Well-structured DAV Class 6 Hindi Abhyas Book Solutions and DAV Class 6 Hindi Chapter 2 Abhyas Sagar – चिट्ठी के अक्षर provide a solid foundation for mastering language skills.
DAV Class 6 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 2 – चिट्ठी के अक्षर
- चिट्ठी के नीचे संपादक के हस्ताक्षर थे।
- चिट्ठी की लिखावट बड़ी सुंदर थी।
- मेरे मुँह से अनायास ही निकल पड़ा-वाह! बड़ी सुंदर लिखावट है।
- आप तो मेरे मन की बात भाँप गए।
प्रश्न 1.
ऊपर दिए गए वाक्यों में से उन शब्दों को छाँटकर लिखिए जिन पर बिंदु लगा है अथवा चंद्रबिंदु लगा है –
उत्तर:
बिंदु वाले शब्द | चंद्रबिंदु वाले शब्द |
संपादक | मुँह |
सुंदर | भाँप |
प्रश्न 2.
बिंदु वाले शब्दों में जिस वर्ण पर बिंदु लगा है, उसे बोलने के बाद आवाज़ कहाँ से निकलती है? उत्तर पर सही (✓) का निशान लगाइए-
मुँह से
नाक से
मुँह एवं नाक, दोनों से
उत्तर:
नाक से
प्रश्न 3.
चंद्रबिंदु वाले शब्दों में जिस अक्षर पर चंद्रबिंदु लगा है, उसे बोलते समय आवाज़ कहाँ से निकलती है? उचित उत्तर पर सही (✓) का निशान लगाइए-
मुँह से
नाक से
मुँह एवं नाक, दोनों से
उत्तर:
मुँह एवं नाक, दोनों से
प्रश्न 4.
अब नीचे दी गई वर्णमाला को पूरा कीजिए-
उत्तर:
वर्ग | पहला वर्ण | दूसरा वर्ण | तीसरा वर्ण | चौथा वर्ण | पाँचवाँ वर्ण |
क वर्ग | क | ख | ग | घ | ञ |
च वर्ग | च | छ | ज | झ | ण |
ट वर्ग | ट | ठ | ड | ढ | न |
त वर्ग | त | थ | द | ध | म |
प वर्ग | प | फ | ब | भ | ङ |
प्रश्न 5.
क्या आप जानते हैं कि कुछ शब्दों को दो प्रकार से लिखा जाता है । नीचे दिए गए शब्दों को पढ़िए और समझने का प्रयास कीजिए-
उत्तर:
(क) अङ्क – अंक
(ग) ठण्डा – ठंडा
(ङ) पम्प – पंप
(ख) चञ्चल – चंचल
(घ) चन्दा – चंदा
याद रखिए – शब्द के दोनों रूप सही हैं। मगर आजकल शब्दों को मानक रूप में दूसरे प्रकार से लिखा जाता है। (अंक, चंचल, ठंडा, चंदा, पंप शब्द मानक रूप में हैं। )
प्रश्न 6.
आइए, अब इन प्रश्नों के आधार पर बिंदु लगाने के नियम को समझें।
(क) ‘चन्दा’ शब्द में आधा वर्ण कौन-सा है? ………………………….
(ख) यह पाँचवाँ वर्ण किस वर्ग का है? ………………………….
(ग) पाँचवें वर्ण के बाद कौन-सा वर्ण है? ………………………….
(घ) पाँचवें वर्ण के बाद वाला वर्ण किस वर्ग का है? ………………………….
(ङ) क्या पाँचवाँ वर्ण और उसके बाद वाला वर्ण एक ही वर्ग के हैं? ………………………….
(च) ‘चंदा’ शब्द में पाँचवें वर्ण के स्थान पर किसका प्रयोग किया गया है? ………………………….
(छ) क्या ‘चन्दा’ शब्द के पाँचवें वर्ण में ‘अ’ स्वर है? ………………………….
