DAV Class 6 Hindi Chapter 12 Question Answer – दस आमों की कीमत

Cross-referencing one’s work with DAV Class 6 Hindi Solutions and DAV Class 6 Hindi Chapter 12 Question Answer – दस आमों की कीमत ensures accuracy and understanding.

DAV Class 6 Hindi Chapter 12 Question Answer – दस आमों की कीमत

DAV Class 6 Hindi Ch 12 Question Answer – दस आमों की कीमत

प्रश्न 1.
पिताजी भविष्य में बाहर जाने वाले नहीं हैं। स्वामीनाथन को ऐसा क्यों लगा ?
उत्तर:
स्वामीनाथन ने अपने पिताजी को आँगन में धोती – बनियान पहने खड़े देखा तो उसे लगा कि वे भविष्य में बाहर जाने वाले नहीं हैं।

प्रश्न 2.
पिताजी ने स्वामीनाथन को क्या करने का आदेश दिया?
उत्तर:
पिताजी स्वामीनाथन को पुस्तकें झाड़ने और मेज़ साफ़ करने का आदेश दिया।

DAV Class 6 Hindi Chapter 12 Question Answer - दस आमों की कीमत

प्रश्न 3.
जब पिता जी ने स्वामीनाथन को पढ़ने के लिए कहा तो वह क्या सोच रहा था?
उत्तर:
स्वामीनाथन को यह विश्वास था कि छुट्टियाँ पढ़ाई न करने के लिए होती हैं। जब पिताजी ने पढ़ने के लिए कहा तो वह यह सोचने लगा कि यदि छुट्टियों में पढ़ाई करना आवश्यक है, तो छुट्टियाँ दी ही क्यों जाती हैं।

प्रश्न 4.
नीचे दिए गए वाक्यों के लिए उचित उत्तर पर सही (✓) का निशान लगाइए-
(क) आधे घंटे बाद स्वामीनाथन पिताजी के कमरे में क्या लेकर बैठा था?
(a) पेन-पेंसिल
(b) रबड़ – पेंसिल
(c) स्लेट पेंसिल
(d) कॉपी-स्लेट
उत्तर:
(c) स्लेट पेंसिल

(ख) पिताजी ने किसकी पुस्तक खोल रखी थी?
(a) विज्ञान की
(b) हिंदी की
(c) गणित की
(d) अंग्रेजी की
उत्तर:
(c) गणित की

(ग) स्वामीनाथन ने सवाल हल करने के बाद एक आम की कीमत कितनी निकाली?
(a) तीन बटा चार आना
(b) तीन बटा दो आना
(c) तीन बटा छह आना
(d) तीन बटा एक आना
उत्तर:
(b) तीन बटा दो आना

बातचीत के लिए

प्रश्न 1.
स्वामीनाथन को झुंझलाहट क्यों हो रही थी?
उत्तर:
पिताजी द्वारा स्वामीनाथन को हल करने के लिए दिए गए गणित के सवाल को हल न करने के कारण छिड़ी लंबी चिकचिक पर झुंझलाहट हो रही थी।

प्रश्न 2.
स्वामीनाथन को कब लगा कि वह लाचार है?
उत्तर:
जब पिताजी द्वारा दिए गए आमों के सवाल को लेकर मन में उठे प्रश्न का जवाब नहीं मिला, तो उस समय स्वामीनाथन को लगा कि वह लाचार है।

DAV Class 6 Hindi Chapter 12 Question Answer - दस आमों की कीमत

प्रश्न 3.
आप अपने पिताजी की किस वेशभूषा से समझ जाते हैं कि वे घर से बाहर जाने वाले हैं?
उत्तर:
जी, हाँ। जब मैं पिताजी को कोट-पैंट पहने देखता हूँ तो मैं समझ जाता हूँ कि वे घर से बाहर जाने वाले हैं।

प्रश्न 4.
आप किस विषय का गृहकार्य सबसे पहले करते हैं? और क्यों?
उत्तर:
मैं हिंदी विषय का गृहकार्य सबसे पहले करता हूँ, क्योंकि हिंदी का कार्य करने में मुझे मज़ा आता है। काम भी कम मिलता है और आसान भी होता है। इसमें दूसरे से सहायता लेने की भी आवश्यकता नहीं पड़ती।

