DAV Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer – प्रिय पौधा

Detailed explanations in DAV Class 5 Hindi Solutions and DAV Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer – मनभावन सावन offer clarity on challenging language concepts.

DAV Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer – प्रिय पौधा

DAV Class 5 Hindi Ch 13 Question Answer – प्रिय पौधा

पाठ में से (पृष्ठ संख्या-73)

प्रश्न 1.
हरित ने पौधे की देखभाल किस प्रकार की?
उत्तर:
हरित ने पौधे की देखभाल बहुत अच्छी तरह से की।

प्रश्न 2.
ताई ने हरित को पौधों के विषय में क्या जानकारी दी ?
उत्तर:
ताई ने हरित को पौधों के बारे में बताया कि उनके भी मनुष्यों के समान ही जीवन है।

प्रश्न 3.
हरित क्यों उदास दिखाई दे रहा था?
उत्तर:
हरित का प्रिय पौधा बगीचे में दिखाई नहीं दिया। इसलिए वह उदास दिखाई दे रहा था।

DAV Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer - प्रिय पौधा

प्रश्न 4.
ताई ने हरित को क्या समझाया ?
उत्तर:
ताई ने हरित को समझाया कि जिसने पौधा चुराया है वह उसे प्रदर्शनी में ज़रूर लेकर आएगा। हम उसे वहाँ पकड़ लेंगे।

प्रश्न 5.
पाठ के आधार पर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) हरित अपनी ताई को ______ के विषय में सुझाव देने लगा।
(ख) पौधों ने ______ जैसी क्रिया की।
(ग) पेड़-पौधे भी मनुष्यों की भाँति ______ इत्यादि का अनुभव करते हैं।
(घ) नींद में हरित ______ पाने का सपना देखता रहा।
उत्तर:
(क) हरित अपनी ताई को पेड़-पौधों के विषय में सुझाव देने लगा।
(ख) पौधों ने नृत्य जैसी क्रिया की।
(ग) पेड़-पौधे भी मनुष्यों की भाँति स्पर्श इत्यादि का अनुभव करते हैं।
(घ) नींद में हरित पुरस्कार पाने का सपना देखता रहा।

बातचीत के लिए (पृष्ठ संख्या – 73)

प्रश्न 1.
आप कैसे कह सकते हैं कि पौधों में जीवन है?
उत्तर:
पौधे को यदि जड़ से काटकर अलग कर दिया जाता है तो वह सूख जाता है। इस आधार पर हम कह सकते हैं कि पेड़-पौधों में भी जीवन है।

प्रश्न 2.
यदि हरित का प्रिय पौधा नहीं मिलता तो क्या होता? अपने सहपाठियों से चर्चा कीजिए।
उत्तर:
छात्र / छात्राएँ स्वयं करें।

आपकी कल्पना ( पृष्ठ संख्या – 73)

(क) पेड़-पौधे भी हमारी तरह ही बोल पाते और चल पाते तो क्या हो सकता था-

प्रश्न 1.
जब पौधा चोरी हुआ।
उत्तर:
वह चिल्लाकर बताता कि मुझे चोरी किया जा रहा है या चलकर भाग जाता।

DAV Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer - प्रिय पौधा

प्रश्न 2.
जब वह प्रदर्शनी में रखा था।
उत्तर:
जब वह प्रदर्शनी में रखा था तब वह चोरी करने वालों का नाम बोलकर बता देता, या दौड़कर अपने मालिक के पास आ जाता।

(ख) हरित के पौधे को ‘सर्वश्रेष्ठ पौधे का पुरस्कार मिलने के बाद क्या हुआ होगा? कल्पना करके बताइए ।
उत्तर:
हरित के पौधे को ‘सर्वश्रेष्ठ पौधे का पुरस्कार मिलने के बाद घर में खुशी का माहौल बन गया होगा। सभी उसे बधाई दे रहे होंगे।

भाषा की बात (पृष्ठ संख्या – 74 )

प्रश्न 1.
नीचे लिखे शब्दों में ‘र’ का प्रयोग हुआ है। उनके अनुसार आप दो-दो शब्द और लिखिए
DAV Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer - प्रिय पौधा 3
उत्तर:
र् + ऊ = रु – रुचि, अरुचि, सुरुचि
र् + ऊ = रू – ज़रूर, रूप, रूपा
र् + अ = र – तरह, रतन, रमण

प्रश्न 2.
जो शब्दांश किसी मूल शब्द के आगे जुड़कर नया शब्द बनाते हैं और अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं उन्हें ‘उपसर्ग’ कहते हैं।
जैसे – वि + नम्र = विनम्र
अब आप ऐसे पाँच शब्द और बनाइए-
DAV Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer - प्रिय पौधा 2
उत्तर:
(क) प्रति + दिन = प्रतिदिन
(ख) अभि + मान = अभिमान
(ग) प्रति + कूल = प्रतिकूल
(घ) परि + पूर्ण = परिपूर्ण
(ङ) पर + लोक = परलोक

