Detailed explanations in DAV Class 3 Hindi Book Solutions and DAV Class 3 Hindi Chapter 3 Question Answer – हाथी और चिड़िया offer clarity on challenging language concepts.
DAV Class 3 Hindi Chapter 3 Question Answer – हाथी और चिड़िया
DAV Class 3 Hindi Ch 3 Question Answer – हाथी और चिड़िया
कहानी से-
प्रश्न 1.
चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए क्या किया?
उत्तर :
चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए तिनके इकट्ठे किए।
प्रश्न 2.
चिड़िया पत्ता क्यों नहीं उठा पा रही थी?
उत्तर :
पत्ता बड़ा था, इसलिए चिड़िया उसे उठा नहीं पा रही थी।
प्रश्न 3.
हाथी की ताकत को देखकर आदमी ने क्या किया?
उत्तर :
हाथी की ताकत देखकर आदमी पहले हैरान हुआ, फिर उसकी ताकत का उपयोग सोचकर प्रसन्न हुआ।
बातचीत के लिए-
प्रश्न 1.
चिड़िया को अपनी आँखें क्यों बंद करनी पड़ीं?
उत्तर :
जब पेड़ पर बने घोंसले गिरने लगे। तब चिड़िया को दुख के मारे अपनी आँखें बंद करनी पड़ीं।
प्रश्न 2.
जब आदमी ने हाथी से बोझा उठवाया होगा तो हाथी के मन में क्या-क्या आया होगा?
उत्तर :
जब आदमी ने हाथी से बोझा उठवाया होगा तो हाथी के मन में यह आया होगा कि आदमी उससे भी अधिक ताकतवर और शक्तिशाली है।
प्रश्न 3.
चिड़िया ने कहा कि एक पेड़ को बनने में कम-से-कम दस वर्ष लग जाते हैं। बताइए, इन्हें बनने में कितना समय लगता होगा?
मधुमक्खी का छत्ता-
चिड़ियों का घोंसला-
आम का बाग-
उत्तर :
तीन महीने
एक सप्ताह
पाँच साल
आपकी कल्पना –
प्रश्न 1.
हाथी पेड़ उखाड़कर इधर-उधर घूमने लगा। कल्पना कीजिए कि पेड़ उखड़ने से किस-किसको नुकसान पहुँचा होगा।
उत्तर :
सबसे पहले स्वयं पेड़ का ही नुकसान हुआ। इसके बाद पेड़ की छाया, फल, फूल. पत्ते तथा लकड़ियों से मुनष्य वंचित हो गया। इससे मनुष्य का भी नुकसान हुआ। इसके साथ ही हर जीव-जंतु तथा पशु-पक्षी का नुकसान हुआ।
प्रश्न 2.
हाथी को ऐसा करने से कौन रोक सकता था और कैसे?
उत्तर :
हाथी को ऐसा करने से मनुष्य रोक सकता था। उसे अपने वश में करके।
प्रश्न 3.
हाथी को क्या-क्या सामान ढोना पड़ा होगा?
उत्तर :
हाथी को लकड़ी तथा अन्य भारी सामान ढोना पड़ा होगा।
कुछ हल्का और कुछ भारी
आपको कौन-कौन सी चीज़ें हल्की लगती हैं, और कौन-कौन सी भारी? जैसे चिड़िया को पत्ता भारी लगा और हाथी को हल्का।
उत्तर :
हल्का – भारी
रूई – घड़ा
पेंसिल – हथौड़ा
गेंद – तरबूज
झाड – चारपाई
कैंची – बल्ला
भाषा की बात-
प्रश्न 1.
सही शब्द से वाक्य पूरे कीजिए-
(क) उसने पलक को आवाज़ देकर (बुलाया/बुला दिया)
(ख) गप्पू हाथी ने पेड़ …………। (उखाड़ लिया-उखाड़ा)
उत्तर :
(क) बुलाया
(ख) उखाड़ लिया।
प्रश्न 2.
पाठ में से चन्द्रबिंदु (ઁ) वाले कोई तीन शब्द चुनकर लिखिए-
उत्तर :
आँख हँसी मुँह
प्रश्न 3.
‘चिड़िया’ और ‘हाथी’ से जुड़े हुए चार-चार शब्द छाँटकर लिखिए
(छोटी, पंख, बड़ा, पूँछ, घोंसला, सूँड़, तिनका, सामान)
उत्तर :
जीवन मूल्य-
प्रश्न 1.
कहानी में हाथी ने पेड़ उखाड़े। कक्षा में चर्चा कीजिए।
क्या हाथी को ऐसा करना चाहिए था? क्यों?
