DAV Class 4 Hindi Chapter 13 Bhasha Abhyas Solutions – चतुर चित्रकार

Students often rely on DAV Class 4 Hindi Bhasha Abhyas Solution and DAV Class 4 Hindi Chapter 13 Bhasha Abhyas – चतुर चित्रकार to enhance their writing and critical thinking abilities.

DAV Class 4 Hindi Bhasha Abhyas Solution Chapter 13 चतुर चित्रकार

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए शब्दों के समान लय वाले शब्द लिखिए-
(क) चोर
(ख) रोक
(ग) शेर
(घ) होश
उत्तर :
(क) मोर
(ख) टोक
(ग) देर
(घ) दोष

DAV Class 4 Hindi Chapter 13 Bhasha Abhyas Solutions - चतुर चित्रकार

प्रश्न 2.
पाठ ‘चतुर चित्रकार’ में से कोई छह संज्ञा शब्द छाँटकर उन्हें वर्णमाला के क्रम अनुसार लिखिए-
उत्तर :
(क) चित्रकार
(ख) नदी
(ग) नाव
(घ) पत्ता
(ङ) पहाड़
(च) पेड़

प्रश्न 3.
दिए गए वाक्यों में मोटे काले शब्द के उलटे अर्थ वाले शब्द से वाक्य पूरे कीजिए-
(क) इधर ______________ क्या देख रहे हो?
(ख) तुम्हें मित्र माना है _______________ नहीं।
(ग) सुमन कायर नहीं है, बहुत _____________ है।
(घ) सभी बच्चे भूरी बिल्ली के आगे घूम रहे थे।
उत्तर :
(क) उधर
(ख) शत्रु
(ग) डरपोक
(घ) पीछे

प्रश्न 4.
‘चतुर चित्रकार’ शब्दों में ‘चतुर’ शब्द चित्रकार के बारे में कोई विशेष बात या विशेषता बता रहा है। ऐसे शब्द/शब्दों को ‘विशेषण’ कहते हैं।
अब आप इन शब्दों के लिए विशेषता या विशेष बात बताने वाले शब्द चुनकर लिखिए-
ऊँचा, पीले, समझदार, खूँखार, हरा
(क) पहाड़
(ख) पत्ते
(ग) पेड़
(घ) शेर
(ङ) चित्रकार
उत्तर :
(क) उँचा
(ख) पीले
(ग) हरा
(घ) खूँखार
(ङ) समझदार

DAV Class 4 Hindi Chapter 13 Bhasha Abhyas Solutions - चतुर चित्रकार

प्रश्न 5.
दिए गए वाक्यों को ध्यान से पढ़िए-
एक रखा था बाँस।
कूड़े से बहुत बास आ रही थी।
‘बाँस’ ‘बास’ शब्दों को बोलकर देखिए। बताइए, इनमें क्या फर्क है?
‘बाँस’ एक पेड़ का नाम है जबकि ‘बास’ का मतलब है-बदबू, दुर्गध।
तो देखा, एक चंद्रबिंदु के लगने या न लगने से मतलब बदल जाता है। अब आप

इन शब्दों से वाक्य बनाइए-
कहाँ – ________________
कहा – ________________
काँटा – ________________
काटा – ________________
उत्तर :
आप कहाँ जा रहे हैं?
उसने कहा, मैं मंदिर जा रहा हूँ।
गुलाब के फूल में काँटे होते हैं।
पेड़ नहीं काटना चाहिए।

प्रश्न 6.
ध्यानपूर्वक पढ़िए-
उसे देखकर चित्रकार के तुरंत उड़ गए होश।
‘होश उड़ना’ एक मुहावरा है। जिसका
मतलब है- ‘घबरा जाना या डर जाना।’
घबरा जाने या डर जाने के लिए कई और
मुहावरों का भी इस्तेमाल किया जाता है,
जैसे-

DAV Class 4 Hindi Chapter 13 Bhasha Abhyas Solutions - चतुर चित्रकार 1

अब आप नीचे दिए गए चित्रों को देखकर मुहावरा व उसका अर्थ लिखकर वाक्य बनाइए-
नौ-दो ग्यारह होना, हाथों के तोते उड़ना, अंगूठा दिखाना
उत्तर :
मुहावरा-नौ-दो ग्यारह होना। अर्थ-भाग जाना।

वाक्य-शेर के पीछे मुड़कर बैठते ही चित्रकार नौ-दो ग्यारह हो गया।
उत्तर :
मुहावरा-हाथ के तोते उड़ना। अर्थ-अक्ल गुम हो जाना।

DAV Class 4 Hindi Chapter 13 Bhasha Abhyas Solutions - चतुर चित्रकार

वाक्य-चित्रकार के सामने शेर आया और उसके हाथ के तोते उड़ गए।
उत्तर :
मुहावरा-अँगूठा दिखाना अर्थ-साफ मना कर देना।
वाक्य-जब शेर ने चित्रकार से कहा कि अपना कागज़-कलम तो लेते जाओ तब उसने अपना अँगूठा दिखा दिया।

प्रश्न 7.
दिए गए अनेक शब्दों के लिए एक शब्द चुनकर लिखिए-
चित्रकार, कामचोर, वनवासी, कवि
(क) जो चित्र बनाए
(ख) जो कविता लिखे
(ग) जो वन में रहे
(घ) जो काम से जी चुनाए
उत्तर :
(क) चित्रकार
(ख) कवि
(ग) वनवासी
(घ) कामचोर

प्रश्न 8.
दिए गए शब्दों के समान अर्थ वाले शब्द चुनकर लिखिए-
डरपोक, तस्वीर, पर्वत, नेत्र
(क) कायर ______________
(ख) पहाड़ ______________
(ग) चित्र ______________
(घ) आँख ______________
उत्तर :
(क) डरपोक
(ख) पर्वत
(ग) तस्वीर
(घ) नेत्र

DAV Class 4 Hindi Chapter 13 Bhasha Abhyas Solutions - चतुर चित्रकार

प्रश्न 9.
कविता ‘चतुर चित्रकार’ को कहानी के रूप में लिखिए-
उत्तर :
एक चित्रकार था। वह घने जंगल में गया। वह वहाँ चित्र बना रहा था। इतने में वहाँ एक शेर आ धमका। शेर को देखकर चित्रकार के होश उड़ गए। मगर शेर चुपचाप खड़ा था। यह देखकर चित्रकार की हिम्मत बँधी। उसने शेर से कहा, “आप बैठ जाइए। मैं आपका एक सुंदर चित्र बना देता हूँ।” शेर बैठ गया। फिर चित्रकार ने कहा, “अब आप दूसरी तरफ मुँह करके बैठ जाइए।” शेर बहुत देर तक पीठ घुमा बैठा रहा। चित्रकार वहाँ से धीरे से खिसक गया। झील के किनारे एक नाव और एक बाँस था। चित्रकार ने जल्दी जल्दी नाव चलाई और शेर से जान बचाई।