल
(ख) कपड़े कैसे थे – मामूली
(ग) जनता कैसी थी – साधारण
(घ) घोड़ा कैसा था – शानदार

DAV Class 6 Hindi Chapter 6 Abhyas Sagar Solutions - अनोखा वरदान

प्रश्न 2.
अब आप यह बताइए कि ‘राजा’, ‘कपड़े’, ‘जनता’, ‘घोड़ा’ शब्द कैसे शब्द हैं? संज्ञा/सर्वनाम (अपने उत्तर पर (✓) का निशान लगाइए)।
इन शब्दों की विशेषता बताने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया गया है, उन्हें ………. कहते हैं। (खाली स्थान में अपना उत्तर लिखिए।)
उत्तर:

  • राजा, कपड़े, जनता तथा घोड़ा शब्द संज्ञा हैं।
  • इन शब्दों की विशेषता बताने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया गया है, उन्हें विशेषण कहते हैं।

प्रश्न 3.
नीचे दिए गए वाक्यों में विशेषण शब्दों के नीचे रेखा खींचिए-
(क) राधिका के बाल लंबे हैं।
(ख) साहिल मोटा है।
(ग) रोहित का घर बड़ा है।
(घ) चिड़िया के पंख सुंदर हैं।
उत्तर:
(क) राधिका के बाल लंबे हैं।
(ख) साहिल मोटा है।
(ग) रोहित का घर बड़ा है।
(घ) चिड़िया के पंख सुंदर हैं।

प्रश्न 4.
नीचे दिए गए शब्दों को उनके उचित विशेषण से मिलाइए-
DAV Class 6 Hindi Chapter 6 Abhyas Sagar Solutions - अनोखा वरदान 1
उत्तर:
DAV Class 6 Hindi Chapter 6 Abhyas Sagar Solutions - अनोखा वरदान 2
अभ्यास सागर की पृष्ठ संख्या 27 को पढ़कर याद करें।

प्रश्न 5.
नीचे दिए गए वाक्यों में से विशेषण एवं विशेष्य छाँटकर लिखिए-
उत्तर:

वाक्य विशेषण विशेष्य
(क) मीना ने सुंदर फ्रॉक खरीदी। सुंदर फ्रॉक
(ख) गुड़िया के बाल सुनहरे थे। सुनहरे बाल
(ग) कुछ लोग उठकर चले गए। कुछ लोग
(घ) छठी कक्षा के बच्चे पढ़ रहे थे। छठी कक्षा
(ङ) सड़क के किनारे बड़े पत्थर थे। बड़े पत्थर
(च) बारिश में कपड़े गीले हो गए थे। गीले कपड़े
(छ) हम कल ही नया टेलीविज़न लाए हैं। नया टेलीविज़न

प्रश्न 6.
नीचे दिए गए वाक्यों को ध्यान से पढ़िए-
(क) पत्ते बहुत हरे थे।
(ख) चाय बहुत गर्म थी।
दिए गए रिक्त स्थानों को पूरा कीजिए-
इन वाक्यों में ‘पत्ते’ और ‘चाय’ के लिए _______ और _______ विशेषणों का प्रयोग किया गया है।
‘बहुत हरे’ में ‘बहुत’ शब्द _______ की विशेषता बता रहा है।
‘बहुत गर्म’ में ‘बहुत’ शब्द _______ की विशेषता बता रहा है।
याद रखिए जो शब्द विशेषण की विशेषता बताते हैं, उन्हें प्रविशेषण कहते हैं।
उत्तर:
इन वाक्यों में ‘पत्ते’ और ‘चाय’ के लिए हरे और गर्म विशेषणों का प्रयोग किया गया है।
‘बहुत हरे’ में ‘बहुत’ शब्द हरे की विशेषता बता रहा है।
‘बहुत गर्म’ में ‘बहुत’ शब्द गर्म की विशेषता बता रहा है।
याद रखिए जो शब्द विशेषण की विशेषता बताते हैं, उन्हें प्रविशेषण कहते हैं।

DAV Class 6 Hindi Chapter 6 Abhyas Sagar Solutions - अनोखा वरदान

प्रश्न 7.
नीचे दिए गए वाक्यों में से विशेषण एवं प्रविशेषण छाँटकर लिखिए-
DAV Class 6 Hindi Chapter 6 Abhyas Sagar Solutions -3
उत्तर:

वाक्य विशेषण प्रविशेषण
(क) किला बहुत पुराना था। पुराना बहुत
(ख) मेज़ काफ़ी ऊँची है। ऊँची काफ़ी
(ग) कपड़े ज़्यादा गीले नहीं थे। गीले ज़्यादा
(घ) कविता बहुत अच्छी लड़की है। अच्छी बहुत

प्रश्न 8.
नीचे दिए गए वाक्यों में विशेषण शब्दों के नीचे रेखा खींचिए और सामने दिए गए स्थान पर उनके नाम या भेद लिखिए-

वाक्य आओ दोहराएँ
(क) मीता बड़ी चतुर है।
(ख) पाँच बच्चों ने गाना गाया।
(ग) मेरे बस्ते में कुछ किताबें रखी हैं।
(घ) उसने दो किलो आम खरीदे।
(ङ) वह लड़की कक्षा में प्रथम आई है।
(च) मोहन के बगीचे में लाल फूल लगे थे।
 (छ) यह कमीज़ मेरी बहन ने दी थी।
(ज) कविता के पास थोड़े से चने थे।

उत्तर:

