DAV Class 6 Hindi Chapter 4 Question Answer – पुरस्कार

Cross-referencing one’s work with DAV Class 6 Hindi Book Solutions and DAV Class 6 Hindi Chapter 4 Question Answer – पुरस्कार ensures accuracy and understanding.

DAV Class 6 Hindi Chapter 4 Question Answer – पुरस्कार

DAV Class 6 Hindi Ch 4 Question Answer – पुरस्कार

पाठ में से

प्रश्न 1.
रामनगर में कितने विद्यालय थे? वे प्रत्येक वर्ष मिलकर कौन-सा उत्सव मनाते थे?
उत्तर:
रामनगर में दस विद्यालय थे। वे प्रत्येक वर्ष मिलकर पुरस्कार वितरण उत्सव मनाते थे।

प्रश्न 2.
सत्यपाल के घर में कौन-कौन था?
उत्तर:
सत्यपाल के घर में एक छोटी बहन और बूढ़ी दादी थी।

DAV Class 6 Hindi Chapter 4 Question Answer - पुरस्कार

प्रश्न 3.
चंचल ने सत्यपाल को अख़बार बेचने का क्या उपाय बताया?
उत्तर:
चंचल ने सत्यपाल को चारी की छोटी-मोटी ख़बर को नमक मिर्च लगाकर बड़ी बनाकर जल्दी अख़बार बेचने का उपाय बताया।

प्रश्न 4.
‘सच्चे बच्चे कितने अच्छे’ प्रतियोगिता में सत्यपाल को कौन-सा पुरस्कार मिला और क्यों?
उत्तर:
‘सच्चे बच्चे कितने अच्छे’ प्रतियोगिता में सत्यपाल को प्रथम पुरस्कार मिला, क्योंकि विपरीत हालात में भी सत्यपाल ने झूठ का सहारा नहीं लिया।

प्रश्न 5.
पाठ के आधार पर बताइए कि नीचे दिए गए कथन किसने कहे, किससे कहे?
उत्तर:

कथन किसने कहा किसने कहा
(क) भाई ! तुम तो बहुत जल्दी निपट गए। सत्यपाल ने अपने साथी चंचल से
(ख) दो-चार चटपटी ख़बरें ज़ोर-ज़ोर से चंचल ने सत्यपाल से
(घ) तुम्हारी सच्चाई से मुझे बहुत प्रसन्नता शिक्षक ने सत्यपाल से
(ग) मैंने तो विद्यालय में सच के रास्ते सत्यपाल ने दुहराओ।

प्रश्न 6.
कहानी की घटनाओं को बिना किसी क्रम के नीचे दिया गया है। ‘पहले क्या हुआ’, ‘उसके बाद क्या हुआ’ के आधार पर घटनाओं को सही क्रम संख्या दीजिए-
1. चंचल ने कहा, ” दो-चार चटपटी खबरें ज़ोर-ज़ोर से दुहराओ।
2. शिक्षक ने सत्यपाल को एक हज़ार रुपये मासिक छात्रवृत्ति दिलवाने के लिए कहा।
3. सत्यपाल ने कहा, “मैंने तो सच के रास्ते पर चलने का प्रण किया है।
4. एक बार शाम को सत्यपाल अख़बार बेच रहा था।
5. शिक्षक सत्यपाल की सच्चाई से बहुत प्रसन्न हुए।
6. सत्यपाल ने चंचल के खाली हाथ और भरी जेब को देखा।
7. तभी उसका एक साथी चंचल उधर से निकला।
8. मगर इसके लिए सत्यपाल का मन न माना।
9. सत्यपाल को उसकी सच्चाई के लिए प्रथम पुरस्कार मिला।
10. सत्यपाल और चंचल की सारी बातें उनके एक शिक्षक सुन रहे थे।
उत्तर:

  1. एक बार शाम को सत्यपाल अख़बार बेच रहा था।
  2. तभी उसका एक साथी चंचल उधर से निकला।
  3. सत्यपाल ने चंचल के खाली हाथ और भरी जेब को देखा।
  4. चंचल ने कहा, ” दो-चार चटपटी खबरें ज़ोर-ज़ोर से दुहराओ।
  5. मगर इसके लिए सत्यपाल का मन न माना।
  6. सत्यपाल ने कहा, “मैंने तो सच के रास्ते पर चलने का प्रण किया है।
  7. सत्यपाल और चंचल की सारी बातें उनके एक शिक्षक सुन रहे थे।
  8. शिक्षक सत्यपाल की सच्चाई से बहुत प्रसन्न हुए।
  9. शिक्षक ने सत्यपाल को एक हज़ार रुपये मासिक छात्रवृत्ति दिलवाने के लिए कहा।
  10. सत्यपाल को उसकी सच्चाई के लिए प्रथम पुरस्कार मिला।

