DAV Class 5 Hindi Chapter 1 Question Answer – दिमागी लड़ाई

Detailed explanations in DAV Class 5 Hindi Book Solutions and DAV Class 5 Hindi Chapter 1 Question Answer – दिमागी लड़ाई offer clarity on challenging language concepts.

DAV Class 5 Hindi Chapter 1 Question Answer – दिमागी लड़ाई

DAV Class 5 Hindi Ch 1 Question Answer – दिमागी लड़ाई

पाठ में से

प्रश्न 1.
होजा ने चलते समय अपने साथ क्या-क्या सामान लिया?
उत्तर:
होजा ने चलते समय अपने साथ बच्चों के खेलने के कुछ छोटे-छोटे खिलौने और एक पालतू चूजा लाया।

प्रश्न 2.
बादशाह होजा को क्या बनाना चाहता था और क्यों?
उत्तर:
होजा की सूझ-बूझ और चतुराई के कारण बादशाह उसे अपना वज़ीर बनाना चाहता था।

DAV Class 5 Hindi Chapter 1 Question Answer - दिमागी लड़ाई

प्रश्न 3.
होजा ने बादशाह के प्रस्ताव को क्यों ठुकरा दिया?
उत्तर:
होजा आराम करने में हमेशा मशगूल रहता था। इसलिए उसने बादशाह के प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

प्रश्न 4.
चित्रकथा के अनुसार नीचे दिए गए कामों का क्या मतलब है, लिखिए-
(क) तख़्त के चारों ओर घेरा लगाना।
उत्तर:
तख़्त के चारों ओर घेरा लगाने का मतलब है-
दूत का सुलतान बादशाह पर चढ़ाई करेगा और राजधानी को चारों ओर से घेर लेगा।

(ख) चावल के दाने फेंकना।
उत्तर:
चावल के दाने फेंकने का मतलब है- अगर पड़ोसी सुलतान ने हमारे साथ लड़ाई छेड़ी तो उसका एक भी सिपाही जिंदा नहीं बचेगा।

(ग) चूजे द्वारा चावल के दाने चुग लेना।
उत्तर:
चूजे द्वारा चावल के दाने चुग लेने का मतलब है – जिस प्रकार चूज़ा चावल का एक एक दाना चुग रहा है उसी प्रकार तुम्हारा एक – एक सिपाही भी मारा जाएगा।

प्रश्न 5.
उचित उत्तर पर सही (✓) का निशान लगाइए-
(क) पड़ोसी सुलतान के दूत ने अपनी जेब में से क्या निकालकर सुलतान के तख़्त के चारों ओर गोल लकीर खींच दी?
(a) पैन
(b) खड़िया
(c) कलम
उत्तर:
(b) खड़िया

(ख) घेरे की पहेली सुलझाने के लिए किसे बुलाया गया?
(a) हरकारा
(b) दूत
(c) होजा
उत्तर:
(c) होजा

बातचीत के लिए (पृष्ठ संख्या-7)

प्रश्न 1.
कोई ऐसी घटना बताइए जब आपने अपनी चतुराई से किसी समस्या को हल किया हो।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 2.
होजा की तरह अपनी चतुराई तथा बुद्धिमानी के लिए और कौन-कौन से व्यक्ति प्रसिद्ध हैं, चर्चा कीजिए।
उत्तर:
बीरबल तथा तेनालीराम।

DAV Class 5 Hindi Chapter 1 Question Answer - दिमागी लड़ाई

प्रश्न 3.
इनमें से किसी एक प्रसिद्ध व्यक्ति की चतुराई का कोई एक किस्सा सुनाइए।
उत्तर:
एक बार बादशाह अकबर के दरबार में एक तेली और एक कसाई अपने झगड़े के समाधान के लिए पहुँचे। बादशाह ने पूछा, “कहो, क्या समस्या है तुम्हारी ?” तेली ने बताया कि मैं तेल बेचने का काम करता हूँ। यह कसाई है जो तेल खरीदने आया और साथ में मेरी पैसों की थैली भी ले गया। माँगने पर वह मेरी थैली को अपनी थैली बताने लगा। दोनों की बातों से बादशाह सोच में पड़ गए।

तब बीरबल ने अपनी चतुराई से उनकी समस्या का हल निकाला। बीरबल ने सबसे पहले एक पानी से भरा कटोरा मँगवाया। उस थैले में से कुछ सिक्के पानी में डाले। सिक्के डालने से तेल का जरा सा भी अंश पानी में नहीं उभरा। बीरबल ने बताया कि यदि ये सिक्के तेली के होते तो यकीनन उन सिक्कों पर तेल लगा होता और वह तेल पानी में भी दिखाई देता । इस पर तेली चुप रहा। बीरबल ने उस थैली को कसाई को दे दिया।

अनुमान और कल्पना (पृष्ठ संख्या-8)

प्रश्न 1.
अगर होजा नहीं होता तो क्या होता?
उत्तर:
अगर होजा नहीं होता तो कोई भी उस पहेली का मतलब नहीं समझ पाता और राजा अत्यधिक परेशान रहता। वह दूत भागता नहीं, बल्कि पड़ोसी सुलतान बगदाद पर चढ़ाई कर देता।

प्रश्न 2.
दूत ने वापस जाकर राजा को क्या बताया होगा?
उत्तर:
दूत ने वापस जाकर राजा को बताया होगा कि आपके बगदाद पर चढ़ाई करना उचित नहीं है। अगर चढ़ाई की गई तो हमारे एक भी सिपाही जिंदा नहीं बचेंगे।

अनुभव व आपकी बात (पृष्ठ संख्या-8)

प्रश्न 1.
होजा आराम करने में मशगूल या व्यस्त रहता था। आप दिन भर किन-किन कामों में मशगूल रहते हैं? किन्हीं पाँच कामों को नीचे दी गई तालिका में लिखिए-
उत्तर:
(क) पढ़ाई करने में।
(ख) खेलने में।
(ग) घरेलू कामों में।
(घ) घूमने में।
(ङ) टी०वी० देखने में।

प्रश्न 2.
आपने ऊपर जो काम लिखें हैं, उनमें से आपको किस काम में मशगूल रहना बेहद पसंद है और क्यों?
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 3.
जिस काम में आपको मशगूल रहना पसंद नहीं है, क्या आप उनसे बचने के लिए कोई कोशिश करते हैं? कैसे?
उत्तर:
छात्र / छात्राएँ स्वयं करें।

भाषा की बात (पृष्ठ संख्या-8-9)

प्रश्न 1.
पाठ में आए दस संज्ञा शब्द ढूँढ़कर शब्दकोश के क्रमानुसार लिखिए-
उत्तर:

  1. खड़िया
  2. खिलौना
  3. चावल
  4. दरबार
  5. दूत
  6. बगदाद
  7. सुलतान
  8. सिपाही

DAV Class 5 Hindi Chapter 1 Question Answer - दिमागी लड़ाई

प्रश्न 2.
आया, बताया, गए, आदि काम वाले शब्द हैं जिन्हें हम ‘क्रिया’ कहते हैं। नीचे दिए गए रिक्त स्थान उचित क्रिया शब्द छाँटकर भरिए-
(क) अध्यापिका ने हमें ______ पढ़ाई करो। (समझाया/ समझाओ)
(ख) राकेश बाज़ार से सामान लेने ______। (गए/गया)
(ग) नेहा ने अपनी माँ को सब सच सच ______। (बताया /बताई)
(घ) राहुल दौड़ प्रतियोगिता में बहुत तेज़ ______। (भागी / भागा )
(ङ) रेखा ने सारे सवालों का सही जवाब ______। (दिया/किया)
(च) मैंने एक सपना ______ । ( बनाया/देखा)
उत्तर:
(क) अध्यापिका ने हमें समझाया पढ़ाई करो।
(ख) राकेश बाज़ार से सामान लेने गया
(ग) नेहा ने अपनी माँ को सब सच सच बताया
(घ) राहुल दौड़ प्रतियोगिता में बहुत तेज़ भागा
(ङ) रेखा ने सारे सवालों का सही जवाब दिया
(च) मैंने एक सपना देखा

प्रश्न 3.
‘जादू-वादू’ की तरह शब्द युग्मों पर घेरा लगाइए-
घर-घर , चाय-वाय ,चाय-नाश्ता नदी- वदी ,घास-फूस, पापड-वापड़
उत्तर:
DAV Class 5 Hindi Chapter 1 Question Answer - दिमागी लड़ाई 1

प्रश्न 4.
‘होजा’ एक व्यक्ति का नाम है। यदि इसके अक्षरों को अलग करेंगे तो बनेगा- ‘हो जा।’ जैसे – अब तैयार हो जा। नीचे दिए गए शब्दों के अक्षरों को अलग करके शब्द बनाइए-
(क) कालका – ______
(ख) आना – ______
(ग) बादशाह – ______
उत्तर:
(क) कालका – यह इस काल का भयंकर भूकंप था।
(ख) आना – तुम कल आना।
(ग) बादशाह – इसके बाद शाह अरब चला गया।

प्रश्न 5.
पाठ में इनका क्या मतलब है, लिखिए।
(क) चलता बना।- _____
(ख) माजरा क्या है? – _____
(ग) जताना चाहता है। – _____
उत्तर:
(क) चलता बना – प्रस्थान किया।
(ख) माजरा क्या है? – बात क्या है?
(ग) जताना चाहता है – कहना चाहता है।

जीवन मूल्य (पृष्ठ संख्या-10)

होजा सल्तनत का सबसे सयाना आदमी है। उसने अपनी समझदारी और बुद्धिमानी से सुलतान पर आई मुश्किल परिस्थिति को बदल दिया।

प्रश्न 1.
हमें भी कठिन परिस्थिति में समझदारी और बुद्धिमानी से काम लेना चाहिए, क्यों?
उत्तर:
कठिन परिस्थिति में समझदारी और बुद्धिमानी से काम करने पर मुश्किल काम भी आसान हो जाता है। इसलिए हमें कठिन परिस्थिति में समझदारी और बुद्धिमानी से काम लेना चाहिए।

कुछ करने के लिए (पृष्ठ संख्या-10)

प्रश्न 1.
चावल एक तरह का अनाज है जिसे कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। इसकी खिचड़ी, पुलाव, खीर आदि बनाकर खाये जाते हैं। अपने घर में और स्कूल में बातचीत करके कुछ और अनाजों के नाम का पता कीजिए-
उत्तर:

  1. चावल
  2. जौ
  3. चना
  4. अरहर
  5. गेहूँ
  6. मटर।

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए चित्रों को देखकर आपके दिमाग में उनसे जुड़े हुए जो-जो शब्द आते हैं उन्हें दिए गए स्थान में लिखिए-
उत्तर:
छात्र / छात्राएँ स्वयं करें।

DAV Class 5 Hindi Ch 1 Solutions – दिमागी लड़ाई

I. बहुविकल्पीय प्रश्न

1. एक दिन बगदाद के सुलतान के दरबार में कौन आया ?
(क) पुलिस
(ग) दूत
(ख) फरियादी
(घ) नौकर
उत्तर:
(ग) दूत

2. लकीर कैसी दिखती थी?
(क) सीधी
(ख) टेढ़ी
(ग) मोट
(घ) कोई नहीं।
उत्तर:
(ख) टेढ़ी

DAV Class 5 Hindi Chapter 1 Question Answer - दिमागी लड़ाई

3. पहेली को सुलझाने के लिए किसे बुलाया गया?
(क) होजा
(ग) कोतवाल
(ख) सुलतान
(घ) मंत्री
उत्तर:
(क) होजा

4. तख़्त के चारों ओर
(क) दूत
(ख) सुलतान
(ग) सिपाही
(घ) कोतवाल
उत्तर:
(क) दूत

5. चावल के दाने को चुगने के लिए किसे छोड़ा गया?
(क) कबूतर
(ख) गोरैया
(ग) चूज़ा
(घ) कौआ
उत्तर:
(ग) चूज़ा

6. सुलतान होजा को क्या बनाना चाहता था?
(क) वज़ीर
(ग) सिपाही
(ख) मंत्री
(घ) दूत
उत्तर:
(क) वज़ीर

7. होजा किस काम में मशगूल हो गया?
(क) खाने में
(ख) काम में
(ग) आराम करने में
(घ) सोने में
उत्तर:
(ग) आराम करने में

II. अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
बगदाद के सुलतान के दरबार में कहाँ का दूत आया था?
उत्तर:
बगदाद के सुलतान के दरबार में पड़ोसी सुलतान का दूत आया था।

प्रश्न 2.
तख़्त के चारों ओर लकीर खींचकर दूत ने क्या किया?
उत्तर:
लकीर खींचने के बाद दूत वहाँ से चला गया।

DAV Class 5 Hindi Chapter 1 Question Answer - दिमागी लड़ाई

प्रश्न 3.
पहेली को सुलझाना किसके बस की बात थी?
उत्तर:
हेली को सुलझाना होजा के बस की बात थी।

प्रश्न 4.
होजा को क्यों बुलाया गया?
उत्तर:
तख़्त के चारों ओर डाले गए गोल घेरे को समझने के लिए होजा को बुलाया गया।

III. लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
अचानक दरबारी को किसका ख्याल आया?
उत्तर:
काफी विचार-विमर्श के बाद भी जब किसी को उस घेरे का मतलब समझ में नहीं आया तब अचानक होजा का ख्याल आया।

प्रश्न 2.
होजा को बुलाने का सुझाव सुलतान को किसने दिया?
उत्तर:
होजा को बुलाने का सुझाव सुलतान के दरबारियों ने दिया।

प्रश्न 3.
होजा ने बच्चों का खिलौना दूत के पैर पर क्यों फेंका?
उत्तर:
होजा ने बच्चों का खिलौना दूत के पैर पर यह बताने के लिए फेंका कि तुम हमारे सामने बिल्कुल बच्चे हो। तुम्हारा भला इसी में है कि अपने घर में रहो और खिलौनों से खेलो।

प्रश्न 4.
होजा ने वज़ीर बनने से इंकार क्यों किया?
उत्तर:
होजा आराम करने में मशगूल रहता था। इसलिए सुलतान के कहने पर भी उसने वज़ीर बनने से इंकार कर दिया।

IV. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
अगर होजा ने पड़ोसी सुलतान के दूत को भागने पर मज़बूर नहीं किया होता तो क्या होता?
उत्तर:
अगर होजा ने पड़ोसी सुलतान के दूत को भागने पर मज़बूर नहीं किया होता तो बगदाद पर उसका सुलतान आक्रमण कर देता। राज्य में उथल-पुथल मच जाती। सैकड़ों लोग मर कट जाते और सल्तनत का नुकसान हो जाता।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

1. एक दिन बगदाद के सुलतान के दरबार में पड़ोसी सुलतान का दूत आया और अपनी जेब से खड़िया का एक टुकड़ा निकाला। चुपचाप सुलतान के तख़्त के चारों ओर एक गोल लकीर खींच दी और चलता बना।

प्रश्न 1.
एक दिन सुलतान के दरबार में कौन आया?
उत्तर:
एक दिन सुलतान के दरबार में पड़ोसी सुलतान का दूत आया।

प्रश्न 2.
दूत कहाँ से आया था?
उत्तर:
दूत पड़ोसी राज्य से आया था।

DAV Class 5 Hindi Chapter 1 Question Answer - दिमागी लड़ाई

प्रश्न 3.
उसने अपनी जेब से क्या निकाला?
उत्तर:
उसने अपनी जेब से खड़िया का एक टुकड़ा निकाला।

प्रश्न 4.
उसने खड़िया से क्या किया?
उत्तर:
उसने खड़िया से सुलतान के तख्त के चारों ओर एक गोल लकीर खींच दी।

प्रश्न 5.
‘उसने अपनी जेब से खड़िया का एक टुकड़ा निकाला।’ इस वाक्य में कौन-सा शब्द सर्वनाम है?
उत्तर:
उक्त वाक्य में ‘अपनी’ तथा ‘उसने ‘ सर्वनाम हैं।

II. जोरों से होजा की पुकार मची। तेज दौड़ने वाले हरकारे उसकी खोज में दौड़ाए गए। होजा तुम्हें फौरन सुलतान के दरबार में हाज़िर होना है। होजा को हरकारे ने पूरा मामला बताया और कहा कि पहेली बुझाने वाले को सुलतान इनाम भी देंगे। होजा बच्चों के खेलने के कुछ छोटे-छोटे खिलौने और एक पालतू चूजा साथ लेकर महल की ओर चल पड़ा।

प्रश्न 1.
होजा को खोजने के लिए किसे दौड़ाया गया?
उत्तर:
होजा को खोजने के लिए हरकारे को दौड़ाया गया।

प्रश्न 2.
होजा को पूरा मामला किसने बताया?
उत्तर:
होजा को पूरा मामला हरकारे ने बताया।

DAV Class 5 Hindi Chapter 1 Question Answer - दिमागी लड़ाई

प्रश्न 3.
सुलतान ने क्या घोषणा की थी?
उत्तर:
सुलतान ने यह घोषणा की थी कि पहेली बुझाने वाले को ईनाम दिया जाएगा।