उत्तर:
(क) ‘जन्म’ शब्द में कौन-से पाँचवें वर्ण में ‘अ’ स्वर नहीं है? | न् |
(ख) इसके बाद वाला वर्ण किस वर्ग का है? | प वर्ग |
(ग) क्या दोनों के वर्ग समान हैं? | नहीं |
(घ) ‘सम्मान’ एवं ‘भिन्न’ शब्दों में कौन-से वर्ण दो बार आए हैं? | म एवं न |
(ङ) ये वर्ण अपने-अपने वर्ग के कौन-से स्थान के वर्ण हैं? | अंतिम या पाँचवें |
(छ) क्या ‘चन्दा’ शब्द के पाँचवें वर्ण में ‘अ’ स्वर है? | नहीं |
याद रखिए- यदि पाँचवें वर्ण के बाद वाला वर्ण उसी के वर्ग का कोई अन्य वर्ण हो तो उस पाँचवें वर्ण की जगह बिंदु का प्रयोग किया जाता है। यह बिंदु पाँचवें वर्ण से पहले वाले वर्ण पर लगाया जाता है। इस बिंदु को अनुस्वार कहा जाता है।
अभ्यास सागर की पृष्ठ संख्या 8 को पढ़कर समझें।
प्रश्न 7.
नीचे दिए गए शब्दों में अ-रहित पाँचवें वर्ण के स्थान पर ‘अनुस्वार’ का चिह्न लगाइए-
उत्तर:
(क) रड्ग – रंग
(च) दिनाङ्क – दिनांक
(ख) मझ्जन – मंजन
(छ) पन्चम – पंचम
(ग) डण्डा – डंडा
(ज) पण्डित – पंडित
(घ) अन्त – अंत
(झ) गन्दा – गंदा
(ङ) कम्पन – कंपन
(ज) अम्बर – अंबर
प्रश्न 8.
नीचे दिए गए शब्दों में उदाहरण के अनुसार सही स्थान पर ‘अनुस्वार’ का चिह्न लगाइए और वाक्य बनाइए-
उत्तर:
उदाहरण – रग रंग
(क) गदा – गंदा
(ख) चिंता – चिंता
वाक्य – प्रयोग
उदाहरण – रंग – सुशीला लाल रंग के फूल लाई थी।
(क) गंदा – ………………………
(ख) चिंता – ………………………
उत्तर:
(क) गंदा – साफ़ पानी को गंदा नहीं करना चाहिए।
(ख) चिंता – चिंता के कारण उसे नींद नहीं आई।
प्रश्न 9.
नीचे दिए गए चित्रों के नाम मानक रूप में लिखिए –
उत्तर:
प्रश्न 10.
यदि पाँचवें वर्ण के बाद वाला वर्ण उसी वर्ग का न हो, जिस वर्ग का पाँचवाँ वर्ण है अथवा वही पाँचवाँ वर्ण दुबारा आए तो क्या होगा? आइए, विए गए उदाहरणों से इसे समझेंउदाहरण-( जन्म, सम्मान, भिन्न)
(क) ‘चन्दा’ शब्द में आधा वर्ण कौन-सा वर्ण है? …………………………………
(ख) यह पाँचवाँ वर्ण किस वर्ग का है? …………………………………
(ग) पाँचवें वर्ण के बाद कौन-सा वर्ण है? …………………………………
(घ) पाँचवें वर्ण के बाद वाला वर्ण किस वर्ग का है? …………………………………
(ङ) क्या पाँचवाँ वर्ण और उसके बाद वाला वर्ण एक ही वर्ग के हैं? …………………………………
उदाहरण – (जन्म, सम्मान, भिन्न)
उत्तर:
(क) ‘चन्दा’ शब्द में आधा वर्ण कौन-सा वर्ण है? | न् |
(ख) यह पाँचवाँ वर्ण किस वर्ग का है? | त वर्ग का |
(ग) पाँचवें वर्ण के बाद कौन-सा वर्ण है? | प |
(घ) पाँचवें वर्ण के बाद वाला वर्ण किस वर्ग का है? | – प वर्ग |
(ङ) क्या पाँचवाँ वर्ण और उसके बाद वाला वर्ण एक ही वर्ग के हैं? | नहीं |
याद रखिए- यदि पाँचवें वर्ण के बाद किसी दूसरे वर्ग का वर्ण आए अथवा वही पाँचवाँ वर्ण दुबारा आए तो अनुस्वार चिह्न का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
अभ्यास सागर की पृष्ठ संख्या 10 को पढ़कर समझें।
प्रश्न 11.
