DAV Class 6 Hindi Chapter 3 Question Answer – बरसते जल के रूप अनेक

Cross-referencing one’s work with DAV Class 6 Hindi Book Solutions and DAV Class 6 Hindi Chapter 3 Question Answer – बरसते जल के रूप अनेक ensures accuracy and understanding.

DAV Class 6 Hindi Chapter 3 Question Answer – बरसते जल के रूप अनेक

DAV Class 6 Hindi Ch 3 Question Answer – बरसते जल के रूप अनेक

पाठ में से

प्रश्न 1.
दादाजी ने हाथ हिलाते हुए बच्चों को वापस आने का संकेत क्यों दिया ?
उत्तर:
दादाजी ने हाथ हिलाते हुए बच्चों को वापस आने का संकेत इसलिए किया, क्योंकि आकाश में बिजली चमकने लगी थी और बादल गरजने लगे थे। दादाजी ने मौसम के मिज़ाज को भाँप लिया था। उन्हें मालूम था कि किसी भी समय बारिश – ओले आ सकते हैं। इसलिए उन्होंने बच्चों को वापस बुलाना उचित समझा।

प्रश्न 2.
दादाजी ने बारिश का आनंद कैसे लिया?
उत्तर:
दादाजी ने बारिश का खूब आनंद लिया। बारिश का पूरा आनंद उठाने के लिए वे चश्मा उतारकर बाहर बरामदे में आराम कुर्सी पर बैठ गए। उन्होंने सभी बच्चों को बारिश और ओलों के संबंध में जानकारी प्रदान की। फिर अमन दादाजी के लिए चाय और गरमा-गरम पकौड़े ले आया । सबने मिलकर पकौड़े खाए और ढेर सारी बातें कीं ।

DAV Class 6 Hindi Chapter 3 Question Answer - बरसते जल के रूप अनेक

प्रश्न 3.
‘पाला’ क्या होता है?
उत्तर:
शीत ऋतु में जब अधिक ठंड पड़ने लगती है तब हवा में मौजूद नमी बर्फ़ की चादर जैसी दिखने लगती है। इसे सुबह-सुबह खेतों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। यही पाला होता है।

प्रश्न 4.
हिमपात कहाँ और कब होता है?
उत्तर:
पहाड़ों पर सर्दियों में जब खूब ठंड पड़ती है तो वहाँ के वायुमंडल में मौजूद भाप बर्फ़ के रूप में बदल जाती है और पहाड़ों पर बरसने लगती है। हिमपात पहाड़ों पर सर्दियों में होता है।

प्रश्न 5.
नीचे कुछ कथन दिए गए हैं। पाठ के आधार पर लिखिए कि ये कथन किसने कहे और किससे कहे ?
उत्तर:

कथन किससे कहा किसने कहा
(क) देखो! दादा जी बुला रहे हैं। अमन ने राघव, परमीत और ज़फ़र से
(ख) आज बहुत दिन बाद ओले पड़े हैं। दादाजी ने बच्चों से (राघव, परमीत और ज़फ़र से )
(ग) ये ओले क्या होते हैं? राघव ने दादा जी से

प्रश्न 6.
पाठ के आधार पर नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) बच्चो ! चलो। _______ पड़ रहे हैं।
(ख) इतने में राघव के गाल पर कुछ _______ से गिरा।
(ग) कुछ ही देर में बादल भी _______ लगे।
(घ) हल्की _______ सी पड़ रही थीं।
उत्तर:
(क) बच्चो ! चलो। ओले पड़ रहे हैं।
(ख) इतने में राघव के गाल पर कुछ टप से गिरा।
(ग) कुछ ही देर में बादल भी गरजने लगे।
(घ) हल्की फुहारें सी पड़ रही थीं।

बातचीत के लिए

प्रश्न 1.
आपको कौन-सा खेल पसंद है? इस खेल को आप किसके / किनके साथ खेलना पसंद करेंगे?
उत्तर:
मुझे क्रिकेट खेलना पसंद है। इस खेल को मैं अपने साथियों के साथ खेलना पसंद करता हूँ।