बातचीत के लिए

प्रश्न 1.
सत्यपाल क्या बेचता था और क्यों?
उत्तर:
सत्यपाल सुबह – शाम अख़बार बेचता था, क्योंकि सत्यपाल के माता-पिता इस दुनिया में नहीं थे। घर में एक छोटी बहन और बूढ़ी दादी थी। घर पर कमाने वाला कोई नहीं था। घर का खर्च चलाने के लिए वह अख़बार बेचता था ।

DAV Class 6 Hindi Chapter 4 Question Answer - पुरस्कार

प्रश्न 2.
सत्यपाल में आपको क्या-क्या गुण नज़र आए?
उत्तर:
सत्यपाल में हमें ईमानदारी, सच्चाई, साहस, परिश्रम, कर्तव्यपरायण जैसे गुण नज़र आए।

प्रश्न 3.
किसी उस प्रतियोगिता के बारे में बताइए, जिसमें आपको कोई पुरस्कार मिला हो?
उत्तर:
एक बार विद्यालय में ‘पानी बचाओ, जीवन बचाओ’ शीर्षक पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुझे प्रथम पुरस्कार मिला।

प्रश्न 4.
यदि आपको विद्यालय में प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी दी जाए तो आप कौन-सी प्रतियोगिताओं का आयोजन करना पसंद करेंगे और क्यों?
उत्तर:
हम ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगे, जिसमें विद्यार्थियों का चहुँमुखी विकास हो। साथ-साथ वे समाज व देश के बारे में भी जान सकें कि क्या चल रहा है? जैसे – टैलेंटहंट, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पानी बचाओ, जीवन बचाओ। पेड़ जीवन का आधार, भ्रूण हत्या, पृथ्वी बचाओ, त्योहारों से संबंधित, खेलों से संबंधित प्रतियोगता, कुछ सामान्य व शैक्षणिक प्रतियोगिताएँ आदि। क्योंकि ऐसी प्रतियोगिताएँ कराने से हमारे आसपास के वातावरण, समाज व देश में हो रहे कार्यों, त्योहारों के महत्व आदि के बारे में पता चलेगा।

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1.
सत्यपाल चंचल के उपाय को मान लेता तो क्या होता?
उत्तर:
सत्यपाल यदि चंचल के उपाय को मान लेता तो उसके आत्म – स्वाभिमान को ठेस लगती। उसे झूठ के मार्ग पर चलना पड़ता। उसे स्कूल में दी गई शिक्षा को अनदेखा करना पड़ता और वह कभी भी पुरस्कार नहीं जीत पाता।

प्रश्न 2.
यदि तुम चंचल की जगह होते तो सत्यपाल को क्या सलाह देते और क्यों ?
उत्तर:
यदि मैं चंचल की जगह पर होता तो सत्यपाल को कभी भी झूठ बोलने की सलाह नहीं देता, बल्कि उसे मैं अपने कमाए पैसे में से कुछ उधार दे देता ताकि उसके खर्च का उस दिन का खर्च चल जाता। क्योंकि एक सच्चा मित्र होने के नाते यह हमारा कर्तव्य बनता है कि हम मुसीबत के समय अपने मित्र की सहायता करें।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
पाठ में आए कोई चार युग्म शब्द छाँटकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
(क) हम सब को ________ खेलना चाहिए।
(ख) ________ सैर पर जाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।
(ग) हमें अपने ________ का कहना मानना चाहिए।
(घ) इस उत्सव में सभी ________ ने भाग लिया।
उत्तर:
(क) हम सब को मिल-जुलकर खेलना चाहिए।
(ख) सुबह-शाम सैर पर जाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।
(ग) हमें अपने माता-पिता का कहना मानना चाहिए।
(घ) इस उत्सव में सभी छात्र – छात्राओं ने भाग लिया।

