DAV Class 8 Hindi Chapter 20 Abhyas Sagar Solutions – ईर्ष्या तू न गई मेरे मन से

Engaging with DAV Class 8 Abhyas Sagar Solution and DAV Class 8 Hindi Chapter 20 Abhyas Sagar – ईर्ष्या तू न गई मेरे मन से can significantly boost students’ language confidence.

DAV Class 8 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 20 ईर्ष्या तू न गई मेरे मन से

अर्थ के आधार पर वाक्य भेद

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए वाक्यों को ध्यान से पढ़िए तथा उनसे प्रकट होने वाले उचित अर्थ या भाव पर सही (✓) का निशान लगाइए-
(क) वह अपनी तुलना दूसरों से करता है।
(a) आश्चर्य
(b) चिंता
उत्तर:
(b) चिंता

(ख) सुखी मनुष्य कौन है?
(a) प्रश्न
(b) सूचना
उत्तर:
(a) प्रश्न

(ग) काश! एजेंट का वैभव भी मेरा होता।
(a) इच्छा
(b) चिंता
उत्तर:
(a) इच्छा

(घ) अपने चरित्र को सुदृढ़ बनाएँ।
(a) सूचना
(b) चेतावनी
(c) सुझाव
उत्तर:
(c) सुझाव

(ङ) किसी से ईर्ष्या मत करो।
(a) चेतावनी
(b) निषेध
उत्तर:
(b) निषेध

तो देखा कि हालाँकि ये सभी वाक्य तो हैं मगर इनसे अलग-अलग भाव या अर्थ प्रकट होते हैं। अर्थ के आधार पर इन वाक्यों की रचना भी अलग तरीके से होती है। तो आइए, यह जानने की कोशिश करें कि अर्थ के आधार पर कितने प्रकार के वाक्य होते हैं।

DAV Class 8 Hindi Chapter 20 Abhyas Sagar Solutions - ईर्ष्या तू न गई मेरे मन से

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़िए-
(क) हमने जीवन में कई पड़ोस बदले हैं।
(ख) उस दिन शनिवार था।
(ग) उसका रोम-रोम पुलकित हो उठा।

याद रखिए-

  • जिन वाक्यों से किसी काम के करने या होने का भाव प्रकट हो तथा किसी व्यक्ति या वस्तु के बारे में सामान्य जानकारी प्राप्त हो, वे ‘विधानवाचक वाक्य‘ कहलाते हैं।

आप विधानवाचक वाक्य के दो उदहारण लिखिए-
(क) _______
(ख) _______
उत्तर:
(क) सवेरा होते ही तारे छिपने लगे।
(ख) घंटी बजते ही छात्र प्रार्थना स्थल पर एकत्र हो गए।

प्रश्न 3.
अब इन वाक्यों को पढ़िए-
(क) उसके पास एक भी कोट नहीं है।
(ख) वह एकाएक कोई जवाब नहीं दे सका।
(ग) राधा कुछ न कर सकी।

याद रखिए-

  • जिन वाक्यों में किसी कार्य या बात के न करने या न होने का भाव प्रकट हो, वे ‘निषेधवाचक वाक्य‘ कहलाते हैं ।

आप निषेधवाचक वाक्य के दो उदाहरण लिखिए-
(क) _______
(ख) _______
उत्तर:
(क) कूड़ा यहाँ-वहाँ मत फेंको।
(ख) बत्ती लाल होने पर सड़क पार नहीं करना चाहिए।

4. नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़िए-
(क) बाहर खेलो।
(ख) अंदर आ जाओ।
(ग) ज़ोर से मत बोलो।

याद रखिए-

  • जिन वाक्यों में किसी व्यक्ति को आदेश या निर्देश देना हो, वे ‘आज्ञार्थक वाक्य’ कहलाते हैं।

DAV Class 8 Hindi Chapter 20 Abhyas Sagar Solutions - ईर्ष्या तू न गई मेरे मन से

प्रश्न 5.
नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़िए-
(क) तुम कहाँ जा रहे हो ?
(ख) क्या तुमने सारे आम खा लिए?