DAV Class 6 Hindi Chapter 3 Question Answer - बरसते जल के रूप अनेक

प्रश्न 2.
आपको सबसे अच्छा मौसम कौन-सा लगता है और क्यों?
उत्तर:
मुझे वर्षा का मौसम सबसे अच्छा लगता है। इस ऋतु में बरसात में नहाने को मिलता है और कागज़ की नाव तैराने को मिलती है। इसके अलावा इस समय पेड़-पौधे नहाए-धोए से लगते हैं। धरती हरी-भरी दिखती है तथा बादल घिरते ही सुहावने मौसम में मोर की मधुर आवाज़ सुनने एवं उसका नृत्य देखने को मिलता है।

प्रश्न 3.
बरसात होने पर आप क्या-क्या करते हैं?
उत्तर:
बरसात में हम अपने मित्रों के साथ मिलकर खूब मज़े करते हैं। पहले खूब नहाते हैं फिर एक-दूसरे पर बरसात का पानी फेंकते हैं। बाद में कागज की किश्तियाँ बनाकर पानी में बहाते हैं। नहाने के बाद में मम्मी से गरमा-गरम समोसे बनवाकर खाते हैं।

प्रश्न 4.
ओलों के बनने और गिरने के बारे में दादाजी ने क्या बताया?
उत्तर:
वायुमंडल में मौजूद जल की बूँदें झटके से उछलकर ऊपर चली जाती हैं। ऊपर की ठंडी हवा में ये बूँदें जमकर ओलों का रूप ले लेती हैं। जब इन्हें हवा और ऊपर उछाल देती है तो इन पर बर्फ़ की और परतें जम जाती हैं, जिससे ये ओले भारी होकर गिरने लगते हैं।

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1.
अगर आप पहाड़ों पर घूमने गए हैं और अचानक हिमपात हो जाता है तो क्या होगा?
उत्तर:
सबसे पहले तो हम अपने लिए सुरक्षित स्थान की तलाश करेंगे, जहाँ हम अपने आप को हिमपात से बचा सकें। इसके अलावा गर्म कपड़े तथा खाने-पीने की चीजों का इंतजाम करेंगे। और जहाँ तक संभव होगा, वहाँ से जल्दी-जल्दी निकलना चाहेंगे।

प्रश्न 2.
वर्षा न होने पर क्या होगा?
उत्तर:
वर्षा न होने पर पृथ्वी पर कोहराम ( हाहाकार) मच जाएगा। तालाब, नदियाँ और झीलें सूख जाएँगी। पेड़-पौधे भी पानी के अभाव में सूख जाएँगे। फसलें नष्ट हो जाएँगी। अनेक पशु-पक्षी पानी के बिना प्यास से मर जाएँगे। मानव का जीवन जीना दूभर हो जाएगा।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
पाठ में आए ‘ज़ोर’ तथा ‘बर्फ़’ शब्दों में नुक्ते वाले अक्षर ‘ज’ और ‘फ़’ का प्रयोग हुआ है। अब आप अपनी ओर से इनका प्रयोग करके चार-चार शब्द लिखिए-
ज़ – _____, _____, _____, _____
फ़ – _____, _____, _____, _____
उत्तर:
ज़ – ज़रा, मेज़, ज़ुल्म, राज़,
फ़ – फ़ालतू, फ़ौरन, फ़ोन, फ़न

DAV Class 6 Hindi Chapter 3 Question Answer - बरसते जल के रूप अनेक

प्रश्न 2.
दादाजी ने चश्मा उतारा और वे बाहर बरामदे में आराम कुर्सी पर बैठ गए। इस वाक्य में ‘वे’ सर्वनाम ‘दादाजी’ संज्ञा के लिए आया है। अब आप पाठ में से कोई चार सर्वनाम शब्द छाँटकर लिखिए-
(क) _______
(ख) _______
(ग) _______
(घ) _______
उत्तर:
(क) उसने
(ख) तुमने
(ग) उसके
(घ) तुम

प्रश्न 3.
कुछ दिनों से बादल छाए हुए हैं। मगर बारिश नहीं हो रही है। इस विषय पर चित्रा और मानसी के बीच होने वाली बातचीत की कल्पना कीजिए और उन्हें संवाद के रूप में लिखिए-
DAV Class 6 Hindi Chapter 2 Question Answer - चिट्ठी के अक्षर 2
उत्तर:
चित्रा : मानसी! लगता है, आज बारिश ज़रूर होगी।

मानसी : मुझे तो ऐसा नहीं लगता।

चित्रा :  क्यों?

