DAV Class 8 Hindi Chapter 19 Abhyas Sagar Solutions –  जीवन का सच

Engaging with DAV Class 8 Abhyas Sagar Solution and DAV Class 8 Hindi Chapter 19 Abhyas Sagar – जीवन का सच can significantly boost students’ language confidence.

DAV Class 8 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 19 जीवन का सच

व्यंजन संधि

प्रश्न 1.
नीचे लिखे शब्दों में संधि के बाद हुए परिवर्तन को ध्यानपूर्वक देखिए-
उत्तर:
(क) सत् + गति = सद्गति
(ख) सम् + भव = संभव
(ग) सम् + कल्प = संकल्प
(घ) सम् + मोहन = सम्मोहन

ऊपर दिए शब्दों में पूर्वपद के अंत में व्यंजन है और उत्तरपद के प्रथम वर्ण व्यंजन और स्वर हैं। संधि करने पर वे व्यंजन में परिवर्तित हो गए अर्थात व्यंजन के साथ स्वर अथवा व्यंजन मिलने पर जो विकार आता है, उसे ‘व्यंजन संधि’ कहते हैं। आपने ‘व्यंजन संधि’ के कुछ नियमों के बारे में पाठ ‘सोना’ में पढ़ा है। अब हम इस पाठ में ‘व्यंजन संधि’ के अन्य नियमों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

DAV Class 8 Hindi Chapter 19 Abhyas Sagar Solutions -  जीवन का सच

प्रश्न 2.
नीचे लिखे शब्दों में संधि के बाद हुए परिवर्तन को ध्यानपूर्वक देखिए-
उत्तर:
(क) अनु + छेद = अनुच्छेद
(ख) स्व + छंद = स्वच्छंद
(ग) आ + छादन = आच्छादन

याद रखिए-

  • दूसरे शब्द का पहला व्यंजन ‘छ’ हो तो ‘छ’ से पहले ‘च’ का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 3.
नीचे लिखे शब्दों में संधि कीजिए-
(क) छत्र + छाया = _________
(ग) परि + छेद = _________
(ख) वि + छेद = _________
(घ) संधि + छेद = _________
उत्तर:
(क) छत्र + छाया = छत्रच्छाया
(ग) परि + छेद = परिच्छेद
(ख) वि + छेद = विच्छेद
(घ) संधि + छेद = संधिच्छेद

प्रश्न 4.
नीचे लिखे शब्दों में संधि के बाद हुए परिवर्तन को ध्यानपूर्वक देखिए-
उत्तर:
(क) सम् + कल्प = संकल्प
(ख) सम् + बंध = संबंध
(घ) सम् + वहन = संवहन
(ङ) सम् + योग = संयोग
(ग) सम् + तोष = संतोष

सभी शब्दों में पहले शब्द का अंतिम वर्ण ‘म’ है। दूसरे शब्द का पहला वर्ण व्यंजन है। यहाँ संधि होने पर दूसरे शब्द का पहला वर्ण अपने ही वर्ग के पंचम वर्ण में बदल गया है तथा ‘य’ और ‘व’ वाले शब्दों में वह अनुस्वार में रूपांतरित हो गया है।

याद रखिए-

  • ‘म्’ के बाद ‘क’ से ‘म’ तक कोई भी व्यंजन आए तो ‘म’ उस वर्ग के पंचम वर्ण में बदल जाता है। ‘म्’ के बाद ‘य’, ‘र’, ‘ल’, ‘व’, ‘श’, ‘ष’, ‘स’ आने पर वह अनुस्वार में परिवर्तित हो जाता है।

DAV Class 8 Hindi Chapter 19 Abhyas Sagar Solutions -  जीवन का सच

प्रश्न 5.
नीचे लिखे शब्दों में संधि कीजिए-
(क) अहम् + कार = _________
(घ) सम् + रक्षण = _________
(ख) सम् + घात = _________
(ङ) सम् + वाद = _________
(ग) सम् + भव = _________
उत्तर:
(क) अहम् + कार = अहंकार
(घ) सम् + रक्षण = संरक्षण
(ख) सम् + घात = संघात
(ङ) सम् + वाद = संवाद
(ग) सम् + भव = संभव

प्रश्न 6.
नीचे लिखे शब्दों का संधि-विच्छेद कीजिए-
(क) संजय = _________ +_________
(ख) संपूर्ण = _________+ _________
(ग) संजीवन = _________+ _________
(घ) संसार = _________ + _________
(ङ) संशय = _________ + _________
उत्तर:
(क) संजय = सम् + जय
(ख) संपूर्ण = सम् + पूर्ण
(ग) संजीवन = सम् + जीवन
(घ) संसार = सम् + सार
(ङ) संशय = सम् + शय

प्रश्न 7.
नीचे लिखे शब्दों को ध्यानपूर्वक पढ़िए-
उत्तर:
(क) सम् + मुख = सम्मुख
(ख) सम् + मान = सम्मान

