DAV Class 3 Hindi Chapter 16 Question Answer – सवाली राम

Detailed explanations in DAV Class 3 Hindi Book Solutions and DAV Class 3 Hindi Chapter 16 Question Answer – सवाली राम offer clarity on challenging language concepts.

DAV Class 3 Hindi Chapter 16 Question Answer – सवाली राम

DAV Class 3 Hindi Ch 16 Question Answer – सवाली राम

कविता में से-

प्रश्न 1.
बबलू कितने बरस का है?
उत्तर :
बबलू तीन बरस का है।

प्रश्न 2.
किसी नई चीज़ को देखकर बबलू क्या सवाल पूछता है?
उत्तर :
किसी नई चीज़ को देखकर बबलू उलटे-सीधे, कुछ अटपटे और चोखे सवाल करता है।

DAV Class 3 Hindi Chapter 16 Question Answer - सवाली राम

प्रश्न 3.
बबलू ने किस-किस से सवाल पूछे?
उत्तर :
साथी, माँ-पिता, टीचर और घर भर से सवाल पूछे।

प्रश्न 4.
कवि ने ऐसा क्यों कहा है कि उत्तर देने में बुरा हाल हो जाता है?
उत्तर :
बबलू तीन साल का बच्चा है, उसे उसके हर सवाल का जवाब्ब उसे समझाना कठिन है, इसलिए कवि ने ऐसा कहा है कि बबलू के सवाल का जवाब देने में बुरा हाल हो जाता है।

प्रश्न 5.
उचित उत्तर पर सही [✓] का निशान लगाइए-
(क) तीखापन किसमें होता है?
DAV Class 3 Hindi Chapter 16 Question Answer - सवाली राम 1
(ख) इंद्रधनुष में कितने रंग होते हैं?
DAV Class 3 Hindi Chapter 16 Question Answer - सवाली राम 2
(ग) बबलू ने कैसे सवाल पूछे?
DAV Class 3 Hindi Chapter 16 Question Answer - सवाली राम 3
उत्तर :
(क) [✓] मिर्च में
(ख) [✓] सात
(ग) [✓] अटपटे

बातचीत के लिए-

प्रश्न 1.
बबलू के मन में और कौन-से सवाल उठते होंगे?
उत्तर :
बबलू के मन में ये सवाल भी उठते होंगे कि चाँद क्यों घटता-बढ़ता है।

DAV Class 3 Hindi Chapter 16 Question Answer - सवाली राम

प्रश्न 2.
आप सवाल किस-किससे पूछते हैं?
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ स्वयं करें।

प्रश्न 3.
किसी ऐसे सवाल के बारे में बताइए, जिसका जवाब आपको नहीं मिला हो।
उत्तर :
चाँद् क्यों घटता-बढ़ता रहता है?
शाम को सूरज धीरे-धीरे क्यों अस्त होता है?

पता कीजिए-

प्रश्न 1.
दिन में चाँद क्यों नहीं आता?
उत्तर :
सूरज की तेज रोशनी के कारण दिन में चाँद नहीं आता।

प्रश्न 2.
रात को सूरज कहाँ चला जाता है?
उत्तर :
रात को सूरज कहीं नहीं जाता है। पृथ्वी के घूर्णन गति के कारण वह पृथ्वी से ओझल हो जाता है और दिखाई नहीं देता और हमें लगता है कि सूरज कहीं चला गया है।

प्रश्न 3.
पत्ते हरे क्यों होते हैं?
उत्तर :
पत्ते में एक तत्व होता है-क्लोरोफिल, जिसके कारण पत्ते हरे होते हैं।

आपकी कल्पना और सवाल-

आपके मन में भी कई सवाल उठते होंगे। कोई तीन सवाल लिखिए, जिनके जवाब आप जानना चाहते हैं-
उत्तर :
1. चाँद क्यों घटते-बढ़ते रहता है।
2. शाम को सूरज धीरे-धीरे क्यों अस्त होता है।
3. रात-दिन क्यों होता है?

