DAV Class 5 Hindi Chapter 5 Question Answer – दो पहलवान

Detailed explanations in DAV Class 5 Hindi Book Solutions and DAV Class 5 Hindi Chapter 5 Question Answer – दो पहलवान offer clarity on challenging language concepts.

DAV Class 5 Hindi Chapter 5 Question Answer – दो पहलवान

DAV Class 5 Hindi Ch 5 Question Answer – दो पहलवान

पाठ में से (पृष्ठ संख्या – 31 )

प्रश्न 1.
धरतीपटक सिंह अपनी शक्ति बनाए रखने के लिए क्या-क्या करता था?
उत्तर:
धरतीपटक सिंह अपनी शक्ति को बनाए रखने के लिए घंटों व्यायाम करता और पौष्टिक भोजन करता था।

प्रश्न 2.
मुखजोर सिंह अपने घर से क्यों भाग गया?
उत्तर:
मुखजोर सिंह, धरतीपटक सिंह की आवाज सुनकर डर के कारण अपने घर से भाग गया।

प्रश्न 3. हाथी को आँगन में गिरा देख माँ ने क्या कहा?
उत्तर:
हाथी को आँगन में गिरा देख माँ ने कहा- “बेटा! घबराने की कोई बात नहीं। अपने पिता को आने दे, उनके आते ही यह पागल दुम दबाकर भाग जाएगा। तुम इस चूहे को झाड़ से बाहर कर दो।”

DAV Class 5 Hindi Chapter 5 Question Answer - दो पहलवान

प्रश्न 4.
मुखजोर सिंह ने अपने बेटे को नदी में फेंकने की बात क्यों की?
उत्तर:
जब मुखजोर सिंह घर लौटा तो उसे पता चला कि धरतीपटक सिंह आया था। उसने अपने बेटे से पूछा, “कहाँ गया वह गप्पी ?” बेटे ने बताया कि वह हमारा खजूर का पेड़ उखाड़कर भाग गया। इस पर मुखजोर सिंह को गुस्सा आ गया
और बोला, “मेरा बेटा होकर भी तुमने उसे करारा जवाब नहीं दिया। तुझे मैं अभी नदी में फेंक कर आता हूँ।”

प्रश्न 5.
पाठ के आधार पर उचित शब्द छाँटकर रिक्त स्थान भरिए
(क) मुखजोर सिंह और धरतीपटक सिंह दो नामी ______ थे। (पहलवान / तीरंदाज)
(ख) मुखजोर सिंह को कभी किसी ने ______ लड़ते नहीं देखा था। (युद्ध/कुश्ती)
(ग) धरतीपटक सिंह ने ______ ढाबे पर खाना खाया। (भवन / रास्ते)
(घ) मुखजोर सिंह का बेटा ______ था। (बुद्धिमान / डरपोक)
उत्तर:
(क) मुखजोर सिंह और धरतीपटक सिंह दो नामी पहलवान थे।
(ख) मुखजोर सिंह को कभी किसी ने कुश्ती लड़ते नहीं देखा था।
(ग) धरतीपटक सिंह ने रास्ते ढाबे पर खाना खाया।
(घ) मुखजोर सिंह का बेटा बुद्धिमान था।

प्रश्न 6.
कहानी में जो घटनाएँ जिस क्रम में घटी, उस क्रम से उन घटनाओं को क्रमांक दीजिए-
(क) धरतीपटक सिंह ने तालाब पर पानी पीया।
(ख) मुखजोर सिंह धरतीपटक सिंह की आवाज़ सुनकर भाग गया।
(ग) मुखजोर सिंह के बेटे ने पेड़ को दातुन बताया।
(घ) मुखजोर सिंह के बेटे ने कहा कि उनके आँगन में किसी ने चूहा फेंका है।
(ङ) धरतीपटक सिंह कुश्ती लड़ने के लिए मुखजोर सिंह के घर गया।
(च) मुखजोर सिंह ने अपने बेटे की पीठ थपथपाई।
(छ) धरतीपटक सिंह भाग खड़ा हुआ।
उत्तर:
(क) धरतीपटक सिंह ने तालाब पर पानी पीया। (1)
(ख) मुखजोर सिंह धरतीपटक सिंह की आवाज़ सुनकर भाग गया। (3)
(ग) मुखजोर सिंह के बेटे ने पेड़ को दातुन बताया। (5)
(घ) मुखजोर सिंह के बेटे ने कहा कि उनके आँगन में किसी ने चूहा फेंका है। (4)
(ङ) धरतीपटक सिंह कुश्ती लड़ने के लिए मुखजोर सिंह के घर गया। (2)
(च) मुखजोर सिंह ने अपने बेटे की पीठ थपथपाई। (7)
(छ) धरतीपटक सिंह भाग खड़ा हुआ। (6)

