Engaging with DAV Abhyas Sagar Class 7 Solutions and DAV Class 7 Hindi Chapter 2 Abhyas Sagar – नाटक में नाटक can significantly boost students’ language confidence.
DAV Class 7 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 2 – नाटक में नाटक
- राकेश बार-बार संगीतकार जी का संवाद बोल रहा था।
- तभी शायर साहब संगीतकार के कंधे पर हाथ मारकर बोले, ” उधर जाकर सुन ले न।”
- दर्शक फिर ठठाकर हँस पड़े।
- राकेश दाँत पीस रहा था।
- तभी तेज़ी से राकेश मंच पर पहुँच गया।
- बात राकेश ने बहुत सँभाल ली थी।
प्रश्न 1.
ऊपर दी गई पंक्तियों में से उन शब्दों को छाँटकर लिखिए, जिनमें अनुस्वार img अथवा अनुनासिक img चिह्न का प्रयोग हुआ है –
उत्तर:
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्दों में उचित स्थान पर अनुस्वार चिह्न लगाइए-
उत्तर:
(क) प्रशंसा
(ख) स्वयं
(ग) संवाद
(घ) जंगल
(ङ) व्यंजन
(च) आनंद्
प्रश्न 3.
नीचे दिए गए शब्दों में उचित स्थान पर अनुनासिक चिह्न लगाइए –
उत्तर:
(क) पहुँचने
(ख) हँसी
(ग) बँधवाने
(घ) धुँआ
(ङ) व्यंजन
(च) आनंद
(ङ) काँपना
(च) महँगा
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए शब्दों में उचित स्थान पर अनुस्वार अनुनासिक चिह्न
लगाइए –
उत्तर
(क) संभव
(ख) फाँदना
(ग) गूँजती
(घ) सुगंध
प्रश्न 5.
नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(क) पंचम वर्ण हैं – ……………….., ……………………., …………………., ………………….एवं ……………… ।
ङ, অ, ण, न, एवं म।
(ख) यदि किसी पंचम वर्ण के बाद उसी के वर्ग का कोई अन्य ……………… आए तो उस पंचम वर्ण के स्थान पर ……………… चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
(ग) यदि एक ही पंचम वर्ण एक साथ दो बार आए तो पंचम वर्ण के स्थान पर अनुस्वार चिह्न का प्रयोग ……………… किया जाएगा।
(घ) यदि ……………… वर्ण के बाद किसी अन्य वर्ग का कोई वर्ण आए तो पंचम वर्ण के स्थान पर अनुस्वार चिह्न का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
(ङ) यदि किसी वर्ण को बोलते समय हवा मुँह एवं ……………… से एक साथ बाहर निकले तो उस वर्ण के ऊपर ……………… चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
(च) यदि किसी वर्ण को बोलते समय हवा मुँह एवं नाक से एक साथ बाहर निकले और उस वर्ण की शिरोरेखा के ऊपर कोई मात्रा खड़ी पाई ……………… हो तो वहाँ ……………… चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
उत्तर:
(क) पंचम वर्ण हैं –
ङ, অ, ण, न, एवं म।
(ख) यदि किसी पंचम वर्ण के बाद उसी के वर्ग का कोई अन्य वर्ण आए तो उस पंचम वर्ण के स्थान पर अनुस्वार चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
(ग) यदि एक ही पंचम वर्ण एक साथ दो बार आए तो पंचम वर्ण के स्थान पर अनुस्वार चिह्न का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
(घ) यदि पंचम वर्ण के बाद किसी अन्य वर्ग का कोई वर्ण आए तो पंचम वर्ण के स्थान पर अनुस्वार चिह्न का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
(ङ) यदि किसी वर्ण को बोलते समय हवा मुँह एवं नाक से एक साथ बाहर निकले तो उस वर्ण के ऊपर अनुनासिक चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
(च) यदि किसी वर्ण को बोलते समय हवा मुँह एवं नाक से एक साथ बाहर निकले और उस वर्ण की शिरोरेखा के ऊपर कोई मात्रा (खड़ी पाई) हो तो वहाँ अनुस्वार चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न 6.
