DAV Class 4 Hindi Chapter 6 Question Answer – पहली बारिश

Detailed explanations in DAV Class 4 Hindi Book Solutions and DAV Class 4 Hindi Chapter 6 Question Answer – पहली बारिश offer clarity on challenging language concepts.

DAV Class 4 Hindi Chapter 6 Question Answer – पहली बारिश

DAV Class 4 Hindi Ch 6 Question Answer – पहली बारिश

कहानी में से

प्रश्न 1.
कपड़े कहाँ लटक रहे थे?
उत्तर :
कपड़े रस्सी पर लटक रहे थे।

प्रश्न 2.
गाय क्या चबा रही थी?
उत्तर :
गाय घास चबा रही थी।

प्रश्न 3.
हौदी पर गारा कौन पोत रहा था?
उत्तर :
राजमिस्त्री हौदी पर गारा पोत रहा था।

DAV Class 4 Hindi Chapter 6 Question Answer - पहली बारिश

प्रश्न 4.
राशन लेने कौन गया था?
उत्तर :
अम्मा दीदी के संग राशन लाने गई थीं।

प्रश्न 5.
कविता की पंक्तियाँ पूरी कीजिए-
……… धोबी बाहर लपका
चाची भागी ……..
………. उठकर खड़ी हो गई
झबरू दौड़ा ………।
उत्तर :
मंगलू धोबी बाहर लपका चाची भागी अंदर
गाय उठकर खड़ी हो गई झबरू दौड़ा भीतर।

बातचीत के लिए

प्रश्न 1.
बारिश आने पर आप क्या-क्या करते हैं?
उत्तर :
बारिश आने पर हम आनंदमग्न होकर जलक्रीड़ा करने लगते हैं तथा कागज़ की नाव बनाकर पानी में छोड़ते हैं।

प्रश्न 2.
बारिश पर सुनी या पढ़ी हुई अपनी पसंद की कविता सुनाइए। बताइए, यह कविता आपको क्यों पसंद है?
उत्तर :
चमचम-चमचम बिजली चमकी रिमझिम-रिमझिम बादल बरसे गरज-गरजकर करते शोर

छाई घटा काली घनघोर
प्यारी धरती की प्यास बुझाने
आई वर्षा हमें भिंगोने
मैं तो हूँ इसकी दीवानी
सबसे प्यारी वर्षा रानी।
यह कविता हमें इसलिए पसंद् है क्योंकि इसमें वर्षा ऋतु का बड़े ही सुंदर और सरल तरीके से वर्णन किया गया है।

DAV Class 4 Hindi Chapter 6 Question Answer - पहली बारिश

प्रश्न 3.
कविता में सबने बारिश को क्यों कोसा होगा?
उत्तर :
बारिश आने पर जो जहाँ था, वहीं परेशान हो गया। लोग अपने तथा अपने सामान की सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे, इसलिए सबने बारिश को कोसा होगा।

आपका अनुमान

अम्मा दीदी आईं दौड़ती
सर पर रखे झोले
और जल्दी-जल्दी राशन के फिर

सभी लिफ़ाफ़े खोले।

अम्मा, दीदी में से किसके सिर पर सबसे ज़्यादा झोले होंगे? क्यों?
उत्तर :
अम्मा दीदी से बड़ी थीं, इसलिए अम्मा के सिर पर ही सबसे ज़्यादा झोले होंगे।

राशन क्या होता है? अम्मा ने राशन में क्या-क्या खरीदा होगा?
उत्तर :
खाद्य सामाग्री को राशन कहते हैं। अम्मा ने राशन में चावल, दाल, तेल, चीनी, चाय इत्यादि खरीदा होगा।

DAV Class 4 Hindi Chapter 6 Question Answer - पहली बारिश

अम्मा, दीदी ने जल्दी से लिफ़ाफ़े क्यों खोले होंगे?
उत्तर :
राशन का सामान बारिश के पानी से कहीं भींग न गया हो, यह जानने के लिए अम्मा और दीदी ने जल्दी से लिफ़ाफ़े खोले होंगे।