प्रश्न 5.
छुट्टियों में पढ़ाई करना जरूरी है तो छुट्टियाँ दी ही क्यों जाती हैं? इस बारे में आप क्या सोचते हैं?
उत्तर:
इस बारे में मैं समझता हूँ कि दोनों ही चीजें ज़रूरी हैं। छुट्टियों में हम सारा दिन खेलकूद या टी.वी. नहीं देख सकते। ज्ञानार्जन के लिए पढ़ाई ज़रूरी है तो शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खेलकूद भी। ये दोनों चीजें हम छुट्टियों में आसानी से कर सकते हैं।

अनुमान और कल्पना

  • क्यों बेटे ! मेरे साथ क्लब चलोगे? स्वामी एक क्षण के लिए ओझल हुआ और फिर कोट-टोपी पहनकर प्रकट हो गया।

प्रश्न 1.
क्लब जाते हुए स्वामी को कैसा लग रहा होगा?
उत्तर:
क्लब जाते हुए स्वामी को बहुत अच्छा लग रहा होगा क्योंकि सारा दिन हुए वह गणित के सवालों के हल ढूँढ़ने में लगा हुआ था। सवाल हल न होने पर उसे पिताजी का गुस्सा भी झेलना पड़ा। कम-से-कम वहाँ यह सब तो नहीं होगा। इसलिए पिताजी के कहने मात्र से ही स्वामी जल्दी से जाने के लिए तैयार हो गया।

DAV Class 6 Hindi Chapter 12 Question Answer - दस आमों की कीमत

प्रश्न 2.
उस समय स्वामी अपने पिता के बारे में क्या सोच रहा होगा?
उत्तर:
उस समय स्वामी अपने पिता के बारे में सोच रहा होगा कि मेरे पिताजी, जहाँ एक तरफ पढ़ाई के मामले में सख्त हैं, वहीं दूसरी तरफ़ बेटे की सुख-सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखते हैं।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए वाक्यों को सही शब्द द्वारा पूरा कीजिए-
(क) महात्मा के चेहरे पर _______ था। (तेज / तेज़)
(ख) भुवन का घोड़ा बहुत _______दौड़ता था। ( तेज़ / तेज)
(ग) साँप का _______ बहुत चौड़ा था। (फ़न / फन)
(घ) स्नेहा तो चित्रकारी के _______ में माहिर है। (फन / फ़न)
उत्तर:
(क) महात्मा के चेहरे पर तेज था।
(ख) भुवन का घोड़ा बहुत तेज़ दौड़ता था।
(ग) साँप का फ़न बहुत चौड़ा था।
(घ) स्नेहा तो चित्रकारी के फ़न में माहिर है।

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्द शब्दकोश में जिस क्रम में आएँगे, उन्हें उसी क्रम से अंक दीजिए-
DAV Class 6 Hindi Chapter 12 Question Answer - दस आमों की कीमत 1
उत्तर:

  1. अख़बार
  2. आँगन
  3. कीमत
  4. छुट्टी
  5. निकट
  6. निकलते
  7. भयानक
  8. शाम
  9. सवाल
  10. हल

जीवन मूल्य

  • देखो स्वामी, मन तो करता है तुम्हारी खूब मरम्मत करूँ। तुम्हारी खोपड़ी में क्या भूसा भरा है?

प्रश्न 1.
स्वामी के पिता का इस तरह उसे डाँटना-फटकारना क्या सही है? क्यों?
उत्तर:
नहीं, स्वामी के पिता का इस तरह उसे डाँटना – फटकारना सही नहीं क्योंकि इस तरह डाँटने से बच्चे की दिमाग पर गलत असर पड़ता है। उसके अंदर विद्रोह की भावना धीरे-धीरे जन्म लेना शुरु कर देती है। आपसी रिश्तों पर भी ऐसा करने से गलत असर पड़ता है।

