DAV Class 5 Hindi Chapter 13 Bhasha Abhyas Solutions – प्रिय पौधा

Students often rely on DAV Class 5 Bhasha Abhyas Solution and DAV Class 5 Hindi Chapter 13 Bhasha Abhyas -प्रिय पौधा to enhance their writing and critical thinking abilities.

DAV Class 5 Hindi Bhasha Abhyas Solution Chapter 13 प्रिय पौधा

प्रश्न 1.
पाठ ‘प्रिय पौधा’ में आए ‘र’ के विभिन्न रूपों के तीन-तीन शब्द लिखिए-
DAV Class 5 Hindi Chapter 13 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - प्रिय पौधा 1
उत्तर:

स्पर्श प्रदर्शनी नृत्य
कार्य प्रसन्न वृक्ष
निर्णय प्रतिदिनं दृष्टि

प्रश्न 2.
दिए गए संज्ञा शब्दों को विशेषण शब्दों में बदलिए-
DAV Class 5 Hindi Chapter 13 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - प्रिय पौधा 2
उत्तर:

संज्ञा शब्द विशेषण शब्द
(क) सरलता सरल
(ख) प्रसन्नता सुखी
(ग) सुख प्रसन्न
(घ) दया दयालु

DAV Class 5 Hindi Chapter 13 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - प्रिय पौधा

प्रश्न 3.
नीचे दिए गए शब्दों में कुछ शब्द उपसर्गों के योग से बने हैं और कुछ प्रत्ययों के योग से बने हैं। इन्हें छाँटकर सही वर्गों में लिखिए-
भरपेट, मिलावट, हरघड़ी, प्रतिदिन, कपूत, मोरनी, चाँदनी, अपमान, बदहाल, मधुरता, दवाखाना, गाड़ीवान
उत्तर:

उपसर्ग से बने शब्द प्रत्यय से बने शब्द
प्रतिदिन मिलावट
अपमान दवाखाना
बदहाल मोरनी
कपूत मधुरता
भरपेट चाँदनी
हरघड़ी गाड़ीवान

प्रश्न 4.
पढ़िए और समझिए-
• वह धीरे-धीरे चलता है।
• वह क्यों गया? वह धीरे-धीरे चलती है। वे क्यों गए?
• कपड़े पसंद थे, लेकिन मेरे पास पैसे कम थे।
• वह आई थी, परंतु तुम नहीं मिले।
कुछ शब्दों के रूप किसी भी दशा में परिवर्तित नहीं होते। हर जगह एक ही रूप में प्रयुक्त होते हैं। ऐसे शब्दों को ‘अव्यय’ कहते हैं। जैसे-कब, तब परंतु, आजकल आदि। नीचे दिए गए अव्यय शब्दों का प्रयोग करते हुए एक-एक वाक्य बनाइए-
(क) इसलिए – _____
(ख) और – _____
(ग) तथा – _____
(घ) किंतु – _____
उत्तर:
(क) मछली जल में रहती है, इसलिए उसे ‘जल की रानी’ कहते है।
(ख) राम और श्याम मित्र हैं।
(ग) मेरे बैग में कॉपी-किताब तथा कलर- बॉक्स था।
(घ) मैं उसके घर गया किंतु वह नहीं मिला।

DAV Class 5 Hindi Chapter 13 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - प्रिय पौधा

प्रश्न 5.
नीचे दी गई पंक्तियों को कहानी के क्रम में लिखिए-
• सर्वश्रेष्ठ पौधे का पुरस्कार हरित को मिला।
• प्रदर्शनी के एक दिन पहले उसका पौधा चोरी हो गया।
• हरित ने संयोजक को बताया कि उसका पौधा संगीत पर झूमता है।
• हरित प्रतिदिन पौधे की देखभाल करता था।
उत्तर:

