Well-structured DAV Class 6 Hindi Abhyas Solutions and DAV Class 6 Hindi Chapter 12 Abhyas Sagar -दस आमों की कीमत provide a solid foundation for mastering language skills.
DAV Class 6 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 12 दस आमों की कीमत
अनुच्छेद, अभ्यास सागर की पृष्ठ संख्या 56 पर देखें।
पिताजी ने पास खड़े स्वामीनाथन को पुस्तकें झाड़ने और मेज़ साफ़ करने का आदेश दिया। स्वामीनाथन बड़ी फुर्ती से किताबों की धूल झाड़ने लगा। वह मन-ही-मन सोच रहा था कि यदि छुट्टियों में भी पढाई करना ज़रूरी है तो छुट्टियाँ दी ही क्यों जाती हैं।
प्रश्न 1.
ऊपर दिए गए अनुच्छेद में से ऐसे शब्दों को लिखिए, जिनके ‘ज’ और ‘फ’ वर्णों के नीचे बिंदी लगी हुई है और जिनके ‘ज’ तथा ‘फ’ वर्णों के नीचे बिंदी नहीं लगी हुई है-
उत्तर:
बिंदी वाले शब्द | बिना बिंदी वाले शब्द |
मेज़ | पिता जी |
साफ़ | फुर्ती |
ज़रूरी | जाती |
अब इन शब्दों को बोल-बोलकर पढ़िए। ‘ज़’ बोलते समय अंग्रेज़ी के ‘Z’ वर्ण की तरह आवाज़ निकलती है। जबकि ‘फ़’ बोलते समय ऊपर के दाँत नीचे के होंठ को छूते हैं। जब हम ‘फ’ बोलते हैं तो दोनों होंठ एक-दूसरे को छूते हैं । ‘ज़’ और ‘फ़’ के नीचे जो बिंदी लगी है, उसे ‘नुक्ता’ कहते हैं। इस नुक्ता का प्रयोग ज़्यादातर उर्दू भाषा तथा कुछ अंग्रेज़ी भाषा के शब्दों के उच्चारण में होता है।
प्रश्न 2.
आइए, अब नुक्ता वाले शब्दों को बोल-बोलकर पढ़ने का अभ्यास करें-
1. कॉफ़ी
2. साफ़
3. फ़न
4. तेज़
5. ज़रूर
6. ज़मीन
7. ज़रा
8. आवाज़
9. जहाज़
10. सिर्फ़
11. नज़र
12. इंतज़ार
उत्तर:
छात्र स्वयं अभ्यास करें।
प्रश्न 3.
नीचे स्तंभ ‘क’ में कुछ शब्द दिए गए हैं और स्तंभ ‘ख’ में उनके अर्थ दिए गए हैं। शब्दों को उनके अर्थ से मिलाइए-
उत्तर:
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए शब्दों को ध्यान से पढ़िए। जिन शब्दों में ‘ज’ और फ’ वर्ण के नीचे नुक्ता लगना चाहिए, उनमें उचित प्रकार से नुक्ता लगाइए-
(क) इंतजाम – ________
(घ) जरूरत – ________
(छ) खौफ – ________
(ख) बजाना – ________
(ग) गुफा – ________
(ङ) साफ – ________
(च) जहाज -________
(ज) मेज – ________
(झ) जगत – ________
उत्तर:
(क) इंतजाम – इंतज़ाम
(घ) जरूरत – ज़रूरत
(छ) खौफ – खौफ़
(ख) बजाना – बजाना
(ग) गुफा – गुफा
(ङ) साफ – साफ़
(च) जहाज -जहाज़
(ज) मेज – मेज़
(झ) जगत – जगत
प्रश्न 5.
नीचे दिए गए शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
(क) ज़रूरी – _______
(ख) सिर्फ़ – _______
(ग) ज़माना – _______
(घ) इंतज़ाम -_______
उत्तर:
(क) ज़रूरी – राम, मुझे तुमसे ज़रूरी बात करनी है।
(ख) सिर्फ़ – राधा के पास सिर्फ़ दो पुस्तकें मिलीं।
(ग) ज़माना – आज ज़माना बदल रहा है।
(घ) इंतज़ाम – दादा जी के रहने का इंतज़ाम कर दिया गया है।
आओ दोहराएँ
प्रश्न 6.
नीचे दिए गए शब्द – समूहों में से सही शब्द पर घेरा लगाइए-
उत्तर:
प्रश्न 7.
नीचे दिए गए शब्दों के लिए उचित विशेषण शब्दों का प्रयोग कीजिए-
(क) _______ – स्वामीनाथन
(ख) _______ – पोशाक
(ग) _______ – पुस्तक
(घ) _______ – पिता जी
(ङ) _______ – खंभा
(च) _______ – कार
उत्तर:
(क) चालाक – स्वामीनाथन
(ख) शानदार – पोशाक
(ग) महँगी – पुस्तक
(घ) बूढ़े – पिता जी
(ङ) ऊँचा – खंभा
(च) वातानुकूलित – कार
प्रश्न 8.