बातचीत के लिए (पृष्ठ संख्या – 32 )

प्रश्न 1.
धरतीपटक सिंह मुखजोर सिंह के घर से क्यों भाग खड़ा हुआ?
उत्तर:
धरतीपटक सिंह को यह लगा कि कुश्ती में मुखजोर सिंह हमसे ज्यादा बलशाली है। इसलिए वह डर कर उसके घर से भाग खड़ा हुआ।

प्रश्न 2.
क्या मुखजोर सिंह सच में ताकतवर व निडर पहलवान था ? चर्चा कीजिए ।
उत्तर:
मुखजोर सिंह ताकतवर और निडर पहलवान नहीं था, किंतु बुद्धिमान था। उसकी बुद्धिमानी और समझदारी के कारण बलशाली धरतीपटक सिंह भयभीत होकर भाग खड़ा हुआ।

DAV Class 5 Hindi Chapter 5 Question Answer - दो पहलवान

प्रश्न 3.
कहानी में पेड़ को छड़ी भी कहा गया है और दातुन भी। क्यों? आप इन्हें क्या-क्या कहेंगे- रस्सी, हाथी ।
उत्तर:
धरतीपटक सिंह बहुत बलशाली है। उसके लिए पेड़ उखाड़ना एक छड़ी तोड़ने, दातुन तोड़ने के बराबर है। इसलिए कहानी में पेड़ को छड़ी और दातुन भी कहा गया है।

प्रश्न 4.
कहानी ‘दो पहलवान’ को मुखजोर सिंह के बेटे की नज़र से कहिए- मेरे पिताजी मुखजोर सिंह बहुत नामी पहलवान थे। एक पहलवान और था। उसका नाम था – धरतीपटक सिंह। अब आगे की कहानी आप कहिए ।
उत्तर:
छात्र / छात्राएँ स्वयं करें।

अनुमान और कल्पना ( पृष्ठ संख्या-32 )

प्रश्न 1.
धरतीपटक सिंह के हाथी को मुखजोर सिंह के आँगन में फेंक देने पर हाथी का क्या हुआ होगा?
उत्तर:
धरतीपटक सिंह जैसे बलशाली और ताकतवर को हाथी मुखजोर सिंह के आँगन में फेंक देने का मतलब है कि हाथी का बुरा हाल हुआ होगा।

प्रश्न 2.
अगर धरतीपटक सिंह मुखजोर सिंह से कुश्ती लड़ने में हार जाता तो क्या होता?
उत्तर:
अगर धरतीपटक सिंह मुखजोर सिंह से कुश्ती लड़ने में हार जाता तो उसका मनोबल टूट जाता।

भाषा की बात (पृष्ठ संख्या-32 – 33)

प्रश्न 1.
ध्यानपूर्वक पढ़िए-
• विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते
• जिन शब्दों की विशेषता बताई जाती है उन्हें विशेष्य कहते हैं।
उदाहरण:
नामी पहलवान इसमें नामी शब्द विशेषण है और पहलवान शब्द विशेष्य।

अब आप पाठ में आए चार विशेषण व विशेष्य शब्द लिखिए-
उत्तर:

विशेषण विशेष्य
(क) सारा आटा
(ख) पौष्टिक भोजन
(ग) सामान्य व्यक्ति
(घ) बलशाली पहलवान
(ङ) गहरी नींद