मानसी : क्योंकि आसमान में बावल ज्यावा घने नहीं हैं।

चित्रा : फिर भी लगता है कि बारिश होगी।

मानसी : अरे नहीं। देखती नहीं कि हवा कितनी जोर से चल रही है।

चित्रा : फिर तो वर्षा भी ज़ोर से होगी।

मानसी : नहीं चित्रा, तेज़ हवा इन बावलों को उड़ाकर दूर ले जाएगी। इससे वर्षा नहीं होगी। हाँ, इससे मौसम सुहावना बन गया है।

जीवन मूल्य

  • दादाजी ने समझाया कि जल ही जीवन है और उसके कुछ रूपों के बारे में जानकारी भी दी।

प्रश्न 1.
क्या आपको लगता है कि जल ही जीवन है ? क्यों?
उत्तर:
जी हाँ, जल ही जीवन है। जल के अभाव में पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। जल पेड़-पौधों, पशु-पक्षियों व मानव जीवन का आधार है। प्रत्येक जीवधारी को जीने के लिए जल बहुत आवश्यक है। जल के बिना पेड़-पौधे सूख जाएँगे, हमें शुद्ध हवा भी नहीं मिलेगी।

DAV Class 6 Hindi Chapter 3 Question Answer - बरसते जल के रूप अनेक

प्रश्न 2.
हमें जल का संरक्षण कैसे करना चाहिए?
उत्तर:
हमें सबसे पहले तो सबको जल संरक्षण के बारे में बताना चाहिए। यदि हम जल संरक्षण नहीं करेंगे तो भविष्य में इसके भयंकर परिणामों का सामना प्रत्येक जीवधारी को करना होगा। हमें छोटी-छोटी बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जिसमें हम अधिक जल बचा सकते हैं। जैसे – आवश्यकता से अधिक पानी नहीं बहाना चाहिए। दंत मंजन करते समय, स्नान करते समय, कपड़े धोते समय हमें पानी केअनियंत्रित बहाव पर काबू पाना होगा। इसके अलावा कूड़ा-करकट को भी पानी में बहाने से रोकना होगा। अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे, ताकि अधिक से अधिक वर्षा हो।

कुछ करने के लिए

प्रश्न 1.
तीन दिनों का दिल्ली का सबसे अधिक और सबसे कम तापमान का ब्यौरा लिखिए-
DAV Class 6 Hindi Chapter 2 Question Answer - चिट्ठी के अक्षर 3
उत्तर:

दिनांक सबसे अधिक तापमान सबसे कम तापमान
03 – 1- 20xx 9.8° सेल्सियस 4.8° सेल्सियस
30 – 5 – 20xx 43.0° सेल्सियस 28.0° सेल्सियस
03 – 6 – 20xx 38.5° सेल्सियस 26.6° सेल्सियस

प्रश्न 2.
छह ऋतुओं की सूची तैयार कीजिए।
उत्तर:
छह ऋतुओं की सूची निम्नलिखित है-

  1. ग्रीष्म,
  2. वर्षा,
  3. शरद,
  4. हेमंत,
  5. शिशिर,
  6. वसंत ऋतु।

प्रश्न 3.
किसी एक ऋतु पर छह-आठ पंक्तियों की स्वरचित कविता लिखिए-
उत्तर:
ऋतुओं की रानी है आई,
अपने साथ ढेर सारी चीजें लाई।
धानी चुनरी को देख धरा मुस्काई।
कण-कण में उमंग और खुशी छाई।
कोयल की मीठी बोली,
कानों में मिसरी घोलती है।
वासंती हवा के संग-संग,
रंग-बिरंगी तितली डोलती है।