याद रखिए-

  • जिन वाक्यों में प्रश्न पूछा जाए, वे ‘प्रश्नवाचक वाक्य‘ कहलाते हैं।

अब आप प्रश्नवाचक वाक्य के दो उदाहरण लिखिए-
(क) _______
(ख) _______
उत्तर:
(क) ताजी सब्ज़ियाँ कहाँ मिलती हैं ?
(ख) तुम सवेरे पार्क में व्यायाम करने क्यों नहीं जाते हो ?

प्रश्न 6.
नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़िए-
(क) अरे ! तुम यहाँ भी आ गए।
(ख) हाय! मेरे दाँत में दर्द है।

याद रखिए-

  • जिन वाक्यों में हर्ष, शोक, आश्चर्य, घृणा, दुख का भाव प्रकट होता है, वे ‘विस्मयादिबोधक वाक्य‘ कहलाते हैं।

अब आप विस्मयादिबोधक वाक्य के दो उदाहरण लिखिए-
(क) _______
(ख) _______
उत्तर:
(क) अहा! आज मिठाइयाँ बाँटी जाएँगी।
(ख) छिः! यहाँ तो बहुत बदबू है।

DAV Class 8 Hindi Chapter 20 Abhyas Sagar Solutions - ईर्ष्या तू न गई मेरे मन से

प्रश्न 7.
नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़िए-
(क) काश! हम चाँद की सैर करते।
(ख) आपकी यात्रा मंगलमय हो।
(ग) भगवान करे, तुम अपनी मंज़िल प्राप्त करो।

याद रखिए-

  • जिन वाक्यों में इच्छा, शुभकामना, अभिशाप का भाव प्रकट किया गया हो, वे ‘इच्छाबोधक वाक्य‘ कहलाते हैं।

आप भी इच्छाबोधक वाक्य के दो उदाहरण लिखिए-
(क) _______
(ख) _______
उत्तर:
(क) काश! मैं अमीर होता।
(ख) मैं चाहता हूँ कि सभी सुखी हों।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित वाक्यों को पढ़िए-
(क) शायद कल बारिश हो जाए।
(ख) हो सकता है कोई न आए।

याद रखिए-

  • जिन वाक्यों में संदेह का भाव प्रकट हो, वे ‘संदेहबोधक वाक्य‘ कहलाते हैं।

आप संदेहबोधक वाक्य के दो उदाहरण लिखिए-
(क) _______
(ख) _______
उत्तर:
(क) संभवत: कश्मीर में बरफ़ पड़ रही होगी।
(ख) गाड़ी स्टेशन पर पहुँच चुकी होगी।

DAV Class 8 Hindi Chapter 20 Abhyas Sagar Solutions - ईर्ष्या तू न गई मेरे मन से

प्रश्न 9.
नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़िए-
(क) अगर तुम मेरे घर आओगे तभी मैं जाऊँगी।
(ख) यदि तुम मेहनत करती तो तुम्हारे अच्छे अंक आते।

याद रखिए-

  • जिन वाक्यों से किसी काम या बात का होना अथवा न होना किसी दूसरे काम के होने अथवा न होने पर निर्भर करता हो, वे ‘शर्तबोधक’ या ‘संकेतवाचक वाक्य‘ कहलाते हैं।

आप संकेतवाचक वाक्य के दो उदाहरण लिखिए-
(क) _______
(ख) _______
उत्तर:
(क) यदि सुमन छत पर दाना डालती तो कबूतर आते।
(ख) यदि खूब सारे पेड़ लगाए जाते तो प्रदूषण कम होता।

आओ दोहराएँ

प्रश्न 10.
नीचे लिखे शब्दों का संधि-विच्छेद कीजिए-
(क) सद्वाणी = _______ + _______
(ख) भगवद्भक्ति = _______ + _______
(ग) उन्नति + _______= _______
(घ) संवाद + _______ = _______
(ङ) शोषण = _______ + _______
उत्तर:
(क) सद्वाणी = सत् + वाणी
(ख) भगवद्भक्ति = भगवत् + भक्ति
(ग) उन्नति + उत् = नति
(घ) संवाद + सम् = वाद
(ङ) शोषण = शोष + अन