DAV Class 6 Hindi Chapter 4 Question Answer - पुरस्कार

प्रश्न 2.
पाठ में से कोई तीन-तीन अनुस्वार और अनुनासिक वाले शब्द लिखिए-
उत्तर:

अनुस्वार वाले शब्द अनुनासिक वाले शब्द
(क) सुंदर (क) बूँदें
(ख) अंक (ख) साँझ
(ग) नंबर (ग) मुँह
(घ) चंचल (घ) गूँज

जीवन मूल्य

  • गाँधी जी, राजा हरिश्चंद्र सदा सत्य बोलते थे।
  • पाठ में सत्यपाल ने भी सच्चाई का साथ दिया।

प्रश्न 1.
सत्य की सदा ही जीत होती है, विचार कीजिए।
उत्तर:
स्वयं करें।

प्रश्न 2.
हम सबको जीवन में आई कठिन परिस्थितियों में भी सदा सच बोलने का प्रण क्यों लेना चाहिए?
उत्तर:
क्योंकि झूठ बोलने से कुछ समय के लिए तो सुविधाएँ मिल सकती हैं। कठिन परिस्थितियों को टाला जा सकता है पर हमेशा के लिए नहीं। एक झूठ को छुपाने के लिए हमें और अधिक झूठ बोलना पड़ेगा। एक समय ऐसा आएगा कि हमें ही पता नहीं चलेगा कि हमने क्या कहा था? इसलिए जीवन में चाहे कैसे भी हालात हों हमें सदा सच ही बोलना चाहिए और दूसरों को भी सच बोलने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

कुछ करने के लिए

प्रश्न 1.
सत्यपाल को सच्चाई के लिए पुरस्कार मिला । आप बहादुरी के लिए पुरस्कार पाने वाले किन्हीं तीन बच्चों की सूची तैयार कीजिए। सूची तैयार करते समय नीचे पूछी गई जानकारी भी लिखिए-
उत्तर:

नाम प्रदेश बहादुरी भरा कारनामा
कपिल सिंह नेगी (2011) (भारत अवार्ड) (15 वर्ष की आयु) उत्तराखंड अपने साथियों की बाढ़ में जान बचाई।
तरंग अतुलभाई मिस्त्री (2012) (भारत अवार्ड) (17 वर्ष की आयु ) ) गुजरात नर्मदा नदी में डूबते हुए चार आदमियों को बचाया।
कुमारी महिका गुप्ता (2013) (भारत अवार्ड) (8.5 वर्ष आयु) दिल्ली केदारनाथ में बाढ़ के दौरान अपने भाई की जान बचाई।

प्रश्न 2.
‘सत्य की जीत’ पर आधारित कोई एक कहानी पढ़िए और कक्षा में सुनाइए।
उत्तर:
स्वयं करें।

DAV Class 6 Hindi Ch 4 Solutions – पुरस्कार

I. बहुविकल्पीय प्रश्न

1. रामनगर चारों तरफ से किससे घिरा हुआ है?
(क) पेड़ों से
(ख) पहाड़ियों से
(ग) खेतों से
(घ) सड़कों से
उत्तर:
(ख) पहाड़ियों से

2. पुरस्कार वितरण उत्सव में कितने विद्यालय भाग लेते हैं?
(क) पाँच
(ख) आठ
(ग) दस
(घ) बारह
उत्तर:
(ग) दस

3. सत्यपाल विद्यालय नंबर 2 की किस कक्षा का छात्र था?
(क) दूसरी
(ख) चौथी
(ग) आठवीं
(घ) छठी
उत्तर:
(घ) छठी

DAV Class 6 Hindi Chapter 4 Question Answer - पुरस्कार

4. किसने सत्यपाल की सच्चाई की घटना सुनाई?
(क) हैडमास्टर साहब ने
(ख) ड्राइंग मास्टर ने
(ग) हिंदी अध्यापक ने
(घ) सत्यपाल के मित्र ने
उत्तर:
(क) हैडमास्टर साहब ने

5. सत्यपाल सुबह-शाम क्या काम करता था?
(क) फल बेचता था
(ख) पंचर लगाता था
(ग) अख़बार बेचता था
(घ) रेहड़ी लगता था
उत्तर:
(ग) अख़बार बेचता था

6. बारिश में सत्यपाल के क्या भीग गए?
(क) कपड़े
(ख) प्रदीप
(ग) अख़बार
(घ) जूते
उत्तर:
(क) कपड़े