  1. हरित प्रतिदिन पौधे की देखभाल करता था।
  2. प्रदर्शनी के एक दिन पहले उसका पौधा चोरी हो गया।
  3. हरित ने संयोजक को बताया कि उसका पौधा संगीत पर झूमता है।
  4. सर्वश्रेष्ठ पौधे का पुरस्कार हरित को मिला।

प्रश्न 6.
नीचे लिखे शब्दों के विलोम बनाइए-
(क) सहयोग = ______
(ख) निश्चय = ______
(ग) शांत = ______
(घ) धर्म = ______
(ङ) सहयोग = ______
(च) स्वीकार = ______
उत्तर:
(क) सहयोग = असहयोग
(ख) निश्चय = अनिश्चय
(ग) शांत = अशांत
(घ) धर्म = अधर्म
(ङ) सहयोग = असहयोग
(च) स्वीकार = अस्वीकार

DAV Class 5 Hindi Chapter 13 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - प्रिय पौधा

प्रश्न 7.
दिए गए वाक्यों के सामने काल के नाम लिखिए-
DAV Class 5 Hindi Chapter 12 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - मनभावन सावन 4
उत्तर:

वाक्य काल
(क) हरित का पौधा बड़ा हो गया था। (क) भूतकाल
(ख) हरित का पौधा नृत्य जैसी क्रिया करता है। (ख) वर्तमान काल
(ग) हरित पौधे के सामने गिटार बजाएगा। (ग) भविष्यत् काल
(घ) बच्चों ने कहानी सुनी थी। (घ) भूतकाल
(ङ) हम कल बाज़ार जाएँगे । (ङ) भविष्यत् काल
(च) दुकानदार फल बेच रहा है। (च) वर्तमान काल
(छ) गाँव में एक कुआँ था। (छ) भूतकाल

प्रश्न 8.
नीचे दो-दो शब्दों के जोड़े दिए गए हैं। यदि दोनों के अर्थ समान हों तो (स) पर और विपरीत हैं तो (वि) पर घेरा लगाइए-
उत्तर:
DAV Class 5 Hindi Chapter 12 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - मनभावन सावन 3

प्रश्न 9.
पेड़ों को सुरक्षित रखने के लिए कोई तीन उपाय लिखिए-
उत्तर:
(क) पेड़ों में समय से खाद पानी डालना चाहिए।
(ख) पेड़ों में समय से कीटनाशक दवाइयाँ डालनी चाहिए।
(ग) पेड़ों की उचित देखभाल करनी चाहिए।

DAV Class 5 Hindi Chapter 13 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - प्रिय पौधा

प्रश्न 10.
आज की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बताइए यदि पेड़-पौधे बोल पाते तो हमसे क्या-क्या कहते? एक अनुच्छेद रूप में लिखिए-
उत्तर:
पेड़-पौधों में मनुष्य के समान ही जीवन है। वह भी मुनष्यों की भाँति स्पर्श इत्यादि का अनुभव करते हैं। उनमें सुनने की शक्ति होती है। उन्हें भी सुख-दुख का अनुभव होता है, सिर्फ वे बोल नहीं पाते हैं। यदि पेड़-पौधे बोल पाते तो हमसे यही कहते कि पेड़ों को मत काटो। समय-समय पर खाद तथा पानी दो। गरमी सरदी और तेज धूप से मेरी रक्षा करो। क्योंकि हम तुम्हारे बड़े काम की चीज़ हैं। हम, मानव जाति की धरोहर हैं। सदियों से एक पीढ़ी दूसरी पीढ़ी के लिए पेड़-पौधों को सौंपती आई है। मानव का यह कर्तव्य है कि आने वाली पीढ़ी के लिए पेड़-पौधों को भारी संख्या में छोड़ जाए। पेड़-पौधे वर्षा कराने में सहायता करते हैं। हमारी जड़ें पानी को तेजी से बहने से रोकती हैं। भूमि के कटाव को कम करते हैं। हम मानव को शुद्ध हवा देते हैं। भूमि को गर्म होने से बचाते हैं। इसलिए तुम हमें काटो नहीं बल्कि मेरी रक्षा करो।