उत्तर :
हाथी को ऐसा नहीं करना चाहिए था क्योंकि पेड़ उखड़ने से पशु-पक्षी, जीव-जंतु और मनुष्य का काफ़ी नुकसान हुआ होगा।
पेड़ उखाडने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
उत्तर :
पेड़ उखाड़ने से हरा-भरा पेड़ नष्ट हो सकता है। उससे जीव-जंतुओं, पशु-पक्षियों का आश्रय छिन सकता है।
अपनी धरती को हरी-भरी बनाने के लिए आप क्या करेंगे?
उत्तर :
अपनी धरती को हरी-भरी बनाने के लिए हम अधिक-से-अधिक पेड़-पौधे लगाएँगे और उनकी देख-भाल करेंगे।
प्रश्न 2.
असहाय व्यक्तियों का मज़ाक उड़ाना बुरी बात है। इस पाठ में हाथी ने अपनी गलती मान ली। क्या हमें भी गलती करने पर माफी माँग लेनी चाहिए या नहीं?
उत्तर :
हमें भी गलती करने पर माफ़ी माँग लेनी चाहिए।
प्रश्न 2.
अगर आप
से कोई गलती हो जाए तो क्या आप माफ़ी माँगेंगे, क्यों?
उत्तर :
अपनी किसी गलती पर माफ़ी माँग लेना गलत नहीं है क्योंकि ऐसा करने से, जिसके साथ गलती की होती है, उस व्यक्ति को संतुष्टि मिल जाती है, माफी मिल जाती है और हमें भी लगेगा कि हमने माँफ़ी माँग कर उस गलती से छुटकारा पा लिया।
कुछ करने के लिए –
दिए गए निर्देशों के अनुसार मुखौटा बनाइए-
आप इस तरह हाथी, गाय, बिल्ली, कुत्ते आदि के मुखौटे भी बना सकते हैं।
1. शेर के मुँह की आकृति बनाइए।
2. रंग भरिए।
3. अब बाहरी लाइन से काट लीजिए।
4. दोनों किनारों पर छेद् कीजिए और धागा बाँधिए।
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ स्वयं करें।
DAV Class 3 Hindi Ch 3 Solutions – हाथी और चिड़िया
I. बहुविकल्पीय प्रश्न-
प्रश्न 1.
ताकतवर कौन था?
(क) चिड़िया
(ख) हाथी
(ग) दोनों
उत्तर :
(ख) हाथी
प्रश्न 2.
चिड़िया एक बार में कितने तिनके उठा पाती थी?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
उत्तर :
(क) एक
प्रश्न 3.
आदमी ने हाथी का क्या किया?
(क) वश में कर लिया
(ख) उसे मार दिया
(ग) भगा दिया
उत्तर :
(क) वश में कर लिया
प्रश्न 4.
इसमें से कौन ‘आँख ‘ का पर्यायवाची नहीं है?
(क) नेत्र
(ख) नीर
(ग) नयन
उत्तर :
(ख) नीर
प्रश्न 5.
पेड़ उखाड़ने पर किसकी चीखें सुनाई देने लगीं?
(क) आदमी
(ख) जानवर
(ग) चिड़िया
उत्तर :
(ग) चिड़िया
प्रश्न 6.
पहला हाथी बोला- “मुझे भी इसका _________ है।”
(क) खुशी
(ख) अफ़सोस
(ग) दुख
उत्तर :
(ख) अफ़सोस
प्रश्न 7.
पेड़ पर बने पक्षियों के ______ गिरने लगे।
(क) अंडे
(ख) घोंसले
(ग) भोजन
उत्तर :
(ख) घोंसले
प्रश्न 8.
कुदरत ने तुम्हें बनाने में खूब ________ दिखाई है।
(क) कंजूसी
(ख) खुशी
(ग) दुखी
उत्तर :
(क) कंजूसी
प्रश्न 9.
एक पेड़ बनने में कम-से-कम ________ वर्ष लग जाते हैं?
(क) तीन
(ख) पाँच
(ग) दस
उत्तर :
(ग) दस
प्रश्न 10.
“चिड़िया की बच्ची, तुम बहुत ज़्यादा चीं-चीं करती हो।” किसने कहा?
(क) हाथी ने
(ख) चिड़िया ने
(ग) आदमी ने।
उत्तर :
(क) हाथी ने
II. अति लघु उत्तरीय प्रश्न-
प्रश्न 1.
चिड़िया और हाथी में क्या हो गया?
उत्तर :
चिड़िया और हाथी में झगड़ा हो गया।
प्रश्न 2.
चिड़िया क्या इकट्ठा कर रही थी?
उत्तर :
चिड़िया तिनका इकट्ठा कर रही थी।
प्रश्न 3.
हाथी ने अपनी ताकत दिखाने के लिए क्या किया?