नीचे कुछ शब्द विए गए हैं। जिन शब्दों में अनुस्वार चिह्न का प्रयोग किया जाएगा, उनके सामने ‘हाँ’ तथा जिन शब्दों में अनुस्वार चिहून
का प्रयोग नहीं किया जाएगा, उनके सामने ‘नहीं’ लिखिए-
उत्तर:
(क) सुन्दर – हाँ
(ख) अन्न – नहीं
(ग) सम्मानित – नहीं
(घ) पड्कज – हाँ
(ङ) पঞ্छी – हाँ
(च) अक्षुण्ण – नहीं
प्रश्न 12.
नीचे I एवं II खंडों में कुछ शब्द दिए गए हैं। इन शब्दों को बोल-बोलकर पढ़िए-
उत्तर:
I | II |
बाधा | बाँधा |
सास | साँस |
काटा | काँटा |
सवार | सँवार |
(क) खंड I के शब्दों के पहले अक्षर को बोलते समय आवाज़ कहाँ से निकलती है? सही उत्तर पर सही (✓) का निशान लगाइए-
मुँह से
नाक से मुँह
एवं नाक, दोनों से
उत्तर:
मुँह से
(ख) खंड II के शब्दों के पहले अक्षर को बोलते समय आवाज़ कहाँ से निकलती है? सही उत्तर पर सही (✓) का निशान लगाइए-
मुँह से
नाक से
मुँह एवं नाक, दोनों से
उत्तर:
मुँह एवं नाक, दोनों से
(ग) जिन शब्दों को बोलते समय आवाज़ मुँह एवं नाक दोनों से निकलती है, उनके ऊपर क्या लगा हुआ है?
बिंदु
चंद्रबिंदु
कोई नहीं
उत्तर:
चंद्रबिंदु
याद रखिए – जब किसी वर्ण को बोलते समय आवाज़ मुँह एवं नाक दोनों से निकलती है तो उस वर्ण के ऊपर चंद्रबिंदु लगाया जाता है। चंद्रबिंदु को व्याकरण की भाषा में अनुनासिक कहा जाता है। अभ्यास सागर की पृष्ठ संख्या 11 को पढ़कर समझें।
प्रश्न 13.
नीचे दिए गए शब्दों में उचित स्थान पर ‘अनुनासिक’ चिह्न लगाइए और वाक्य बनाइए-
उत्तर:
उदाहरण –
पूछ – पूँछ
(क) आधी – आँधी
(ख) कहा – कहाँ
(ग) सवार – सँवार
(घ) चाटा – चाँटा
वाक्य – प्रयोग
उदाहरण – पूँछ – गाय अपनी पूँछ से मक्खियाँ उड़ा रही थी।
(क) आधी – …………………………
(ख) कहा – …………………………
(ग) सवार – …………………………
(घ) चाटा – …………………………
उत्तर:
(क) आँधी – आँधी में कई पेड़ टूटकर गिर गए।
(ख) कहाँ – अब बताओ सुमन, हमें कहाँ चलना है?
(ग) सँवार – शिक्षा लोगों का जीवन सँवार देती है।
(घ) चाँटा – लड़की ने अशिष्ट लड़के को एक चाँटा मारा।
प्रश्न 14.
