DAV Class 6 Hindi Chapter 4 Abhyas Sagar Solutions – पुरस्कार

Well-structured DAV Class 6 Hindi Abhyas Book Solutions and DAV Class 6 Hindi Chapter 4 Abhyas Sagar – पुरस्कार अनेक provide a solid foundation for mastering language skills.

DAV Class 6 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 4 पुरस्कार

अनुच्छेद, अभ्यास सागर के पृष्ठ 19 पर देखें।

सत्यपाल और चंचल की सारी बातचीत को उनके एक शिक्षक सुन रहे थे। सत्यपाल की सच्चाई देखकर वह गद्गद् हो उठे। उन्होंने सत्यपाल की पीठ ठोकी और कहा, “शाबाश बच्चे! तुम्हारी सच्चाई से मुझे बहुत प्रसन्नता हुई। आज के बाद तुम्हें अख़बार बेचने के लिए दौड़-धूप नहीं करनी पड़ेगी। मैं तुम्हें विद्यालय की तरफ़ से एक हज़ार रुपए मासिक छात्रवृत्ति दिलवाऊँगा।” सत्यपाल ने विनम्र भाव से कहा, “गुरुजी, आपकी इस कृपा के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।”

प्रश्न 1.
ऊपर दिए गए अनुच्छेद में से संज्ञा शब्द छाँटकर लिखिए-
उत्तर:

  1. सत्यपाल
  2. चंचल
  3. शिक्षक
  4. सच्चाई
  5. बच्चे
  6. प्रसन्नता
  7. अख़बार
  8. विद्यालय
  9. कृपा
  10. गुरु जी

DAV Class 6 Hindi Chapter 4 Abhyas Sagar Solutions - पुरस्कार

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए वाक्यों में मोटे काले शब्दों का प्रयोग किन संज्ञा शब्दों के लिए हुआ है?
(क) सत्यपाल और चंचल की सारी बातचीत उनके एक शिक्षक सुन रहे थे। _____
(ख) सत्यपाल की सच्चाई देखकर वे गद्गद् हो उठे। _____
(ग) उन्होंने सत्यपाल की पीठ ठोंकी। _____
(घ) आज के बाद तुम्हें अख़बार बेचने के लिए दौड़-धूप नहीं करनी पड़ेगी। _____
(ङ) मैं तुम्हें विद्यालय की तरफ से छात्रवृत्ति दिलवाऊँगा। _____
उत्तर:
(क) सत्यपाल और चंचल की सारी बातचीत उनके एक शिक्षक सुन रहे थे। सत्यपाल, चंचल
(ख) सत्यपाल की सच्चाई देखकर वे गद्गद् हो उठे। शिक्षक
(ग) उन्होंने सत्यपाल की पीठ ठोंकी। शिक्षक
(घ) आज के बाद तुम्हें अख़बार बेचने के लिए दौड़-धूप नहीं करनी पड़ेगी। सत्यपाल
(ङ) मैं तुम्हें विद्यालय की तरफ से छात्रवृत्ति दिलवाऊँगा। शिक्षक, सत्यपाल

प्रश्न 3.
उचित सर्वनाम शब्द द्वारा नीचे दिए गए वाक्यों को पूरा कीजिए-
उसे, आप, उसके, वह, हम, उसने
(क) मधु ने कहा कि _____ कल शहर जाएगी।
(ख) मनोज ने देखा कि _____ मित्र मैदान में खेल रहे थे।
(ग) रमेश के पिता जी ने _____पतंग दिलवाई।
(घ) _____ मंजरी को प्रथम आने पर बधाई दी।
(ङ) अगर _____ नहीं होते तो आज _____ नहीं बचते।
उत्तर:
(क) मधु ने कहा कि वह कल शहर जाएगी।
(ख) मनोज ने देखा कि उसके मित्र मैदान में खेल रहे थे।
(ग) रमेश के पिता जी ने उसे पतंग दिलवाई।
(घ) उसने मंजरी को प्रथम आने पर बधाई दी।
(ङ) अगर आप नहीं होते तो आज हम नहीं बचते।

DAV Class 6 Hindi Chapter 4 Abhyas Sagar Solutions - पुरस्कार

प्रश्न 4.
नीचे दिए गए वाक्यों को बहुवचन रूप में बदलकर लिखिए-

(क) वह जा रही है।
उत्तर:
वे जा रही हैं।

(ख) उसने मेरी पुस्तक उठाई।
उत्तर:
उन्होंने हमारी पुस्तकें उठाई।

(ग) मैंने रूपा को गुब्बारा दिया।
उत्तर:
हमने रूपा को गुब्बारे दिए।

(घ) जिसे लड्डू चाहिए वह आगे आए।
उत्तर:
जिन्हें लड्डू चाहिए वे आगे आएँ।

(ङ) यह खिलौना किसके लिए है?
उत्तर:
ये खिलौने किनके लिए हैं?

(घ) जिसे लड्डू चाहिए वह आगे आए।
उत्तर:
जिन्हें लड्डू चाहिए वे आगे आएँ।

(ङ) यह खिलौना किसके लिए है?
उत्तर:
ये खिलौने किनके लिए हैं?

प्रश्न 5.
उचित सर्वनाम शब्द चुनकर प्रश्नवाचक वाक्य बनाइए-
उदाहरण:
मोहन हरि के घर चला गया।
मोहन किसके घर चला गया?

(क) सीमा ने पूजा को उपहार दिया।
उत्तर:
सीमा ने किसे उपहार दिया?

(ख) दरवाजे पर अमर खड़ा था।
उत्तर:
दरवाजे पर कौन खड़ा था?