DAV Class 6 Hindi Chapter 12 Question Answer - दस आमों की कीमत

प्रश्न 2.
सभी का सम्मान करना चाहिए, चाहे वे छोटे हो या बड़े। हमें दूसरों के साथ बातचीत करते समय किस तरह की सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करना चाहिए?
उत्तर:
हमें दूसरों के साथ बातचीत करते समय उसकी उम्र, अनुभव आदि का ध्यान रखते हुए सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करना चाहिए। चाहे वे छोटे हो या बड़े, कभी भी किसी के लिए गलत शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए । बड़ों को ‘आप’ कह कर संबोधित करना चाहिए और छोटों को भी उचित संबोधनों का प्रयोग करते हुए उनके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।

कुछ करने के लिए

प्रश्न 1.
गरमियों की छुट्टियों में अपने गृहकार्य के साथ-साथ और क्या-क्या करेंगे? उन कामों की सूची बनाइए।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 2.
गरमी की छुट्टियों में बच्चे अकसर दादी-दादा / नानी – नाना के घर जाते हैं या किसी पर्यटन स्थल में घूमने जाते हैं। इन छुट्टियों में आप कहाँ घूमने गए? उस जगह की कुछ प्रमुख चीजों / जगहों की जानकारी एक प्रोजेक्ट रूप में बनाकर कक्षा में दिखाइए।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

DAV Class 6 Hindi Ch 12 Solutions – दस आमों की कीमत

I. बहुविकल्पीय प्रश्न

1. स्वामीनाथन छुट्टियाँ शुरू होने के किस दिन बाहर निकल रहा था?
(क) दूसरे
(ख) तीसरे
(ग) चौथे
(घ) पहले।
उत्तर:
(ख) तीसरे

2. स्वामीनाथन को पिताजी की कौन-सी पोशाक अच्छी नहीं लगती थी?
(क) लुंगी – बनियान वाली
(ख) कोट-पैंट वाली
(ग) कोट-टोपी वाली
(घ) धोती – बनियान वाली।
उत्तर:
(घ) धोती – बनियान वाली।

DAV Class 6 Hindi Chapter 12 Question Answer - दस आमों की कीमत

3. स्वामीनाथन के पिताजी ने स्वामीनाथन को क्या आदेश दिया?
(क) कहानियाँ पढ़ने का
(ग) अंदर बैठकर पढ़ने का
(ख) बाहर जाने का
(घ) अपने कपड़े लाने का।
उत्तर:
(ग) अंदर बैठकर पढ़ने का

4. स्वामीनाथन _______ की धूल झाड़ने लगा।
(क) आलमारी की धूल झाड़ने लगा।
(ख) मेज़
(ग) पुस्तकों
(घ) कुर्सी।
उत्तर:
(ग) पुस्तकों

5. प्रश्न में राम आमों की कुल कितनी कीमत चाहता था?
(क) दस आने
(ख) बारह आने
(ग) पंद्रह आने
(घ) सोलह आने।
उत्तर:
(ग) पंद्रह आने

6. कृष्ण कितने आम खरीदना चाहता था?
(क) तीन
(ख) चार
(ग) पाँच
(घ) छह।
उत्तर:
(ख) चार

7. राम द्वारा कच्चे आमों की इतनी कीमत माँगने से स्वामीनाथन उससे _______ करने लगा।
(क) घृणा
(ख) ईर्ष्या
(ग) प्रेम
(घ) प्रतिस्पर्धा।
उत्तर:
(क) घृणा

8. जब पिताजी ने कहा, “तुम इतना आसान सा सवाल हल नहीं कर सकते।” तब स्वामीनाथन ने क्या जवाब दिया?
(क) सवाल कठिन है
(ग) हमें स्कूल में यह नहीं पढ़ाया जाता
(ख) आप हल करा दो
(घ) कल हल करके दिखा दूँगा।
उत्तर:
(ग) हमें स्कूल में यह नहीं पढ़ाया जाता

9. पिताजी यदि आम की कीमत जानना ज़रूरी समझते हैं तो _______ क्यों नहीं पूछ लेते?
(क) राम से
(ख) कृष्ण से
(ग) अध्यापक से
(घ) बाज़ार से।
उत्तर:
(घ) बाज़ार से।

10. एक आम की कीमत ज्ञात करने में स्वामी ने
(क) बीस मिनट
(ख) पंद्रह मिनट
(ग) दस मिनट
(घ) पाँच मिनट
उत्तर:
(ख) पंद्रह मिनट