7. सत्यपाल के मित्र का क्या नाम था?
(क) राम
(ख) प्रदीप
(ग) चंचल
(घ) मोहन
उत्तर:
(ग) चंचल

8. सत्यपाल की चिंता का क्या कारण था?
(क) दादी का बीमार होना
(ख) पंचर लगाता था
(ग) अख़बार बेचता था
(घ) रेहड़ी लगता था
उत्तर:
(ग) अख़बार बेचता था

9. सत्यपाल और चंचल की बातें कौन सुन रहा?
(क) चपरासी
(ख) हेडमास्टर
(ग) दादी
(घ) शिक्षक
उत्तर:
(घ) शिक्षक

10. सत्यपाल को इनाम किसके लिए मिला?
(क) ईमानदारी के लिए
(ख) मेहनत करने के लिए
(ग) अख़बार का न बिकना
(घ) सहायता करने के लिए
उत्तर:
(ग) अख़बार का न बिकना

II. अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
इस वर्ष ‘ पुरस्कार वितरण उत्सव’ प्रतियोगिता का विषय क्या था ?
उत्तर:
इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय था – ‘ सच्चे बच्चे कितने अच्छे’।

प्रश्न 2.
सत्यपाल के साथ घर में कौन-कौन रहता था ?
उत्तर:
सत्यपाल के साथ घर में एक छोटी बहन और बूढ़ी दादी रहती थी।

प्रश्न 3.
सत्यपाल के अख़बार न बिकने का क्या कारण था ?
उत्तर:
बारिश की वज़ह से लोग घर पहुँचने की जल्दी में थे।

DAV Class 6 Hindi Chapter 4 Question Answer - पुरस्कार

प्रश्न 4.
चंचल ने सत्यपाल को फटाफट अख़बार बेचने का क्या उपाय बताया?
उत्तर:
चंचल ने छोटी-मोटी ख़बर को नमक – मिर्च लगाकर बड़ी बताकर अख़बार बेचने की सलाह दी।

प्रश्न 5.
शिक्षक ने सत्यपाल को विद्यालय की तरफ़ से क्या दिलवाने का वादा किया?
उत्तर:
शिक्षक ने सत्यपाल को विद्यालय की तरफ़ से एक हज़ार रुपये मासिक छात्रवृत्ति दिलवाने का वादा किया।

III. लघु उत्तरीय प्रश्न (25 से 30 शब्दों में)

प्रश्न 1.
सत्यपाल के घर की हालत कैसी थी?
उत्तर:
सत्यपाल के घर की हालत बहुत दयनीय थी। उसके माता – पिता मर चुके थे। घर में एक छोटी बहन और बूढ़ी दादी थी। घर का खर्च चलाने के लिए उसे सुबह – शाम अख़बार बेचना पड़ता था।

प्रश्न 2.
सत्यपाल ने अपने मित्र चंचल के बताए उपाय को मानने से क्यों इनकार कर दिया?
उत्तर:
सत्यपाल ने अपने मित्र चंचल के बताए उपाय को मानने से इसलिए इनकार कर दिया, क्योंकि उसने विद्यालय में सच पर चलने का प्रण किया था। चंचल द्वारा बताए गए उपाय के लिए उसे झूठ बोलना पड़ता, जो उसे किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं था।

DAV Class 6 Hindi Chapter 4 Question Answer - पुरस्कार

प्रश्न 3.
यदि शिक्षक सत्यपाल और चंचल की बात को अनसुना कर देते तो क्या होता?
उत्तर:
यदि शिक्षक सत्यपाल और चंचल की बात को अनसुना कर देते तो स्कूल के अन्य शिक्षक व बच्चे सत्यपाल की सच्चाई और परिश्रमी स्वभाव को नहीं जान पाते। वे उसके विद्यालय में किए गए प्रण से अनजान रह जाते और सत्यपाल को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाती।

IV. मूल्य परक प्रश्न

प्रश्न 1.
आप सत्यपाल या चंचल में से किसे मित्र बनाना चाहेंगे और क्यों?
उत्तर:
मैं सत्यपाल को ही अपना मित्र बनाना चाहूँगा, क्योंकि उसमें वे सभी गुण हैं, जो मनुष्य को जीवन में सफलता के लिए अति आवश्यक हैं।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