नीचे दिए गए शब्दों के वचन बदलिए
(क) छुट्टी – _______
(ख) सब्ज़ी – _______
(ग) भाषा – _______
(घ) बूढ़े – _______
(ङ) ऊँचा – _______
(च) वातानुकूलित – _______
उत्तर:
(क) छुट्टी – छुट्टियाँ
(ख) सब्ज़ी – सब्ज़ियाँ
(ग) भाषा – भाषाएँ
(घ) बूढ़े – पिता जी
(ङ) ऊँचा – खंभा
(च) वातानुकूलित – कार
प्रश्न 9.
नीचे कुछ अधूरे वाक्य दिए गए हैं, जिनमें मोटे काले शब्द दिए गए हैं। उन शब्दों के विलोम शब्द को खोजते हुए वाक्यों को पूरा कीजिए-
संतुष्ट, अस्त, अवनति, बाहर, पराजय
(क) चूहा बिल के अंदर था और बिल्ली बिल के ______ उसका इंतज़ार कर रही थी।
(ख) परिश्रम करने से उन्नति होती है और आलस्य से ______।
(ग) महाभारत के युद्ध में पांडवों की जय हुई और कौरवों की ______।
(घ) मोहन इतना सारा धन मिलने के बाद भी असंतुष्ट ही रहा जबकि रवि थोड़े में ही ______ हो जाता है।
(ङ) सुबह सूर्य उदय होता है और शाम को______।
उत्तर:
(क) चूहा बिल के अंदर था और बिल्ली बिल के बाहर उसका इंतज़ार कर रही थी।
(ख) परिश्रम करने से उन्नति होती है और आलस्य से अवनति।
(ग) महाभारत के युद्ध में पांडवों की जय हुई और कौरवों की पराजय।
(घ) मोहन इतना सारा धन मिलने के बाद भी असंतुष्ट ही रहा जबकि रवि थोड़े में ही संतुष्ट हो जाता है।
(ङ) सुबह सूर्य उदय होता है और शाम को अस्त।
प्रश्न 10.
नीचे दिए गए शब्दों के विपरीत लिंगी शब्द छाँटकर लिखिए-
छात्रा, बुढ़िया, चुहिया, बेटा
(क) चूहा – ______
(ख) छात्र – ______
(ग) बेटी – ______
(घ) बूढ़ा – ______
उत्तर:
(क) चूहा – चुहिया
(ख) छात्र – छात्रा
(ग) बेटी – बेटा
(घ) बूढ़ा – बुढ़िया
प्रश्न 11.
नीचे दिए गए मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
(क) मुँह में पानी आना
उत्तर:
पके आम देखकर राम के मुँह में पानी आ गया।
(ख) बोलती बंद हो जाना
उत्तर:
कठिन प्रश्न सुनकर कक्षा के छात्रों की बोलती बंद हो गई।
(ग) खून-पसीना एक करना
उत्तर:
किसान फ़सल उगाने के लिए खून-पसीना एक कर देते हैं।
(घ) आँख खुलना
उत्तर:
परीक्षा में फेल हो जाने के बाद मोहन की आँख खुली।
प्रश्न 12.
नीचे दिए गए चित्रों को देखिए और उनसे जुड़े मुहावरे छाँटकर लिखिए-
अंधे की लाठी, घी के दीए जलाना, आग में घी डालना, नौ-दो ग्यारह होना, दाँतों तले उँगली दबाना, अँगूठा दिखाना
उत्तर:
आओ लिखें
प्रश्न 13.
आप छुट्टियों में क्या करना पसंद करेंगे? इसके बारे में बताते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए-
उत्तर:
15, चूहड़पुर
ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश।
12 मई, 20xx
प्रिय मित्र प्रांजल
सप्रेम नमस्ते!
कल शाम तुम्हारा पत्र मिला। पढ़कर बड़ी खुशी हुई कि तुम इन छुट्टियों में घूमने के लिए शिमला जा रहे हो। पत्र में तुमने मुझसे पूछा है कि मैं छुट्टियों में क्या करूँगा? इस पत्र में मैं उसी के बारे में बता रहा हूँ। मित्र ! मेरे गाँव के आस-पास अनेक ऊँची-ऊँची इमारतें बन रही हैं। इनके पास ही शेड आदि डालकर लगभग सौ मज़दूर परिवार रहते हैं।
दिन में ये मज़दूर इन इमारतों में काम करते हैं और उनके बच्चे इधर-उधर घूमते हैं। मैंने उस इमारत के ठेकेदार से बात कर ली है। वह पाँच सौ पुस्तकें, इतनी ही कॉपियाँ और पेंसिलें देने को तैयार हो गया है। अब मैं इन्हीं बच्चों को रोज़ सवेरे सात बजे से दस बजे तक निःशुल्क पढ़ाऊँगा । यह काम मई-जून भर करूँगा। मेरे इस प्रयास से ये बच्चे यदि कुछ सीख जाते हैं तो मैं अपनी मेहनत सार्थक समझँगा। अपने माता-पिता को मेरा प्रणाम कहना। पत्र के जवाब की प्रतीक्षा में-
तुम्हारा अभिन्न मित्र
प्रसून कुमार