DAV Class 4 Hindi Chapter 11 Bhasha Abhyas Solutions – मौसम

Students often rely on DAV Class 4 Hindi Bhasha Abhyas Solution and DAV Class 4 Hindi Chapter 11 Bhasha Abhyas – मौसम to enhance their writing and critical thinking abilities.

DAV Class 4 Hindi Bhasha Abhyas Solution Chapter 11 मौसम

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए शब्दों का समान लय वाला एक शब्द लिखिए-
(क) चमकता = __________
(ख) उड़ता = __________
(ग) निराले = __________
(घ) पाते = __________
उत्तर :
(क) दमकता
(ख) पड़ता
(ग) मतवाले
(घ) जाते

DAV Class 4 Hindi Chapter 11 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - मौसम

प्रश्न 2.
(क) कविता ‘मौसम’ में से कोई तीन युग्म-शब्द छाँटकर लिखिए-
उत्तर :
(क) बन-बन
(ख) छम-छम
(ग) बिखर-बिखर

(ख) ऊपर लिखे किन्हीं दो युग्म-शब्दों के वाक्य बनाइए-
(क) बन-बन
(ख) छम-छम
उत्तर :
(i) सागर का जल भाप बन-बन कर उड़ जाता है।
(ii) पानी छम-छम बरस रहा है।

प्रश्न 3.
‘पृथ्वी’ शब्द में ‘प’ में ‘ऋ’ की मात्रा (c) है। इस मात्रा से बनने वाले कोई चार शब्द लिखिए-
उत्तर :
(क) अमृत
(ख) गृह
(ग) कृषक
(घ) मृतक

DAV Class 4 Hindi Chapter 11 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - मौसम

प्रश्न 4.
नीचे दिए गए शब्दों में ‘र’ में ‘उ’ अथवा ‘ऊ’ की मात्रा लगाकर शब्द को दोबारा लिखिए-
र + उ = रु, र + ऊ = रू
(क) रप = ____________
(ख) रचि = ____________
(ग) ज़रर = ____________
(घ) गुर = ____________
उत्तर :
(क) रूप
(ख) रूचि
(ग) ज़रूर
(घ) गुरू

प्रश्न 5.
नीचे दिए गए शब्दों के विलोम शब्द छाँटकर लिखिए-
असफलता, लेना, विदेश, कटु, रंक, अस्त
(क) राजा = ____________
(ख) स्वदेश = ____________
(ग) देना = ____________
(घ) मधुर = ____________
(ङ) सफलता = ____________
(च) उदय = ____________
उत्तर :
(क) रंक
(ख) विदेश
(ग) लेना
(घ) कटु
(ङ) असफलता
(च) अस्त

DAV Class 4 Hindi Chapter 11 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - मौसम

प्रश्न 6.
उचित सर्वनाम शब्द छाँटकर रिक्त स्थान भरिए-
(क) ________ बाज़ार जाएँगे। (हम/तुम)
(ख) मैंने ________ अपने पास बुलाया। (उसे/मुझे)
(ग) ________ मैदान में खेल रहे हैं। (वह/वे)
(घ) अपना काम ________ करना चाहिए। (उन्हें/स्वयं)
उत्तर :
(क) हम
(ख) उसे
(ग) वे
(घ) स्वयं

प्रश्न 7.
‘मौसम’ शब्द सुनते ही आपके मन में उससे जुड़े अनेक शब्द आते होंगे। उनमें भी आप एक संबंध जोड़ पाते हैं। ‘मौसम’ शब्द से जुड़े अन्य शब्दों को लिखिए-
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ स्वयं करें।

DAV Class 4 Hindi Chapter 11 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - मौसम

प्रश्न 8.
आपको सबसे अच्छा मौसम कौन-सा लगता है? उस मौसम में आप क्या-क्या करते हो? यह बताते हुए अपनी नानी को पत्र लिखिए-
उत्तर :
2128, पीतमपुरा
दिल्ली
8 सितम्बर, 20XX
पूज्यनीया नानीजी
सादर प्रणाम
हम सब यहाँ सकुशल हैं। आप सब की कुशलता की कामना करता हूँ। आज मैं आपको उस मौसम के बारे में बताने जा रहा हूँ जो मौसम हमें सबसे अच्छा लगता है। हमें बरसात का मौसम बहुत अच्छा लगता है। यह बहुत सुहावना होता है। इस मौसम में जब बारिश होती है तब हम वर्षा में खूब नहाते हैं। कागज़ की नाव तैराते है। ओले मुँह में रखकर चूसते हैं। ठंडी-ठंडी हवा जब चलती है तब इधर-उधर उछल-कूद् करने में बड़ा आनंद् आता है।
नाना जी को मेरा प्रणाम। पत्र का जवाब ज़रूर दीजिएगा।
आपका नाती
रोहित