उत्तर :
हाथी ने अपनी ताकत दिखाने के लिए पेड़ को उखाड़ दिया।
प्रश्न 4.
आदमी को हाथी की ताकत देखकर क्या हुआ?
उत्तर :
आदमी हाथी की ताकत को देखकर हैरान हो गया।
प्रश्न 5.
पहले हाथी को अफ़सोस क्यों हुआ?
उत्तर :
अपनी गलती का अहसास होने के कारण हाथी को अफ़सोस हुआ।
प्रश्न 6.
इस कहानी के लेखक कौन हैं?
उत्तर :
इस कहानी के लेखकर गोविंद शर्मा जी हैं।
III. लघु उत्तरीय प्रश्न-
प्रश्न 1.
हाथी ने हँसते हुए चिड़िया से क्या कहा?
उत्तर :
हाथी चिड़िया पर हँसते हुए बोला-“बेचारी, इतनी छोटी, इतनी कमज़ोर है कि एक से ज़्यादा तिनका उठा ही नहीं पाती। मुझे यदि ऐसे तिनके उठाने पड़ें तो मैं हज़ारों-लाखों तिनके एक बार में उठा सकता हूँ।
प्रश्न 2.
आदमी ने हाथी के साथ क्या किया?
उत्तर :
आदमी ने हाथी को वश में कर लिया और उन्हें सामान ढोने के काम में लगा दिया।
IV. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-
प्रश्न 1.
हाथी ने जब पेड़ उखाड़ दिया तो क्या हुआ?
उत्तर :
हाथी ने अपनी ताकत दिखाते हुए तने में अपनी सूँड़ लपेटकर पेड़ को उखाड़ दिया, जिससे पेड़ पर बने चिड़ियों के घोंसले नीचे गिरने लगे। चिड़ियों की चीख सुनाई पड़ने लगी। चिड़िया ने दुख के मारे अपनी आँखें बंद कर लीं। आदमी हाथी की ताकत देखकर हैरान हुआ और कई हाथियों को वश में कर लिया तथा उन्हें सामान ढोने के काम में लगा दिया।
अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
1. एक हाथी और एक चिड़िया में झगड़ा हो गया। हुआ यूँ कि एक दिन चिड़िया अपने लिए एक नया घोंसला बना रही थी। यहाँ-वहाँ से तिनके इकट्ठे कर रही थी। एक बार में वह एक ही तिनका उठा पाती थी। वह तिनका पकड़ती, उड़ती और पेड़ की डाली पर रख आती। उसे बार-बार यह करते देख हाथी को हँसी आ गई। वह चिड़िया पर हँसता हुआ बोला-” बेचारी, इतनी छोटी, इतनी कमज़ोर है कि एक से ज़्यादा तिनका उठा ही नहीं पाती। यदि मुझे ऐसे तिनके उठाने पड़ें तो मैं हज़ारों-लाखों तिनके एक बार में उठा सकता हूँ।”
प्रश्न 1.
हाथी और चिड़िया में क्या हो गया?
उत्तर :
हाथी और चिड़िया में झगड़ा हो गया।
प्रश्न 2.
चिड़िया क्या कर रही थी?
उत्तर :
चिड़िया अपने लिए नया घोंसला बना रही थी।
प्रश्न 3.
चिड़िया एक बार में कितने तिनके उठा पाती थी?
उत्तर :
चिड़िया एक बार में एक ही तिनका उठा पाती थी।
प्रश्न 4.
हाथी को हँसी क्यों आ गई?
उत्तर :
चिड़िया एक से ज़्यादा जिनका नहीं उठा पाती थी, इसलिए हाथी को हँसी आ गई।
प्रश्न 5.
हाथी ने चिड़िया से क्या कहा?
उत्तर :
हाथी ने चिड़िया से कहा- “तुम इतनी छोटी और कमज़ोर हो कि एक से ज़्यादा तिनका नहीं उठा पाती हो।”
2. “कुदरत ने तुम्हें बनाने में खूब कंजूसी दिखाई है। एक पत्ता तक तुम से नहीं उठता है। मैं चाहूँ तो इस पेड़ को उखाड़कर उठा सकता हूँ। क्या तुम ऐसा कर सकती हो?” “मैं ऐसा क्यों करूँगी। यदि पेड़ को उखाड़ा जाए तो उस पर रहने वाले कितने ही पक्षियों के घर उजड़ जाएँगे। एक पेड़ को बनने में कम से कम दस वर्ष लग जाते हैं।”
प्रश्न 1.
“कुदरत ने तुम्हें बनाने में खूब कंजूसी दिखाई है।” ऐसा हाथी ने क्यों कहा?
