DAV Class 6 Hindi Chapter 20 Abhyas Sagar Solutions – आया वसंत

Well-structured DAV Class 6 Hindi Abhyas Solutions and DAV Class 6 Hindi Chapter 20 Abhyas Sagar – आया वसंत provide a solid foundation for mastering language skills.

DAV Class 6 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 20 सिकंदर और साधु

लेकर सुगंध बह रही पवन,
हरियाली छाई है बन-बन,
सुंदर लगता है घर-आँगन,
है आज, मधुर सब दिग्-दिगंत,
आया वसंत, आया वसंत।

प्रश्न 1.
ऊपर दी गई कविता की पंक्तियों में ‘बन’ शब्द का दो बार ‘बन-बन’ प्रयोग हुआ है। इससे भाषा प्रभावशाली बनती है और अर्थ को बल मिलता है। नीचे कुछ इसी प्रकार के शब्द-युग्म दिए गए हैं। इनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
(क) जन-जन : _____
(ख) युग-युग : _____
(ग) खुशी-खुशी : _____
(घ) कली-कली : _____
(ङ) नई-नई : _____
उत्तर:
(क) जन-जन : यह संदेश जन-जन तक पहुँचाना है।
(ख) युग-युग : युग-युग से चली आ रही रीति ( परंपरा ) को बदलने का समय आ गया
(ग) खुशी-खुशी : राम ने खुशी-खुशी जाना स्वीकार कर लिया।
(घ) कली-कली : वसंत आने पर कली-कली महक उठी।
(ङ) नई-नई : राधा की नई-नई नौकरी लगी है।

DAV Class 6 Hindi Chapter 20 Abhyas Sagar Solutions - आया वसंत

प्रश्न 2.
नीचे मिलते-जुलते अर्थ वाले शब्द-युग्म दिए गए हैं। इनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
(क) घर-आँगन : _____
(ख) खेती-बाड़ी : _____
(ग) घास-फूस : _____
उत्तर:
(क) घर-आँगन : शादी के बाद लड़की पिता के घर-आँगन को छोड़कर चली जाती है।
(ख) खेती-बाड़ी : आजकल खेती-बाड़ी में भी कुछ नहीं बचता।
(ग) घास-फूस : हलकू घास-फूस की बनी झोंपड़ी में रहता है।

प्रश्न 3.
नीचे दिए गए उलटे अर्थ वाले शब्द-युग्मों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
(क) सच-झूठ : _____
(ख) इधर-उधर :_____
(ग) देश-विदेश : _____
(घ) दाएँ-बाएँ : _____
उत्तर:
(क) सच-झूठ : सच-झूठ का फ़ैसला आज हो जाना चाहिए।
(ख) इधर-उधर : राधा, पढ़ते समय इधर-उधर मत देखो।
(ग) देश-विदेश : लोगों की देश-विदेश की चीज़ों के बारे में अलग-अलग धारणाएँ हैं।
(घ) दाएँ-बाएँ : हमें दाएँ-बाएँ देखकर ही सड़क पार करनी चाहिए।

प्रश्न 4.
नीचे दिए गए शब्दों के सामने उनके समान अर्थ वाले शब्द छाँटकर लिखिए-
क्षण, मीठा, भ्रमर, कोयल, गीत, पुष्प
(क) पल – _____
(ख) फूल – _____
(ग) मधुर – _____
(घ) कोकिला – _____
(ङ) भौंरा – _____
(च) गान – _____
उत्तर:
(क) पल – क्षण
(ख) फूल – पुष्प
(ग) मधुर – मीठा
(घ) कोकिला – कोयल
(ङ) भौंरा – भ्रमर
(च) गान – गीत

आओ दोहराएँ

प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों में से विशेषण – विशष्य छाँटिए-
प्राण, दिग्-दिगंत, सुंदर, गान, घर- -आँगन, मधुर, नया, सुखी
DAV Class 6 Hindi Chapter 20 Abhyas Sagar Solutions - आया वसंत 1
उत्तर:

विशेषण विशेष्य
(क) सुंदर घर-आँगन
(ख) मधुर गान
(ग) नया दिग्-दिगंत
(घ) सुखी प्राण

DAV Class 6 Hindi Chapter 20 Abhyas Sagar Solutions - आया वसंत

प्रश्न 6.
नीचे दिए गए वाक्यांशों के लिए एक शब्द छाँटकर लिखिए-
कुम्हार, दर्शनीय, वार्षिक, चित्रकार
(क) वर्ष में एक बार होने वाला – _____
(ख) जो मिट्टी के बरतन बनाए – _____
(ग) जो चित्र बनाए – _____
(घ) जो देखने योग्य हो – _____
उत्तर:
(क) वर्ष में एक बार होने वाला – वार्षिक
(ख) जो मिट्टी के बरतन बनाए – कुम्हार
(ग) जो चित्र बनाए – चित्रकार
(घ) जो देखने योग्य हो – दर्शनीय