बारिश के संग

प्रश्न 1.
नीचे दी गई चीज़ों में से बारिश से जुड़ी चीज़ों पर घेरा लगाइए-
गरमा-गरम चाय छतरी रेनकोट पंखा
मफ़लर बादल कागज़ की नाव पकौड़े
उत्तर :
DAV Class 4 Hindi Chapter 6 Question Answer - पहली बारिश 1

प्रश्न 2.
‘वर्षा ऋतु’ में आने वाले हिंदी महीनों के नाम लिखिए-
उत्तर –
आषाढ़, सावन, भादो।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
नीचे लिखे शब्दों के समान अर्थ वाले शब्द कविता में से दूँढ़कर लिखिए-
(क) आकाश
(ख) पवन
(ग) मेघ
(घ) गृह
उत्तर :
(क) आकाश-आसमान
(ख) पवन-हवा
(ग) मेघ-बादल
(घ) गृह-घर

DAV Class 4 Hindi Chapter 6 Question Answer - पहली बारिश

प्रश्न 2.
कविता के आधार पर इनकी क्या विशेषताएँ हैं? लिखिए-
(क) बारिश
(ख) कपड़े
(ग) हवा
(घ) बादल
उत्तर :
(क) पहली बारिश
(ख) लटके सूखे कपड़े
(ग) भीगी हवा
(घ) काले बादल।

प्रश्न 3.
भीगी हवा के झोंके अपने पीछे-पीछे लाए। पीछे-पीछे का इस्तेमाल करते हुए आप भी दो वाक्य बनाइए-
उत्तर :
(क) झबरू कुत्ता चाची के पीछे-पीछे भीतर भागा।
(ख) दीदी, अम्मा के पीछे-पीछे दौड़ीं।

जीवन मूल्य

प्रश्न 1.
‘पहली बारिश’ कविता में कई ऐसी बातें आई हैं, जिनमें आपसी सहयोग झलकता
है। कविता की उन पंक्तियों को छाँटकर बताइए।
उत्तर :
राज मिस्त्री ने गारे पर ढक दी फ़ौरन टाट
और हौदी पर औंधी कर दी
टूटी-फूटी खाट।
अम्मा-दीदी आईं दौड़ती
सर पर रखे झोले
और जल्दी-जल्दी राशन के लिए
सभी लिफाफ़े खोले।

DAV Class 4 Hindi Chapter 6 Question Answer - पहली बारिश

प्रश्न 2.
दीदी अम्मा की मदद के लिए उनके साथ राशन लेने गई। आप अपनी माँ की मदद कैसे करते हैं?
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ स्वयं करें।

कुछ करने के लिए

प्रश्न 1.
बारिश के पानी का प्रयोग हम किस-किस तरह से कर सकते हैं? सूची बनाइए-
उत्तर :
(क) बारिश के पानी को सबसे पहले एक बड़ी टंकी में इकट्ठा करेंगे।
(ख) बारिश के पानी से खेतों की सिंचाई कर सकते हैं।
(ग) इससे पशुओं को नहलाने का काम कर सकते हैं।
(घ) इससे कपड़े धोने का काम कर सकते हैं।

प्रश्न 2.
‘पानी बचाओ’ पर स्लोगन लिखिए-
उत्तर :
जल जीवन का अनमोल रतन।
इसे बचाने का करो जतन।।

DAV Class 4 Hindi Ch 6 Solutions – पहली बारिश

I. अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
रस्सी पर कपड़े क्यों लटकाए गए थे?
उत्तर :
धूप की गरमी से कपड़े सूखने के लिए रस्सी पर कपड़े लटकाए गए थे।