जीवन मूल्य (पृष्ठ संख्या – 74)

प्रश्न 1.
हरित ने अपनी सच्चाई सिद्ध करने के लिए संगीत बजाया। यह आवश्यक नहीं कि सदा ही हम सच का प्रमाण अपने पास रखें, लेकिन हाँ, अपनी बात पर दृढ़ रहना चाहिए। इसके लिए हमारे भीतर विश्वास होना ही चाहिए। आप इसके लिए कैसे प्रयास कर सकते हैं?
उत्तर:
हम अपनी बात को सही साबित करने के लिए दृढ़ता के साथ अपने पक्ष की बात रखने का प्रयास करेंगे और विश्वास दिलाने की कोशिश करेंगे।

कुछ करने के लिए (पृष्ठ संख्या – 74)

प्रश्न 1.
एक गमले में सुंदर – सा पौधा लगाइए। हरित की तरह ही उसकी देखभाल कीजिए। उस अनुभव को अपनी डायरी में लिखिए।
उत्तर:
छात्र / छात्राएँ स्वयं करें।

DAV Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer - प्रिय पौधा

प्रश्न 2.
अलग-अलग पेड़-पौधों की पत्तियों को ध्यान से देखिए। उनमें क्या अंतर नज़र आता है? किन्हीं तीन पत्तियों के चित्र बनाकर उनके बारे में बताइए।
उत्तर:
छात्र / छात्राएँ स्वयं करें।

DAV Class 5 Hindi Ch 13 Solutions – प्रिय पौधा

I. बहुविकल्पीय प्रश्न

1. हरित के घर के पिछवाड़े क्या था?
(क) बगीचा
(ख) पेड़
(ग) फूल
(घ) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(क) बगीचा

2. हरित क्या बजाता था?
(क) तबला
(ख) सितार
(ग) गिटार
(घ) बाँसुरी
उत्तर:
(ग) गिटार

3. गिटार की आवाज़ सुनकर पेड़-पौधे क्या करते थे?
(क) उदास होते थे
(ख) नृत्य करते थे
(ग) खुश होते थे
(घ) मुरझा जाते थे।
उत्तर:
(ख) नृत्य करते थे

4. जगदीश चंद्र बसु कौन थे?
(क) वैज्ञानिक
(ख) शिक्षक
(ग) इंजीनियर
(घ) डॉक्टर
उत्तर:
(क) वैज्ञानिक

DAV Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer - प्रिय पौधा

5. पुष्प प्रदर्शनी किस महीने में आयोजित होती थी ?
(क) जनवरी
(ग) मार्च
(ख) फरवरी
(घ) अप्रैल
उत्तर:
(ख) फरवरी

6. हरित किस विषय का छात्र है?
(क) विज्ञान
(ग) जीव-विज्ञान
(ख) वनस्पति शास्त्र
(घ) अर्थशास्त्र
उत्तर:
(ख) वनस्पति शास्त्र

II. अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
हरित कहाँ पर गिटार बजाता था ?
उत्तर:
हरित पेड़-पौधों के बीच गिटार बजाता था।

प्रश्न 2.
प्रदर्शनी में क्या होता था?
उत्तर:
प्रदर्शनी में तरह-तरह के पौधे और पुष्प गमलों में प्रदर्शित किए जाते थे। स्वस्थ, सुंदर और आकर्षक पौधों को पुरस्कार दिए जाते थे।

प्रश्न 3.
हरित ने क्या निर्णय लिया?
उत्तर:
हरित ने प्रदर्शनी में भाग लेने का निर्णय लिया।

III. लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
हरित ने प्रदर्शनी के आयोजकों को अपने पौधे के बारे में क्या बताया?
उत्तर:
हरित ने प्रदर्शनी के आयोजकों को अपने पौधे के बारे में बताया कि उसका पौधा, उसके मौहल्ले के एक लड़के ने अपने नाम से प्रदर्शित किया हुआ है।

DAV Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer - प्रिय पौधा

प्रश्न 2.
पौधा हरित का है, इसके लिए उसने क्या किया?
उत्तर:
इसके लिए उसने गिटार बजाया जिससे पौधे नृत्य करने लगे। इससे साबित हो गया कि पौधा हरित का ही है।