प्रश्न 1.
रामनगर एक सुंदर शहर है। वह चारों तरफ़ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। रामनगर में बालक-बालिकाओं के दस विद्यालय हैं। वे आपस में मिल-जुलकर अनेक काम करते हैं। प्रत्येक वर्ष वे मिलकर पुरस्कार वितरण उत्सव मनाते हैं। इस उत्सव में सभी दस विद्यालय भाग लेते हैं। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय था- ‘ सच्चे बच्चे कितने अच्छे। ‘ आज उसी प्रतियोगिता का परिणाम सुनाया जाएगा। सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी दिए जाएँगे।

(क) रामनगर में बालक-बालिकाओं के कितने विद्यालय हैं?
(ख) प्रत्येक वर्ष वे विद्यालय क्या मनाते हैं?
(ग) इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय क्या था ?
(घ) सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र – छात्राओं को क्या दिया जाएगा?
(ङ) गद्यांश के पाठ का क्या नाम है बताइए।
उत्तर:
(क) रामनगर में बालक-बालिकाओं के दस विद्यालय हैं।
(ख) प्रत्येक वर्ष वे विद्यालय पुरस्कार वितरण उत्सव मनाते हैं।
(ग) इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय – ‘सच्चे बच्चे, कितने अच्छे’ था।
(घ) सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र – छात्राओं को पुरस्कार दिया जाएगा।
(ङ) गद्यांश के पाठ का नाम – ‘पुरस्कार’ है।

DAV Class 6 Hindi Chapter 4 Question Answer - पुरस्कार

प्रश्न 2.
सत्यपाल एक निर्धन लड़का है। उसके माता-पिता इस दुनिया में नहीं हैं। घर में एक छोटी बहन और बूढ़ी दादी हैं। कमाने वाला कोई नहीं है इसलिए सत्यपाल सुबह – शाम अख़बार बेचता है। इससे जो थोड़े-बहुत पैसे मिलते हैं उनसे घर का खर्च चलता है। एक दिन की बात है कि रोज़ की तरह उस दिन शाम को भी वह बाज़ार में अख़बार बेच रहा था। संयोगवश उस दिन बहुत वर्षा हुई थी और सड़क पर कीचड़ हो गया था। कुछ-कुछ बूँदें तब भी पड़ रही थीं। सत्यपाल के कपड़े भी भीग गए थे। फिर भी वह पटरी पर बैठा अख़बार बेचता रहा।
(क) सत्यपाल कैसा लड़का है?
(ख) सत्यपाल के घर में कौन-कौन हैं?
(ग) सत्यपाल सुबह-शाम क्या काम करता है?
(घ) सत्यपाल के घर का खर्च कैसे चलता है?
(ङ) एक शाम सत्यपाल के साथ क्या घटना घटित हुई ?
उत्तर:
(क) सत्यपाल एक निर्धन लड़का है।
(ख) सत्यपाल के घर में एक छोटी बहन और बूढ़ी दादी हैं ।
(ग) सत्यपाल सुबह – शाम अख़बार बेचता है।
(घ) सत्यपाल के घर का खर्च अख़बार बेचने से मिले पैसों से चलता है।
(ङ) एक शाम सत्यपाल बाज़ार में अख़बार बेच रहा था। अचानक वर्षा हुई और उसके कपड़े भीग गए।

प्रश्न 3.
पर आज किसी को भी अख़बार पढ़ने की फुर्सत नहीं थी । सब घर पहुँचने की जल्दी में थे इसलिए सत्यपाल का एक भी अख़बार नहीं बिका। उधर सूर्य भी ढल चुका था और साँझ का झुटपुटा और घना होता जा रहा था। यह देखकर सत्यपाल को चिंता हुई। अगर आज अख़बार न बिके तो क्या होगा? तभी उसका दूसरा साथी उधर से निकला। उसका नाम चंचल था। दोनों एक साथ अख़बार लेकर निकले थे। चंचल के सब अख़बार बिक चुके थे पर बेचारे सत्यपाल का एक भी नहीं। सत्यपाल ने हैरानी से उसके खाली हाथों और भरी जेब की ओर देखा। फिर कहा, “भाई ! तुम तो बहुत जल्दी निपट गए! ”