प्रश्न 2.
हवा कैसी चल रही थी?
उत्तर :
हवा हल्की-हल्की चल रही थी।

DAV Class 4 Hindi Chapter 6 Question Answer - पहली बारिश

प्रश्न 3.
कुत्ता कहाँ लेटा हुआ था?
उत्तर :
कुत्ता गाय के पास लेटा हुआ था।

प्रश्न 4.
अम्मा और दीदी को आते समय क्या लेना था?
उत्तर :
अम्मा और दीदी को आते समय खुतरू मोची से जूते लेने थे।

प्रश्न 5.
घनधोर बारिश के साथ क्या आई?
उत्तर :
घनघोर बारिश के साथ आँधी आई।

II. लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
अचानक बारिश आने से पहले मौसम कैसा था?
उत्तर :
अचानक बारिश आने के पहले धूप खिली हुई थी। हल्की-हल्की हवा मन को लुभा रही थी।

प्रश्न 2.
सबने बारिश को कोसा, लेकिन बच्चों ने बारिश का खूब आनंद उठाया। ऐसा क्यों?
उत्तर :
बच्चों को बारिश के पानी में नहाना, उछलना-कूदना, भाग-दौड़ करना अच्छा लगता है। इसलिए सबके बारिश को भला-बुरा कहने के बावजूद भी बच्चों ने उसका खूब आनंद उठाया।

DAV Class 4 Hindi Chapter 6 Question Answer - पहली बारिश

प्रश्न 3.
बारिश के मौसम का वर्णन करते हुए ‘वर्षा ॠतु’परएकछोटा-सा निबंध तैयार कीजिए।
उत्तर :
हमारे देश में वर्षा ऋतु का बहुत महत्व है, क्योंकि इसी वर्षा पर हमारे देश की कृषि निर्भर है। ग्रीष्म ऋतु के तपन के बाद वर्षा का आगमन सुखद लगता है।
वर्षा ऋतु में मूसलाधार वर्षा के कारण चारों ओर जल-ही-जल दिखाई देता है। नदी, तालाब, पोखर सब जल से भर जाते हैं। मेढ़क टराने लगते हैं। मोर नाचने लगते हैं। बच्चे आनंदमग्न होकर जल-क्रीड़ा करते हैं। चारों ओर हरियाली नज़र आती है।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

I. गैया पीपल की छैंया में
चबा रही थी घास
झबरू कुत्ता आँखें मूँदे
लेटा उसके पास।
राजमिस्त्री जी हौदी पर
पोत रहे थे गारा
उसके बाद् उन्हें करना था।
छज्जा ठीक हमारा।

प्रसंग-प्रस्तुत काव्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘भाषा माधुरी’ में संकलित ‘पहली बारिश’ शीर्षक कविता से लिया गया है। इसके कवि सफ़दर हाशमी जी हैं। उपर्युक्त पंक्तियों में यह बताया गया है कि खिली धूप और हल्की-हल्की हवाओं के बीच लोग कैसे अपने काम में व्यस्त हैं।

व्याख्या-कहीं गाय पीपल की छाँव में बैठी घास चबा रही होती है और पास बैठी झबरू कुत्ता आँखें बंद करके लेटा है। कहीं राजमिस्त्री पानी के कुंड में सुख्खी और चूना मिलाकर छज्जा ठीक करने के लिए मसाला बना रहा है।

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
गाय कहाँ बैठी घास चबा रही थी?
(क) पीपल की छाँव में
(ख) झोंपड़ी में
(ग) आँगन में
(घ) दरवाजे पर
उत्तर :
(क) पीपल की छाँव में

प्रश्न 2.
कुत्ते का नाम क्या था?
(क) मोती
(ख) झबरू
(ग) मंगलू
(ख) रोजी
उत्तर :
(ख) झबरू

प्रश्न 3.
झबरू कुत्ते किसके पास लेटा था?
(क) मालिक
(ख) गाय
(ग) राजमिस्त्री
(ख) मंगलू
उत्तर :
(ख) गाय