DAV Class 6 Hindi Chapter 3 Question Answer - बरसते जल के रूप अनेक

प्रश्न 4.
जल संरक्षण पर एक स्लोगन बनाकर कक्षा में लाइए।
उत्तर:
जल का बूँद-बूँद बचाइए।
मानव जीवन का कर्तव्य निभाइए।

DAV Class 6 Hindi Ch 2 Solutions – बरसते जल के रूप अनेक

I. बहुविकल्पीय प्रश्न

1. ‘बरसते जल के रूप अनेक’ पाठ के लेखक हैं-
(क) हरिशंकर
(ख) शिवशंकर
(ग) प्रेमशंकर
(घ) रमाशंकर
उत्तर:

2. ठंडी हवा चलने से मौसम ______ हो गया था।
(क) डरावना
(ख) लुभावना
(ग) सुहावना
(घ) आर्द्रता भरा
उत्तर:

3. इनमें से बच्चों के साथ कौन नहीं खेल रहा था?
(क) राघव
(ख) अमन
(ग) परमीत
(घ) माधव
उत्तर:

4. बिजली चमकने के साथ ही बादल ______ लगे।
(क) गरजने
(ख) मचलने
(ग) तड़पने
(घ) हुलसने
उत्तर:

5. बच्चे किसके घर की तरफ़ दौड़े।
(क) माधव के
(ख) पानी
(ग) कीचड़
(घ) ओलों
उत्तर:

DAV Class 6 Hindi Chapter 3 Question Answer - बरसते जल के रूप अनेक

6. बरामदे के आगे का खुला स्थान ______ से भर गया।
(क) धूल
(ख) पानी
(ग) कीचड़
(घ) ओलों
उत्तर:

7. विद्यमान जल की बूँदें झटके से उछलकर ऊपर चली जाती हैं?
(क) नदी में
(ख) झील में
(ग) वायुमंडल में
(घ) सागर में
उत्तर:

8. बूँदें ओलों का रूप कहाँ धारण करती हैं?
(क) नीचे की शीतल हवा में
(ख) ऊपर की गर्म हवा में
(ग) नीचे की गर्म हवा में
(घ) ऊपर की ठंडी हवा में
उत्तर:

9. ओलों के ऊपर बर्फ़ की और परत जमने पर क्या होता है?
(क) हल्के हो जाते हैं
(ख) भारी होकर गिर जाते हैं।
(ग) ऊपर को उठ जाते हैं
(घ) पानी बनकर गिर जाते हैं।
उत्तर:

10. पाला इनमें से कब पड़ता है?
(क) गर्मी में
(ख) वसंत ऋतु में
(ग) खूब वर्षा में
(घ) कड़ी सर्दी में
उत्तर:

DAV Class 6 Hindi Chapter 3 Question Answer - बरसते जल के रूप अनेक

11. हिमपात कहाँ होता है?
(क) मैदानों में
(ख) वृक्षों पर
(ग) फ़सलों पर
(घ) पहाड़ों पर
उत्तर:

12. हमें पानी के ______ का भरपूर प्रयास करना चाहिए।
(क) संक्षरण
(ख) संरक्षण
(ग) भक्षण
(घ) अपव्यय
उत्तर:

II. अति लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) बच्चे कहाँ खेल रहे थे?
उत्तर:
बच्चे घर के बाहर खुले मैदान में खेल रहे थे।

(ख) अचानक राघव के गाल पर क्या गिरा?
उत्तर:
अचानक राघव के गाल पर टप से एक ओला गिरा।

(ग) बरामदे के आगे का खुला स्थान किससे भर गया ?
उत्तर:
बरामदे के आगे का खुला स्थान गिरते हुए ओलों से भर गया।

(घ) अमन दादा जी और अपने दोस्तों के लिए क्या लाया?
उत्तर:
अमन दादा जी के लिए चाय और अपने दोस्तों के लिए गरमा-गरम पकौड़े लाया।