IV. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कैसे पता चला कि यह पौधा हरित का ही है?
उत्तर:
हरित ने अपने पौधे के पास गिटार बजाया तो पौधे झूमने लगे। पौधे में नृत्य क्रिया देखकर सारे लोग दंग रह गए। साथ ही पौधे को अपने नाम से प्रदर्शित करने वाला लड़का भी गायब था। इन सभी बातों से पता चला कि यह पौधा हरित का ही है।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

I. धीरे-धीरे हरित की रुचि भी पेड़-पौधों में बढ़ने लगी। वह बगीचे के कार्यों में अपनी ताई का हाथ बँटाने लगा। एक बार हरित की ताई को किसी आवश्यक कार्य से शहर से बाहर जाना पड़ा। उनकी अनुपस्थिति में हरित ने पेड़-पौधों की देखभाल बहुत लगन से की। ताई ने वापस आकर जब अपना बगीचा देखा तो बहुत प्रसन्न हुई। उन्होंने उसकी पीठ थपथपाई।

प्रश्न 1.
हरित की रुचि किस चीज़ में बढ़ने लगी?
उत्तर:
हरित की रुचि पेड़-पौधों में बढ़ने लगी।

प्रश्न 2.
वह ताई को किस काम में हाथ बँटाने लगा?
उत्तर:
वह ताई जी को पेड़-पौधों के कार्यों में हाथ बँटाने लगा।

प्रश्न 3.
हरित की ताई को कहाँ जाना पड़ा?
उत्तर:
हरित की ताई को किसी आवश्यक कार्य के लिए शहर से बाहर जाना पड़ा।

प्रश्न 4.
ताई ने वापस आकर क्या देखा?
उत्तर:
ताई ने वापस आकर अपने लहलहाते पेड़-पौधों को देखा।

प्रश्न 5.
हरित की पीठ किसने थपथपाई?
उत्तर:
हरित की ताई जी ने उसकी पीठ थपथपाई।

DAV Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer - प्रिय पौधा

II. हरित गिटार भी बजाता था। जब वह गिटार बजाता तो पूरी तरह डूब जाता। कभी-कभी वह पेड़-पौधों के बीच गिटार बजाता । उसे लगता गिटार की धुन पर अनेक पेड़-पौधे नाचते हैं। वह गिटार बजाते हुए पेड़-पौधों की क्रियाओं पर दृष्टि रखने लगा। उसे लगता कि एक पौधा उसके गिटार की धुन पर विशेष आकर्षित है। जब वह गिटार बंद करता तो उसे लगता जैसे वह पौधा उदास हो गया हो।

प्रश्न 1.
हरित क्या बजाता था?
उत्तर:
हरित गिटार बजाता था।

प्रश्न 2.
गिटार बजाते समय हरित को क्या लगता था?
उत्तर:
गिटार बजाते समय हरित को लगता था कि गिटार की धुन पर पौधे नाच रहे हैं।

प्रश्न 3.
पेड़-पौधे क्यों उदास हो जाते थे?
उत्तर:
जब गिटार बजना बंद हो जाता तो पेड़-पौधे उदास हो जाते थे।

प्रश्न 4.
पेड़ का दो पर्यायवाची शब्द लिखें।
उत्तर:
वृक्ष, तरु।

प्रश्न 5.
‘अनेक’ का विलोम शब्द क्या होगा?
उत्तर:
‘अनेक’ का विलोम ‘एक’ होगा।

DAV Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer - प्रिय पौधा

III. ताई ने बताया- “ भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु ने अपने प्रयोगों द्वारा सिद्ध करके सबसे पहले बताया था कि पेड़-पौधों में भी मनुष्यों के समान ही जीवन है। वह भी मनुष्यों की भाँति स्पर्श इत्यादि का अनुभव करते हैं। उनमें भी सुनने की शक्ति होती है।” यह जानकारी मिलने के बाद हरित अक्सर पौधों के पास खड़ा होकर गिटार बजाने लगा। वह पौधा महीनों के स्थान पर दिनों में तेज़ी से बढ़ने लगा। उसकी पत्तियाँ आकर्षक, बड़ी-बड़ी और स्वस्थ थीं। हरित के शहर में प्रति वर्ष फरवरी माह में ‘पुष्प प्रदर्शनी’ होती थी। हरित ने उसमें भाग लेने का निर्णय किया।

प्रश्न 1.
जगदीश चंद्र बसु कौन थे?
उत्तर:
जगदीश चंद्र बसु एक महान् भारतीय वैज्ञानिक थे।

प्रश्न 2.
जगदीश चंद्र बसु ने पेड़-पौधों के बारे में क्या बताया ?
उत्तर:
जगदीश चंद्र बसु ने बताया कि पेड़-पौधों में भी मनुष्यों के समान ही जीवन होते हैं। वे भी सुख-दुख का अनुभव करते हैं।