DAV Class 3 Hindi Chapter 16 Question Answer - सवाली राम

भाषा की बात-

1. बताइए, इन्हें और क्या कहते हैं?
(क) गंध – महक
(ख) सवाल – प्रश्न
(ग) सूरज – सूर्य
(घ) चाँद – शशि

2. शब्द लिखिए-

DAV Class 3 Hindi Chapter 16 Question Answer - सवाली राम 4
उत्तर :
DAV Class 3 Hindi Chapter 16 Question Answer - सवाली राम 5

जीवन मूल्य-

प्रश्न 1.
क्या, सबके मन में कुछ-न-कुछ जानने की इच्छा होती है?
उत्तर :
हाँ, सबके मन में कुछ-न-कुछ जानने की इच्छा होती है।

प्रश्न 2.
क्या, जानने की इच्छा होना अच्छी बात है?
उत्तर :
हाँ, जानने की इच्छा होना अच्छी बात है।

DAV Class 3 Hindi Chapter 16 Question Answer - सवाली राम

प्रश्न 3.
क्या, मन में जानने की इच्छा होने के कारण हम अपने परिवार और वातावरण से अधिक जुड़ जाते हैं? विचार कीजिए।
उत्तर :
हाँ, मन में जानने की इच्छा होने के कारण हम अपने परिवार और वातावरण से अधिक जुड़ जाते हैं, क्योंकि सवाल के जरिए हम एक-दूसरे से बातें करेंगे, एक-दूसरे को समय देंगे, जिससे हम अपने परिवार और वातावरण से अधिक जुड़ जाएँगे।

प्रश्न 4.
मन में जानने की इच्छा अधिक होने से हम उन्नति करते हैं? हाँ या नहीं? कारण बताइए।
उत्तर :
हाँ, मन में जानने की इच्छा अधिक होने से हम उन्नति करते हैं, क्योंकि जानने की इच्छा रखने से हमारी जानकारी अधिक बढ़ेगी, जो हमारे आगे बढ़ने के लिए आवश्यक होगा।

कुछ करने के लिए-

प्रश्न 1.
दिए गए सामान का इस्तेमाल करके कुछ पशु-पक्षी बनाइए-
ज़रूरी सामान-बादाम के छिलके, सूखी पत्तियाँ, कद्दू के बीज, आम की सूखी गुठली, मूँगफली के छिलके, कागज़ की पतली नलियाँ या तार, आलपिन, पिस्ते के छिलके, काली मिर्च के दाने, फेवीकोल, सूखी टहनियाँ (पैरों के लिए)।

DAV Class 3 Hindi Chapter 16 Question Answer - सवाली राम

प्रश्न 2.
आपको प्रकृति में कौन-कौन सी चीज़ें बहुत पसंद हैं? उनमें से कुछ के नाम लिखकर चित्र बनाइए और अपनी पसंद के रंग भरिए।
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ स्वयं करें।

DAV Class 3 Hindi Ch 16 Solutions – सवाली राम

I. अति लघु उत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
पत्ते हरे क्यों दिखाई देते हैं?
उत्तर :
पत्ते में एक ऐसा तत्व होता है, जो क्लोरोफिल कहलाता है। उसी के कारण पत्ते हरे दिखाई देते हैं।

प्रश्न 2.
इंद्रधनुष कब दिखाई देता है?
उत्तर :
वर्षा के दिनों में सूरज के सामने जब बादल आता है, जब इंद्रधनुष दिखाई देता है।

प्रश्न 3.
फूल कैसे खिलता है?
उत्तर :
जब सूरज की रोशनी कली पर पड़ती है, तब फूल खिलता है।

DAV Class 3 Hindi Chapter 16 Question Answer - सवाली राम

प्रश्न 4.
बबलू के मन में कितने प्रश्न हैं?
उत्तर :
बबलू के मन में अनगिनत प्रश्न हैं।

II. लघु उत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
बबलू के प्रश्न कैसे-कैसे होते हैं?
उत्तर :
बबलू के प्रश्न उलटे-सीधे, अनोखे, अटपटे और कुछ चोखे होते हैं।

प्रश्न 2.
इस कविता में कवि बबलू के बारे में क्या कहता है?
उत्तर :
इस कविता में कवि बबलू के बारे में कहता है कि हम बबलू के हर जिज्ञासा को शांत करेंगे, हम उसे भ्रमित नहीं होने देंगे। अपने जवाब से उसे संतुष्ट करेंगे, ताकि वह खुश रह सके।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न-

1. बबलू बस करते सवाल हैं,
क्या उत्तर दें, बुरा हाल है।
बबलू तीन बरस के बच्चे,
मगर अक्ल के तनिक न कच्चे।
नई चीज़ कोई दिख जाती,

पूछें, कैसे काम है आती?
कौन फूल में गंध भरे जी?
पत्ते कैसे दिखें हरे जी?
मिट्टी में सोंधापन क्यों है?
मिर्ची में तीखापन क्यों है?

प्रसंग – प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘भाषा माधुरी’ में संकलित ‘सवाली राम’ शीर्षक कविता से ली गई हैं, जिसके कवि भगवती प्रसाद द्विवेदी जी हैं। इन पंक्तियों में एक तीन साल के बच्चे के अटपटे सवालों की चर्चा की गई है।

व्याख्या – तीन साल का बबलू हर नई चीज़ को देखकर पूछता है कि ऐसा क्यों होता है? तीन साल के बच्चे को उसके सवाल का जवाब देने में कवि का बुरा हाल है। वह पूछता है कि फूल में गंध कौन भरता है, पत्ते हरे कैसे दिखते हैं, मिट्टी में सोंधापन क्यों होता है तथा मिर्ची में तीखापन क्यों है?