III. लघु उत्तरीय प्रश्न (30-35 शब्दों में )

प्रश्न 1.
हिमपात कैसे होता है?
उत्तर:
हिमपात पहाड़ों पर होता है। पहाड़ बहुत ऊँचे होते हैं। वहाँ का तापमान भी बहुत कम होता है । वहाँ सर्दियों में बहुत सर्दी पड़ती है। कड़ी सर्दी में वहाँ वायुमंडल में उपस्थित भाप बर्फ़ के रूप में बदल जाती है। यही बर्फ़ हिमपात के रूप में पहाड़ों पर बरसती है।

IV. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ( 70-80 शब्दों में )

प्रश्न 1.
‘जल ही जीवन है’ इससे आप कितना सहमत हैं?
उत्तर:
‘जल ही जीवन है।’ इससे मैं पूर्णतया सहमत हूँ। पृथ्वी के दो-तिहाई से भी अधिक भाग पर जल विद्यमान है। स्थल भाग लगभग एक तिहाई है। मनुष्य, पशुओं और वनस्पतियों का अधिकांश भाग जल से बना है। मनुष्य अपना पोषण भी तरल रूप में लेता है। हम जल का प्रयोग पीने में करते हैं। इसके अलावा नहाने, कपड़े धोने, भोजन पकाने आदि में करते हैं। हमारे चारों ओर हरियाली बढ़ाने वाले पेड़ों को भी पानी चाहिए। इसके बिना पेड़-पौधे मर जाएँगे और शुद्ध हवा के अभाव में हम जीवित नहीं रहेंगे। इस प्रकार जल ही जीवन है।

V. मूल्यपरक प्रश्न

प्रश्न 1.
पानी को साफ़ बनाए रखने के लिए आप क्या – क्या करेंगे?
उत्तर:
पानी को साफ़ बनाए रखने के लिए हम पानी तथा उसके स्रोत के आसपास गंदगी नहीं फैलाएँगे। नदियों में कूड़ा-करकट नहीं फेंके, इसके लिए लोगों को जागरूक करेंगे। जल स्रोतों, तालाबों, नदियों आदि में जानवरों को नहलाने से लोगों को मना करेंगे तथा लोगों को जल स्रोतों के आसपास मल-मूत्र न त्यागने की सलाह देंगे।

क्रियाकलाप

प्रश्न 1.
जल की बर्बादी रोकने के लिए आप कुछ चित्र बनाएँ। उनके नीचे स्लोगन लिखें तथा कक्षा में चिपकाएँ।
उत्तर:
स्वयं करें।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

प्रश्न 1.
आकाश बादलों से ढका था, ठंडी-ठंडी हवा चल रही थी। ऐसे सुहावने मौसम में राघव, परमीत, ज़फ़र और अमन मैदान में खेल रहे थे। अमन के दादा जी दूर से बच्चों को खेलते हुए देख रहे थे। वे बहुत प्रसन्न थे कि सभी बच्चे आपस में मिल-जुलकर खेल रहे हैं। गेंद से खेलने का सिलसिला अभी शुरू ही हुआ था कि अचानक बिजली चमकने लगी। कुछ ही देर में बादल भी गरजने लगे। दादा जी ने हाथ हिलाते हुए बच्चों को वापस आने का संकेत दिया।

प्रश्न (क) मौसम सुहावना होने के क्या कारण थे?
(ख) अमन के दादा जी प्रसन्न क्यों थे? (ग) बच्चे क्या कर रहे थे?
(घ) दादा जी ने बच्चों को कैसे वापस बुलाया ?
(ङ) उपर्युक्त गद्यांश के पाठ का नाम लिखिए।
उत्तर:
(क) आसमान बादलों से ढँक गया था। ठंडी-ठंडी हवा चलने लगी थी, इसलिए मौसम सुहावना हो गया था।
(ख) बच्चे सब भेदभाव भूलकर आपस में मिल-जुलकर खेल रहे थे। यह देख अमन के दादा जी प्रसन्न थे। (ग) बच्चे सुहावने मौसम में मिल-जुलकर गेंद खेल रहे थे।
(घ) दादा जी ने बच्चों को हाथ हिलाते हुए वापस आने का संकेत करके बुलाया।
(ङ) इस गद्यांश के पाठ का नाम है, ‘बरसते जल के रूप अनेक’।