DAV Class 6 Hindi Chapter 12 Question Answer - दस आमों की कीमत

11. स्वामीनाथन के अनुसार ‘कृष्प को _______ देने होंग।’
(क) चार आने
(ख) छह आने
(ग) आठ आने
(घ) दस आने
उत्तर:
(ख) छह आने

12. शाम को पिता जी बेटे को उदास देख कहाँ ले गए?
(क) पार्क में
(ख) झील के किनारे
(ग) चिड़िया घर
(घ) क्लब में।
उत्तर:
(घ) क्लब में।

II. अति लघुउत्तरीय प्रश्न

(क) पिताजी ने स्वामीनाथन को क्यों बुलाया?
उत्तर:
स्वामीनाथन पिताजी से आँख बचाकर बाहर जा रहा था, इसलिए उसे बुलाया।

(ख) धूल झाड़ते समय स्वामी क्या सोच रहा था?
उत्तर:
धूल झाड़ते समय स्वामी सोच रहा था कि यदि छुट्टियों में भी पढ़ाई करना ज़रूरी है तो छुट्टियाँ क्यों दी जाती हैं।

(ग) छुट्टियों में पढ़ाई करना स्वामी को कैसा लगता था?
उत्तर:
छुट्टियों में पढ़ाई करना स्वामी को अच्छा नहीं लगता था।

(घ) स्वामीनाथन को सवाल हल करना कैसा लगता था?
उत्तर:
स्वामी को सवाल हल करना गणित के भयानक क्षेत्र में धकेले जाने जैसा लगता था।

(ङ) स्वामीनाथन के चेहरे पर खुशी कब वापस आई?
उत्तर:
स्वामीनाथन के चेहरे पर शाम को खुशी वापस आई, जब उसके पिता उसे क्लब ले गए।

III. लघु उत्तरीय प्रश्न (25 से 30 शब्दों में)

प्रश्न 1.
जब पिताजी ने स्वामीनाथन का कान खींचा, तो उसे कैसा लगा?
उत्तर:
जब पिताजी ने स्वामीनाथन का कान खींचा तो वह सोचता रहा कि पिताजी को क्या हो गया है। यदि आम की कीमत जानना इतना ही ज़रूरी है तो बाज़ार क्यों नहीं चले जाते। वह राम और कृष्ण के बीच कुछ आमों और कुछ पैसों के लेन-देन की लंबी चिकचिक से परेशान था।

IV. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ( 70 से 80 शब्दों में )

प्रश्न 1.
स्वामी ने आमों की कीमत कैसे ज्ञात की?
उत्तर:
चार आमों का मूल्य जब स्वामी काफी देर तक नहीं बता पाया और पिताजी ने उसका कान उमेठकर भी देख लिया तो उन्होंने हार मानकर कहा, ” एक आम की कीमत होगी पंद्रह बटा दस। ” अब स्वामी ने इसे सरल करने में पंद्रह मिनट लगाया और कीमत बताई – तीन बटा दो रुपये। उत्तर सही होने पर उसने आगे का सवाल हल किया और घंटे भर की यातना के बाद बताया कि कृष्ण को छह आने देने होंगे। इस प्रकार उसने अत्यंत कठिनाई से काफी देर बाद जवाब दिया।

V. मूल्यपरक प्रश्न

प्रश्न 1.
यदि आप स्वामीनाथन की जगह होते तो क्या करते?
उत्तर:
यदि मैं स्वामीनाथन की जगह होता तो प्रश्न को ध्यान से सुनकर मनन करता और पिताजी द्वारा पूछा गया सवाल जल्दी से हल कर देता। फिर उनकी अनुमति लेकर खुशी-खुशी खेलने चला जाता।

क्रियाकलाप

  •  गर्मी की छुट्टियों में आपको स्वेच्छापूर्वक क्या करना पसंद और क्या करना नापसंद? इसकी सूची बनाएँ और अपने मित्र की सूची से मिलान करें।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