नीचे विए गए शब्दों को बोल-बोलकर पढ़िए-
पुस्तकें, सड़कें, चित्रों, फलों, चिट्ठियों
उत्तर:
(क) इन शब्दों के अंतिम अक्षर को बोलते समय आवाज़ कहाँ से निकलती है? | नाक अंर मुँह से |
(ख) पहले बताए गए नियम के अनुसार इन अक्षरों पर कौन-सा चिह्न आना चाहिए था? | या अनुनासिक |
(ग) इन अंतिम अक्षरों पर कौन-सा चिह्न आया है? | अथवा अनुस्वार |
याद रखिए – यदि किसी वर्ण को बोलते समय आवाज़ मुँह एवं नाक, दोनों से निकले, मगर शिरोरेखा के ऊपर कोई मात्रा हो तो वहाँ अनुनासिक
की जगह अनुस्वार
चिहन का प्रयोग किया जाएगा।
अभ्यास सागर की पृष्ठ संख्या 12 को पढ़कर समझें।
प्रश्न 15.
नीचे दिए गए शब्दों में अनस्वार अथवा अनुनासिक
चिहन लगाइए-
(क) सपादक – …………………….
(ख) मैने – …………………….
(ग) तिथिया – …………………….
(घ) पूछ – …………………….
(ङ) कुर्सिया – …………………….
(च) सुदर – …………………….
(छ) मालाओ – …………………….
(ज) कार – …………………….
(झ) ऊचा – …………………….
उत्तर:
(क) सपादक – संपादक
(ख) मैने – मैंने
(ग) तिथिया – तिथियाँ
(घ) पूछ – पूँछ
(ङ) कुर्सिया – कुर्सियाँ
(च) सुदर – सुंदर
(छ) मालाओ – मालाओं
(ज) कार – कारें
(झ) ऊचा – ऊँचा
आओ दोहराएँ
प्रश्न 16.
नीचे दिए गए शब्दों के सही रूप लिखिए-
उत्तर:
(क) कौधने – कौंधने
(ख) सप्ताहिक – साप्ताहिक
(ग) मसतिश्क – मस्तिष्क
(घ) किजिए – कीजिए
(ङ) पूरती – पूर्ति
(च) पड़ूगा – पढ़ँगा
प्रश्न 17.
नीचे दिए गए शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए।
उत्तर:
(क) बात – बातें
(ख) कुर्सी – कुर्सियाँ
(ग) हाथ पर – हाथों पर
(घ) कविता – कविताएँ
(ङ) साधु को – साधुओं को
(च) कहानी – कहानियाँ
ज्ञात रहे-
कुछ शब्द एकवचन और बहुवचन रूप में एक जैसे रहते हैं। परंतु ‘कारक चिह्न’ आ जाने पर वे ‘१’’ के रूप में आते हैं, जैसे –
- हाथ-हाथ
- घर-घर
- हाथ पर-हाथों पर
- घर में-घरों में
अभ्यास सागर की पृष्ठ संख्या 12 को पढ़कर समझें।
प्रश्न 18.
पाँचवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा देते समय आपने किन-किन कठिनाइयों का सामना किया? उनके बारे में बताते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए-
उत्तर:
परीक्षा भवन
नई दिल्ली।
दिनांक – 09/6/20xx
प्रिय मित्र उज्ज्वल,
मधुर स्मृति!
कल शाम तुम्हारा पत्र मिला। तुम स्वस्थ एवं प्रसन्न हो, यह जानकर खुशी हुई। मैं भी यहाँ सकुशल हूँ। इस पत्र में तुमने वार्षिक परीक्षा देते समय मेरी कठिनाइयों के बारे में जानना चाहा है, मैं वही लिख रहा हूँ। मित्र! जनवरी में जयपुर यात्रा के दौरान मुझे चोट लग गई थी। मेरे पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया था। भगवान की कृपा से हाथ सुरक्षित था, अन्यथा परीक्षा देना मुश्किल हो जाता। पिता जी की मदद से विद्यालय जाता था। परीक्षा के दिनों में बिजली की बड़ी समस्या रही। इस कारण पढ़े हुए पाठ दोहराए न जा सके। जैसे-तैसे परीक्षा दी, फिर भी 62% अंक मिल गए हैं। अपने माता-पिता को मेरा प्रणाम कहना। शेष सब ठीक है। पत्रोत्तर की प्रतीक्षा में,
तुम्हारा मित्र/सखी
मयंक मौर्य