DAV Class 3 Hindi Chapter 6 Question Answer – घमंडी मक्खी

Detailed explanations in DAV Class 3 Hindi Book Solutions and DAV Class 3 Hindi Chapter 6 Question Answer – घमंडी मक्खी offer clarity on challenging language concepts.

DAV Class 3 Hindi Chapter 6 Question Answer – घमंडी मक्खी

DAV Class 3 Hindi Ch 6 Question Answer – घमंडी मक्खी

कहानी से-

प्रश्न 1.
शेर को गुस्सा क्यों आ गया?
उत्तर :
मक्खी की भिनभिनाहट से शेर की नींद खुल गई, इस कारण उसे गुस्सा आ गया।

प्रश्न 2.
मक्खी ने हाथी से क्या कहा?
उत्तर :
मक्खी ने हाथी से कहा-“मैं बहुत ताकतवर हूँ। मैंने शेर को हरा दिया है।”

प्रश्न 3.
मक्खी में घमंड क्यों आ गया?
उत्तर :
अपनी तारीफ़ सुनकर मक्खी में घमंड आ गया।

DAV Class 3 Hindi Chapter 6 Question Answer - घमंडी मक्खी

प्रश्न 4.
अंत में मक्खी के साथ क्या हुआ?
उत्तर :
अंत में मक्खी मकड़ी के जाल में फँस गई।

प्रश्न 5.
सही शब्द से कहानी की घटनाओं को पूरा कीजिए-
(क) शेर _________ के नीचे सो रहा था। (छतरी, गुफा, पेड़)
(ख) मक्खी ने कहा-” शेर और हाथी मुझसे _________ हैं।” (बड़े, डरते, नाराज़)
(ग) मक्खी _________ के जाले में फँस गई। (मकड़ी, मछुवारे, लोमड़ी)
उत्तर :
(क) पेड़
(ख) डरते
(ग) मकड़ी।

बातचीत के लिए-

1. मक्खी ने जब शेर को जगाया तो वह आग-बबूला हो गया

आपको जब कोई गहरी नींद से जगाता है, तब आप क्या करते हैं?
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ स्वयं करें।

आपको कब-कब गुस्सा आता है?
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ स्वयं करें।

2. शेर मक्खी को मारने के चक्कर में अपने-आप को चोट पहुँचा लेता है।

अगर शेर की जगह आप होते तो क्या करते?
उत्तर :
अगर शेर की जगह हम होते तो अपने-आप को चोट नहीं पहुँचाते। अपने सोने की जगह बद्ल देते।

किसी ऐसी घटना के बारे में बताइए जब आपने खुद को चोट पहुँचा ली हो।
उत्तर :
एक बार मैदान में गेंद खेलते समय मैंने खुद को चोट पहुँचा ली थी।

DAV Class 3 Hindi Chapter 6 Question Answer - घमंडी मक्खी

3. मक्खी जाल से निकलने की कोशिश करते-करते थक गई।

आप कौन-से काम करते-करते थक जाते हैं?
उत्तर :
जब विद्यालय में घर का काम अधिक मिलता है, तो उसे पूरा करते-करते थक जाते हैं। कभी-कभी अधिक खेलने के कारण भी थक जाते हैं।

किन कामों को करने में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ती है?
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ स्वयं करें।

आपकी कल्पना और आपके अनुभव

1. मक्खी ने कहा कि शेर और हाथी मुझसे डरते हैं।
शेर से कौन-कौन डरता होगा?
आपसे कौन-कौन डरता है?

 

तालिका में लिखिए-

DAV Class 3 Hindi Chapter 6 Question Answer - घमंडी मक्खी 2

शेर से डरने वाले – आपसे डरने वाले
आदमी, पशु, पक्षी – छात्र/छात्राएँ स्वयं करें।
सब डरते हैं।

2. शेर मक्खी उड़ाते-उड़ाते थक गया।
गाय क्या-क्या करते थक जाती होगी?
आप क्या-क्या करते थक जाते हैं?

