DAV Class 6 Hindi Chapter 14 Abhyas Sagar Solutions – एक रोमांचक यात्रा

Well-structured DAV Class 6 Hindi Abhyas Solutions and DAV Class 6 Hindi Chapter 14 Abhyas Sagar – एक रोमांचक यात्रा provide a solid foundation for mastering language skills.

DAV Class 6 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 14 एक रोमांचक यात्रा

प्रश्न 1.
सही शब्द चुनकर नीचे दिए गए वाक्यों को पूरा कीजिए-
को/ के लिए, पर में, से/को, को/ने
(क) रास्ता दिखाने ______ हमारे साथ एक गड़रिया था।
(ख) हम एक छोटे-से दल के साथ पहाड़ ______ चढ़ने लगे।
(ग) हमने कई बर्फीली नदियों ______ पार किया।
(घ) हम लोगों ______ रस्सियों की साँकल से एक-दूसरे ______ बाँध लिया।
उत्तर:
(क) रास्ता दिखाने के लिए हमारे साथ एक गड़रिया था।
(ख) हम एक छोटे-से दल के साथ पहाड़ पर चढ़ने लगे।
(ग) हमने कई बर्फीली नदियों को पार किया।
(घ) हम लोगों ने रस्सियों की साँकल से एक-दूसरे को बाँध लिया।

DAV Class 6 Hindi Chapter 14 Abhyas Sagar Solutions - एक रोमांचक यात्रा

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए वाक्यों को उचित परसर्ग
को, से, ने, पर, की, से, के लिए, में
(क) मोहन _____ बस्ता उठाया।
(ख) शीला ने मीना _____ बुलाया।
(ग) पिताजी _____ खाना लाओ।
(घ) बंदर सीढ़ी _____ ऊपर चढ़ गया।
(ङ) पेड़ _____ बहुत सारे तोते बैठे थे।
(च) पुनीता घोड़े _____ गिर पड़ी।
(छ) राहुल _____ बहन पाँचवीं कक्षा में पढ़ती है।
(ज) कमरे _____ तीस छात्र बैठे हैं।
उत्तर:
(क) मोहन ने बस्ता उठाया।
(ख) शीला ने मीना को बुलाया।
(ग) पिता जी के लिए खाना लाओ।
(घ) बंदर सीढ़ी से ऊपर चढ़ गया।
(ङ) पेड़ पर बहुत सारे तोते बैठे थे।
(च) पुनीता घोड़े से गिर पड़ी।
(छ) राहुल की बहन पाँचवीं कक्षा में पढ़ती है।
(ज) कमरे में तीस छात्र बैठे हैं।

प्रश्न 3.
नीचे दिए गए वाक्यों के मोटे काले अंशों के कारक का नाम लिखिए-
DAV Class 6 Hindi Chapter 14 Abhyas Sagar Solutions - 1
उत्तर:

वाक्य कारक
(क) संजीव ने कक्षा में कहानी सुनाई। कर्ता कारक
(ख) चूहों ने घर में तूफ़ान मचा रखा है। अधिकरण कारक
(ग) पेड़ से पत्ते गिर रहे थे। अपादान कारक
(घ) शीला सेब खा रही थी। कर्म कारक
(ङ) माँ चाँदनी के लिए फ्रॉक लाई थी। संप्रदान कारक
(च) अनुराग ने घायल चिड़िया को उठाया। कर्म कारक
(छ) उसके बगीचे में बहुत सुंदर फूल खिले थे। संबंध कारक
(ज) अरे! इधर तो आओ। संबोधन कारक

DAV Class 6 Hindi Chapter 14 Abhyas Sagar Solutions - एक रोमांचक यात्रा

प्रश्न 4.
नीचे दिए गए वाक्यों में ‘कि’ तथा ‘की’ का उचित प्रयोग करते हुए उन्हें पूरा कीजिए-
(क) रमेश ने कहा _____ यह पुस्तक रजत _____ है।
(ख) सीमा _____ बहन ने देखा _____ एक मोर पंख फैलाकर नाच रहा था।
(ग) दादी माँ ने सपना से पूछा _____अलमारी_____चाबी कहाँ है?
उत्तर:
(क) रमेश ने कहा कि यह पुस्तक रजत की है।
(ख) सीमा की बहन ने देखा कि एक मोर पंख फैलाकर नाच रहा था।
(ग) दादी माँ ने सपना से पूछा कि अलमारी की चाबी कहाँ है?