प्रश्न 4.
राजमिस्त्री को क्या बनाना था?
(क) छज्जा
(ख) छत
(ग) दिवार
(घ) दरवाज़ा
उत्तर :
(क) छज्जा

प्रश्न 5.
‘गारा’ का अर्थ क्या होता है?
(क) पानी का कुंड
(ख) मोटा कपड़ा
(ग) मिट्टी या सुर्खी-चूने का लेप
(घ) मसाला
उत्तर :
(ग) मिट्टी या सुर्खी-चूने का लेप

II. अम्मा दीदी को संग लेकर
गई थीं राशन लेने
आते में खुतरू मोची से
जूते भी थे लेने।
तभी अचानक आसमान पर
काले बादल आए
भीगी हवा के झोंके अपने
पीछे-पीछे लाए।

प्रसंग-प्रस्तुत काव्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘भाषा माधुरी’ में संकलित ‘पहली बारिश’ शीर्षक कविता से लिया गया है। इनमें यह बताया गया है कि अम्मा और दीदी कहाँ गई थीं और बारिश आने पर उनके साथ क्या हुआ।

व्याख्या-अम्मा दीदी को संग लेकर राशन और जूते लेने जाती हैं। तभी अचानक आकाश में काले-काले बादल छा जाते हैं और घनघोर बारिश के साथ तेज हवा चलने लगती है।

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
अम्मा किसके साथ राशन लेने जा रही थीं?
(क) दीदी
(ख) दादी
(ग) भैया
(ख) पिता जी
उत्तर :
(क) दीदी

प्रश्न 2.
जूते किससे लेने थे?
(क) पापा
(ख) मोची
(ग) हज़ाम
(ख) राजमिस्त्री
उत्तर :
(ख) मोची

प्रश्न 3.
जो जूते बनाता है, उसको क्या कहते हैं?
(क) मोची
(ख) नाई
(ग) डॉक्टर
(ख) पुलिस
उत्तर :
(क) मोची

प्रश्न 4.
मोची का नाम क्या था?
(क) मंगलू
(ख) खुतरू
(ग) झबरू
(घ) मोती
उत्तर :
(ख) खुतरू

प्रश्न 5.
अचानक आसमान पर क्या आ गए?
(क) बादल
(ख) बारिश
(ग) हवा
(ख) आँधी
उत्तर :
(क) बादल

III. मंगलू धोबी बाहर लपका
चाची भागी अंदर
गाय उठकर खड़ी हो गई
झबरू दौड़ा भीतर।
राज मिस्त्री ने गारे पर
ढक दी फ़ौरन टाट
और हौदी पर औंधी कर दी
टूटी-फूटी खाट।

प्रसंग-प्रस्तुत काव्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘भाषा माधुरी’ में संकलित ‘पहली बारिश’ शीर्षक कविता से लिया गया है। इसमें यह बताया गया है कि जब अचानक हवा के साथ तेज़ बारिश होती है तो जन-जीवन अपने को कैसे सुरक्षित करते हैं।

व्याख्या-जब अचानक हवा के साथ तेज़ बारिश होती है तब मंगलू धोबी धूप में सुख रहे कपड़े को लेने बाहर दौड़ता है। चाची अंदर के सामानों को देखने भागती है। गाय उठ खड़ी होती है और झबरू भीतर भागता है। राजमिस्त्री गारे पर मोटा कपड़ा डाल देता है और हौदी को टूटी-फूटी खाट से ढक देता है।

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
धोबी का नाम क्या था?
(क) मंगलू
(ख) झबरू
(ग) मोची
(घ) मोती
उत्तर :
(क) मंगलू

प्रश्न 2.
धोबी बारिश होने पर बाहर क्यों जाता है?
(क) कपड़ा उठाने
(ख) कपड़ा सुखाने
(ग) नहाने
(घ) किसी को बुलाने।
उत्तर :
(क) कपड़ा उठाने