(क) सत्यपाल का एक भी अख़बार क्यों नहीं बिका?
(ख) सत्यपाल को किस बात की चिंता थी?
(ग) सत्यपाल के साथी का क्या नाम था ?
(घ) किसके सब अख़बार बिक चुके थे?
(ङ) सत्यपाल ने हैरानी से क्या देखा / सत्यपाल हैरान क्यों था?
उत्तर:
(क) सब लोग घर पहुँचने की जल्दी में थे इसलिए सत्यपाल का एक भी अख़बार नहीं बिका।
(ख) सत्यपाल को चिंता थी कि यदि अख़बार न बिके तो क्या होगा ?
(ग) सत्यपाल के साथी का नाम चंचल था।
(घ) चंचल के सब अख़बार बिक चुके थे।
(ङ) सत्यपाल ने हैरानी से चंचल के खाली हाथों और भरी जेब को देखा।

DAV Class 6 Hindi Chapter 4 Question Answer - पुरस्कार

प्रश्न 4.
चंचल बोला, “अरे, बड़ी ख़बर नहीं है तो चोरी की छोटी-मोटी ख़बर तो है। उसे नमक मिर्च लगाकर बड़ी ख़बर बनाना तुम्हारे अपने हाथ में है। बस, फटाफट अख़बार बेचने का यही ढंग है। ” चंचल का बताया हुआ उपाय सचमुच पक्का और अचूक था। इससे मिनटों में सारे अख़बार बिक सकते थे। पर उसके लिए सत्यपाल का मन न माना । वह चंचल से बोला, “मैंने तो विद्यालय में सच के रास्ते पर चलने का प्रण किया है। किंतु तुम्हारा बताया उपाय तो सरासर झूठ है। ”
(क) चंचल ने फटाफट अख़बार बेचने का कौन सा उपाय बताया?
(ख) चंचल का बताया हुआ उपाय कैसा था?
(ग) चंचल के बताए उपाय से क्या होता?
(घ) सत्यपाल का मन क्या नहीं माना?
(ङ) सत्यपाल को चंचल द्वारा बताया उपाय कैसा लगा?
उत्तर:
(क) चंचल ने कहा कि वह चोरी की छोटी-मोटी खबर को नमक मिर्च लगाकर बड़ी खबर बनाकर अख़बार बेचे।
(ख) चंचल का बताया हुआ उपाय एकदम पक्का और अचूक था।
(ग) चंचल के बताए उपाय से सत्यपाल के सारे अख़बार शीघ्र बिक जाते।
(घ) सत्यपाल का मन झूठ बोलकर अख़बार बेचने को नहीं माना।
(ङ) सत्यपाल को चंचल द्वारा बताया उपाय सरासर गलत लगा।

शब्दार्थ:

पृष्ठ संख्या:16
विद्यालय – स्कूल, अनेक – कई, पुरस्कार – इनाम, उत्सव – समारोह, जलसा, सर्वाधिक – सबसे अधिक, वर्ष – साल, पहला- प्रथम, फ़ैसला-निर्णय।

पृष्ठ संख्या : 17

  • निर्धन – गरीब।
  • दुनिया – संसार।
  • वर्षा – बारिश।
  • कपड़ा – वस्त्र।
  • कड़ी – तेज़।
  • ग्राहक – सामान खरीदनेवाला।
  • फुर्सत – खाली समय।
  • साँझ – सायं, शाम।
  • झुटपुटा – हल्का अँधेरा।
  • घना – गहरा।

पृष्ठ संख्या: 18

  • हैरानी- आश्चर्यचकित।
  • हाथ पर हाथ रखकर बैठना- कुछ न करना।
  • हैरान-परेशान।
  • सनसनीखेज – रोमांचक।
  • लुटेरा – लूटने वाला।
  • झटपट – तुरंत।
  • नमक मिर्च लगाना- बढ़ा-चढ़ाकर कहना।
  • फटाफट – तुरंत / जल्दी-जल्दी।
  • ढंग – तरीका।
  • अचूक – न चूकने वाला।
  • प्रण- प्रतिज्ञा।
  • सरासर – पूरी तरह।
  • मुँह – मुख।
  • शिक्षक – अध्यापक।
  • गद्गद् हो उठे – खुश होना।
  • पीठ ठोंकना – शाबाशी देना।
  • दौड़-धूप करना – भाग-दौड़ करना, प्रयास करना।
  • छात्रवृत्ति – वजीफ़ा।
  • विनम्र – नम्रतापूर्वक।
  • हॉल-बड़ा-सा कमरा।
  • सच – सच्चा, सत्य।