प्रश्न 2.
पाठ में से इन शब्दों के शब्द ढूँढ़कर लिखिए-
(क) सरोवर _______
(ग) दिवस ________
(ख) गृह ________
(घ) साहस ________
उत्तर:
(क) सरोवर – तालाब
(ख) गृह – घर
(ग) दिवस – दिन
(घ) साहस – हिम्मत

जीवन मूल्य (पृष्ठ संख्या-33)

प्रश्न 1.
मुखजोर सिंह का बेटा बुद्धिमान था। उसकी माँ ने समझदारी दिखाते हुए कहा, “बेटा घबराने की कोई बात नहीं।”

(1) बुद्धिमानी और समझदारी से किए गए काम में सफलता मिलती है, क्यों?
उत्तर:
बुद्धिमानी और समझदारी से कठिन से कठिन काम भी आसानी से किया जा सकता है। अच्छी समझ-बूझ से काम करने पर कार्य में सफलता अवश्य मिलती है।

DAV Class 5 Hindi Chapter 5 Question Answer - दो पहलवान

प्रश्न 2.
मुखजोर सिंह का बेटा इतना बलशाली है तो हो सकता है कि वह खुद मेरे जितना या मुझसे अधिक बलशाली हो। यह सोचकर वह थोड़ा भयभीत हुआ।
(1) जीवन में भयभीत होना उचित है या अनुचित?
उत्तर:
जीवन में भयभीत होना उचित नहीं है क्योंकि भयभीत व्यक्ति अंदर से कमजोर पड़ जाता है, तथा अपना आत्मविश्वास खो देता है। उसे सामने वाला व्यक्ति अधिक प्रभावशाली और बलशाली नज़र आने लगता है जिसके कारण व्यक्ति अपने लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाता।

(2) हमें अपने भय पर नियंत्रण करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए?
उत्तर:
हमें अपने भय पर नियंत्रण करने के लिए स्वयं पर संयम रखना चाहिए तथा अपने आत्मविश्वास को बनाए रखना चाहिए।

कुछ करने के लिए (पृष्ठ संख्या – 33-34)

प्रश्न 1.
हम सबको भी स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक व संतुलित भोजन करना चाहिए। पौष्टिक भोजन में कौन-कौन से पोषक तत्वों का होना जरूरी है? वे हमें क्या-क्या खाने से मिलते हैं? नीचे दी गई तालिका में लिखिए-
उत्तर:

पोषक तत्वों के नाम खाना जिसमें पाए जाते हैं।
प्रोटीन दाल
कार्बोहाइड्रेट आलू
विटामिन फल
कैल्सियम दूध

प्रश्न 2.
नीचे खाने की कुछ चीज़ों के चित्र दिए गए हैं। इन्हें पहचानकर इनके नाम लिखिए। इनमें से जो पौष्टिक हैं और जिन्हें खाने से सेहत ठीक रहती है, उन पर (✓) का निशान लगाइए-
DAV Class 5 Hindi Chapter 5 Question Answer - दो पहलवान 1
उत्तर:
DAV Class 5 Hindi Chapter 5 Question Answer - दो पहलवान 2

DAV Class 5 Hindi Ch 5 Solutions – दो पहलवान

I. बहुविकल्पीय प्रश्न

1. मुखजोर सिंह और धरतीपटक सिंह कौन थे?
(क) पुलिस
(ख) सैनिक
(ग) पहलवान
(घ) चोर
उत्तर:
(ग) पहलवान

2. धरतीपटक सिंह, मुखजोर सिंह से कुश्ती लड़ने के लिए कहाँ गया?
(क) घर
(ख) मैदान
(ग) सड़क
(घ) छत
उत्तर:
(क) घर

3. तालाब पर पानी पीने प्रतिदिन कौन आता था?
(क) गाय
(ख) हाथी
(ग) हिरण
(घ) शेर
उत्तर:
(ख) हाथी

4. धरतीपटक सिंह ने मुखजोर सिंह के आँगन में क्या फेंका?
(क) हाथी
(ख) चूहा
(ग) कंकड़
(घ) लकड़ी
उत्तर:
(क) हाथी