प्रश्न 3.
बारिश होने पर गाय क्या करती है?
(क) नहाती है
(ख) रंभाती है
(ग) उठ खड़ी होती है
(घ) खाती है।
उत्तर :
(ग) उठ खड़ी होती है

प्रश्न 4.
राजमिस्त्री गारे को क्यों ढक देता है?
(क) गारे को बचाने के लिए
(ख) मिट्टी को बहने से बचाने के लिए।
(ग) छज्जा सूखने के लिए
(घ) उपर्युक्त तीनों के लिए।
उत्तर :
(क) गारे को बचाने के लिए

प्रश्न 5.
‘टाट’ का अर्थ है-
(क) मोटा कपड़ा
(ख) पतला कपड़ा
(ग) रेशमी कपड़ा
(घ) तीनों।
उत्तर :
(क) मोटा कपड़ा

IV. झबरू ऊँचे स्वर में भौंका
गाय लगी रंभाने
हौदी बेचारी कीचड़ में
हो गई दाने-दाने।
अम्मा दीदी आईं दौड़ती
सर पर रखे झोले
और जल्दी-जल्दी राशन के लिए
सभी लिफ़ाफे खोले।

प्रसंग-प्रस्तुत काव्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘भाषा माधुरी’ में संकलित ‘पहली बारिश’ शीर्षक कविता से लिया गया है। इसके रचयिता सफ़दर हाशमी जी हैं। इसमें यह बताया गया है कि जब अचानक आँधी के साथ बारिश होने लगता है, वैसी स्थिति में अपने और अपने सामानों की रक्षा लोग कैसे करते हैं।

व्याख्या-अचानक तेज़ आँधी और बारिश आने से झबरू कुत्ता ऊँची आवाज़ में भौंकने और गाय रंभाने लगती है। पानी के कुंड में मिट्टी के मसाले कीचड़ बन जाते हैं। अम्मा और दीदी सिर पर झोला रखे जल्दी-जल्दी घर आकर राशन के थैले को खोलकर देखती हैं।

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कुत्ते का नाम क्या था?
(क) झबरू
(ख) मंगलू
(ग) मोती
(घ) मोची
उत्तर :
(क) झबरू

प्रश्न 2.
कुत्ता ऊँची आवाज़ में क्या करने लगा?
(क) चिल्लाने लगा
(ख) गरजने लगा
(ग) भौंकने लगा
(घ) काटने लगा
उत्तर :
(ग) भौंकने लगा

प्रश्न 3.
गाय कैसे बोलती है?
(क) रंभाती
(ख) भौंकती
(ग) गरजती
(घ) मिमियाती
उत्तर :
(क) रंभाती

प्रश्न 4.
बारिश में मिट्टी की हालत क्या हो जाती है?
(क) कीचड़ बन जाती है
(ख) सूख जाती है
(ग) बह जाती है
(घ) उपर्युक्त तीनों।
उत्तर :
(क) कीचड़ बन जाती है

प्रश्न 5.
अम्मा और दीदी, राशन के लिफ़ाफा को क्या करती है?
(क) फेंक देती हैं
(ख) सिर पर रखती हैं
(ग) खोलती हैं
(घ) सुखाती हैं।
उत्तर :
(ग) खोलती हैं

V. सबने बारिश को कोसा
आँखें भी खूब दिखाईं
पर हम नाचे बारिश में
और मौज़ें ढेर मनाईं।
मैदानों में भागे-दौड़े
मारी बहुत छलाँगें
तब ही वापस घर आए
जब थक गई दोनों टाँगें।

प्रसंग-प्रस्तुत काव्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘भाषा माधुरी’ में संकलित ‘पहली बारिश’ शीर्षक कविता से लिया गया है। इसके कवि ‘सफ़दर हाशमी’ जी हैं। इनमें यह बताया गया है कि सबने बारिश को भला-बुरा कहा, इसके बावजूद बच्चों ने मिलकर बारिश का खूब आनंद उठाया।

