Students often rely on DAV Class 5 Bhasha Abhyas Solution and DAV Class 5 Hindi Chapter 16 Bhasha Abhyas – चाँद का कुर्ता to enhance their writing and critical thinking abilities.
DAV Class 5 Hindi Bhasha Abhyas Solution Chapter 16 चाँद का कुर्ता
प्रश्न 1.
ध्यानपूर्वक पढ़िए-
बच्चे की सुन बात कहा माता ने अरे सलोने! कुशल करें भगवान, लगे न तुझको जादू टोने।
(क) कविता की इन पंक्तियों में माता क्या प्रार्थना कर रही है?
उत्तर:
माता भगवान से प्रार्थना कर रही है कि हे भगवान ! मेरा पुत्र सकुशल रहे, उसे किसी की बुरी नज़र न लगे।
(ख) क्या आपकी दादी माँ भी कभी आपकी नज़र उतारती हैं, कैसे?
उत्तर:
हाँ, मेरी दादी माँ भी कभी-कभी मेरी नज़र काजल लागकर उतारती हैं।
प्रश्न 2.
दिए गए विशेषण शब्दों के लिए तीन-तीन विशेष्य और लिखिए-
उत्तर:
(क) सुंदर | आदमी | कंबल | कपड़ा |
(ख) चौड़ा | मैदा | दरवाजा | खिड़की |
(ग) छोटा | घर | चादर | फ्राक |
प्रश्न 3.
दिए गए शब्दों के लिए दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए-
(क) भगवान – ____, _____
(ख) बदन – ____, _____
(ग) आसमान – ____, _____
(घ) चाँद – ____, _____
(ङ) धरती – ____, _____
उत्तर:
(क) भगवान – ईश्वर, प्रभु
(ख) बदन – शरीर, देह
(ग) आसमान – अंबर, गगन
(घ) चाँद – चन्द्र, शशि
(ङ) धरती – धरा, पृथ्वी
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए वाक्यों को सही कारक शब्द चुनकर पूरा कीजिए-
का, में, से, ने
(क) एक दिन चाँद माता _____ बोला।
(ख) यह जाड़े _____ मौसम है।
(ग) बच्चे की बात सुनकर माता _____कहा।
(घ) एक नाप _____ तुझे कभी नहीं देखा।
उत्तर:
(क) एक दिन चाँद माता से बोला।
(ख) यह जाड़े का मौसम है।
(ग) बच्चे की बात सुनकर माता ने कहा।
(घ) एक नाप में तुझे कभी नहीं देखा।
प्रश्न 5.
दिए गए शब्दों के विपरीत शब्द लिखिए-
(क) छोटा – ______
(ख) पतला – ______
(ग) रात – ______
(घ) घटता – ______
(ङ) सरदी – ______
(च) अनेक – ______
उत्तर:
(क) छोटा – बड़ा
(ख) पतला – मोटा
(ग) रात – दिन
(घ) घटता – बढ़ता
(ङ) सरदी – गरमी
(च) अनेक – एक
प्रश्न 6.
लिखिए, इन्हें क्या कहते हैं-
(क) जो कपड़े सिलता हो ______
(ख) जो लकड़ी का काम करे ______
(ग) जो लोहे का काम करे ______
(घ) जो गहने बनाए ______
(ङ) जो इलाज करता हो ______
उत्तर:
(क) जो कपड़े सिलता हो – दर्जी
(ख) जो लकड़ी का काम करे – सुनार
(ग) जो लोहे का काम करे – बढ़ई
(घ) जो गहने बनाए – डाक्टर
(ङ) जो इलाज करता हो – लोहार
प्रश्न 7.
‘चंद्रग्रहण’ कैसे लगता है? लिखकर चित्र भी बनाइए-
उत्तर:
जब पृथ्वी, चन्द्रमा और सूर्य के बीच में आ जाती है तो उसकी छाया चन्द्रमा पर पड़ती है। जिससे चाँद स्पष्ट दिखाई नहीं देता है और चंद्रग्रहण लगता है।
प्रश्न 8.
बताइए इस दिन चाँद की स्थिति कैसी होती है? पूर्णिमा,अमावस्या
उत्तर:
पूर्णिमा के दिन, चाँद गोल हो जाता है। पूरी रात आसमान में दिखाई देता है।
अमावस्या के दिन चाँद विलुप्त हो जाता है। पूरी रात दिखाई नहीं देता।
प्रश्न 9.
भारतीय कैलेंडर को देखकर लिखिए कि इन तिथियों को कौन-से त्योहार होते हैं?
उत्तर:
पूर्णिमा | अमावस्या |
होली | दीपावली |
रक्षाबंधन | |
बुद्ध पूर्णिमा |
प्रश्न 10.
ईद का त्योहार चाँद से संबंधित है। आपके मित्र ने इस त्योहार को मनाने के लिए आपको अपने घर बुलाया। उसके यहाँ ईद मनाने का अपना अनुभव डायरी के रूप में लिखिए-
उत्तर:
नई दिल्ली 25 जून, 20XX
आज ईद है। इस त्योहार में शामिल होने के लिए मेरे मित्र रिजवान ने मुझे अपने घर बुलाया है। वहाँ जाकर मैंने यही अनुभव किया जिस प्रकार हिन्दुओं का मुख्य त्योहार होली है, उसी प्रकार मुसलमानों का मुख्य त्योहार ईद है। यह एक मौज-मस्ती भरा पर्व है। रिजवान के घर मैंने देखा, सभी लोगों ने नए-नए कपड़े पहनकर, तथा सिर पर टोपी रखकर मस्जिद में नमाज अदा की, फिर एक दूसरे के गले मिले। ईद मुबारक – ईद मुबारक कह कर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। घर आए मेहमानों का सेवई तथा मिठाई खिलाकर मुँह मीठा कराया गया। मैंने रिजवान के घर जाकर यही अनुभव किया कि ईद के त्योहार में मनुष्य मनुष्य के बीच में कोई अंतर नहीं है। सभी एक दूसरे के करीब नज़र आ रहे थे।