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
प्रस्तुत पंक्तियों के कवि हैं-
(क) जयशंकर प्रसाद
(ख) तुलसीदास
(ग) भगवती प्रसाद द्विवेदी
(घ) कबीर
उत्तर :
(ग) भगवती प्रसाद द्विवेदी

DAV Class 3 Hindi Chapter 16 Question Answer - सवाली राम

प्रश्न 2.
इस कविता का शीर्षक क्या है?
(क) सवाली राम
(ख) मौसम
(ग) सीखो
(घ) कोयल
उत्तर :
(क) सवाली राम

प्रश्न 3.
बबलू कितने बरस का है?
(क) पाँच
(ख) तीन
(ग) सात
(घ) द्स
उत्तर :
(ख) तीन

प्रश्न 4.
कवि का बुरा हाल क्यों है?
(क) बबलू के सवाल से
(ख) बबलू के उत्तर से
(ग) बबलू के खाने से
(घ) बबलू से रोने से
उत्तर :
(क) बबलू के सवाल से

प्रश्न 5.
बबलू कैसा बालक है?
(क) तेज
(ख) मंद्
(ग) जिज्ञासु
(घ) बुद्धिमान
उत्तर :
(ग) जिज्ञासु

DAV Class 3 Hindi Chapter 16 Question Answer - सवाली राम

2. मेघा जल बरसाते कैसे?
इंद्रधनुष दिख जाते कैसे?
सूरज-चाँद कहाँ सुस्ताते?
फिर प्रकाश के फूल खिलाते।
कुदरत का कैसा कमाल है?
क्या उत्तर दें? बुरा हाल है।।
बबलू जी जिज्ञासु बड़े हैं,
मन में अनगिनत प्रश्न खड़े हैं।
उलझन उनकी जाती बढ़ती,
नई चीज़ अचरज से भरती।

प्रसंग-प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘भाषा माधुरी’ में संकलित ‘सवाली राम’ शीर्षक कविता से ली गई हैं, जिसके कवि भगवती प्रसाद द्विवेदी जी हैं। इन पंक्तियों में एक तीन साल का बच्चा बबलू है, जो हर नई चीज़ के बारे में जानना चाहता है।

व्याख्या-इन पंक्तियों में बबलू के मन में उठे सवाल के बारे में बताया गया है। बबलू पूछता है कि बादल जल कैसे बरसाते हैं, इंद्रधनुष कैसे दिखाई देते हैं, सूरज और चाँद कहाँ सुस्ताते हैं और फिर आकर अपने प्रकाश से फूलों को खिला देते हैं। बबलू एक जिज्ञासु बालक है, जिसके मन में अनगिनत सवाल उठते हैं। सवाल का उत्तर नहीं मिलने से उसकी उलझन बढ़ती जाती है। वह हर नई चीज़ को आश्चर्य से देखता है।

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
बबलू के मन में कितने सवाल उठते हैं?
(क) एक
(ख) दो
(ग) अनगिनत
(घ) दस
उत्तर :
(ग) अनगिनत

प्रश्न 2.
इंद्रधनुष कहाँ दिखाई देता हैं?
(क) आकाश में
(ख) धरती पर
(ग) घर में
(घ) मंदिर में
उत्तर :
(क) आकाश में

DAV Class 3 Hindi Chapter 16 Question Answer - सवाली राम

प्रश्न 3.
सूरज किधर निकलता है?
(क) पूरब
(ख) पश्चिम
(ग) उत्तर
(घ) दक्षिण
उत्तर :
(क) पूरब

प्रश्न 4.
‘अनगिनत’ का अर्थ क्या होता है?
(क) एक
(ख) दो
(ग) जिसे गिना न जाए
(घ) शून्य
उत्तर :
(ग) जिसे गिना न जाए

प्रश्न 5.
इंद्रधनुष में कितने रंग होते हैं?
(क) एक
(ख) सात
(ग) दस
(घ) पाँच
उत्तर :
(ख) सात

DAV Class 3 Hindi Chapter 16 Question Answer - सवाली राम

3. साथी से, टीचर से पूछें,
माँ-पापा, घर-भर से पूछें।
उलटे-सीधे प्रश्न अनोखे,
कुछ अटपटे और कुछ चोखे।
अगर सवाल टालना चाहें,
बबलू जी की उलझी राहें।
हर जिज्ञासा शांत करेंगे,
उन्हें नहीं हम भ्रांत करेंगे।
उत्तर पा बबलू निहाल है,
मन में फिर कोई सवाल है।