DAV Class 3 Hindi Chapter 6 Question Answer - घमंडी मक्खी

तालिका में लिखिए-

DAV Class 3 Hindi Chapter 6 Question Answer - घमंडी मक्खी 3
गाय – आप
पा गुर करने में – खेलते-खेलते
घास चरने में – पढ़ते-पढ़ते

कहानी ही कहानी-

प्रश्न 1.
मक्खी को ध्यान में रखकर कहानी का नाम ‘घमंडी मक्खी’ रखा गया है। यदि कहानी को हाथी और लोमड़ी को ध्यान में रखकर लिखा जाता, तो कहानी के क्या-क्या नाम हो सकते थे? कोई दो नाम लिखिए-
उत्तर :
हाथी और लोमड़ी, लोमड़ी की चालाकी

DAV Class 3 Hindi Chapter 6 Question Answer - घमंडी मक्खी

प्रश्न 2.
मक्खी मकड़ी के जाल पर हमला करती है और जाल में फँस जाती है। वह जाल से निकलने की बहुत कोशिश करती है, लेकिन निकल नहीं पाती। फिर क्या हुआ होगा? अपने शब्दों में कहानी सुनाइए।
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ स्वयं करें।

भाषा की बात-

1. नीचे दिए गए शब्दों को बोल-बोलकर पढ़िए-
मक्खी, मक्खन, मक्का, मकान, मकड़ी, ढक्कन, पक्का, पका, चक्का चक्कर।

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्दों को पढ़कर बताइए कि इनमें क्या अंतर है?
पका – पक्का
पता – पत्ता
उतर – उत्तर
बचा – बच्चा
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ शिक्षक की सहायता से करें।

DAV Class 3 Hindi Chapter 6 Question Answer - घमंडी मक्खी

प्रश्न 3.
मक्खी शेर के कान के पास भिनभिना रही थी। आपने इनके पास किसे भिनभिनाते/मँडराते हुए देखा है? लिखिए-

DAV Class 3 Hindi Chapter 6 Question Answer - घमंडी मक्खी 4
उत्तर :
DAV Class 3 Hindi Chapter 6 Question Answer - घमंडी मक्खी 1

जीवन मूल्य-

1. मक्खी ने मकड़ी के लिए कहा- “उसकी इतनी हिम्मत? मैं उसे पलभर में मसलकर रख दूँगी।” मक्खी ने घमंड में आकर इस तरह से कहा।

क्या हमें किसी से इस तरह से बात करनी चाहिए, क्यों? क्यों नहीं?
उत्तर :
हमें इस तरह से किसी से बात नहीं करनी चाहिए क्योंकि जिस प्रकार मक्खी ने मकड़ी को छोटा समझने की भूल कर अपनी जान गँवाई, उसी तरह हम भी मुसीबत में पड़ सकते हैं। अत: किसी को छोटा समझकर इस तरह से बात करना गलत है।

DAV Class 3 Hindi Chapter 6 Question Answer - घमंडी मक्खी

कुछ करने के लिए-

मक्खी को गुड़ तक पहुँचाइए-

DAV Class 3 Hindi Chapter 6 Question Answer - घमंडी मक्खी 5

DAV Class 3 Hindi Ch 6 Solutions – घमंडी मक्खी

I. अति लघु उत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
मक्खी ने शेर को क्या करने को कहा?
उत्तर :
मक्खी ने शेर को अपने साथ खेलने को कहा।

प्रश्न 2.
शेर ने मक्खी से क्या कहा?
उत्तर :
शेर ने मक्खी से कहा-“”तुम इतनी सी हो कि मैं मुट्ठी में मसलकर रख दूँगा। जाओ यहाँ से।”

DAV Class 3 Hindi Chapter 6 Question Answer - घमंडी मक्खी

प्रश्न 3.
हाथी दादा ने मक्खी से क्या कहा?
उत्तर :
हाथी दादा ने मक्खी से कहा-” क्या बात है? बहुत खुश नज़र आ रही हो।”