पहले शब्द का अंतिम व्यंजन ‘म्’ है। दूसरे शब्द का पहला व्यंजन भी ‘म’ है। संधि करने पर पहले शब्द के ‘म’ में कोई परिवर्तन नहीं आया।

याद रखिए-

  • ‘म्’ के बाद ‘म’ आने पर द्वित्व ‘म्म’ लिखा जाता है। वहाँ अनुस्वार का प्रयोग नहीं होता।

DAV Class 8 Hindi Chapter 19 Abhyas Sagar Solutions -  जीवन का सच

प्रश्न 8.
नीचे लिखे शब्दों में संधि कीजिए-
(क) सम् + मति = _________
(ख) सम् + मोहन = _________
उत्तर:
(क) सम् + मति = सम्मति
(ख) सम् + मोहन = सम्मोहन

प्रश्न 9.
नीचे लिखे शब्दों को ध्यानपूर्वक पढ़िए-
उत्तर:
(क) भूष + अन = भूषण
(ख) तर + न = तरण
(ग) ऋ + न = ऋण
ऊपर लिखे शब्दों में ‘ऋ’, ‘र’, ‘ष’ के बाद ‘न’ का प्रयोग है और ‘न’, ‘ण’ में परिवर्तित हुआ है।

याद रखिए-

  • यदि ‘ऋ’, ‘र’, ‘ष’ के बाद ‘न’ हो और इन दोनों के बीच में कोई स्वर, ‘क’ वर्ग और ‘प’ वर्ग का कोई वर्ण, अनुस्वार या ‘य’, ‘व’, ‘ह’ हो तो ‘न’ का ‘ण’ हो जाता है।

प्रश्न 10.
नीचे लिखे शब्दों की संधि कीजिए-
(क) परि + नाम = _________
(ख) तृष + ना = _________
(ग) प्र + मान = _________
(घ) शोष + अन = _________
(ङ) हर + न = _________
उत्तर:
(क) परि + नाम = परिणाम
(ख) तृष + ना = तृष्ण
(ग) प्र + मान = प्रणाम
(घ) शोष + अन = शोषण
(ङ) हर + न = हरण

प्रश्न 11.
नीचे लिखे शब्दों को ध्यानपूर्वक पढ़िए-
(क) अभि + सेक = अभिषेक
(ख) नि + सिद्ध = निषिध
(ग) सु + सुप्ति = सुषुप्ति

याद रखिए-

  • यदि पूर्वपद का अंतिम वर्ण कोई स्वर हो और उत्तरपद में ‘स’ हो तो ‘स’ का ‘ष’ हो जाता है।

DAV Class 8 Hindi Chapter 19 Abhyas Sagar Solutions -  जीवन का सच

प्रश्न 12.
नीचे लिखे शब्दों की संधि कीजिए-
(क) नि + सेध = _________
(ख) परि + सद् = _________
(घ) वि + सम = _________
(ङ) अभि + सिक्त = _________
(ग) सु + सुप्त = _________
उत्तर:
(क) नि + सेध = निषेध
(ख) परि + सद् = परिषद्
(घ) वि + सम = विषम
(ङ) अभि + सिक्त = अभिषिक्त
(ग) सु + सुप्त = सुषुप्त

प्रश्न 13.
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
उत्तर:
सही समय पर सही चुनाव न करने वाला व्यक्ति जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बुरी तरह असफल हो जाता है। जीवन का सफल कलाकार वह है जो अपने हर काम में सावधानीपूर्वक चुनाव करता है। चुनाव में सावधानी न बरतने वाला और बिना सोचे-समझे गलत चुनाव कर लेने वाला व्यक्ति लाख प्रयत्न करने पर भी अपने जीवन को उचित और सफल मोड़ नहीं दे पाता। जो व्यक्ति अपने खाने-पीने, खेलने-कूदने, पढ़ने-लिखने और मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रमों में चुनाव करते समय सावधानी नहीं बरतता, उसकी दशा, उस पेटू जैसी हो जाती है जो अनाप-शनाप जो भी सामने आता है, खाए जाता है और अपना स्वास्थ्य चौपट कर बैठता है । होना यह चाहिए कि हम यह सोचकर – समझकर तय करें कि हमें किस समय उठना है और किस समय सोना है। हमें क्या, कितना और कब; क्या और किस तरह पहनना है। हमें किन लोगों को मित्र बनाना है और किनसे थोड़ी दूरी बनाए रखनी है।

(क) कैसे लोग जीवन को सफल नहीं बना पाते और क्यों?
उत्तर:
सही समय पर सही चुनाव न करने वाले व्यक्ति अपने जीवन को सफल नहीं बना पाते हैं। इसका कारण यह है कि गलत चुनाव करने वाले व्यक्ति अपने जीवन को सही दिशा में नहीं मोड़ पाते हैं।

