DAV Class 6 Hindi Chapter 17 Abhyas Sagar Solutions – यात्रा और यात्री

Well-structured DAV Class 6 Hindi Abhyas Solutions and DAV Class 6 Hindi Chapter 17 Abhyas Sagar – धान का महत्व provide a solid foundation for mastering language skills.

DAV Class 6 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 17 यात्रा और यात्री

साँस चलती है तुझे, चलना पड़ेगा ही मुसाफिर।
स्थान से अपने तुझे टलना पड़ेगा ही मुसाफिर।

प्रश्न 1.
ऊपर दी गई कविता की पंक्तियों में से ऐसे शब्द छाँटिए, जिनके अंत में ‘ना’ है-
(क) ______
(ख) ______
उत्तर:
(क) चलना
(ख) टलना

प्रश्न 2.
अब आप ऐसे चार शब्द लिखिए, जिनके अंत में ‘ना’ हो –
उत्तर:

  1. जाना
  2. खाना
  3. सोना
  4. धोना

DAV Class 6 Hindi Chapter 17 Abhyas Sagar Solutions - यात्रा और यात्री

प्रश्न 3.
अगर हम ‘चलना’ शब्द में से ‘ना’ को हटा दें, तो हमारे पास ‘चल’ शब्द बचता है। ‘चल’ शब्द का प्रयोग करते हुए नीचे दिए वाक्यों को पूरा कीजिए-
(क) ठंडी हवा ______ रही है।
(ख) रसगुल्ले के बिना भी काम ______ जाएगा।
(ग) क्या यह घड़ी नहीं ______ सकती?
(घ) आपके मन में क्या ______ रहा है?
(ङ) रोगी ______ बसा।
उत्तर:
(क) ठंडी हवा चल रही है।
(ख) रसगुल्ले के बिना भी काम चल जाएगा।
(ग) क्या यह घड़ी नहीं चल सकती?
(घ) आपके मन में क्या चल रहा है?
(ङ) रोगी चल बसा।

प्रश्न 4.
आइए, अब ‘ना’ के बारे में जानें-
उत्तर:
‘चलना’ एक शब्द है और ‘ना’ ‘चल’ शब्द का एक हिस्सा या अंश, इसलिए ‘ना’ को ‘शब्दांश कहा जाएगा। इस ‘ना’ की एक खास बात यह भी है कि यह ‘चलना’, ‘टलना’ आदि शब्दों के अंत में आया है। व्याकरण की भाषा में ‘ना’ शब्दांश को प्रत्यय कहा जाता है।

प्रश्न 5.
अब आप ‘ना’ शब्दांश को जोड़ते हुए शब्द बनाइए –
DAV Class 6 Hindi Chapter 17 Abhyas Sagar Solutions - यात्रा और यात्री 1
उत्तर:
(क) पढ़ + ना – पढ़ना
(ख) हँस + ना – हँसना
(ग) बाँध + ना – बाँधना
(घ) बह + ना – बहना
(ङ) पी + ना – पीना

DAV Class 6 Hindi Chapter 17 Abhyas Sagar Solutions - यात्रा और यात्री

प्रश्न 6.
नीचे दिए गए प्रत्ययों का प्रयोग करते हुए शब्द बनाइए-
वाला, वान, ई, दार
(क) चाय + ______ – ______
(ख) दुकान + ______ – ______
(ग) बीमार + ______ – ______
(घ) शान + ______ – ______
(ङ) धन + ______- ______
(च) पहाड़ +______ – ______
उत्तर:
(क) चाय + वाला – चायवाला
(ख) दुकान + दार – दुकानदार
(ग) बीमार + ई – बीमारी
(घ) शान + दार – शानदार
(ङ) धन + वान – धनवान
(च) पहाड़ + ई – पहाड़ी