पुरस्कार Summary in Hindi

पाठ-परिचय :

‘पुरस्कार’ नामक पाठ में अख़बार बेचने वाले सत्यपाल नामक बालक के माध्यम से झूठ पर सत्य की विजय दिखाई ई है। किस प्रकार वह बालक, अपने साथी के उकसाने पर भी विपरीत परिस्थितियों में झूठ बोलकर अख़बार बेचना पसंद हीं करता। सत्यपाल की यही सच्चाई उसको स्कूल उत्सव में प्रथम पुरस्कार दिलाती है।

पाठ का सार:

रामनगर पहाड़ियों से घिरा एक सुंदर शहर है। यहाँ बालक-बालिकाओं के दस विद्यालय हैं, जो आपस में मिल. कर कई कार्यक्रम या प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं। हर साल ‘ पुरस्कार वितरण उत्सव’ मनाया जाता है, इसमें ये सभी विद्यालय भाग लेते हैं। इस साल भी यह प्रतियोगिता मनाई जा रही है, जिसका विषय है- ‘सच्चे बच्चे, कितने अच्छे’। इसमें प्रथम पुरस्कार विद्यालय नंबर 2 की छठी कक्षा के छात्र सत्यपाल को देने का निर्णय लिया गया है। जलसे में हैडमास्टर साहब ने सत्यपाल की सच्चाई की घटना सुनाई।

सत्यपाल एक निर्धन बालक था, जिसके माता- पिता मर चुके थे। वह घर में अपनी एक छोटी बहन और बूढ़ी दादी के साथ रहता था। घर का खर्च चलाने के लिए सत्यपाल सुबह – शाम अख़बार बेचता था। एक शाम वह बाज़ार में अख़बार बेच रहा था। बहुत बारिश होने के कारण सड़क पर कीचड़ हो गया था। शाम के समय भी बूँदा बाँदी हो रही थी। सत्यपाल के सारे कपड़े गीले हो गए, लेकिन फिर भी वह अख़बार बेचता रहा, पर आज कोई ग्राहक अख़बार खरीदने नहीं आया तो वह घूम-घूमकर आवाज़ लगाने लगा – ” आज का ताजा अख़बार लो। शाम का ताज़ा समाचार लो। ”

बारिश की वजह से सब घर पहुँचने की जल्दी में थे। अख़बार न बिकने के कारण सत्यपाल चिंतित था कि क्या होगा? इतनी देर में उसका साथी चंचल सारे अख़बार बेचकर आ गया । सत्यपाल हैरानी से उसे देख रहा था। तभी उसने कहा, “ऐसे तो तुम्हारे अख़बार रात तक नहीं बिकेंगे। दो-चार चटपटी ख़बरें जोर-जोर से दुहराओ। जैसे- बैंक में सनसनीखेज डकैती। लुटेरे रंगे हाथ पकड़े गए। फिर देखो अख़बार कैसे बिकते हैं।” यह सुनकर सत्यपाल ने कहा, ” पर ऐसी तो कोई बड़ी ख़बर नहीं।” चंचल ने कहा, “अरे, बड़ी ख़बर नहीं तो… छोटी खबर को ही नमक मिर्च लगाकर बड़ी बनाना तुम्हारे हाथ में है। ”

चंचल के बताए गए उपाय से सत्यपाल के सारे अख़बार बिक सकते थे, परंतु सत्यपाल ने ऐसा करने से मना कर दिया। उसने कहा, “मैंने तो विद्यालय में सच के रास्ते पर चलने का प्रण किया है, तुम्हारा बताया उपाय सरासर झूठ है। इसलिए मैं ऐसा कभी नहीं करूँगा। ” सत्यपाल और चंचल की सारी बातें उनके एक शिक्षक सुन रहे थे। वे सत्यपाल की सच्चाई देख खुश हो गए। उन्होंने उसे विद्यालय की तरफ़ से एक हजार रुपये महीने की मासिक छात्रवृत्ति दिलवाने का आश्वासन दिया। सत्यपाल ने गुरुजी का धन्यवाद किया। जब सत्यपाल को उसकी सच्चाई के लिए प्रथम पुरस्कार मिला तो सारा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा।