DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Bhasha Abhyas Solutions – मित्रता

Students often rely on DAV Class 4 Hindi Bhasha Abhyas Solution and DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Bhasha Abhyas – मित्रता to enhance their writing and critical thinking abilities.

DAV Class 4 Hindi Bhasha Abhyas Solution Chapter 4 मित्रता

प्रश्न 1.
पाठ ‘मित्रता’ में आए ‘क’ सूची वाले शब्दों को ‘ख’ सूची में दिए गए इनके अर्थ से मिलाइए-

सतर्क ख़्रुशब
प्रसन्न दोस्ती
भूमि ज़मीन
मित्रता सावधान
सुगंध ख़ा

उत्तर :

सतर्क सावधान
प्रसन्न खुश
भूमि ज़मीन
मित्रता दोस्ती
सुगंध ख़ुशबू

प्रश्न 2.
दिए गए वाक्यों को ध्यान से पढ़िए-
(क) सुंदर वन में आग का एक पुराना पेड़ था।
(ख) सलोनी मीठे स्वर में गाती।
(ग) आम के पेड़ के आस-पास हरी घास और झाड़ियाँ थीं।
(घ) सलोनी उसे मीठे-मीठे आम देती।
ऊपर दिए गए वाक्यों में मोटे काले शब्द जिन शब्दों की विशेषता बता रहे हैं, उन्हें लिखिए-
उत्तर :
(क) पुराना – पेड़
(ख) मीठे – स्वर
(ग) हरी – घास
(घ) मीठ – आम

DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - मित्रता

प्रश्न 3.
नीचे दिए गए शब्दों के लिए सही विशेषण शब्द छाँटकर लिखिए-
बूढ़ी ऊँची, बड़ा, बुरे
(क) ________ जाल
(ख) ________ झाड़ी
(ग) ________ दिन
(घ) ________ लोमड़ी
उत्तर :
(क) बड़ा
(ख) ऊँची
(ग) बुरे
(ख) बूढ़ी

प्रश्न 4.
नीचे दिए गए शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द छाँटकर लिखिए-
हरिण, खग, कानन, वृक्ष, वन, तरु, मृग, पंछी
(क) पेड़ = ________
(ख) जंगल = ________
(ग) हिरन = ________
(घ) पक्षी = ________
उत्तर :
(क) वृक्ष, तरू
(ख) वन, कानन
(ग) हरिण, मृग
(ख) पंछी, खग

DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - मित्रता

प्रश्न 5.
नीचे दिए गए वाक्यों में संज्ञा शब्दों के नीचे रेखा खींचिए-
(क) शिकारी जाल बिछाकर पशुओं को पकड़ते थे।
(ख) मुझे हरी घास के एक मैदान का पता है।
( ग) उस पेड़ पर सलोनी कोयल का एक घोंसला था।
उत्तर :
(क) शिकारी, पशुओं
(ख) घास, मैदान
(ग) पेड़, सलोनी, कोयल, घोंसला

प्रश्न 6.
नीचे दिए गए शब्दों से दो-दो वाक्य बनाइए-
DAV Class 4 Hindi Chapter 3 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - अनोखा ढंग 4
उत्तर :
(क) 1. उस पेड़ पर सलोनी नाम की एक कोयल रहती थी।
2. उस पेड़ के नीचे हिरन घास चरने आता था।
(ख) 1. हिरन को देखते ही लोमड़ी के मुँह में पानी आ गया।
2. हिरन को जाल में फँसा देखकर शिकारी खुश हो गया।

प्रश्न 7.
नीचे दिए गए मुहावरों से वाक्य बनाइए-
(क) मुँह में पानी आ जाना
अर्थ = लालच करना
वाक्य = _____________
(ख) दाल में कुछ काला होना
अर्थ = कुछ गड़बड़ होना
वाक्य = _____________
उत्तर :
(क) हिरन को देखते ही लोमड़ी के मुँह में पानी आ गया।
(ख) शिकारी को देखते ही सलोनी समझ गई, दाल में कुछ काला है।

DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - मित्रता

प्रश्न 8.
नीचे दिए गए चित्र के आधार पर अपने शब्दों में छोटी-सी कहानी लिखिए-
उत्तर :
एक दिन एक शेर ने जंगल के सभी जानवरों की एक सभा बुलाई। शेर ने सभी जानवरों को बताया कि हम, तुम सभी जानवरों को बारी-बारी से मार कर खाएँगे। इस तरह सभी जानवरों को शेर बारी-बारी से मार कर खाने लगा। एक दिन एक खरगोश की बारी आई। खरगोश चालाक था। वह कुछ देर से शेर के पास पहुँचा। शेर ने देर से आने का कारण पूछा। खरगोश ने बताया, महाराज, रास्ते में दूसरे शेर ने मुझे पकड़ लिया और बोला कि मैं ही जंगल का राजा हूँ। शेर क्रोधित हो गया और बोला चलो, मुझे दिखाओ। खरगोश फुदकते हुए आगे-आगे चला और शेर पीछे-पीछे। खरगोश एक कुआँ के पास शेर को ले गया। शेर ने कुआँ में अपनी परछाई देखकर समझा कि यही दूसरा शेर है। उसे पकड़ने के लिए वह कुआँ में कूद गया और खरगोश अपनी जान बचाकर भाग गया।