DAV Class 6 Hindi Chapter 3 Question Answer - बरसते जल के रूप अनेक

प्रश्न 2.
दादा जी मुस्कुराए और बोले, “बच्चो ! वायुमंडल में विद्यमान जल की बूँदें झटके से उछलकर ऊपर चली जाती हैं। ऊपर की हवा बहुत ठंडी होती है। ये बूँदें वहीं जमकर ओले का रूप धारण कर लेती हैं। इसी प्रकार हवा के झोंके इन्हें और ऊपर उछाल देते हैं। इन ओलों के ऊपर बर्फ़ की और परतें जम जाती हैं। कुछ भारी होने पर ये ओले नीचे की ओर गिरने लगते हैं। ” ” वाह! दादा जी, मुझे तो यह मालूम ही नहीं था ।”

प्रश्न (क) जल की बूँदें ऊपर कैसे चली जाती हैं?
(ख) बूँदें ओले का रूप कहाँ धारण करती हैं ?
(ग) ओले भारी क्यों हो जाते हैं?
(घ) ऊपर और नीचे की हवा में क्या अंतर होता है?
(ङ) उपर्युक्त गद्यांश के पाठ का नाम लिखिए ।
उत्तर:
(क) वायुमंडल में मौजूद जल की बूँदें हवा के साथ झटके से उछलकर ऊपर चली जाती हैं।
(ख) ऊपर की हवा बहुत ठंडी होती है। जल की बूँदें इसी ठंडी हवा में आकर ओले का रूप धारण कर लेती हैं।
(ग) जब ओलों को हवा और ऊपर उछाल देती है तब इन पर बर्फ़ की और परतें जम जाती हैं। इससे ये ओले भारी हो जाते हैं।
(घ) ऊँचाई बढ़ने के साथ-साथ हवा ठंडी होती जाती है जबकि नीचे अर्थात् पृथ्वी के आसपास की हवा गर्म होती है।
(ङ) इस गद्यांश के पाठ का नाम है – ‘ बरसते जल के रूप अनेक’।

प्रश्न 3.
दादा जी ने कहा, “परमीत! पहाड़ ऊँचाई पर होते हैं न, सो वहाँ ठंड भी अधिक पड़ती है। शीत ऋतु में और अधिक ठंड के कारण वहाँ के वायुमंडल में भाप बर्फ़ के रूप में बदल जाती है । यही बर्फ़ जब पहाड़ों पर बरसती है तो इसे ‘हिमपात’ कहते हैं।” अब ओले पड़ना बंद हो गया था। हल्की फुहारें – सी पड़ रही थीं। बच्चे ऐसे सुहावने मौसम में मज़े से पकौड़े खा रहे थे और बूँदों की ताल के संग उनका मन – मयूर नाच रहा था।

प्रश्न (क) पहाड़ों की जलवायु की क्या विशेषता होती है?
(ख) अधिक ठंड का भाप कर क्या प्रभाव पड़ता है ?
(ग) हिमपात किसे कहते हैं?
(घ) ‘उनका मन – मयूर नाच रहा था’ – का आशय क्या है?
(ङ) उपर्युक्त गद्यांश के पाठ का नाम लिखिए।
उत्तर:
(क) पहाड़ों पर ठंड बहुत अधिक पड़ती है, क्योंकि पहाड़ बहुत ऊँचे होते हैं। शीत ऋतु में यह ठंड और भी बढ़ जाती है।
(ख) अधिक ठंड के कारण वायुमंडल की भाप बर्फ़ के रूप में बदल जाती है।
(ग) पहाड़ों पर जब अत्यधिक ठंड के कारण भाप बर्फ़ के रूप में बदलकर गिरने लगती है तब उसे हिमपात कहते हैं।
(घ) उनका मन – मयूर नाच रहा था अर्थात बच्चे बहुत प्रसन्न हो रहे थे।
(ङ) इस गद्यांश के पाठ का नाम है – ‘ बरसते जल के रूप अनेक’।