DAV Class 5 Hindi Chapter 5 Question Answer - दो पहलवान

5. धरतीपटक सिंह ने किस चीज के पेड़ को उखाड़ा?
(क) आम
(ख) पीपल
(ग) खजूर
(घ) शीशम
उत्तर:
(ग) खजूर

6. मुखजोर सिंह अपने बेटे को किस पर बैठा कर नदी की ओर चल पड़ा?
(क) गाड़ी
(ख) बस
(ग) कंधा
(घ) हाथी।
उत्तर:
(ग) कंधा

II. अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
धरतीपटक सिंह अपनी शक्ति को बनाए रखने के लिए क्या करता था?
उत्तर:
धरतीपटक सिंह अपनी शक्ति को बनाए रखने के लिए घंटों व्यायाम करता था और पौष्टिक भोजन भी करता था।

प्रश्न 2.
धरतीपटक सिंह के नाम से कौन नहीं डरता था?
उत्तर:
धरतीपटक सिंह के नाम से मुखजोर सिंह नहीं डरता था।

प्रश्न 3.
धरतीपटक सिंह हाथी की सूँड़ को बगल में दबाकर कहाँ चल पड़ा?
उत्तर:
धरतीपटक सिंह हाथी की सूँड़ को बगल में दबाकर मुखजोर सिंह के घर की ओर चल पड़ा।

III. लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
मुखजोर सिंह के घर के पास पहुँचकर धरतीपटक सिंह ने क्या कहा?
उत्तर:
मुखजोर सिंह के घर के पास पहुँचकर धरतीपटक सिंह ने जोर से चिल्लाकर कहा, “मुखजोर सिंह, तुम कहाँ छिपे हो? हिम्मत है तो मेरे सामने आ, वरना मेरे पाँव छूकर क्षमा माँग । ”

प्रश्न 2.
धरतीपटक सिंह की आवाज सुनकर मुखजोर सिंह ने क्या किया?
उत्तर:
धरतीपटक सिंह की आवाज़ सुनकर मुखजोर सिंह डर के कारण पिछले दरवाजे से भाग उत्तर गया।

DAV Class 5 Hindi Chapter 5 Question Answer - दो पहलवान

प्रश्न 3.
धरतीपटक सिंह, मुखजोर सिंह के बेटे की आवाज सुनकर क्या सोचने लगा?
उत्तर:
धरतीपटक सिंह, मुखजोर सिंह के बेटे की आवाज सुनकर सोचने लगा कि जब उसका बेटा इतना बलशाली है तो वह खुद भी मेरे जितना या मुझसे अधिक बलशाली होगा।

प्रश्न 4.
मुखजोर सिंह ने अपने बेटे को क्यों शाबाशी दी?
उत्तर:
मुखजोर सिंह ने अपने बेटे की बुद्धिमानी और समझदारी के कारण उसे शाबाशी दी और कहा, “बेटे, एक दिन तू दुनिया में मेरा नाम अवश्य रोशन करेगा। ”

IV. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
मुखजोर सिंह की पत्नी और बेटे के बीच हुए संवाद को ध्यान से पढ़िए और बताइए कि उन लोगों ने ऐसा क्यों कहा?
उत्तर:
मुखजोर सिंह की पत्नी और बेटे के बीच हुए संवाद से यह पता चलता है कि वे लोग धरतीपटक सिंह को अपने सामने कमजोर साबित करना चाहते थे। उन्होंने स्वयं को शक्तिशाली साबित कर धरतीपटक सिंह को भगाने के लिए ऐसा कहा।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

1. धरतीपटक सिंह अपनी शक्ति को बनाए रखने के लिए घंटों व्यायाम करता और पौष्टिक भोजन करता। उसका भोजन सामान्य व्यक्ति द्वारा खाए जाने वाले भोजन से बहुत अधिक होता था। उसका नाम सुनकर अच्छे-अच्छे बलशाली पहलवानों के होश उड़ जाते थे। परंतु मुखजोर सिंह उसके नाम से बिलकुल नहीं डरता था।