प्रश्न 3.
हरित के शहर में प्रति वर्ष क्या होती थी?
उत्तर:
हरित के शहर में प्रति वर्ष ‘पुष्प प्रदर्शनी’ होती थी।

प्रश्न 4.
इस प्रदर्शनी का आयोजन कब होता था?
उत्तर:
इस प्रदर्शनी का आयोजन प्रति वर्ष फरवरी माह में होता था।

प्रश्न 5.
हरित ने क्या निर्णय लिया?
उत्तर:
हरित ने पुष्प प्रदर्शनी में जाने का निर्णय लिया।

शब्दार्थः

  • अधिकांश – अधिकतर।
  • अनुपस्थिति – गैरहाजिरी।
  • पीठ थपथपाना – शाबासी देना।
  • दृष्टि – नज़र।
  • वैज्ञानिक – विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाला।
  • स्पर्श – छूना।
  • पुरस्कार – ईनाम।
  • विश्वास – भरोसा।
  • आयोजक – प्रबंध करने वाला।
  • सर्वश्रेष्ठ – सबसे अच्छा।

प्रिय पौधा Summary in Hindi

‘प्रिय पौधा’ नामक यह पाठ पेड़-पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूकता और उनसे लगाव उत्पन्न करता है। इस पाठ में हरित नाम का एक लड़का है जिसे पेड़-पौधों से गहरा लगाव है। वह अपने बगीचे में लगे पौधों की देख-रेख बड़ी लगन से करता है। यही बालक अब वनस्पति शास्त्र का एक होनहार विद्यार्थी है।

पाठ का सारांश:
हरित वनस्पति शास्त्र का एक होनहार छात्र है। उसे बचपन से ही पेड़-पौधों से लगाव है। उसके घर के पिछवाड़े छोटा-सा आँगन था और उसमें एक बगीचा था। उसमें छोटे-बड़े, तरह-तरह के पेड़-पौधे थे । क्यारियों में मौसमी सब्ज़ियों के पौधे भी थे। हरित की ताई जी भी घर के काम-काज के बाद पेड़-पौधों में रुचि रखती थी। बगीचे के कार्यों में हरित बचपन से ही ताई जी का हाथ बँटाता था। एक बार हरित की ताई को किसी आवश्यक कार्य से शहर जाना पड़ा। उनकी अनुपस्थिति में भी हरित ने पेड़-पौधों की देखभाल बड़े लगन से की।

हरित गिटार भी बजाता था। कभी-कभी वह पेड़-पौधों के बीच बैठकर गिटार बजाता। गिटार की धुन पर अनेक पेड़-पौधे नाचने लगते थे। हरित को लगा कि पेड़-पौधे गिटार की धुन से आकर्षित होते हैं। हैं। यह बात उसने अपनी ताई को बताई। ताई ने उसे बताया कि भारत के महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु ने अपने प्रयोगों द्वारा यह सिद्ध किया है कि पेड़-पौधों में भी मनुष्यों के समान ही जीवन है। वे भी हमारी तरह सुख-दुख का अनुभव करते हैं। यह जानकारी मिलते ही हरित पेड़ के पास खड़ा होकर गिटार बजाने लगा।

हरित के शहर में प्रतिवर्ष फरवरी माह में ‘पुष्प प्रदर्शनी’ आयोजित होती थी। उस प्रदर्शनी में तरह-तरह के पौधे और पुष्प प्रदर्शित किए जाते थे। जिनका पौधा स्वस्थ, सुन्दर और आकर्षक होता था उसे पुरस्कार मिलता था। हरित भी प्रदर्शनी में जाने के लिए तैयार था। इस खुशी में वह रात भर सो नहीं सका। जब वह सुबह उठा तो उसका पौधा गायब था। वह दौड़ता हुआ ताई के पास गया और रोने लगा। ताई बोलीं, ” जिसने पौधा चुराया है वह उसे प्रदर्शनी में जरूर ले जाएगा। हम उसे वहाँ पकड़ लेंगे।”

अगले दिन हरित प्रदर्शनी में पहुँचा और प्रदर्शनी के आयोजकों को सारा हाल बताया। आयोजकों ने पौधे को एक कमरे में रख दिया। हरित ने गिटार बजाया। पौधे ने नृत्य जैसी क्रिया की। सब देखकर दंग रह गए। आयोजक बाहर आए तो देखा कि वह लड़का गायब था। हरित के झूमते पौधे को ‘सर्वश्रेष्ठ पौधे’ का पुरस्कार मिला। वहाँ उसके माता-पिता, ताऊ ताई तथा बहन नम्रता भी उपस्थित थे।