प्रश्न 5.
नीचे ‘बस’ का चित्र दिया गया है। ‘बस’ शब्द का दिए गए कारक के रूप में प्रयोग कीजिए-
DAV Class 6 Hindi Chapter 14 Abhyas Sagar Solutions - एक रोमांचक यात्रा 2
उत्तर:
कर्ता : बस चल रही है।

कर्म : ड्राइवर बस चला रहा है।

करण : यात्री बस से बाज़ार जा रहे हैं।

संप्रदान : वह बस के लिए डीजल लाता है।

अपादान : लड़की बस से गिर गई।

संबंध : बस के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मारी।

अधिकरण : बस में बीस यात्री बैठे हैं।

आओ दोहराएँ

प्रश्न 6.
नीचे खंड ‘क’ में कुछ शब्द दिए गए हैं तथा खंड ‘ख’ में दो-दो पर्यायवाची शब्द दिए गए हैं। शब्दों को उनके पर्यायवाची शब्दों से मिलाइए-
DAV Class 6 Hindi Chapter 14 Abhyas Sagar Solutions - एक रोमांचक यात्रा 3
उत्तर:
DAV Class 6 Hindi Chapter 14 Abhyas Sagar Solutions - एक रोमांचक यात्रा 4

प्रश्न 7.
नीचे दिए गए वाक्यों के सामने उनके काल का नाम लिखिए-
DAV Class 6 Hindi Chapter 14 Abhyas Sagar Solutions - 2
उत्तर:

वाक्य काल
(क) मीरा कक्षा में प्रथम आई थी। भूत काल
(ख) काजल सैर कर रही है। वर्तमान काल
(ग) मोहित कल अपने गाँव चला जाएगा। भविष्यत् काल
(घ) मंजु ने पौधा लगाया। भूत काल
(ङ) वे सभी काम कर रहे हैं। वर्तमान काल

DAV Class 6 Hindi Chapter 14 Abhyas Sagar Solutions - एक रोमांचक यात्रा

प्रश्न 8.
नीचे शब्दों के जोड़े दिए गए हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए और बताइए कि ये शब्द एक-दूसरे के विलोम हैं या समानार्थी –
उदाहरण: गुण – अवगुण – विलोम , जल – पानी – समानार्थी
(क) आँख – नेत्र – _______
(ख) पाप – पुण्य – _______
(ग) घर – आलय – _______
(घ) सरल – कठिन – _______
(ङ) शांति – अशांति – _______
(च) अग्नि – आग – _______
उत्तर:
(क) आँख – नेत्र – समानार्थी
(ख) पाप – पुण्य – विलोम
(ग) घर – आलय – समानार्थी
(घ) सरल – कठिन – विलोम
(ङ) शांति – अशांति – विलोम
(च) अग्नि – आग – समानार्थी

प्रश्न 9.
नीचे दिए गए वाक्यों को उचित मुहावरों द्वारा पूरा कीजिए-
एड़ी-चोटी का जोर लगाना, उलटे पाँव लौटना, कमर सीधी करना, जान से हाथ धोना, टेढ़ी खीर होना
(क) थोड़े-से पैसों के लालच में वह अपनी _______।
(ख) आजकल के बच्चों को समझाना _______ ।
(ग) अनिल बाहर खेलने ही जा रहा था कि पिता जी को देख वह _______।
(घ) दिन-भर मेहनत करने के बाद अब _______ मन कर रहा है।
(ङ) बगीचे से आम तोड़ने के लिए रहमान ने _______।
उत्तर:
(क) थोड़े-से पैसों के लालच में वह अपनी जान से हाथ धो बैठा।
(ख) आजकल के बच्चों को समझाना टेढ़ी खीर है।
(ग) अनिल बाहर खेलने ही जा रहा था कि पिता जी को देख वह उलटे पाँव लौट आया।
(घ) दिन-भर मेहनत करने के बाद अब कमर सीधी करने का मन कर रहा है।
(ङ) बगीचे से आम तोड़ने के लिए रहमान ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया।

आओ लिखें

प्रश्न 10.
ग्रीष्मावकाश के दौरान (तीन दिन के लिए) ट्रैकिंग अभियान पर जाने के लिए छठी कक्षा के विद्यार्थियों को सूचित करते हुए प्रधानाचार्या की ओर से एक सूचना लिखिए-
उत्तर:
दिनांक- 05 मई, 20xx
विद्यालय का नाम – डी०ए०वी० स्कूल
विषय – ग्रीष्मावकाश के दौरान ट्रैकिंग अभियान पर जाने के संबंध में।
छठी कक्षा के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि इस बार स्कूल की तरफ से ग्रीष्मावकाश के दौरान विद्यार्थियों को तीन दिन के लिए ट्रैकिंग अभियान पर ले जाया जा रहा है। जो विद्यार्थी इसमें जाने के इच्छुक हैं, वे कार्यालय से फार्म लें और उसे भरकर 10 मई तक वापस कार्यालय में जमा करवा दें।

प्रधानाचार्या