वाक्य आओ दोहराएँ
(क) मीता बड़ी चतुर है। विशेषण का भेद
(ख) पाँच बच्चों ने गाना गाया। गुणवाचक विशेषण
(ग) मेरे बस्ते में कुछ किताबें रखी हैं। निश्चित संख्यावाचक विशेषण
(घ) उसने दो किलो आम खरीदे। अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
(ङ) वह लड़की कक्षा में प्रथम आई है। निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
(च) मोहन के बगीचे में लाल फूल लगे थे। निश्चित संख्यावाचक विशेषण
(छ) यह कमीज़ मेरी बहन ने दी थी। गुणवाचक विशेषण
(ज) कविता के पास थोड़े से चने थे। सार्वनामिक विशेषण

आओ दोहराएँ

प्रश्न 9.
नीचे दिए गए शब्दों का एकवचन एवं बहुवचन रूप में प्रयोग करते हुए एक-एक वाक्य बनाइए-
DAV Class 6 Hindi Chapter 6 Abhyas Sagar Solutions -4
उत्तर:
(क) पुल – एकवचन भूकंप से पुल टूट गया।
बहुवचन – भूकंप से पुल टूट गए।

(ख) फूल – एकवचन
पौधे से फूल तोड़ा गया।

DAV Class 6 Hindi Chapter 6 Abhyas Sagar Solutions - अनोखा वरदान

प्रश्न 10.
नीचे दिए गए वाक्यों के लिए एक शब्द छाँटकर लिखिए-
कृतज्ञ, साप्ताहिक, बहुमूल्य, अतिथि, पाक्षिक
(क) जिसके आने की तिथि निश्चित न हो – ________
(ख) सप्ताह में एक बार होने वाला – ________
(ग) पंद्रह दिनों में होने वाला – ________
(घ) जिसका मूल्य बहुत अधिक हो – ________
(ङ) किए हुए उपकार को मानने वाला – ________
उत्तर:
(क) जिसके आने की तिथि निश्चित न हो – अतिथि
(ख) सप्ताह में एक बार होने वाला – साप्ताहिक
(ग) पंद्रह दिनों में होने वाला – पाक्षिक
(घ) जिसका मूल्य बहुत अधिक हो – बहुमूल्य
(ङ) किए हुए उपकार को मानने वाला – कृतज्ञ

DAV Class 6 Hindi Chapter 6 Abhyas Sagar Solutions - अनोखा वरदान

प्रश्न 11.
नीचे दिए गए शब्दों के सही रूप लिखिए-
(क) विदुषक – _______
(ख) डाकूओं – _______
(ग) सडक – _______
(घ) तरककी – _______
उत्तर:
(क) विदुषक – विदूषक
(ख) डाकूओं – डाकुओं
(ग) सडक – सडक
(घ) तरककी – तरककी

प्रश्न 12.
नीचे दिए गए वाक्यों में से संज्ञा एवं सर्वनाम शब्द छाँटकर लिखिए-
DAV Class 6 Hindi Chapter 6 Abhyas Sagar Solutions -5
उत्तर:

वाक्य संज्ञा सर्वनाम
(क) क्या आप आम खाएँगे? आम आप
(ख) नेहा ने उसे डूबने से बचाया था। नेहा उसे
(ग) वह कल आगरा जाएगा। आगरा वह
(घ) उन्होंने गन्ने तोड़े। गन्ने उन्होंने

प्रश्न 13.
नीचे दिए गए वाक्यों में उचित मुहावरों का प्रयोग कीजिए-
हाथ साफ़ करना, बाल बाँका न कर सकना, सकते में आना
(क) अपना परीक्षा – परिणाम देखकर रोहित __________
(ख) बस में किसी ने पिता जी के बैग पर __________
(ग) सजीली का तो कोई __________
उत्तर:
(क) अपना परीक्षा – परिणाम देखकर रोहित सकते में आ गया।
(ख) बस में किसी ने पिता जी के बैग पर हाथ साफ़ कर दिया।
(ग) सजीली का तो कोई बाल बाँका नहीं कर सकता।

प्रश्न 14.
दिए गए चित्र के आधार पर (80 – 100) शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-
DAV Class 6 Hindi Chapter 6 Abhyas Sagar Solutions -6
उत्तर:
मैं साप्ताहिक अख़बार लेने चौराहे पर गया। शीतल हवा बह रही थी, जिससे रंग-बिरंगे बैनर उड़ रहे थे। चौराहे पर सफ़ेद कपड़े पहने एक पुलिसकर्मी खड़ा था। लाल बत्ती देखकर अनेक वाहन रुक गए। कुछ वाहनों से खूब सारा काला धुआँ निकल रहा था। हरी बत्ती देख वाहन भागने लगे। मेरे सामने से आठ कारें तथा 10 मोटर साइकिलें निकलीं। चलती गाड़ियाँ रुकने पर सड़क पर बनी सफ़ेद लाइनों से व्यस्त सड़क पार किया।

एक लंबा लड़का अख़बार खरीदा। मैंने पाँच रुपये में अख़बार खरीदा। उसके मुख्य पृष्ठ पर कई चित्र बने थे। कुछ छोटे-छोटे बच्चे मैले कपड़े पहने हुए बोतलें, कागज़ आदि उठा रहे थे। उनके गरीब माँ-बाप उन्हें स्कूल न भेजते होंगे। यह सोचता मैं दुखी मन से अपने घर लौट आया। अख़बार की रोचक कहानियाँ पढ़ने में भी मेरा मन नहीं लग रहा था।