II. लघु उत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
सुंदरवन कैसा था? उसमें कैसे पेड़ थे?
उत्तर :
सुंदरवन बहुत सुंदर था। उसमें चारों ओर हरे-भरे पेड़ थे।

प्रश्न 2.
हाथी मन ही मन क्यों हँसा?
उत्तर :
मक्खी ने खुद को बहुत ताकतवर बताया और कहा कि मैंने शेर को हरा दिया है। हाथी को लगा कि मक्खी इतना छोटा जीव है, वह खुद को इतना ताकतवर बता रही है। इसलिए हाथी मन ही मन हँसा।

DAV Class 3 Hindi Chapter 6 Question Answer - घमंडी मक्खी

प्रश्न 3.
इस कहानी से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर :
इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि हमें किसी को छोटा नहीं समझना चाहिए और झूठी प्रशंसा सुनकर घमंड नहीं करना चाहिए।

कुछ करने के लिए मक्खी को गुड़ तक पहुँचाइए
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ स्वयं करें।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न-

1. सुंदरवन में एक शेर रहता था। सुंदरवन बहुत सुंदर था। चारों ओर हरे-भरे पेड़ थे। शेर पेड़ के नीचे सो रहा था। अभी उसे नींद आई ही थी कि अचानक भिनभिनाने की आवाज़ से उसकी नींद खुल गई। तभी उसकी नज़र मक्खी पर पड़ी। वह शेर के कानों के पास भिनभिना रही थी। मक्खी के भिनभिनाने की आवाज़ से शेर परेशान हो गया था।

प्रश्न 1.
शेर कहाँ रहता था?
उत्तर :
शेर सुंदरवन में रहता था।

प्रश्न 2.
सुंदरवन कैसा था?
उत्तर :
सुंदरवन बहुत सुंदर था।

DAV Class 3 Hindi Chapter 6 Question Answer - घमंडी मक्खी

प्रश्न 3.
शेर पेड़ के नीचे क्या कर रहा था?
उत्तर :
शेर पेड़ के नीचे सो रहा था।

प्रश्न 4.
शेर की नींद क्यों खुल गई?/
उत्तर :
मक्खी के भिनभिनाने की आवाज़ से शेर की नींद खुल गई।

प्रश्न 5.
शेर क्यों परेशान हो गया था?
उत्तर :
मक्खी की भिनभिनाहट के कारण शेर परेशान हो गया था।

2. मक्खी रास्ते में मिलने वाले हर जीव-जंतु को तंग करने लगी। सभी उससे बचकर जाने लगे। मक्खी जंगल में आगे गई। अब उसे लोमड़ी मिली। मक्खी ने लोमड़ी से वही कहा-“”शेर और हाथी मुझसे डरते हैं। मैं ताकतवर हूँ।” मक्खी की बात सुनकर लोमड़ी को हँसी आ गई। उसने सोचा कि मक्खी को सबक सिखाना चाहिए।

प्रश्न 1.
रास्ते में मक्खी किसको तंग करने लगी?
उत्तर :
रास्ते में मक्खी हर जीव-जंतु को तंग करने लगी।

प्रश्न 2.
मक्खी को रास्ते में कौन मिला?
उत्तर :
मक्खी को रास्ते में लोमड़ी मिल गई।

DAV Class 3 Hindi Chapter 6 Question Answer - घमंडी मक्खी

प्रश्न 3.
मक्खी ने लोमड़ी से क्या कहा?
उत्तर :
मक्खी ने लोमड़ी से कहा-“शेर और हाथी
मुझसे डरते हैं। मैं बहुत ताकतवर हूँ।”

प्रश्न 4.
लोमड़ी को क्यों हँसी आ गई?
उत्तर :
मक्खी की बात सुनकर लोमड़ी को हँसी आ गई।

प्रश्न 5.
लोमड़ी ने क्या सोचा?
उत्तर :
लोमड़ी ने सोचा कि मक्खी को सबक सिखाना चाहिए।