प्रश्न 1.
आधे घंटे बाद स्वामीनाथन पिताजी के कमरे में स्लेट – पेंसिल लेकर तैयार बैठा था। पिता जी ने गणित की पुस्तक खोल रखी थी और उन्होंने लिखवाया, ” राम के पास दस आम हैं जिनसे वह पंद्रह आने कमाना चाहता है। कृष्ण
को सिर्फ़ चार आम चाहिए। कृष्ण को कितना पैसा देना पड़ेगा ? ” आमों की बात सुनकर उसके मुँह में पानी आ गया। उसकी समझ में नहीं आया कि राम ने दस आमों की कीमत पंद्रह आने क्यों रखी। राम किस तरह का आदमी था ।

प्रश्न (क) स्वामीनाथन आधे घंटे बाद क्यों आया था?
(ख) राम कुल आमों का कितना दाम चाहता था?
(ग) सवाल में आम का नाम सुनकर स्वामी की क्या दशा हुई?
(घ) कृष्ण कितने आम खरीदना चाहता था?
(ङ) गद्यांश के पाठ का नाम लिखिए।
उत्तर:
(क) छुट्टियों में स्वामी का मन पढ़ने में नहीं था, इसलिए वह आधे घंटे बाद आया।
(ख) राम कुल आमों के पंद्रह आने चाहता था।
(ग) सवाल में ‘आम’ शब्द सुनकर स्वामी सवाल भूल गया। उसके मुँह में पानी आने लगा था।
(घ) कृष्ण चार आम खरीदना चाहता था।
(ङ) गद्यांश के पाठ का नाम है- ‘दस आमों की कीमत।

प्रश्न 2.
काश ! पिताजी बता देते कि राम कच्चे आम बेच रहा था या पके हुए। बाद में उन्होंने बताया भी तो वह किस काम का? उसे पक्का विश्वास था कि सवाल के इसी जवाब में सारी समस्या की कुंजी है। दस कच्चे आमों के लिए पंद्रह आने की माँग करना एकदम गलत है। अगर वह ऐसा करता है तो यह राम के स्वभाव के अनुरूप ही होगा।

प्रश्न (क) ‘काश! पिताजी बता देते . इसे कौन कह रहा था?
(ख) सवाल की कुंजी उसे कहाँ नज़र आ रही थी?
(ग) वह क्यों जानना चाहता था कि आम कच्चे हैं या पक्के?
(घ) वह राम के स्वभाव को अनुचित क्यों समझ रहा था?
(ङ) गद्यांश के पाठ का नाम बताइए।
उत्तर:
(क) ‘काश ! पिताजी बता देते यह स्वामीनाथन कह रहा था।
(ख) सवाल की कुंजी उसे आम कच्चे थे या पके के जवाब में नज़र आ रही थी ।
(ग) उसकी दृष्टि में दस पके आमों के दाम पंद्रह आने तो ठीक थे पर दस कच्चे आम के नहीं, इसलिए वह जानना चाहता था कि आम कच्चे हैं या पक्के ?
(घ) उसे लग रहा था कि राम आमों की ज़्यादा कीमत ले रहा है, इसलिए उसे राम का स्वभाव अनुचित लग रहा था।
(ङ) गद्यांश के पाठ का नाम है- ‘दस आमों की कीमत।

प्रश्न 3.
“देखो स्वामी, मन तो करता है तुम्हारी खूब मरम्मत करूँ। तुम्हारी खोपड़ी में क्या भूसा भरा है? दस आमों की कीमत हुई पंद्रह आने तो एक की कितनी हुई? बोलो ! अगर तुमने नहीं बताया तो ……..।”, पिताजी गुस्से से बोले । फिर उन्होंने स्वामीनाथन का कान पकड़ा और धीरे से मरोड़ा। स्वामीनाथन की बोलती बंद थी, क्योंकि वह यह फैसला नहीं कर सकता था कि सवाल जमा का है, घटा का है, गुणा का है या भाग का है।

प्रश्न (क) पिताजी का मन पिटाई करने का क्यों हो रहा था?
(ख) अब स्वामी से कौन-सा सवाल पूछा गया था?
(ग) स्वामी की समझ में क्या नहीं आ रहा था?
(घ) स्वामी की समझ में कुछ नहीं आ रहा था, क्यों?
(ङ) पिताजी के व्यवहार को आप कितना उचित मानते हैं?

