Well-structured DAV Class 6 Hindi Abhyas Solutions and DAV Class 6 Hindi Chapter 13 Abhyas Sagar -अनोखी दौड़ provide a solid foundation for mastering language skills.
DAV Class 6 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 13 अनोखी दौड़
- सप्रेम नमस्ते
- हम सब यहाँ सकुशल हैं।
- लेकिन अभी शीघ्र मिलना तो संभव न हो सकेगा।
- खेल दिवस के उपलक्ष्य में वहाँ अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।
- उनके लिए ये खेल मात्र प्रतिस्पर्धा में भाग लेने जैसे नहीं थे।
प्रश्न 1.
ऊपर दिए गए मोटे काले शब्दों को अलग-अलग करके लिखिए-
(क) सप्रेम – ____ + ____
(ख) सकुशल – ____ + ____
(ग) संभव – ____ + ____
(घ) उपलक्ष्य – ____ + ____
(ङ) प्रतिस्पर्धा – ____ + ____
उत्तर:
(क) सप्रेम – स + प्रेम
(ख) सकुशल – स + कुशल
(ग) संभव – सम् + भव
(घ) उपलक्ष्य – उप + लक्ष्य
(ङ) प्रतिस्पर्धा – प्रति + स्पर्धा
प्रश्न 2.
‘अ’ उपसर्ग जोड़कर नए शब्द बनाइए-
(क) अ + भिन्न = _______
(ख) अ + भाव = _______
(ग) अ + समान = _______
(घ) अ + दृश्य = _______
(ङ) अ पर्याप्त = _______
उत्तर:
(क) अ + भिन्न = अभिन्न
(ख) अ + भाव = अभाव
(ग) अ + समान = असमान
(घ) अ + दृश्य = अदृश्य
(ङ) अ पर्याप्त = अपर्याप्त
प्रश्न 3.
नीचे दिए गए शब्दों से पहले ‘निर्’, ‘सु’ अथवा ‘वि’ उपसर्ग लगाकर शब्द बनाइए-
(क) _____+ देश = _____
(ख)_____ + कन्या = _____
(ग) ______ + गुण = _____
(घ) _____ + पुत्र = _____
(ङ) _____ + योग = ______
(च) _____ + मम = _____
उत्तर:
(क) वि + देश = विदेश
(ख) सु + कन्या = सुकन्या
(ग) निर् + गुण = निर्गुण
(घ) सु + पुत्र = सुपुत्र
(ङ) वि + योग = वियोग
(च) निर् + मम = निर्मम
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए उपसर्गों व शब्दों को जोड़कर नए शब्द बनाइए-
(क) आ + दान = _________
(ख) अ + ज्ञान = _________
(ग) अनु + रूप = _________
(घ) अव + गुण = _________
(ङ) अप + मान = _________
(च) वि + कार = _________
(छ) दु + बला = _________
(ज) प्र + देश = _________
(झ) पर + जय = _________
(ज) बे + ईमान = _________
उत्तर:
(क) आ + दान = आदान
(ख) अ + ज्ञान = अज्ञान
(ग) अनु + रूप = अनुरूप
(घ) अव + गुण = अवगुण
(ङ) अप + मान = अपमान
(च) वि + कार = विकार
(छ) दु + बला = दुबला
(ज) प्र + देश = प्रदेश
(झ) पर + जय = पराजय
(ज) बे + ईमान = बेईमान
प्रश्न 5.
नीचे दिए गए शब्दों में से उपसर्ग और मूल शब्द अलग-अलग करके लिखिए-
उत्तर:
उपसर्ग | मूल शब्द | नवीन शब्द | ||
(क) वि | + | जय | – | विजय |
(ख) प्र | + | भाव | – | प्रभाव |
(ग) दुर् | + | गुण | – | दुर्गुण |
(घ) अभि | मान | – | अभिमान | |
(ङ) अन | + | जान | – | अनजान |
(च) प्र | + | वेश | – | प्रवेश |
आओ दोहराएँ
प्रश्न 6.
नीचे खंड ‘क’ में शब्द दिए गए हैं और खंड ‘ख’ में उनके समान अर्थ वाले शब्द दिए गए हैं। शब्दों को उनके समान अर्थ वाले शब्दों से मिलाइए-
उत्तर:
प्रश्न 7.
नीचे दिए गए शब्दों के वचन बदलिए-
(क) झाड़ी – ________
(ख) रुपया – ________
(ग) मशाल – ________
(घ) दरवाज़ा – ________
उत्तर:
(क) झाड़ी – झाड़ियाँ
(ख) रुपया – रुपये
(ग) मशाल – मशालें
(घ) दरवाज़ा – दरवाज़े
प्रश्न 8.