3. मक्खी ने आव देखा न ताव मकड़ी के जाले पर हमला कर दिया। लेकिन यह क्या? मक्खी तो मकड़ी के जाल में फंस गई। उसने जाल से निकलने की बहुत कोशिश की। कोशिश करते-करते वह थक गई मक्खी को परेखान देखकर लोमड़ी मंद-मंद मुस्कुराने लगी।

प्रश्न 1.
मक्खी ने किस पर हमला कर दिया?
उत्तर :
मक्खी ने मकड़ी के जाले पर हमला कर दिया।

DAV Class 3 Hindi Chapter 6 Question Answer - घमंडी मक्खी

प्रश्न 2.
मक्खी कहाँ फंस गई?
उत्तर :
मक्खी मकड़ी की जाले में फंस गई।

प्रश्न 3.
वह क्यों थक गई?
उत्तर :
जाले से निकलने की कोशिश करते-करते मक्खी थक गई

प्रश्न 4.
लोमड़ी क्यों मुस्कुराने लगी?
उत्तर :
मक्खी की परेशानी देखकर लोमड़ी मुस्कुराने लगी।

प्रश्न 5.
‘आव देखा न ताव’ का अर्थ लिखें।
उत्तर :
‘आव देखा न ताव’ का अर्थ है-बिना सोचे-समझे काम करना।

शब्दार्थ :

  • कोशिश – प्रयास
  • वन – जंगल
  • गुस्सा – क्रोध
  • ताकतवर – बलवान
  • हिम्मत – साहस
  • आगबबूला – गुस्सा होना।
  • आव देखा न ताव – बिना सोचे-समझे काम करना।

घमंडी मक्खी Summary in Hindi

पाठ-परिचय :

‘घमंडी मक्खी’ एक रोचक और शिक्षाप्रद पाठ है। इस पाठ के माध्यम से यह बताया गया है कि आदमी को घमंड नहीं करना चाहिए क्योंकि घमंड कभी-कभी विनाश का कारण बन जाता है; जैसेमक्खी घमंड के कारण मकड़ी के जाल में फँस जाती है और अपनी जान गँवा बैठती है।

DAV Class 3 Hindi Chapter 6 Question Answer - घमंडी मक्खी

पाठ का सारांश :

सुंदरवन में एक शेर पेड़ के नीचे सो रहा था। एक मक्खी अचानक उसके कान के पास भिनभिनाने लगी, जिससे शेर की नींद खुल गई। पहले तो शेर ने समझाया कि जाओ मुझे सोने दो पर मक्खी ने उसकी बात नहीं मानी। मक्खी कभी उसके गाल पर बैठती तो कभी नाक पर। उसे मारने के चक्कर में शेर ने अपने-आप को घायल कर लिया। जब मक्खी को लगा कि शेर मुझसे हार गया है तब वह घमंड से आगे बढ़ी।

सामने एक हाथी आ रहा था। वह हाथी से कहने लगी, “मैं सबसे ताकतवर हूँ। मैंने शेर को हरा दिया है।” हाथी ने कहा, “हाँ, तुम सबसे ताकतवर हो।” अब तो मक्खी को और घमंड हो गया। रास्ते में मिलने वाले हर जीव-जंतु को तंग करने लगी। मक्खी जंगल में आगे गई तो उसे एक लोमड़ी मिली। उसने लोमड़ी को भी यह बात बताई “शेर और हाथी डरते हैं। मैं बहुत ताकतवर हूँ।” मक्खी की बात पर लोमड़ी हँसी और सोची, ‘मक्खी को सबक सिखाना चाहिए।’ लोमड़ी मक्खी से बोली, “आगे एक मकड़ी रहती है जो तुमसे बिलकुल भी नहीं डरती।” यह सुनकर मक्खी आग-बबूला हो गई। उसने आव देखा न ताव मकड़ी के जाले पर हमला कर दिया। वह मकड़ी के जाल में फँस गई। कोशिश करते-करते वह थक गई किंतु मकड़ी के जाल से बाहर नहीं निकल सकी। पास खड़ी लोमड़ी मक्खी की परेशानी देखकर मंद-मंद मुसकराने लगी।