DAV Class 6 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar Solutions – परिश्रम

Well-structured DAV Class 6 Hindi Abhyas Solutions and DAV Class 6 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar – परिश्रम provide a solid foundation for mastering language skills.

DAV Class 6 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 15 परिश्रम

श्रम सुख-वैभव का है दाता।
उज्ञवल भविप्य का निर्माता।।
सौभाग्य विधायक जन-जन का,

तुम भी इसका सम्मान करो।
श्रमदान करो, श्रमदान करो।

श्रम से ही खेती लहराती।
धरती है सोना उपजाती।।
इसका सम्बल अपना करके,

भारत को स्वर्ग समान करो।
श्रमदान करो, श्रमदान करो।।

प्रश्न 1.
ऊपर दी गई कविता की पंक्तियों में ‘सम्मान’ और ‘समान’ शब्दों का उच्चारण लगभग समान है। परंतु इनके अर्थ भिन्न-भिन्न हैं। ‘सम्मान’ और ‘समान’ शब्दों के अर्थ के अंतर को स्पष्ट करने के लिए इनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
उत्तर:
सम्मान – हमें महापुरुषों का सम्मान करना चाहिए।
समान – इन दोनों थैलों का वजन समान है।

DAV Class 6 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar Solutions - परिश्रम

प्रश्न 2.
इसी प्रकार ‘संबल’ और ‘सबल’ का अर्थ स्पष्ट करने के लिए इनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
उत्तर:
संबल – साहस का संबल लेकर आगे बढ़ते रहना चाहिए।
सबल – प्रायः सबल निर्बलों को सताते हैं।

प्रश्न 3.
नीचे कुछ शब्द दिए गए हैं। इन शब्दों के उचित अर्थ छाँटकर लिखिए-
वधू, बहुत, आग, तथा, हवा, तरफ़
DAV Class 6 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar Solutions - परिश्रम 1
उत्तर:

शब्द अर्थ
(क) अनल आग
(ख) अनिल हवा
(ग) ओर तरफ़
(घ) औ तथा
(ङ) बहु बहुत
(च) बहू वधू

प्रश्न 4.
नीचे दिए गए शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए
(क) बेर – _______
(ख) बैर – _______
(ग) दिन – _______
(घ) दीन – _______
उत्तर:
(क) बेर – आजकल बेर पकने लगे हैं।
(ख) बैर – हमें किसी से बैर नहीं रखना चाहिए।
(ग) दिन – कल दिन भर तेज़ हवा चलती रही।
(घ) दीन – हमें दीन-दुखियों की मदद करनी चाहिए।

DAV Class 6 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar Solutions - परिश्रम

प्रश्न 5.
नीचे दिए गए चित्रों के सही नाम छाँटकर लिखिए-
कढ़ाई, नीड़, जलज, गृह, कड़ाही, नीर, ग्रह, जलद
DAV Class 6 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar Solutions - परिश्रम 2
उत्तर:
DAV Class 6 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar Solutions - परिश्रम 3

प्रश्न 6.
उचित शब्द छाँटकर नीचे दिए गए वाक्यों को पूरा कीजिए-
(क) चोट लगने के बाद भी सीमा______ रही थी। (हंस / हँस)
(ख) आज परीक्षा का ______ निकलने वाला है। (परिमाण / परिणाम)
(ग) मैंने गीता को कई ______ कक्षा में ऊँघते हुए देखा है। (बार / वार)
(घ) करीना छठी कक्षा की सबसे ______ छात्रा है। (योग्य / योग)
(ङ) सविता चलते-चलते दक्षिण ______ की ओर मुड़ गई। (दशा / दिशा)
उत्तर:
(क) चोट लगने के बाद भी सीमा हँस रही थी।
(ख) आज परीक्षा का परिणाम निकलने वाला है।
(ग) मैंने गीता को कई बार कक्षा में ऊँघते हुए देखा है।
(घ) करीना छठी कक्षा की सबसे योग्य छात्रा है।
(ङ) सविता चलते-चलते दक्षिण दिशा की ओर मुड़ गई।

आओ दोहराएँ

प्रश्न 7.
नीचे दिए गए वाक्यों को उचित विशेषण शब्द से पूरा कीजिए-
वह, कुछ, ईमानदार, कड़वा, थोड़े-से, मधुर, रंग-बिरंगे
(क) पहाड़ पर ______ फूल खिले थे।
(ख) मोहन ______ लड़का है।
(ग) कोयल ______गीत गाती है।
(घ) थैले में ______ आम डाल दो।
(ङ) बाहर ______ लोग खड़े हैं।
(च) ______ किताब मेरी है।
(छ) करेला ______ है।
उत्तर:
(क) पहाड़ पर रंग-बिरंगे फूल खिले थे।
(ख) मोहन ईमानदार लड़का है।
(ग) कोयल मधुर गीत गाती है।
(घ) थैले में थोड़े-से आम डाल दो।
(ङ) बाहर कुछ लोग खड़े हैं।
(च) वह किताब मेरी है।
(छ) करेला कड़वा है।

DAV Class 6 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar Solutions - परिश्रम