प्रश्न 7.
नीचे दिए गए शब्दों में से शब्द और प्रत्यय को अलग-अलग लिखिए-
(क) दोस्ती – ______ + ______
(ख) मालदार – ______+ ______
(ग) गुणवती – ______+ ______
(घ) भ्रमता – ______ + ______
(ङ) बंगाली – ______+ ______
(च) चमकीला – ______ + ______
उत्तर:
(क) दोस्ती – दोस्त + ई
(ख) मालदार – माल + दार
(ग) गुणवती – गुण + वती
(घ) भ्रमता – भ्रम + ता
(ङ) बंगाली – बंगाल + ई
(च) चमकीला – चमक + ईला

प्रश्न 8.
नीचे दिए गए शब्दों में प्रत्यय जोड़कर नया शब्द बनाइए –
(क) सफल + ता = _______
(ख) हिंदुस्तान + ई = _______
(ग) ज़ोर + दार = _______
(घ) दया + आलु = _______
(ङ) पुष्प + इत = _______
उत्तर:
(क) सफल + ता = सफलता
(ख) हिंदुस्तान + ई = हिंदुस्तानी
(ग) ज़ोर + दार = ज़ोरदार
(घ) दया + आलु = दयालु
(ङ) पुष्प + इत = पुष्पित

आओ दोहराएँ

प्रश्न 9.
नीचे दिए गए शब्दों के उलटे अर्थ वाले ( विलोम ) शब्द लिखिए-
(क) स्थिर – _______
(ख) आकाश – _______
(ग) यश – _______
(घ) पूर्व – _______
उत्तर:
(क) स्थिर – अस्थिर
(ख) आकाश – पाताल
(ग) यश – अपयश
(घ) पूर्व – पश्चिम

DAV Class 6 Hindi Chapter 17 Abhyas Sagar Solutions - यात्रा और यात्री

प्रश्न 10.
नीचे दिए गए शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए-
(क) शक्ति – _______
(ख) गति – _______
(ग) मुसाफ़िर ने – _______
(घ) तिथि – _______
उत्तर:
(क) शक्ति – शक्तियाँ
(ख) गति – गतियाँ
(ग) मुसाफ़िर ने – मुसाफ़िरों ने
(घ) तिथि – तिथियाँ

प्रश्न 11.
नीचे दिए गए शब्दों में उपसर्ग लगाकर नया शब्द बनाइए-
प्र, अन, बे
(क) ____+ जान = ____
(ख) ____+ भाव = ____
(ग) ____ + कार = ____
(घ) ____ + पढ़ = ____
(ङ)____+ चैन =____
उत्तर:
(क) अन + जान = अनजान
(ख) प्र + भाव = प्रभाव
(ग) बे/प्र + कार = बेकार / प्रकार
(घ) अन + पढ़ =अनपढ़
(ङ) बे + चैन = बेचैन

प्रश्न 12.
नीचे दिए गए शब्दों के सामने उनके समान अर्थ वाले शब्द चुनकर लिखिए-
सागर, रास्ता, मेहनत, फूल
(क) परिश्रम – ______
(ख) पुष्प – ______
(ग) पथ – ______
(घ) सिंधु – ______
उत्तर:
(क) परिश्रम -मेहनत
(ख) पुष्प – फूल
(ग) पथ – रास्ता
(घ) सिंधु – सागर

DAV Class 6 Hindi Chapter 17 Abhyas Sagar Solutions - यात्रा और यात्री

प्रश्न 13.
नीचे दिए गए वाक्यों को उचित संज्ञा शब्द द्वारा पूरा कीजिए-
(क) वे सभी अपने ______  चले गए।
(ख) नदीम ने ______ का छिलका कूड़ेदान में डाला।
(ग) सपना की ______ पर स्याही फैल गई।
(घ) ______ पेड़ पर बैठा था।
(ङ) सभी बच्चे ______ में बैठकर पढ़ रहे थे।
उत्तर:
(क) वे सभी अपने घर चले गए।
(ख) नदीम ने केले का छिलका कूड़ेदान में डाला।
(ग) सपना की पुस्तक पर स्याही फैल गई।
(घ) बंदर पेड़ पर बैठा था।
(ङ) सभी बच्चे कमरे में बैठकर पढ़ रहे थे।