(ख) ठीक चुनाव न करने वाले व्यक्ति की तुलना पेटू व्यक्ति से क्यों की गई है?
उत्तर:
ठीक चुनाव न करने वाले व्यक्ति की तुलना पेटू से इसलिए की गई है, क्योंकि जिस तरह पेटू अनाप-सनाप खाकर अपना स्वास्थ्य नष्ट कर लेता है, उसी प्रकार गलत चयन करके व्यक्ति अपन जिंदगी तबाह कर लेते हैं।

(ग) ठीक दिनचर्या के लिए क्या-क्या सावधानियाँ आवश्यक हैं?
उत्तर:
ठीक दिनचर्या के लिए उचित समय पर खाना-पीना, खेलना-कूदना, पढ़ना-लिखना और मनोरंजन के साधनों का प्रयोग करना चाहिए।

(घ) मित्र बनाने में हमें क्या सावधानी रखनी चाहिए?
उत्तर:
मित्र बनाते समय हमें यह सावधानी रखनी चाहिए कि हम स्वार्थी, लोभी या किसी गलत व्यक्ति को अपना मित्र न बना लें।

(ङ) जीवन का सफल कलाकार किसे कहा गया है?
उत्तर:
जीवन का सफल कलाकार उसे कहा गया है जो अपने हर काम में सावधानीपूर्वक चुनाव करता है।

आओ दोहराएँ

प्रश्न 14.
निम्नलिखित शब्दों का संधि-विच्छेद कीजिए-
(क) सु + आगत = _________
(ख) गण + ईश = _________
(ग) धन + एषणा = _________
(घ) उत् + नति = _________
(ङ) शरत् + उल्लास = _________
उत्तर:
(क) सु + आगत = स्वागत
(ख) गण + ईश = गणेश
(ग) धन + एषणा = धनैषणा
(घ) उत् + नति = उन्नति
(ङ) शरत् + उल्लास = शरतोल्लास

DAV Class 8 Hindi Chapter 19 Abhyas Sagar Solutions -  जीवन का सच

प्रश्न 15.
नीचे लिखे वाक्यों में प्रयुक्त मुहावरों को छाँटकर लिखिए-
उत्तर:
(क) परस्पर विरोधी दलों का सहारा लेना अपने पैरों पर स्वयं कुल्हाड़ी मारने जैसा है।
अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारना

(ख) इनकम टैक्स अधिकारी को दल-बल सहित आया देखकर सेठ जी के हाथों के। तोते उड़ गए।
हाथ के तोते उड़ना

(ग) योग्य बच्चे अपने माँ-बाप की बुढ़ापे की लाठी बनते हैं।
बुढ़ापे की लाठी होना

(घ) बिल्ली को देखकर चूहा रफूचक्कर हो गया।
रफूचक्कर होना

(ङ) झाँसी की रानी की गाथा सुनकर विदेशी भी दाँतों तले उँगली दबा बैठे।
दाँतों तले उँगली दबाना

DAV Class 8 Hindi Chapter 19 Abhyas Sagar Solutions -  जीवन का सच

प्रश्न 16.
नीचे लिखे शब्दों से विशेषण बनाइए-
(क) वीरता – _________
(ख) शुद्धता – _________
(ग) हर्ष – _________
(घ) तर्क – _________
(ङ) मर्यादा – _________
(च) श्रद्धा – _________
उत्तर:
(क) वीरता – वीर
(ख) शुद्धता – शुद्ध
(ग) हर्ष – हर्षित
(घ) तर्क – तार्किक
(ङ) मर्यादा – मर्यादित
(च) श्रद्धा – श्रद्धालु

आओ लिखें

प्रश्न 17.
मित्र के साथ अपने किसी साहसिक कारनामे पर हुई बातचीत को संवाद के रूप में लिखिए-
मैं : मित्र ! नमस्ते ! कैसे हो?

मित्र: नमस्ते! मैं ठीक हूँ। तुम्हारे हाथ पर पट्टी क्यों बँधी है?

मैं: मैं भी ठीक हूँ। बस कल ज़रा-सी चोट लग गई थी। अरे! कैसे?

मित्र: अरे! कैसे?

मैं: लगता है कि तुम कल स्कूल नहीं आए थे।

मित्र: मैं कल स्कूल नहीं आया था। कल कुछ खास हो गया था क्या?

मैं: कल स्टैंड पर बाइक सवार किसी महिला का चेन झपटकर भागने लगे।

मित्र: फिर क्या हुआ?

मैं: लोगों का शोर सुनकर मेरा ध्यान उधर गया। मैंने गिरने का बहाना करते हुए उनके रास्ते में अपनी साइकिल गिरा दी, जिससे टकराकर उनकी बाइक गिर गई।

मित्र: फिर ………. ?

मैं: उधर स्टैंड पर खड़े लोग भी पीछे दौड़े आ रहे थे। उन्होंने गिरे हुए दोनों सवारों को दबोच लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

मित्र: तुमने तो बहुत बहादुरी का काम किया।

मैं: इस काम के लिए पुलिस और प्रधानाचार्य ने मेरी पीठ थपथपाई थी।