व्याख्या-अचानक तेज़ आँधी और बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है, इसलिए सबने बारिश को खूब भला-बुरा कहा। इसके बावजूद बच्चों ने मैदानों में काफ़ी भाग-दौड़ की। वे तब तक बारिश में छलाँगे लगाते रहे, जब तक उनकी टाँगें थक नहीं गईं। सबने मिलकर बारिश का खूब आनंद उठाया।

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
किसने बारिश को कोसा?
(क) सबने
(ख) बच्चों ने
(ग) बडों ने
(घ) जानवरों ने
उत्तर :
(क) सबने

प्रश्न 2.
बच्चों ने बारिश में क्या किया?
(क) नाचे
(ख) छलाँगें लगाईं
(ग) भागे-दौड़े
(घ) उपर्युक्त तीनों।
उत्तर :
(घ) उपर्युक्त तीनों।

प्रश्न 3.
‘वापस’ का अर्थ क्या होता है?
(क) कोसना
(ख) लौटना
(ग) लौटाना
(घ) आनंद मनाना
उत्तर :
(ख) लौटना

प्रश्न 4.
‘टाँग’ का बहुवचन शब्द क्या होगा?
(क) ‘टाँग’
(ख) टाँगें
(ग) टाँगना
(घ) तीनों
उत्तर :
(ख) टाँगें

प्रश्न 5.
इनमें से ‘आँख’ का पर्यायवाची शब्द कौन-सा है?
(क) वायु
(ख) नेत्र
(ग) अग्नि
(घ) अश्व
उत्तर :
(ख) नेत्र

DAV Class 4 Hindi Chapter 6 Question Answer - पहली बारिश

शब्दार्थः

  • छैंया – छाँव
  • हौदी – पानी का कुंड
  • गारा – मिट्टी या चूने को पानी में मिलाकर बनाया गया मसाला
  • संग – साथ
  • अचानक – एकाएक
  • टाट – मोटा कपड़ा
  • औंधी – उलटकर
  • कोसा – भला-बुरा कहा।

पहली बारिश Summary in Hindi

कविता-परिचय

‘पहली बारिश’ शीर्षक कविता में यह बताया गया है कि खिली धूप और हल्की-हल्की हवा के बीच लोग कैसे अपने काम में व्यस्त हैं, किंतु अचानक जब आसमान में काले-काले बादल छा जाते हैं और तेज़ हवा के साथ बारिश होने लगती है तब जन-जीवन कैसे अस्त-व्यस्त हो जाता है।

कविता का सारांश

हल्की-हल्की हवा और खिली धूप में कपड़े रस्सी पर सूख रहे हैं। गाय पीपल की छाँव में बैठी घास खा रही है और झबरू कुत्ता अपनी आँखें मूँदकर गाय के पास बैठा है। राजमिस्त्री छज्जा ठीक करने के लिए पानी के कुंड में मसाला बनाता है। अम्मा दीदी के साथ राशन और जूते लाने जाती हैं। तभी अचानक आसमान में काले-काले बादल छा जाते हैं और घनघोर बारिश के साथ आँधी भी आ जाती है। मंगलू धोबी कपड़े उठाने बाहर दौड़ता है, चाची घर के अंदर भागती हैं, गाय सहायता के लिए उठ खड़ी होती है और रंभाने लगती है। झबरू कुत्ता भौंकने लगता है। राजमिस्त्री मसाले वाले कुंड पर मोटा कपड़ा डाल देता है। अम्मा और दीदी सिर पर झोला रखे जल्दी-जल्दी घर आती हैं और अपने सामान के थैले को खोलकर देखती हैं। सबने मिलकर बारिश को भला-बुरा कहा लेकिन बच्चों ने मिलकर बारिश का खूब आनंद उठाया।