प्रश्न 8.
नीचे दिए गए वाक्यों में मोटे काले शब्दों के उलटे अर्थ वाले शब्द चुनकर खाली स्थान में भरिए और वाक्य पूरे कीजिए –
अपमान, दुर्भाग्य, दुख, पुरातन
(क) यह मेरा सौभाग्य है कि आपसे मुलाकात हुई, मगर _____ से मैं आपकी कविता न सुन सकूँगा।
(ख) हमें सुख _____ में एक जैसा व्यवहार करना चाहिए।
(ग) यह भवन तो नूतन है, मगर _____ काल का है।
(घ) हमें सभी का सम्मान करना चाहिए, किसी का _____ नहीं करना चाहिए।
उत्तर:
(क) यह मेरा सौभाग्य है कि आपसे मुलाकात हुई, मगर दुर्भाग्य से मैं आपकी कविता न सुन सकूँगा।
(ख) हमें सुख-दुख में एक जैसा व्यवहार करना चाहिए।
(ग) यह भवन तो नूतन है, मगर वह पुरातन काल का है।
(घ) हमें सभी का सम्मान करना चाहिए, किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।

प्रश्न 9.
नीचे कुछ वाक्य दिए गए हैं, जिनमें कोई न कोई गलती है। आप उस गलती की पहचान करते लगाइए और वाक्य को सही करके लिखिए-
उत्तर:
DAV Class 6 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar Solutions - परिश्रम 4

DAV Class 6 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar Solutions - परिश्रम

प्रश्न 10.
नीचे दिए गए शब्दों को संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण के खंडों में अलग-अलग करके लिखिए-
बचपन, आप, मीठा, वीर, तुम, नदी, पुस्तक, कोई, खारा
DAV Class 6 Hindi Chapter 15 Abhyas Sagar Solutions - परिश्रम 5
उत्तर:

संज्ञा शब्द सर्वनाम शब्द विशेषण शब्द
बचपन आप मीठा
नदी तुम वीर
पुस्तक कोई खारा

प्रश्न 11.
नीचे दिए गए अनुच्छेद को उचित परसर्गों अथवा कारक – चिह्नों द्वारा पूरा कीजिए-
की, ने, मेरा, पर, का, में, से, को, उसने, उसके, मैंने, के लिए, उसकी

कविता _____ बाज़ार जाकर ढेर सारे फल खरीदे। _____ भाई _____ केवल एक पेन खरीदा। कविता अभी आगे बढ़ी ही थी कि उसे अपने भाई _____ चीख सुनाई दी। वह जमीन _____ गिर पड़ा था। _____ जेब _____ रखा पेन भी बाहर गिर पड़ा। कविता _____ अपने भाई _____ उठाया और पूछा, “तुम कैसे गिर पड़े?” _____ भाई _____ जवाब दिया, “ सड़क _____ केले _____ छिलका पड़ा हुआ था। _____ पैर उस _____ पड़ गया और मैं फिसल गया।_____ अपने दोस्त के लिए पेन खरीदा था, वह भी जेब _____ बाहर गिर पड़ा। ” कविता _____ भाई चल नहीं पा रहा था। कविता _____ रिक्शेवाले को आवाज दी। दोनों रिक्शे _____ घर पहुँचे।
उत्तर:
कविता ने बाज़ार जाकर ढेर सारे फल खरीदे। उसके भाई ने केवल एक पेन खरीदा। कविता अभी आगे बढ़ी ही थी कि उसे अपने भाई की चीख सुनाई दी। वह जमीन पर गिर पड़ा था। उसकी जेब में रखा पेन भी बाहर गिर पड़ा। कविता ने अपने भाई को उठाया और पूछा, “तुम कैसे गिर पड़े?” उसके भाई ने जवाब दिया, “ सड़क पर केले का छिलका पड़ा हुआ था । मेरा पैर उस पर पड़ गया और मैं फिसल गया। मैंने अपने दोस्त के लिए पेन खरीदा था, वह भी जेब से बाहर गिर पड़ा। ” कविता का भाई चल नहीं पा रहा था। कविता ने रिक्शेवाले को आवाज दी। दोनों रिक्शे से घर पहुँचे।

आओ लिखें

प्रश्न 12.
‘परिश्रम ही उन्नति और सफलता का आधार है’ – विषय पर 100-150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-
उत्तर:
किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए परिश्रम की आवश्यकता होती है। केवल चिंतन अथवा मनोरथ करने से कार्य पूर्ण नहीं होते। बिना परिश्रम के सामने थाली में रखी रोटी भी हमारे मुख में नहीं आती। इसी प्रकार बिना परिश्रम हमारी उन्नति नहीं हो सकती। हमारा इतिहास इस बात का साक्षी है कि कर्म-पथ पर चलने वाले व्यक्तियों ने ही इतिहास का निर्माण किया है। परिश्रमी व्यक्ति ही जीवन में सफल होते हैं तथा सफलता उनके कदम चूमती है।

लक्ष्मी भी उसी का वरण करती है और उसी को सफलता प्राप्त होती है, जो परिश्रम करता है। परिश्रम के आधार पर मिलने वाली सफलता स्थायी होती है। कर्मयोगी व्यक्ति तो अपने कर्म तथा परिश्रम से अपने भाग्य की रेखाओं को भी बदल देते हैं। विद्यार्थी जीवन में परिश्रम का महत्व और अधिक है। जो विद्यार्थी जितना परिश्रम करेगा, उसका भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा। परिश्रमी व्यक्ति के लिए कुछ भी असाध्य और असंभव नहीं है, वह तो अपने परिश्रम के बल पर सब कुछ प्राप्त कर सकता है।