उत्तर :
चिड़िया के शरीर को छोटा और कमज़ोर देखकर हाथी ने कहा- “तुम्हें बनाने में कुदरत ने कंजूसी दिखाई है।”
प्रश्न 2.
किसने कहा- “मैं चाहूँ तो पेड़ को उखाड़ सकता हूँ।”
उत्तर :
हाथी ने कहा।
प्रश्न 3.
चिड़िया ने हाथी से क्या कहा?
उत्तर :
चिड़िया ने हाथी से यह कहा कि मैं पेड़ को क्यों उखाड़ँगी। यदि पेड़ उखड़ जाएगा तो पक्षियों के घर उजड़ जाएँगे और फिर एक पेड़ को बनने में दस वर्ष लग जाते हैं।
प्रश्न 4.
एक पेड़ को बनने में कितना समय लग जाता है?
उत्तर :
एक पेड़ को बनने में दस वर्ष लग जाते हैं।
प्रश्न 5.
“मैं चाहूँ तो पेड़ को उखाड़ सकता हूँ।” यहाँ ‘मैं’ शब्द किसके लिए आया है?
उत्तर :
‘मैं’ शब्द हाथी के लिए आया है।
3. आदमी ने अपनी आँखें बंद नहीं की थीं। वह हाथी की ताकत देखकर पहले तो हैरान हुआ। फिर उसकी ताकत का उपयोग सोचकर प्रसन्न हो गया। अब आदमी ने और भी कई हाथियों को वश में कर लिया और उन्हें सामान ढोने के काम में लगा दिया।
प्रश्न 1.
किसने अपनी आँखें बंद नहीं की थीं?
उत्तर :
आदमी ने अपनी आँखें बंद नहीं की थीं।
प्रश्न 2.
वह हाथी की ताकत देखकर पहले हैरान हुआ। यहाँ ‘वह’ शब्द किसके लिए आया है?
उत्तर :
‘वह’ शब्द आद्मी के लिए आया है।
प्रश्न 3.
आदमी क्यों प्रसन्न हो गया?
उत्तर :
हाथी की ताकत देखकर आदमी प्रसन्न हो गया।
प्रश्न 4.
किसने हाथियों को वश में कर लिया?
उत्तर :
आदमी ने हाथियों को वश में कर लिया।
प्रश्न 5.
हाथियों को किस काम में लगा दिया गया?
उत्तर :
हाथियों को सामान ढोने के काम में लगा दिया गया।
शब्दार्थः
- वश – काबू में करना
- ताकत – बल।
हाथी और चिड़िया Summary in Hindi
पाठ-परिचय :
‘हाथी और चिड़िया’ शीर्षक कहानी में एक हाथी और एक चिड़िया की विपरीत सोच का वर्णन किया गया है। एक छोटी-सी चिड़िया हर जगह अपनी बुद्धि का प्रयोग करती है, किंतु एक विशाल हाथी हर जगह बल का प्रयोग करता है, जिसके कारण मनुष्य ने उस बलशाली हाथी को अपने बुद्धि और विवेक से अपने वश में कर लिया और सामान ढोने के काम में लगा दिया।
पाठ का सारांश :
एक बार एक हाथी और एक चिड़िया में झगड़ा हो गया। चिड़िया अपने नए घोंसले के लिए इधर-उधर से तिनके इकट्ठे कर रही थी। वह एक बार में एक ही तिनका उठा पाती थी। हाथी चिड़िया पर हँसते हुए बोला-” तुम इतनी छोटी और कमज़ोर हो कि एक बार में एक ही तिनका उठा पाती हो। यदि मुझे ऐसे तिनके उठाने पड़ें, तो मैं एक बार में हज़ारों-लाखों तिनके उठा सकता हूँ। मैं चाहूँ तो पेड़ को उखाड़ सकता हूँ। क्या तुम ऐसा कर सकती हो।” चिड़िया बोली-“”मैं ऐसा क्यों करूँगी। एक पेड़ को तैयार होने में कम-से-कम दस वर्ष लग जाते हैं और फिर पक्षियों के घर उजड़ जाएँगे।”
चिड़िया की बातों से हाथी को गुस्सा आ गया। चिड़िया के लाख मना करने पर भी हाथी ने पेड़ को उखाड़ दिया और पीठ पर लेकर घूमने लगा। पेड़ पर बने चिड़ियों के घोंसले गिरने लगे। यह देखकर चिड़िया ने दुख के मारे अपनी आँखें बंद कर लीं। वहीं पर एक आदमी था जो हाथी की ताकत को देखकर खुश हो गया। आदमी ने और भी कई हाथियों को वश में किया और उन्हें सामान ढोने के काम में लगा दिया। अंत में हाथी को काफ़ी अफ़सोस हुआ।