DAV Class 7 Hindi Chapter 12 Abhyas Sagar Solutions – दोहे

Engaging with DAV Abhyas Sagar Class 7 Solutions and DAV Class 7 Hindi Chapter 12 Abhyas Sagar – दोहे can significantly boost students’ language confidence.

DAV Class 7 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 12 – दोहे

  • कारज धीरे होतु है, काहे होत अधीर
  • समय पाय तरुवर फलै, केतन सींचौ नीर।

प्रश्न 1.
ऊपर दिए गए दोहे में से मोटे काले शब्दों के दो-दो नाम और लिखिए-
उत्तर:
तरु – पेड़
नीर – पानी
पादप – वृक्ष
वारि – सलिल

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्दों के तीन-तीन पर्यायवाची शब्द छाँटकर लिखिए-
संग्राम, भारती, समर, आदमी, रण, शारदा, वस्त्र, स्वर्ण, वागीश्वरी, मानव, वसन, कंचन, मनुज, कनक, अंबर
उत्तर:

(क) मनुष्य मानव मनुज आदमी
(ख) युद्ध संग्राम समर रण
(ग) सोना स्वर्ण कंचन कनक
(घ) कपड़ा वस्त्र वसन अंबर
(ङ) सरस्वती शारदा वागीश्वरी भारती

प्रश्न 3.
नीचे दिए गए शब्द-समूहों में से उस शब्द पर घेरा लगाइए जो समूह के अन्य शब्दों से भिन्न है –
उत्तर:
DAV Class 7 Hindi Chapter 12 Abhyas Sagar Solutions - दोहे - 1

प्रश्न 4.
नीचे दिए गए शब्दों के एक से अधिक अर्थ हैं। उनका वाक्यों में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि उनके दो-दो अर्थ स्पष्ट हो जाएँ-
उदाहरण – कर –
(i) उसने कर कमलों से दान किया (हाथ)
(ii) उस पर कर बकाया है। (टैक्स)
उत्तर:
(क) हार –
(i) प्रधानाचार्य ने विजेता हो हार पहनाया (माला)
(ii) रघुनाथ कल कुश्ती में हार गया। (पराजय)
(ख) ग्रहण –
(i) आप भोजन ग्रहण कर लीजिए। (स्वीकार करना लेना)
(ii) अध्यापक ने हमें सूर्य ग्रहण के बारे में जानकारी दी। (सूर्य / चंद्र का ग्रसन)।

DAV Class 7 Hindi Chapter 12 Abhyas Sagar Solutions - दोहे

(ग) काल –
(i) काल के तीन भेद होते हैं। (समय)
(ii) हे मुनिवर, लगता है आप मेरे लिए बार- बार काल का आह्वान कर रहे हैं। (मृत्यु)

(घ) फल –
(i) बुरे कार्य का फल बुरा होता है। (नतीज़ा)
(ii) फल खाने से स्वास्थ्य ठीक रहता है। (खाने के फल)

(ङ) उत्तर –
(i) राम इस प्रश्न का उत्तर बताओ। (हल/जवाब )
(ii) रवि का घर उत्तर दिशा में है। (एक दिशा)

प्रश्न 5.
नीचे दिए गए शब्द सुनने-बोलने और वर्तनी की दृष्टि से काफ़ी मिलते-जुलते हैं। परंतु उनके अर्थ अलग हैं। इन शब्दों का इस प्रकार वाक्य में प्रयोग कीजिए कि उनका अर्थ स्पष्ट हो जाए-
उदाहरण –
(i) उधार – वह उधार लेने आ गया।
(ii) उद्धार – हे भगवान! मेरा उद्धार करो।
उत्तर:
(क) (i) उदार – हमें गरीबों के प्रति उदार बनना चाहिए।
(ii) उधार – उधार ले जाने वाले ग्राहक दुबारा लौटकर नहीं आते।

(ख) (i) अपेक्षा – अमरूद की अपेक्षा आम का पेड़ थोड़ा बड़ा होता है।
(ii) उपेक्षा – हमें छोटे लोगों की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए।

(ग) (i) प्रणाम – हमें बड़ों को प्रणाम करना चाहिए।
(ii) प्रमाण – इस बात का क्या प्रमाण है कि राम झूठ बोलता है।

(घ) (i) प्रसाद – मंदिर में भक्तिं को प्रसाद दिया गया है।
(ii) प्रासाद – आलीशान प्रासाद अब खंडहर बन चुका है।

DAV Class 7 Hindi Chapter 12 Abhyas Sagar Solutions - दोहे

प्रश्न 6.
नीचे दिए गए शब्दों के मिलते-जुलते युग्म शब्द छाँटकर लिखिए –
प्यास, दमक, जंतु, फूस, पोषण, पलट
उदाहरण – भाग – दौड़
उत्तर:
(क) उलट – पलट
(ख) घास – फूस
(ग) चमक – दमक
(घ) जीव – जंतु
(ङ) पालन – पोषण
(च) भूख – प्यास

प्रश्न 7.
नीचे दिए गए वाक्यों में से मोटे काले शब्दों के विलोम शब्द छाँटकर वाक्य पूरे कीजिए-
प्रतिकूल, ठोस, प्रकाश, निःस्वार्थ
उत्तर:
(क) दीपक तिमिर को दूर कर प्रकाश फैलाता है।
(ख) सुधीर अपना स्वार्थ देखकर ही काम करता है, मगर उसका भाई निःस्वार्थ भाव से काम करता है।
(ग) न्यूनतम तापमान पर तरल पदार्थ भी ठोस रूप धारण कर लेते हैं।
(घ) जीवन में अनुकूल समय कब प्रतिकूल हो जाए, कहा नहीं जा सकता।

प्रश्न 8.
नीचे दिए गए वाक्यों में सकर्मक क्रिया और कर्म छाँटकर लिखिए-
उत्तर:

वाक्य सकर्मक क्रिया कर्म
(क) रवि अपने कपड़े खुद धोता है। धोता है कपड़े
(ख) मीरा ने एक गाना सुनाया। सुनाया गाना
(ग) शारदा खाना बना रही थी। बना रही थी खाना
(घ) उसने एक कहानी लिखी। लिखी कहानी
(ङ) हमने चावल खाए। खाए चावल

DAV Class 7 Hindi Chapter 12 Abhyas Sagar Solutions - दोहे

आओ लिखें

प्रश्न 9.
सामाजिक जागरूकता बढ़ाने अथवा किसी उत्पाद को लोकप्रिय बनाने में विज्ञापनों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। दिए गए विषयों पर विज्ञापन बनाइए । विज्ञापन के साथ चित्र भी बनाइए अथवा चिपकाइए।
(क) देश में साफ़-सफ़ाई में जागरूकता बढ़ाने के लिए
(ख) स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थ
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।