प्रश्न 1.
धरतीपटक सिंह अपनी शक्ति को बनाए रखने के लिए क्या करता था?
उत्तर:
धरतीपटक सिंह अपनी शक्ति को बनाए रखने के लिए घंटों व्यायाम करता था।

प्रश्न 2.
अपनी शक्ति को बनाए रखने के लिए वह क्या खाता था ?
उत्तर:
अपनी शक्ति को बनाए रखने के लिए वह पौष्टिक भोजन करता था तथा सामान्य व्यक्ति के भोजन से अधिक भोजन करता था।

प्रश्न 3.
किसका नाम सुनकर अच्छे-अच्छे बलशाली पहलवान के होश उड़ जाते थे?
उत्तर:
धरतीपटक सिंह का नाम सुनकर अच्छे-अच्छे पहलवान के होश उड़ जाते थे।

प्रश्न 4.
धरतीपटक सिंह के नाम से कौन नहीं डरता था?
उत्तर:
धरतीपटक सिंह के नाम से मुखजोर सिंह नहीं डरता था।

प्रश्न 5.
पौष्टिक भोजन किसे कहते हैं?
उत्तर:
ऐसा भोजन जिसमें शारीरिक विकास के लिए ज़रूरी सभी खनिज पदार्थ तथा विटामिन आदि मौजूद हो, उसे पौष्टिक भोजन कहते हैं।

DAV Class 5 Hindi Chapter 5 Question Answer - दो पहलवान

II. धरतीपटक सिंह ने रास्ते में रुककर एक ढाबे पर खाना खाया। उस ढाबे का सारा आटा वह एक बार में खा गया। फिर उसने एक तालाब पर पानी पीया। तालाब में बहुत कम पानी बचा। पेट भरने के बाद उसने डकार ली और तालाब के किनारे ही लेट गया। कुछ देर में ही उसे गहरी नींद आ गई। उस तालाब पर प्रतिदिन एक हाथी पानी पीने आता था। उस दिन तालाब में पानी कम देखकर वह बहुत क्रोधित हुआ। वहाँ एक आदमी को सोता हुआ देखकर वह गुस्से से चिंघाड़ा। उसकी चिंघाड़ सुनकर धरतीपटक सिंह की आँख खुली।

प्रश्न 1.
धरतीपटक सिंह ने रास्ते में कहाँ खाना खाया?
उत्तर:
धरतीपटक सिंह ने रास्ते में ढाबे पर खाना खाया।

प्रश्न 2.
उस ढाबे पर उसने क्या किया?
उत्तर:
उस ढाबे का सारा आटा उसने एक बार में खाया।

प्रश्न 3.
किस कारण तालाब में कम पानी हो गया?
उत्तर:
धरतीपटक सिंह के पानी पी जाने के कारण तालाब में पानी कम हो गया।

प्रश्न 4.
उस तालाब पर प्रतिदिन कौन पानी पीने आता था?
उत्तर:
उस तालाब पर प्रतिदिन एक हाथी पानी पीने आता था।

प्रश्न 5.
हाथी ने गुस्से में क्या किया?
उत्तर:
हाथी ने गुस्से में जोर से चिंघाड़ा।

DAV Class 5 Hindi Chapter 5 Question Answer - दो पहलवान

III. धरतीपटक सिंह सोचने लगा कि जब उसका बेटा इतना बलशाली है तो हो सकता है कि वह खुद मेरे जितना या मुझसे अधिक बलशाली हो। यह सोचकर वह थोड़ा भयभीत हुआ। अपने भय पर नियंत्रण रखते हुए उसने घर के बाहर खड़े एक खजूर के पेड़ को उखाड़कर ऊँचे स्वर में कहा, ” अपने पिता से कहना मुझे एक छड़ी चाहिए थी इसलिए मैं बाहर खड़े पेड़ को ले जा रहा हूँ।”

प्रश्न 1.
धरतीपटक सिंह क्या सोचने लगा?
उत्तर:
धरतीपटक सिंह सोचने लगा कि अगर उसका बेटा इतना बलशाली है तो वह खुद मेरे इतना या मुझसे अधिक बलशाली होगा।