प्रश्न 11.
नीचे लिखे शब्दों में संधि कीजिए-
(क) प्र + मान = _______
(ख) सम् + रक्षक = _______
(ग) सम् + मति = _______
(घ) शरत् + चंद्र = _______
(ङ) तत् + अनुसार = _______
उत्तर:
(क) प्र + मान = प्रमाण
(ख) सम् + रक्षक = संरक्षक
(ग) सम् + मति = सम्मति
(घ) शरत् + चंद्र = शरदचंद्र
(ङ) तत् + अनुसार = तदनुसार

DAV Class 8 Hindi Chapter 20 Abhyas Sagar Solutions - ईर्ष्या तू न गई मेरे मन से

प्रश्न 12.
नीचे लिखे शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाइए-
(क) पूजना -_______
(ख) सुगम – _______
(ग) देव – _______
(घ) निपुण – _______
उत्तर:
(क) पूजना – पूजा, पूजन
(ख) सुगम – सुगमता
(ग) देव – देवत्व
(घ) निपुण – निपुणता

प्रश्न 13.
रिक्त स्थानों में उपयुक्त सर्वनाम शब्द भरिए-
(क) मेरे पिता जी बाहर गए हैं। _______ आते ही होंगे।
(ख) मैं अपना काम _______ करता हूँ।
(ग) दीवार के ऊपर _______ बैठा है।
(घ) रास्ते में _______खा लेना।
(ङ) _______ करोगे _______ भरोगे।
उत्तर:
(क) मेरे पिता जी बाहर गए हैं। वे आते ही होंगे।
(ख) मैं अपना काम स्वयं करता हूँ।
(ग) दीवार के ऊपर कोई बैठा है।
(घ) रास्ते में कुछ खा लेना।
(ङ) जैसा करोगे वैसा भरोगे।

प्रश्न 14.
नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति मोटे काले शब्दों के विलोम शब्दों के विलोम शब्द से कीजिए-
(क) पाकिस्तान ने भारत की मैत्री का जवाब _______ से दिया।
(ख) हमें मनुष्य में गुण देखने चाहिए _______ नहीं।
(ग) सबल मनुष्य _______ की सहायता करता है।
(घ) राम ने चुस्ती से काम लिया तथा श्याम ने _______ से।
(ङ) शीला परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुई और राधा परीक्षा में _______ हो गई।
उत्तर:
(क) पाकिस्तान ने भारत की मैत्री का जवाब शत्रुता से दिया।
(ख) हमें मनुष्य में गुण देखने चाहिए अवगुण नहीं।
(ग) सबल मनुष्य निर्बल की सहायता करता है।
(घ) राम ने चुस्ती से काम लिया तथा श्याम ने आलस्य से।
(ङ) शीला परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुई और राधा परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गई।

DAV Class 8 Hindi Chapter 20 Abhyas Sagar Solutions - ईर्ष्या तू न गई मेरे मन से

प्रश्न 15.
नीचे दिए वाक्यों में प्रयुक्त मोटे काले पदों की जगह उपयुक्त समस्तपद प्रयुक्त कीजिए-
(क) नदी की जल की धारा देखकर मन प्रसन्न हो उठा।
उत्तर:
नदी की जलधारा देखकर मन प्रसन्न हो उठा।

(ख) चंद्र है शिखर/ शीश पर जिसके कैलाश पर विराजमान हैं।
उत्तर:
चंद्रशेखर कैलाश पर विराजमान हैं।

(ग) वन के मानुष ने शहर में आतंक मचा रखा है।
उत्तर:
वनमानुष ने शहर में आतंक मचा रखा है।

(घ) भीष्म ने जीवन पर्यंत विवाह न करने की प्रतिज्ञा ली।
उत्तर:
भीष्म ने आजीवन विवाह न करने की प्रतिज्ञा ली।

(ङ) मैंने प्रधान है जो आचार्य से तीन दिन का अवकाश माँगा।
उत्तर:
मैंने प्रधानाचार्य से तीन दिन का अवकाश माँगा।

(च) हमें अमीर और गरीब में भेदभाव नहीं करना चाहिए।
उत्तर:
हमें अमीर-गरीब में भेदभाव नहीं करना चाहिए।

आओ लिखें

प्रश्न 16.
आपने पहली बार अंतर्विद्यालीय भाषण – प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इसके बारे में बताते हुए अपने मित्र को ई-मेल कीजिए। नीचे दी गई जगह में इस ई-मेल के मुख्य विचार बिंदु लिखिए-
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।