शब्दार्थ:

पृष्ठ संख्या: 11

  • सुहावना – अच्छा लगने वाला।
  • प्रसन्न – खुश।
  • सिलसिला -क्रम, प्रथा।
  • संकेत – इशारा।
  • वायुमंडल -हमारे चारों ओर मौजूद हवा का घेरा।
  • विद्यमान – उपस्थित।

DAV Class 6 Hindi Chapter 3 Question Answer - बरसते जल के रूप अनेक

पृष्ठ संख्या: 12

  • भाप – वाष्प।
  • पहाड़ – पर्वत।
  • शीत- सर्दी।
  • हिमपात – बर्फ़ का गिरना।
  • फुहारें – वर्षा की हल्की बूँदें।
  • संग – साथ।
  • मन मयूर नाच रहा था – बहुत खुश हो रहे थे।

बरसते जल के रूप अनेक Summary in Hindi

पाठ – परिचय:
‘बरसते जल के रूप अनेक’ नामक पाठ में बच्चों को पानी के अनेक रूपों से परिचय कराया गया है। धरती पर तालाब, झील, नदी, समुद्र आदि जल स्रोतों का पानी वाष्प बनकर वायुमंडल में मिल जाता है और नमी के रूप में मौजूद रहता है। यही पानी ठंडा होकर कभी पाले के रूप में वापस आता है तो कभी बर्फ़ के रूप में और अधिक ठंडा होने पर ओलों के रूप में। इस प्रक्रिया को इस पाठ में बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

पाठ का सार:

आकाश पर बादल छाए थे। ठंडी-ठंडी हवा मौसम को सुहावना बना रही थी। ऐसे मौसम में राघव, परमीत, ज़फ़र और अमन मैदान में गेंद खेल रहे थे। अमन के दादा जी इन बच्चों को खेलते हुए देख रहे थे तभी अचानक बिजली चमकी और बादल गरजने लगे। दादा जी के बुलाने पर बच्चे जब तक वापस आते तब तक राघव के गाल पर टप से गोली – सा कुछ गिरा । दादा जी ने उन्हें बताया कि चलो अब ओले पड़ रहे हैं। यह सुनकर बच्चे घर की ओर दौड़ पड़े।
दादा जी और बच्चे बरामदे में आ गए थे। दादा जी कुर्सी पर बैठे थे। देखते-ही-देखते बरामदे के आगे का खुला भाग ओलों से भर गया।

यह देख राघव ने पूछा, “ दादा जी ओले क्या होते हैं?” दादा जी ने बताया, ” वायुमंडल में मौजूद जल की बूँदें वायु के साथ उछलकर ऊपर चली जाती हैं। ऊपर की हवा बहुत ठंडी होती है। वहाँ ये बूँदें जमकर ओलों का रूप ले लेती हैं। इसी प्रकार हवा के झोंके इन्हें और ऊपर उछाल देते हैं। इन ओलों के ऊपर बर्फ़ की और परतें जम जाती हैं। कुछ और भारी होने पर ये ओले नीचे गिरने लगते हैं। ” दादा जी ने आगे बताया कि सर्दियों में खेतों में सुबह – सुबह बर्फ़ की एक हल्की-सी चादर-सी जम जाती है, इसे पाला कहते हैं।

जब हवा अधिक ठंडी हो जाती है तो वायुमंडल की मौजूद भाप जमकर बर्फ़ की चादर जैसी दिखने लगती है। जब परमीत ने पहाड़ों पर पड़ने वाली बर्फ़ के बारे में पूछा तो दादा जी ने बताया कि पहाड़ बहुत ऊँचे होते हैं। इसलिए वहाँ ठंड बहुत अधिक पड़ती है। शीत में जब ठंड बहुत बढ़ जाती है तो वायुमंडल की भाप बर्फ़ के रूप में बदल जाती है। पहाड़ों पर पड़ने वाली इसी बर्फ़ को हिमपात कहते हैं। अब तक ओले गिरने बंद हो चुके थे। अब फुहारें पड़ रही थीं। बच्चे ऐसे सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे थे।