नीचे दिए गए मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
(क) भनक पड़ना
उत्तर:
मुझे इस बात की पहले ही भनक पड़ गई थी।
(ख) भिड़ जाना
उत्तर:
निहत्थे गाँववाले आतंकवादियों से भिड़ गए।
(ग) गुड़ गोबर करना
उत्तर:
राधा, इस सचिन ने सारा गुड़-गोबर कर दिया।
(घ) दम तोड़ना
उत्तर:
घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
(ङ) प्राण न्योछावर करना
उत्तर:
हमें देश की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने चाहिए।
प्रश्न 9.
नीचे दिए गए वाक्यों को उचित मुहावरों द्वारा पूरा कीजिए-
(क) इन चूहों ने तो _______ है।
(ख) पार्क की सफ़ाई करने में सभी बच्चे एक-दूसरे का _______ ।
(ग) अपने लिए नए कपड़े और खिलौने देखकर कविता के _______।
(घ) जब मोना को बहादुरी का पुरस्कार मिला तो उसकी माँ ने _______ ।
(ङ) सबकी _______ चोर सामान लेकर भाग गया।
उत्तर:
(क) इन चूहों ने तो नाक में दम कर रखा है।
(ख) पार्क की सफ़ाई करने में सभी बच्चे एक-दूसरे का हाथ बँटा रहे हैं।
(ग) अपने लिए नए कपड़े और खिलौने देखकर कविता के मन में लड्डू फूटने लगे।
(घ) जब मोना को बहादुरी का पुरस्कार मिला तो उसकी माँ ने “घी के दीए जलाए।
(ङ) सबकी आँखों में धूल झोंककर चोर सामान लेकर भाग गया।
प्रश्न 10.
नीचे दिए गए वाक्यों में यथास्थान उचित विराम-चिह्न लगाइए-
(क) सोनिया दीपा और रेशमा पार्क में खेल रही थीं
(ख) माँ ने पूछा अनवर कहाँ रहता है
(ग) वाह तुमने तो बहुत अच्छी चित्रकारी की है
(घ) पिता जी ने कहा बच्चो कल हम डायनासोर की फ़िल्म देखने जाएँगे
उत्तर:
(क) सोनिया, दीपा और रेशमा पार्क में खेल रही थीं।
(ख) माँ ने पूछा, “अनवर कहाँ रहता है?”
(ग) वाह! तुमने तो बहुत अच्छी चित्रकारी की है।
(घ) पिता जी ने कहा, “बच्चो, कल हम डायनासोर की फ़िल्म देखने जाएँगे । ”
आओ लिखें
प्रश्न 11.
नीचे दी गई कहानी को संवादों के रूप में बदलकर लिखिए-
आम के पेड़ पर तीन तोते बैठे थे। उनके नाम थे – हीरक, भीकू और कीलू । तीनों को बहुत भूख लगी थी। वे खाने की तलाश में इधर-उधर उड़ने लगे। तभी हीरक ने अनाज से भरा एक ट्रक देखा। ट्रक में बहुत सारी बोरियाँ थीं। उनमें से एक बोरी में बड़ा सा छेद था, जिसमें से अनाज गिर रहा था। भीकू ने अपने दोस्तों को इसके बारे में बताया। तीनों वहाँ पहुँच गए, जहाँ अनाज गिरा पड़ा था । कीलू ने सलाह दी कि जल्दी-जल्दी खा लो, वरना कोई आ जाएगा। तीनों दोस्तों ने भरपेट अनाज खाया। तीनों बहुत खुश थे।
उत्तर:
हीरक: मुझे तो भूख लगी है।
भीकू: मुझे भी। मेरे पेट में तो चूहे कूद रहे हैं।
कीलू : चलो, कहीं चलकर खाना ढूँढ़ते हैं।
हीरक : अरे! उधर देखो, वहाँ एक ट्रक खड़ा है।
भीकू : हाँ, हीरक ! ठीक कहा तुमने ! ज़रूर वहाँ कुछ मिलेगा।
कीलू : देखो-देखो उस पर बोरियाँ लदी हैं।
भीकू : पता नहीं, इनमें क्या है?
हीरक : अरे! इनमें तो गेहूँ भरा है। देखो, एक बोरी के छेद से निकल भी रहा है।
कीलू : चलो, जल्दी से भूख मिटा लें वरना कोई आ जाएगा।
हीरक : वाह! बहुत दिनों बाद भरपेट खाना मिला।
भीकू : हाँ, ठीक कहा तुमने।
कीलू : चलो, अब चलते हैं।