प्रश्न 4.
होजा अपने सामानों को लेकर किस ओर गए?
उत्तर:
होजा अपने सामानों को लेकर महल की ओर गए।

प्रश्न 5.
‘फ़ौरन’ का अर्थ क्या होता है?
उत्तर:
‘फ़ौरन’ का अर्थ है – तुरंत।

शब्दार्थ:

  • पड़ोसी – पड़ोस में रहने वाले जेब – पॉकिट,
  • खड़िया – खल्ली।
  • तख़्त – सिंहासन
  • लकीर – लाईन।
  • टोना-टोटका – जादू-टोना।
  • सल्तनत – राजपाठ।
  • अकलमंद – बुद्धिमान।
  • निरीक्षण- छानबीन।
  • मुद्दा- विषय।
  • विचार-विमर्श – सलाह करना।
  • बेवकूफ – मूर्ख।
  • ख़्याल – याद।
  • ताज्जुब – आश्चर्य।
  • फौरन – तुरंत ।
  • हाज़िर- उपस्थित।
  • इनाम – पुरस्कार।
  • दुम दबाकर भागना – जल्दी भाग जाना।
  • माज़रा – घटना।
  • ताकतवर – बलवान।
  • लफ्ज – जुवान।
  • बेशुमार – अपार।
  • नाजुक – कमजोर।
  • चूजे – चिड़िया के बच्चे।

दिमागी लड़ाई Summary in Hindi

पाठ-परिचय:

‘दिमागी लड़ाई’ शीर्षक पाठ नसरूद्दीन होजा की कहानी पर आधारित है। इस चित्रकथा में होजा की सूझ-बूझ की चर्चा की गई है। आक्रमण करने के ख्याल से आए पड़ोसी सुलतान का दूत होजा की सूझ-बूझ के कारण भाग जाता है।

पाठ का सारांश:

एक दिन बगदाद के सुलतान के दरबार में पड़ोसी सुलतान का दूत आया और अपनी जेब से खड़िया का एक टुकड़ा निकाल कर सुलतान के तख़्त के चारों ओर एक गोल लकीर खींचकर चुपचाप चला गया। दरबारियों ने समझा कि उसने या तो सुलतान पर कोई जादू-टोटका किया है या सल्तनत पर।

सुलतान ने अपने अकलमंद दरबारियों से सलाह करके उस घेरे का बारीकी से निरीक्षण करवाया। काफी विचार-विमर्श के बाद भी इस घेरे का मतलब समझ में नहीं आ रहा था। तब एक दरबारी ने होजा को बुलवाकर इस पहेली को सुलझाने का सुझाव दिया । बादशाह को यह सलाह सही लगी। दरबार में होजा को हाजिर किया गया। होजा को पूरे मामले की जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि जो इस पहेली को सुलझा देगा उसे सुलतान इनाम देंगे।

इनाम की बात सुनकर होजा कुछ सामान लेने चले गए। वे अपने साथ बच्चों के छोटे-छोटे खिलौने और एक पालतू चूज़ा लेकर महल में आए। होजा के आते ही वह दूत फिर आ धमका। होजा ने बादशाह को बताया कि यह घेरा संकेत दे रहा है कि उसका सुलतान आप पर चढ़ाई करेगा और राजधानी को चारों ओर से घेर लेगा। होजा ने उस दूत को अपने पास बुलाकर उसके पैर पर बच्चों का खिलौना फेंक दिया। उसे यह समझाने की कोशिश की गई कि तुम मेरे सामने बच्चे हो। तुम इन खिलौनों से खेलो।

फिर उसने चावल के दानों को ज़मीन पर फेंक दिया और उसे चुगने के लिए चूजे को छोड़ दिया; जिसका मतलब था- अगर तुमने मेरे साथ लड़ाई छेड़ी तो तुम्हारा एक भी सिपाही जंग में नहीं बचेगा। बादशाह ने होजा से सवाल किया कि क्या वह इसका मतलब समझ गया होगा। होजा ने बताया कि उसने जरूर समझा होगा तभी तो यहाँ से भाग गया। बादशाह ने खुश होकर होजा से कहा, “मैं तुम्हें अपना वज़ीर बनाना चाहता हूँ।” होजा ने इनकार कर दिया। उसने बताया असल में मैं बड़ा मशगूल रहता हूँ और घर आकर मशगूल हो गया, हमेशा की तरह आराम करने में।