प्रसंग-प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘भाषा-माधुरी’ में संकलित ‘सवाली राम’ शीर्षक कविता से ली गई हैं, जिसके कवि भगवती चरण द्विवेदी जी हैं। इस अंश में कवि ने एक तीन साल के बच्चे की मन:स्थिति का वर्णन किया है।

व्याख्या-माँ-पिता, टीचर यहाँ तक की बबलू घर-भर से उलटे-सीधे और अटपटे सवाल पूछता है। सवाल टालने पर बबलू की उलझन बढ़ती जाती है। कवि कहता है कि हम बबलू की हर जिज्ञासा शांत करेंगे। बबलू उत्तर पाकर खुश हो जाता है और पुन: उसके मन में कोई नया सवाल उठ जाता है।

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
बबलू किससे सवाल पूछता है?
(क) माता-पिता
(ख) टीचर
(ग) घर-भर से
(घ) उपर्युक्त तीनों
उत्तर :
(घ) उपर्युक्त तीनों

प्रश्न 2.
बबलू की उलझन किससे बढ़ती है?
(क) सवाल पर
(ख) उत्तर पर
(ग) खुशी पर
(घ) उपर्युक्त तीनों
उत्तर :
(क) सवाल पर

DAV Class 3 Hindi Chapter 16 Question Answer - सवाली राम

प्रश्न 3.
जानने की इच्छा रखने वाले को क्या कहते हैं?
(क) ज्ञानी
(ख) जिज्ञासा
(ग) जिज्ञासु
(घ) शांत
उत्तर :
(ग) जिज्ञासु

प्रश्न 4.
‘शांत’ का विलोम शब्द इनमें से कौन है?
(क) अशांत
(ख) आग
(ग) आय
(घ) उपर्युक्त तीनों
उत्तर :
(क) अशांत

प्रश्न 5.
बबलू के कैसे सवाल होते हैं?
(क) उलटे-सीधे
(ख) अटपटे
(ग) चोखे
(घ) उपर्युक्त सभी।
उत्तर :
(घ) उपर्युक्त सभी।

शब्दार्थः

  • तीखापन – तीतापन
  • गंध – महक
  • अकल – बुद्धि
  • सुस्ताना – आराम करना
  • कुदरत – प्रकृति
  • जिज्ञासु – जानने की इच्छा रखने वाला
  • अचरज – आश्चर्य
  • भ्रांत – भ्रमित
  • निहाल – तृप्त, खुश
  • सवाल – प्रश्न।

सवाली राम Summary in Hindi

पाठ-परिचय :

‘सवाली राम’ शीर्षक कविता भगवती प्रसाद द्विवेदी द्वारा रचित एक ऐसी रचना है, जिसमें एक जिज्ञासु बालक की मनःस्थिति की चर्चा की गई है। बालक तीन साल का है, जो हर नई चीज़ को देखकर जानना चाहता है कि ऐसा क्यों होता है? वह तब तक सवाल करता है, जब तक कि उत्तर से संतुष्ट नहीं हो जाता।

DAV Class 3 Hindi Chapter 16 Question Answer - सवाली राम

पाठ का सार :

तीन साल का बबलू हर नई चीज़ को देखकर सवाल करता है। उसका सवाल वैसा होता है, जो तीन साल के बच्चे को समझा पाना कठिन होता है। वह एक जिज्ञासु बालक है। उसके मन में अनगिनत सवाल उठते हैं। वह कभी माता-पिता से सवाल करता है, तो कभी टीचर से। फूल में गंध कौन भरता है, पत्ते हरे कैसे दिखते हैं, मिट्टी में सोंधापन क्यों है, मिर्ची में तीखापन क्यों है, बादल जल कैसे बरसाते हैं, इंद्रधनुष कैसे दिख जाते हैं, सूरज और चाँद कहाँ सुस्ताते हैं इत्यादि। सवाल का जवाब देना कठिन है।

नई चीज को अचरज से देखता, यदि सवाल का जवाब नहीं मिलता, तो उसकी उलझन बढ़ती जाती। अगर जवाब मिल जाता, तो वह संतुष्ट होकर फिर कोई नया सवाल लेकर हाज़िर हो जाता। उसके उलटे-पलटे और अटपटे सवाल अच्छे लगते हैं। कवि कहता है कि हम बबलू की हर जिज्ञासा को शांत करेंगे अर्थात उसके हर सवाल का जवाब देंगे, ताकि बबलू उत्तर पाकर खुश हो सके।