शब्दार्थ:

पृष्ठ संख्या : 52

  • भविष्य – आने वाला समय।
  • वक़्त – समय।
  • फुर्ती – तेज़ी से।

पृष्ठ संख्या : 53

  • मुँह में पानी आना – ललचा जाना।
  • लाचार – विवश, मज़बूर कुंजी – सरल साधन।
  • अनुरूप – अनुसार। घृणा – नफ़रत।
  • दुर्गुण-अवगुण, बुराई।
  • प्रतीक्षा – इंतज़ार।

पृष्ठ संख्या – 54

  • मरम्मत करना – पिटाई करना।
  • बोलती बंद होना- कुछ न कह पाना।
  • उम्मीद – आशा।
  • यातना – पीड़ा।

पृष्ठ संख्या – 55

  • फ़सोस – पछतावा।
  • उदास – दुखी।
  • ओझल – गायब।
  • प्रकट – जो सामने हो, प्रत्यक्ष।

दस आमों की कीमत Summary in Hindi

पाठ-परिचय:

‘दस आमों की कीमत’ पाठ में बाल मनोवृत्ति का सुंदर चित्रण है। बालक स्वामीनाथन छुट्टियों में पढ़ने से बचना चाहता है। वह पढ़ाई के लिए बिठा दिए जाने पर सवाल पर ध्यान न लगाकर वास्तविकताओं में छिपे भाव को समझने में खो जाता है और एक आसान प्रश्न को हल करने में काफी समय लगा देता है।

पाठ का सार:

गर्मियों की छुट्टियाँ थीं। तीसरे ही दिन स्वामीनाथन जब घर से बाहर जाना चाह रहा था तभी उसके पिताजी ने बुला लिया। वे धोती- बनियान पहने खड़े थे। स्वामीनाथन को उनकी यह पोशाक पसंद न थी, क्योंकि इसका अर्थ था कि निकट भविष्य में वे बाहर जाने वाले नहीं हैं। उन्होंने स्वामीनाथन को पुस्तकें साफ़ करने का आदेश दिया, जिसे वह जल्दी-जल्दी करने लगा और सोच रहा था कि जब पढ़ना ही है तो छुट्टियाँ होती ही क्यों हैं?

अब उसके पिता ने उसे पढ़ने के लिए बिठा लिया और गणित का प्रश्न दिया- ‘राम के पास दस आम हैं जिनसे पंद्रह आने कमाना चाहता है। कृष्ण चार आम के लिए कितना पैसा देगा?’ आम का नाम सुनते ही उसके मुँह में पानी आ गया। वह सोचने लगा कि राम ने दस आम की कीमत पंद्रह आने क्यों रखी। उसने पिताजी से पूछा, “पिताजी, आम कच्चे थे या पक्के ?” पिताजी ने उसे सवाल न करने की नसीहत दी। लाचार स्वामी सोच रहा था कि पिताजी को अभी बता देना चाहिए था। बाद में बताया भी तो किस काम का। वह सोचने लगा कि दस कच्चे आमों के लिए पंद्रह आने माँगना एकदम गलत है। उसे राम से घृणा होने लगी और उसमें कई दुर्गुण दिखने लगे। उसने पिता से कहा, “मुझसे यह सवाल नहीं होता।” पिताजी ने प्रश्न दोहराते हुए उससे पुनः चार आमों का दाम पूछा।

स्वामी को ऐसा लग रहा था कि उसे सताने में पिताजी को मजा आ रहा था। वह कैसे जान सकता है कि बेवकूफ़ कृष्ण कितना दाम देगा। पिताजी ने स्वामी का कान उमेठा और कहा, “दस आमों के पंद्रह आने तो एक आम कितने का, जवाब न बताने तक कान नहीं छोडूंगा। ” स्वामी सोचने लगा कि यदि आम की कीमत जानना ज्यादा ज़रूरी है तो पिताजी बाज़ार क्यों नहीं चले जाते। आखिर पिता ने ही हार मानकर कहा, “ एक आम का दाम पंद्रह बटा दस, अब सरल करो। ” स्वामी ने काफी देर बाद बताया तीन बटा दो और एक घंटे बाद बताया, “कृष्ण को छह आने देने होंगे। ” शाम को पिताजी उसे अपने साथ क्लब ले गए। पिताजी के इस व्यवहार से स्वामी बहुत प्रसन्न हुआ।