नीचे दिए गए शब्दों में पंचम वर्ण के स्थान पर अनुस्वार चिह्न का प्रयोग करते हुए शब्दों को दोबारा लिखिए –
उत्तर:
(क) मन्दिर – मंदिर
(ख) कङ्गन – कंगन
(ग) पञ्चम – पंचम
(घ) सम्बन्ध – संबंध
(ङ) मञ्च – मंच
(च) ठण्डा – ठंडा
प्रश्न 7.
नीचे कुछ शब्द दिए गए हैं। जिन शब्दों में पंचम वर्ण के स्थान पर अनुस्वार चिह्न (-) का प्रयोग किया जाएगा, उनके सामने ‘हाँ’ लिखिए और जिन शब्दों में अनुस्वार चिह्न का प्रयोग नहीं किया जाएगा, उनके सामने ‘नहीं’ लिखिए। ‘हाँ’ अथवा ‘नहीं’ का कारण भी लिखिए-
उत्तर:
(क) बसन्त – हा कारण – ‘नू’ पंचम वर्ण के बाद उसी के वर्ग का ‘त’ वर्ण आया है।
(ख) मण्डी – हा कारण – ‘ण’ पंचम वर्ण के बाद उसी के वर्ग का ‘ड’ वर्ण आया है।
(ग) अन्न – नहीं कारण – ‘नू’ पंचम वर्ण के बाद वही पंचम वर्ण दोबारा आया है।
(घ) बन्दर – हा कारण – ‘न्’ पंचम वर्ण के बाद उसी के वर्ण का ‘द’ वर्ण आया है।
(ङ) जन्म – नहीं कारण – ‘न्’ पंचम वर्ण के बाद अन्य वर्ण का पंचम वर्ण ‘म’ आया है।
(च) सम्बोधन – हा कारण – ‘म्’ पंचम वर्ण के बाद उसी के वर्ण का ‘ब’ वर्ण आया है।
(छ) सम्मान – नहीं कारण – ‘म्’ पंचम वर्ण के बाद वही पंचम वर्ण दोबारा आया है।
प्रश्न 8.
उदाहरण के अनुसार नीचे दिए गए शब्दों में अनुस्वार अथवा अनुनासिक
चिह्न लगाकर नए शब्द लिखिए –
उदाहरण – गदा गंदा
उत्तर:
(क) चौक – चौक
(ख) आधी – आँधी
(ग) घटा – घंटा
(घ) सास – साँस
(ङ) बाधा – बाँधा
(च) गोद – गोंद
प्रश्न 9.
अनुस्वार अथवा अनुनासिक के प्रयोग से शब्दों के अर्थ में आए अंतर को वाक्य प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
उदाहरण – गदा सोहन ने एक गदा खरीदी।
गंदा – बच्चों ने सारा घर गंदा कर दिया।
उत्तर:
(क) बाधा – हमें जीवन में आने वाली विघ्न-बाधाओं से नहीं घबराना चाहिए।
बाँधा – किसान ने बैल को रस्सी से बाँधा।
(ख) गोद – पिता जी ने राम को गोद में उठा लिया।
गोंद – वह बाज़ार से गोंद की बोतल खरीद लाया।
प्रश्न 10.
नीचे दिए गए वाक्यों को ‘है’, ‘हैं’ अथवा ‘हो’ शब्द का प्रयोग करते हुए पूरा कीजिए-
(क) तुम कहाँ जा रहे हो ………………….. ?
(ख) मोहन की माता जी आई …………………..।
(ग) शीला कक्षा में हमेशा प्रथम आती …………………..।
(घ) जो मंच पर आकर घबरा जाते ………………….. उनका साहस बढ़ाना चाहिए।
(ङ) मीना का भाई उसके लिए खिलौने लाया …………………..।
उत्तर:
(क) तुम कहाँ जा रहे हो ?
