DAV Class 5 Hindi Chapter 12 Bhasha Abhyas Solutions – मनभावन सावन

Students often rely on DAV Class 5 Bhasha Abhyas Solution and DAV Class 5 Hindi Chapter 12 Bhasha Abhyas – मनभावन सावन to enhance their writing and critical thinking abilities.

DAV Class 5 Hindi Bhasha Abhyas Solution Chapter 12 मनभावन सावन

प्रश्न 1.
ध्यानपूर्वक पढ़िए-
पंखों से रे, फैले-फैले ताड़ों के दल
लंबी-लंबी अँगुलियाँ हैं, चौड़े करतल,
तड़-तड़ पड़ती धार वारि की उन पर चंचल
टप-टप झरती, कर- मुख से जल बूँदे झलमल।
मोट काले युग्म शब्दों के वाक्य बनाइए-
(क) ______
(ख) ______
(ग) ______
(घ) ______
उत्तर:
(क) फैले फैले-ताडों के दल फैले फैले हैं।
(ख) लंबी-लंबी – उसकी लंबी-लंबी अंगुलियाँ
(ग) तड़-तड़ – बारिश की तड़-तड़ बूँदें पड़ रही हैं।
(घ) टप टप-बूँदें टप टप गिर रही हैं।

DAV Class 5 Hindi Chapter 12 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - मनभावन सावन

प्रश्न 2.
कविता ‘मनभावन सावन’ में से विशेषणों को विशेष्यों से मिलाइए-

विशेषण विशेष्य
चौड़े मुख
झल-मल अँगुलियाँ
लंबी-लंबी करतल
आर्द्र बूँदें

उत्तर:

विशेषण विशेष्य
चौड़े करतल
झल-मल बूँदें
लंबी-लंबी अँगुलियाँ
आर्द्र मुख

3. निम्न वाक्यों में फलों / सब्ज़ियों के नाम ढूँढकर लिखिए और वाक्य का काल भी बताइए-
DAV Class 5 Hindi Chapter 12 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - मनभावन सावन 1
उत्तर:

वाक्य फल/सब्ज़ी काल
(क) वह अकेला गया था। केला भूतकाल
(ख) अरे ! सीता फल ला रही है। सीताफल वर्तमान काल
(ग) न जाने मिली लीख क्यों चिली वर्तमान काल
(घ) चिड़ियाघर में मरकट हल चलाएगा। कटहल भविष्यत् काल
(ङ) कुटिया में बैठा संत राम बोल रहा होगा। संतरा भविष्यत् काल
(च) नीरज भैया हम सबसे बड़े सेब वर्तमान काल
(छ) विष्णु ! आप पीताम्बर में शोभित होते हैं। पपीता वर्तमान काल

DAV Class 5 Hindi Chapter 12 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - मनभावन सावन

4. दिए गए शब्दों के विलोम शब्दों को चुनकर लिखिए-
शक्तिशाली पराजय, असुविधा, साधारण
(क) विशेष = ______
(ख) सुविधा = ______
(ग) शक्तिहीन = ______
(घ) जय = ______
उत्तर:
(क) साधारण
(ख) असुविधा
(ग) शक्तिशाली
(घ) पराजय

5. नीचे दिए हुए शब्द – जोड़ों को और उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए-
फाँद, कूद, झपक, पलट
(क) उछल – _____
(ख) लपक – _____
(ग) कूद – _____
(घ) उलट – _____
उत्तर:
(क) उछल – कूद
(ख) लपक – फाँद
(ग) कूद – झपक
(घ) उलट – पलट

(क) उछल-कूद चूहा घर में उछल-कूद रहा है।
(ख) लपक झपक – बंदर लपक झपक कर फल तोड़ ले गया।
(ग) कूद – फाँद – बंदर डाल पर कूद – फाँद रहा है।
(घ) उलट-पलट – छिपकली उलट-पुलट रही है।

6. ‘आर्मस्ट्रॉंग और एडविन आल्ड्रिन चाँद से पृथ्वी को देखकर खुशी से उछल पड़े। ‘ ‘खुशी से उछल पडना’ एक मुहावरा है। जिसका अर्थ है – बहुत खुश होना। ‘खुशी’ से जुड़े कुछ मुहावरों से वाक्य बनाइए-
(क) मन-ही-मन लड्डू फूटना = ______
(ख) घी के दिए जलाना = ______
(ग) फूला न समाना = ______
उत्तर:
(क) टीम की जीत पर कप्तान के मन-ही-मन लड्डू फूट रहे हैं।
(ख) 14 वर्ष वनवास पूरा कर जब राम सीता अयोध्या लौटे तो अयोध्यावासियों ने घी के दीए जलाए।
(ग) आज मेरे छोटे भाई का जन्मदिन है, इसलिए वह फूला नहीं समा रहा है।

DAV Class 5 Hindi Chapter 12 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - मनभावन सावन

7. कविता ‘मनभावन सावन’ में से उचित शब्दों को छाँटकर निम्न तालिका पूर्ण कीजिए-
DAV Class 5 Hindi Chapter 12 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - मनभावन सावन 2
उत्तर:

संज्ञा क्रिया अनुस्वार अनुनासिक
(क) तरू बरसते ताड़ों बूँदें
(ख) बेला चमकते चंचल अँगुली
(ग) हरसिंगार हिलते लंबी हँसमुख
(घ) अंगुली गाते मंगल धाराएँ

8. जिस प्रकार वर्षा को ‘ऋतुओं की रानी’ कहा जाता है, उसी प्रकार बसंत को ‘ऋतुओं का राजा’ कहा जाता है। बसंत ऋतु का चित्र बनाकर उसका वर्णन कीजिए-
DAV Class 5 Hindi Chapter 12 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - मनभावन सावन 3
उत्तर:
भारत में छह ऋतुएँ होती हैं- वर्षा, शरद, शिशिर, हेमंत, ग्रीष्म और ऋतुराज बसंत। ऋतुओं का राजा कहे जाने वाले बसंत की खासियत है कि यह दो मौसमों के बीच का पुल है। यूं तो सभी ऋतुओं की अपनी-अपनी विशेषताएँ होती हैं और सुंदरता भी। बसंत ऋतु में सरदी जा चुकी होती है। और गर्मी आने की आहट होती है। हवा में हल्की-हल्की ठंड और खिलखिलाती धूप के बीच पेड़-पौधे, पशु-पक्षी, पहाड़- – झरने सभी नये मौसम के आगमन में अंगड़ाइयाँ ले रहे होते हैं। खेतों में लहलहाते सरसों के पीले फूलों की अंगड़ाइयाँ देखते ही बनती है। बागों में खिले रंग-बिरंगे फूल प्रकृति को दुल्हन की तरह सजाने का कार्य बखूबी करते हैं।