प्रश्न 14.
नीचे दिए गए वाक्यों को उचित सर्वनाम शब्द द्वारा पूरा कीजिए-
(क) मनोज ने कहा कि _____ कल शहर जाएगा। (वे, वह, मैं)
(ख) _____ खिलौने खरीदे। (मैं, मैंने, मुझे )
(ग) आज अगर _____ नहीं होते तो _____नहीं बचते। (वह, वे, हम, मैं)
(घ) पिता जी ने रेखा को _____ ईमानदारी के लिए पुरस्कार दिया। (उसकी, उसके, उनकी)
(ङ) _____ सारी बातचीत को _____ एक शिक्षक सुन रहे थे। आओ लिखें (उनके, उनकी, अपने, उन्होंने)
उत्तर:
(क) मनोज ने कहा कि वह कल शहर जाएगा।
(ख) मैंने खिलौने खरीदे।
(ग) आज अगर वे नहीं होते तो हम नहीं बचते।
(घ) पिता जी ने रेखा को उसकी ईमानदारी के लिए पुरस्कार दिया।
(ङ) उनकी सारी बातचीत को उनके एक शिक्षक सुन रहे थे। आओ लिखें

प्रश्न 15.
मिताली अपनी दोस्त चित्रा को एक चिट्ठी भेजना चाहती थी। चिट्ठी इतनी जल्दी पहुँचे कि यहाँ से भेजी और वहाँ मिल जाए। ऐसा क्या साधन हो सकता है? ईमेल! तो उसने जल्दी से अपना कंप्यूटर खोला। लेकिन उसे ईमेल करना तो आता नहीं था। अब वह क्या करे? तभी उसकी बहन सुहानी आई और उसने ईंमेल करने का तरीका बताया। आप भी पढ़िए-

  • सबसे पहले आप अपना एक ईमेल आईडी बनाइए, जैसे
    • meetaliverma@yahoo.com
    • meethaliverma@gmail.com
    • meetali@rediffmail.com
  • अध्यापन निर्देशः बच्चों को ईमेल आईडी बनाना बताइए।
  • अब वह वेबसाइट खोलिए जिस पर ईमेल आईडी बनाया है और अपने ईमेल आईंडी द्वारा ‘साइन इन’ कीजिए।
  • आपको स्क्रीन पर एक तरफ़ ‘न्यू’ या ‘कंपोज़ मेल’ लिखा मिलेगा। उस पर क्लिक कीजिए।
  • आपको दो ज़रूरी सूचनाएँ टाइप करके देनी होंगी-
    • जिसे मेल करना है, उसका ‘ईमेल आईडी’ और
    • आप किस बारे में मेल करना चाहते हैं, उसका ‘सब्जेक्ट’।
  • अब नीचे ‘टेक्स्ट मैसेज़’ यानी आप जो कुछ कहना चाहते हैं उसे टाइप कीजिए। आप हिंदी में भी चिट्ठी या जो कुछ लिखना है, टाइप कर सकते हैं।
  • अगर आप इसके साथ कुछ भेजना चाहते हैं, जैसे-कोई फोटो आदि हो तो उसे ‘अटैच फाइल’ पर क्लिक करके ‘ब्राउज़’ करके अटैच कर सकते हैं।
  • अब ‘सेंड’ पर क्लिक कीजिए और आपकी चिट्ठी तुरंत वहाँ पहुँच जाएगी जिससे आप अपने मन की बात करना चाहते हैं।

अध्यापन निर्देशः शिक्षक बच्चों को ईमेल लिखने का तरीका चरणबद्ध तरीके से करते हुए समझाएँ। ईमेल करते समय ध्यान में रखी जाने वाली अनेक बातों को भी विस्तार से समझाएँ, जैसे-मेल प्राप्त करने वाले का ईमेल आईडी, मेल का विषय, मेल की विषय-वस्तु। शिक्षक बच्चों के समक्ष हिंदी में मेल लिखने का तरीका भी प्रस्तुत करें। हिंदी में मेल लिखने के लिए यूनीकोड का इस्तेमाल किया जा सकता है।