(ख) मोहन की माता जी आई हैं।
(ग) शीला कक्षा में हमेशा प्रथम आती है।
(घ) जो मंच पर आकर घबरा जाते हैं, उनका साहस बढ़ाना चाहिए।
(ङ) मीना का भाई उसके लिए खिलौने लाया है।
आओ दोहराएँ
प्रश्न 11.
नीचे दिए गए शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए –
उत्तर:
(क) पट्टी – पट्टियाँ
(ग) चित्र की – चित्रों की
(ख) पक्षी ने – पक्षियों ने
(घ) मोहल्ला – मोहल्ले
(ङ) मित्र से – मित्रों से
(च) कठिनाई – कठिनाइयाँ
आओ लिखें
प्रश्न 12.
नीचे दिए गए मुहावरों के अर्थ छाँटकर लिखिए और उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए –
मूर्ख होना, गुस्सा करना, तंग करना, हार जाना, बहुत परिश्रम करना, वास्तविकता का पता लगना
(क) दाँत पीसना – …………………………………
……………………………………………………………..
(ख) मुँह की खाना- ………………………………..
………………………………………………………………
(ग) अक्ल का दुशमन- …………………………..
………………………………………………………………
(घ) आँखें खुलना- ………………………………….
………………………………………………………………
(ङ) कोल्हू का बैल- ……………………………….
………………………………………………………………
(च) नाक में दम करना- ………………………….
………………………………………………………………
उत्तर:
(क) दाँत पीसना – गुस्सा करना, गाली सुनकर रिक्शेवाला दाँत पीसता रह गया।
(ख) मुँह की खाना – हार जाना, पुलिस के साहस के सामने अपराधियों को मुँह की खानी पड़ी।
(ग) अक्ल का दुशमन – मूर्ख होना, सोनू अपने भले की भी बात नहीं सुनता वह तो अक्ल का दुश्मन है।
(घ) आँखें खुलना – वास्तविकता का पता लगना, जवानों ने जब आतंकवादियों को समझाया जब उनकी आँखें खुलीं।
(ङ) कोल्हू का बैल – बहुत परिश्रम करना, यह दुकानदार अपने नौकरों को कोल्हू का बैल बनाए रखता है।
(च) नाक में दम करना – तंग करना, मच्छरों ने रातभर नाक में दम कर दिया।
आओ लिखें
प्रश्न 13.
मान लीजिए कि राकेश, मोहन, सोहन और श्याम आपके सहपाठी हैं। वे विद्यालय में एक नाटक करते. हैं। नाटक में राकेश, मोहन, सोहन और श्याम अपने – अपने संवाद भूल जाते हैं। फिर नाटक में जो कुछ होता है, उसके बारे में बताते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए –
उत्तर:
27/3A, कृपाचार्य रोड
आदर्शनगर, दिल्ली।
15 जुलाई 20 ………..
प्रिय मित्र सलिल,
सप्रेम नमस्ते।
कल तुम्हारा पत्र मिला। तुम्हारी कुशलता जानकर खुशी हुई। मैं भी यहाँ सकुशल हूँ। इस पत्र में मैं तुम्हें विद्यालय में अपने सहपाठियों द्वारा खेले गए नाटक के विषय में लिख रहा हूँ। मित्र ! राकेश, मोहन, सोहन, श्याम इस नाटक में भाग ले रहे थे। राकेश के हाथ में पट्टी बँधी थी। वह अभिनय न करके निर्देशन का काम सँभाल रहा था। अनुभव न होने एवं नए कलाकारों के कारण मोहन को डर-सा लग रहा था। नाटक में शायर, कलाकार और संगीतकार अपने – अपने को महान बता रहे थे कि तभी संगीतकार अपना संवाद भूल गया। इस बीच वे लोग आपस में ही तू-तू मैं-मैं करने लगे। तभी राकेश ने आकर सब सँभाल लिया और नाटक को बिगड़ने से बचा लिया। दर्शक वाह वाह करते हुए अपने घर चले गए। अपने माता-पिता को मेरा प्रणाम और शैली को प्यार कहना। शेष सब ठीक है । पत्रोत्तर शीघ्र देना।
तुम्हारा अभिन्न मित्र
प्रांजल