प्रश्न 2.
धरतीपटक सिंह क्यों भयभीत हो गया?
उत्तर:
धरतीपटक सिंह मुखजोर सिंह के बेटे की बात सुनकर भयभीत हो गया।

प्रश्न 3.
उसने भय पर नियंत्रण रखने के लिए क्या किया?
उत्तर:
उसने अपने भय पर नियंत्रण रखने के लिए खजूर के पेड़ को उखाड़ दिया।

प्रश्न 4.
धरतीपटक सिंह ने पेड़ उखाड़ते समय ऊँचे स्वर में क्या कहा?
उत्तर:
धरतीपटक सिंह ने पेड़ उखाड़ते समय ऊँचे स्वर में कहा कि अपने पिता से कहना मुझे एक छड़ी की जरूरत थी; इसलिए मैं यह पेड़ उखाड़ कर ले जा रहा हूँ।

प्रश्न 5.
‘नियंत्रण’ का अर्थ क्या होता है?
उत्तर:
‘नियंत्रण’ का अर्थ होता है – काबू पाना।

DAV Class 5 Hindi Chapter 5 Question Answer - दो पहलवान

IV. पेड़ को दातुन कहते सुनकर धरतीपटक सिंह की आँखें फटी की फटी रह गईं। उसे विश्वास हो गया कि मुखजोर सिंह से कुश्ती लड़ने पर उसे हार का सामना करना ही पड़ेगा। यह सोचते ही वह वहाँ से भाग खड़ा हुआ।

प्रश्न 1.
मुखजोर सिंह के बेटे ने पेड़ को क्या कहा?
उत्तर:
मुखजोर सिंह के बेटे ने पेड़ को दातुन कहा।

प्रश्न 2.
धरतीपटक सिंह की आँखें फटी की फटी क्यों रह गई?
उत्तर:
मुखजोर सिंह के बेटे की बात सुनकर उसकी ऑंखें फटी की फटी रह गई।

प्रश्न 3.
उसे क्या विश्वास हो गया?
उत्तर:
उसे विश्वास हो गया कि मुखजोर सिंह से कुश्ती लड़ने पर हार का सामना करना पड़ेगा।

प्रश्न 4.
धरतीपटक सिंह क्यों भाग गया?
उत्तर:
धरतीपटक सिंह डर के कारण भाग गया।

प्रश्न 5.
विश्वास का विलोम क्या है?
उत्तर:
विश्वास का विलोम शब्द ‘अविश्वास’ है।

DAV Class 5 Hindi Chapter 5 Question Answer - दो पहलवान

V. मुखजोर सिंह का बेटा बुद्धिमान था। वह अपने को सँभालते हुए ऊँचे स्वर में बोला, “माँ, यह पागल आदमी कौन है? इसने हमारे आँगन में चूहा क्यों फेंका है? इस चूहे का मैं क्या करूँ?” उसकी माँ ने समझदारी दिखाते हुए कहा, “बेटा! घबराने की कोई बात नहीं। अपने पिता को आने दे, उनके आते ही यह पागल दुम दबाकर भाग जाएगा। इस चूहा को झाड़ू से बाहर कर दे। ”

प्रश्न 1.
मुखजोर सिंह का बेटा कैसा था?
उत्तर:
मुखजोर सिंह का बेटा बुद्धिमान था।

प्रश्न 2.
मुखजोर सिंह के बेटे ने अपनी माँ से क्या पूछा?
उत्तर:
मुखजोर सिंह के बेटे ने अपनी माँ से पूछा, “माँ, यह पागल आदमी कौन है? इसने मेरे आँगन में चूहा क्यों फेंका है? इसका मैं क्या करूँ।”

प्रश्न 3.
उसकी माँ ने क्या समझदारी दिखाई?
उत्तर:
उसकी माँ ने समझदारी दिखाते हुए कहा- “बेटा! घबराने की कोई बात नहीं। तुम्हारे पिता के आते ही यह पागल दुम दबाकर भाग जाएगा।’

प्रश्न 4.
माँ ने चूहा को किससे बाहर करने को कहा?
उत्तर:
माँ ने चूहा को झाडू से बाहर करने को कहा।