(ग) दूध में मक्खी गिर गई।
उत्तर:
क्या दूध में मक्खी गिर गई?

(घ) यह चाबी सोनम की है।
उत्तर:
यह चाबी किसकी है?

(ङ) रश्मि ने फ़िल्म देखी।
उत्तर:
रश्मि ने कौन-सी फ़िल्म देखी?

DAV Class 6 Hindi Chapter 4 Abhyas Sagar Solutions - पुरस्कार

प्रश्न 6.
नीचे दिए वाक्यों को उचित पुरुषवाचक, प्रश्नवाचक या निजवाचक सर्वनाम शब्दों से पूरा कीजिए-
(क) ____ पढ़ रहा हूँ।
ख) यह काम मैं ____ कर लूँगा।
(ग) दरवाज़े के पास ____ खड़ा है?
(घ) वह अपने ____ नानी के घर जाएगा।
(ङ) ____ चले गए।
(च) आपने ____ भेजा है?
उत्तर:
(क) मैं पढ़ रहा हूँ।
ख) यह काम मैं स्वयं / अपने-आप कर लूँगा।
(ग) दरवाज़े के पास कौन खड़ा है?
(घ) वह अपने आप नानी के घर जाएगा।
(ङ) क्या वे चले गए।
(च) आपने किसे भेजा है?

प्रश्न 7.
उचित निश्चयवाचक, अनिश्चयवाचक या संबंधवाचक सर्वनाम शब्दों से रिक्त स्थान भरिए-
(क) शरबत में _____ गिर गया।
(ख) _____ मेरे दोस्त हैं।
(ग) जिसकी लाठी _____ भैंस।
(घ) _____ मेरी पुस्तक है।
(ङ) _____ करोगे, वैसा भरोगे।
उत्तर:
(क) शरबत में कुछ गिर गया।
(ख) ये/वे मेरे दोस्त हैं।
(ग) जिसकी लाठी उसकी भैंस।
(घ) यह/वह मेरी पुस्तक है।
(ङ) जैसा करोगे, वैसा भरोगे।

आओ दोहराएँ

प्रश्न 8.
नीचे दिए गए शब्दों में अनुस्वार ( .) अथवा अनुनासिक ( ∸ ) चिह्न लगाइए-
(क) चचल
(ग) मुह
(ङ) परतु
(ख) पाव
(घ) सैकड़ो
(च) पहुच
उत्तर:
(क) चंचल
(ख) पाँव
(ग) मुँह
(घ) सैकड़ों
(ङ) परंतु
(च) पहुँच

DAV Class 6 Hindi Chapter 4 Abhyas Sagar Solutions - पुरस्कार

प्रश्न 9.
नीचे दिए गए वाक्यों में मोटे काले शब्दों के विलोम शब्द खाली स्थान में भरकर वाक्य पूरे कीजिए-
(क) सत्यपाल एक निर्धन बालक था और सोहन ______ बालक।
(ख) सत्यपाल तो अख़बार बेचना चाहता था मगर लोग बारिश में ______ नहीं चाहते थे।
(ग) सेठजी ने केवल एक व्यक्ति को ही योग्य पाया बाकी सभी को ______ ।
(घ) राहुल का निशाना तो चूक गया मगर रवि का निशाना तो ______ था।
उत्तर:
(क) सत्यपाल एक निर्धन बालक था और सोहन अमीर बालक।
(ख) सत्यपाल तो अख़बार बेचना चाहता था मगर लोग बारिश में खरीदना नहीं चाहते थे।
(ग) सेठजी ने केवल एक व्यक्ति को ही योग्य पाया बाकी सभी को अयोग्य
(घ) राहुल का निशाना तो चूक गया मगर रवि का निशाना तो अचूक था।

प्रश्न 10.
नीचे दिए गए शब्दों के लिंग बदलकर लिखिए-
उत्तर:
(क) गुणवान – गुणवती
(ख) अभिनेता – अभिनेत्री
(ग) सम्राट – सम्राज्ञी
(घ) विद्वान – विदुषी

आओ लिखें

प्रश्न 11.
छात्रवृत्ति लेने के लिए अपने विद्यालय की प्रधानाचार्या को प्रार्थना-पत्र लिखिए-
उत्तर:
सेवा में
प्रधानाचार्या महोदया
डी०ए०वी०
० स्कूल
दिल्ली
विषय – छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु।

महोदया
सविनय निवेदन यह है कि मैं आपके विद्यालय में छठी कक्षा ‘अ’ का विद्यार्थी हूँ। मेरे पिता जी की एक छोटी-सी दुकान है। उनकी मासिक आय एक हजार रुपये है। हम घर के छह सदस्य हैं। इस महँगाई के समय में हमारा निर्वाह है बड़ी मुश्किल से हो पाता है। इस स्थिति में मेरे पिता जी मेरी पढ़ाई का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। इसलिए वे मुझे आगे नहीं पढ़ाना चाहते।

मेरी पढ़ाई में विशेष रुचि है। मैं हमेशा अपनी कक्षा में प्रथम स्थान पर रहता आया हूँ। मैं विद्यालय की अनेक गतिविधियों में भी भाग लेता आया हूँ। अतः मेरी आप से विनम्र प्रार्थना है कि आप मुझे विद्यालय से छात्रवृत्ति प्रदान करने की कृपा करें। मैं आपका हमेशा आभारी रहूँगा

आपका/आपकी
आज्ञाकारी शिष्य

प्रदीप
कक्षा छठी ‘अ’
अनुक्रमांक (रोल नं. ) -15
दिनांक 15 जुलाई, 20XX