प्रश्न 7.
नीचे दिए गए संयुक्त व्यंजनों के पुराने रूप वाले शब्द लिखिए-
(क) द्व – _____
ख) ट्ठ – _____
(ग) त्त – _____
(घ) डू – _____
(ङ) द्य – _____
(च) ड्ढ – _____
उत्तर:
(क) द्व – विद्वान
ख) ट्ठ – विट्ठल
(ग) त्त – पत्ता
(घ) डू – लडू
(ङ) द्य – विद्यालय
(च) ड्ढ – बुड़ा

प्रश्न 8.
नीचे दिए गए शब्दों की रचना स्पष्ट कीजिए-
DAV Class 6 Hindi Chapter 20 Abhyas Sagar Solutions - 2
उत्तर:
(क) महानता – महान + ता ( शब्द + शब्दांश)
(ख) प्रमुख प्र + मुख (शब्द + शब्दांश)
(ग) सेनापति – सेना + पति (शब्दांश + शब्द)
(घ) ईमानदार – ईमान + दार (शब्द + शब्द)
(ङ) पाठशाला – पाठ + शाला (शब्द + शब्द)

DAV Class 6 Hindi Chapter 20 Abhyas Sagar Solutions - आया वसंत

प्रश्न 9.
नीचे दिए गए कारक चिह्नों अथवा परसर्गों द्वारा रिक्त स्थानों को भरिए –
की, के लिए, ने, में, पर, को, के
(क) पुनीता ____ अपनी सहेली ____ उसके जन्मदिन ____ बधाई दी।
(ख) शेर ____ देखकर मदन घर ____ घुस गया।
(ग) माता ____ सोहन ____ पानी लाने ____ कहा।
(घ) मोर ____ पंख बहुत सुंदर हैं।
(ङ) मीरा ____ बहन ____ हाथ ____ बहुत अच्छी घड़ी बँधी है।
उत्तर:
(क) पुनीता ने अपनी सहेली को उसके जन्मदिन पर बधाई दी।
(ख) शेर को देखकर मदन घर में घुस गया।
(ग) माता जी ने सोहन को पानी लाने के लिए कहा।
(घ) मोर के पंख बहुत सुंदर हैं।
(ङ) मीरा की बहन के हाथ पर बहुत अच्छी घड़ी बँधी है।

प्रश्न 10.
नीचे दिए गए शब्दों के सही रूप लिखिए-
(क) परिक्षा – _____
ख) सममान – _____
(ग) साधू – _____
(घ) श्रीमति – _____
(ङ) बिमारी – _____
(घ) गुरू – _____
उत्तर:
(क) परिक्षा – परीक्षा
ख) सममान – सम्मान
(ग) साधू – साधु
(घ) श्रीमति – श्रीमती
(ङ) बिमारी – बीमारी
(घ) गुरू – गुरु

DAV Class 6 Hindi Chapter 20 Abhyas Sagar Solutions - आया वसंत

प्रश्न 11.
नीचे दिए गए शब्दों को उदाहरण अनुसार नए रूप में लिखिए-(क) द्वीप – द्वीप
(ख) विद्या – _____
(ग) शुद्ध – _____
(घ) मिट्टी – _____
(ङ) उत्तर – _____
(च) गड्ढा – _____
उत्तर:
(क) द्वीप – द्वीप
(ख) विद्या – विद्या
(ग) शुद्ध – शुद्ध
(घ) मिट्टी – मिट्टी
(ङ) उत्तर – उत्तर
(च) गड्ढा – गड्ढा

आओ लिखें

प्रश्न 12.
नीचे दिए गए शब्दों का प्रयोग करते हुए कविता लिखिए-
सारे, बहार, बादल, रानी, गगन, काली, टोली, बिजली, पानी, उमड़-घुमड़, बोली, घटा, गगन, तारे
उत्तर:
काली घटा जब गगन में छाई।
तारे की टोली संग बिजली ने ली अँगड़ाई ।।
रानी बोली, रे बादल! गगन में क्या उमड़-घुमड़ मचा रहा है,।
सारे पानी को बहार के लिए धरती पर क्यों नहीं बरसा रहा है ।।