प्रश्न 5.
“दुम दबाकर भागने” का अर्थ क्या होता है?
उत्तर:
‘दुम दबाकर भागने’ का अर्थ है-भाग जाना।

शब्दार्थ:

  • दंगल – कुश्ती।
  • पुरस्कार – ईनाम।
  • पौष्टिक भोजन – ऐसा भोजन जिसमें शारीरिक विकास के लिए जरूरी सभी तत्व मौजूद हों।
  • सामान्य – साधारण।
  • अरमान- इच्छा।
  • हिम्मत- ताकत।
  • मुकाबला – प्रतिस्पर्धा।
  • ऊँचे स्वर – तेज़ आवाज़।
  • बुद्धिमान – होशियार।
  • नियंत्रण – काबू।
  • गप्पी – बिना आधार के बढ़-चढ़कर बातें करने वाला ।
  • करारा जवाब – उल्टा जवाब देना।
  • नाम डूबोना- इज्जत गँवाना।
  • पीठ थपथपाना – शाबासी देना।

दो पहलवान Summary in Hindi

पाठ – परिचय:

‘दो पहलवान’ शीर्षक पाठ में दो नामी पहलवानों की चर्चा की गई है। इस पाठ में यह दिखाया गया है कि बल से अधिक शक्तिशाली बुद्धि होती है। धरतीपटक सिंह हर जगह बल का प्रयोग करता है किंतु मुखजोर सिंह, उसका बेटा और पत्नी बुद्धिमानी से काम करते हैं। इसलिए धरतीपटक सिंह बलशाली होते हुए भी मैदान छोड़कर भाग जाता है।

पाठ का सारांश:

मुखजोर सिंह और धरतीपटक सिंह दो नामी पहलवान थे। धरतीपटक सिंह अपनी शक्ति को बनाए रखने के लिए घंटों व्यायाम करता और पौष्टिक भोजन करता । उसका नाम सुनकर अच्छे-अच्छे बलशाली पहलवान के होश उड़ जाते थे। किंतु मुखजोर सिंह उससे बिलकुल नहीं डरता था। धरतीपटक सिंह के दिल में मुखजोर सिंह से कुश्ती लड़ने का अरमान था। एक दिन वह कुश्ती लड़ने के लिए मुखजोर सिंह के घर की ओर चल पड़ा। रास्ते में एक ढावे पर खाना खाया। तालाब में पानी पिया और किनारे में गहरी नींद में सो गया।

उस तालाब पर प्रतिदिन एक हाथी पानी पीने आता था। तालाब में कम पानी देखकर वह क्रोधित हो गया और गुस्से से चिंघाड़ा। उसकी चिंघाड़ सुनकर धरतीपटक सिंह उठा और हाथी की सूँड को बगल में दबाकर मुखजोर सिंह के घर की ओर चल पड़ा। मुखजोर सिंह के घर के सामने पहुँचकर उसने उसे चिल्लाकर ललकारा। उसकी ललकार सुनकर मुखजोर सिंह डर गया और पिछले दरवाजे से भाग गया। घर में उसकी पत्नी और बेटा था। उन दोनों ने अपनी बुद्धि और चालाकी से धरतीपटक सिंह को यह सोचने पर बाध्य कर दिया कि अगर उसका बेटा इतना बलशाली है तो हो सकता है वह खुद मेरे जितना या मुझसे अधिक बलशाली हो।

मुखजोर सिंह से कुश्ती लड़ने पर मुझे हार का सामना करना पड़ेगा। इसलिए वह डर कर भाग गया। कुछ देर के बाद मुखजोर सिंह घर लौटा। पहले तो उसे अपने बेटे पर गुस्सा आ गया और उसे कंधे पर बिठाकर नदी में फेंकने चल पड़ा। किंतु बाद में बेटे का कथन सुनकर उसका क्रोध शांत हुआ। उसने अपने बेटे की पीठ थपथपाते हुए कहा, “एक दिन तू दुनिया में अवश्य मेरा नाम रोशन करेगा।’