Engaging with DAV Abhyas Sagar Class 7 Solutions and DAV Class 7 Hindi Chapter 8 Abhyas Sagar – एवरेस्ट की चुनौती can significantly boost students’ language confidence.
DAV Class 7 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 8 – एवरेस्ट की चुनौती
- वहाँ सख्त काली चट्टानें थी या पत्थर के बड़े-बड़े टुकड़े थे। उन पर चलना बहुत मुश्किल और थकाने वाला था । ठंडी हवाएँ हमसे टकरा रही थीं।
- यह पहाड़ी बहुत सँकरी और तीखी है और इसके दोनों ओर गहरे ढाल हैं।
प्रश्न 1.
ऊपर दी गई पंक्तियों में से विशेषण शब्द छाँटकर लिखिए-
उत्तर:
(क) काली
(घ) सँकरी
(ख) बड़े-बड़े
(ङ) तीखी
(ग) ठंडी
(च) गहरे
(छ) सख्त
प्रश्न 2.
अब ये बताइए कि ये विशेषण शब्द किनकी विशेषता बता रहे हैं। उन शब्दों को विशेषण के क्रम के अनुसार (प्रश्न 1 के अनुसार) लिखिए –
उत्तर:
(क) चट्टानें
(घ) पहाड़ी
(छ) चट्टानें
(ख) टुकड़े
(ङ) पहाड़ी
(ग) हवाएँ
(च) ढाल
प्रश्न 3.
नीचे दी गई परिभाषाओं को पूरा कीजिए-
उत्तर:
(क) जो शब्द संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताते है, उन्हें विशेषण कहते हैं।
(ख) विशेषण शब्द जिनकी विशेषता बताते हैं, उन्हें विशेष्य कहते हैं।
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए शब्दों में से विशेषण और विशेष्य अलग करके लिखिए-
उत्तर:
(क) सर्वोच्च पर्वत-शिखर | विशेषण | विशेष्य |
(ख) बारह शेरपा | सर्वोच्च | पर्वत-शिखर |
(ग) काली चट्टानें | बारह | शेरपा |
(घ) छोटा-सा प्लेटफार्म | काली | चट्टानें |
(ङ) तिरंगा झंडा | छोटा-सा | प्लेटफार्म |
प्रश्न 5.
नीचे दिए गए वाक्यों में उचित विशेषण शब्द भरते हुए उन्हें पूरा कीजिए-
उत्तर:
(क) सुरेखा अच्छी / सुंदर लड़की है।
(ख) दादी माँ के बाल सफ़ेद हो गए हैं।
(ग) वह लड़का राम का मित्र है।
(घ) सातवीं कक्षा के बच्चे शांत बैठे थे।
(ङ) भैया! ज़रा एक किलो दूध तो देना ।
प्रश्न 6.
नीचे दिए गए संज्ञा शब्दों के लिए उचित विशेषण शब्दों का प्रयोग कीजिए-
उत्तर:
(क) ठंडा पानी
(ख) सफ़ेद फूल
(ग) हरी घास
(घ) ऊँचा पहाड़
(ङ) ईमानदार पहाड़
(च) चार मीटर कपड़ा
प्रश्न 7.
नीचे लिखे निश्चित संख्यावाचक विशेषणों के लिए उचित विशेष्य लिखिए-
उत्तर:
(क) पचास – लोग
(ख) दस – किताबें
(ग) एक – गाय
(घ) दूसरा – बच्चा
प्रश्न 8.
नीचे दिए गए अनिश्चित संख्यावाचक विशेषणों के लिए उचित विशेष्य लिखिए-
उत्तर:
(क) कुछ – जवान
(ख) अनेक – चीजें
(ग) थोड़ी – लकड़ियाँ
(घ) सब – लोग
प्रश्न 9.
नीचे दिए गए निश्चित परिमाणवाचक विशेषणों के लिए उचित विशेष्य लिखिए –
उत्तर:
(क) दो सेर – चावल
(ख) चार मीटर – कपड़ा
(ग) पाँच लीटर – तेल
(घ) एक टन – अनाज
प्रश्न 10.
नीच लिखे अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषणों के लिए उचित विशेष्य लिखिए-
उत्तर:
(क) थोड़ा – दूध
(ख) सारी – सब्ज़ियाँ
(ग) कम – पानी
(घ) अधिक – कपड़ा
प्रश्न 11.
नीचे दिए गए वाक्यों में से विशेषण शब्द छाँटकर लिखिए और उनका भेद भी लिखिए-
वाक्य
उत्तर:
(क) सुनीता भोली-भाली लड़की है | विशेषण | विशेषण का भेद |
(ख) कक्षा में तीन बच्चे बैठे थे। | भोली-भाली | गुणवाचक |
(ग) यह फ्रॉक मेरा भाई लाया है। | तीन | निश्चित संख्यावाचक |
(घ) यहाँ तो कँटीली तार लगी हुई है। | यह | सार्वनामिक |
(ङ) गिलास में थोड़ा-सा शरबत डाल दो। | कँटीली | गुणवाचक |
(च) अस्तबल में कुछ घोड़े बँधे हुए थे। | थोड़ा-सा | अनिश्चित परिमाणवाचक |
(छ) खीर बनाने के लिए तीन किलो दूध चाहिए | कुछ | अनिश्चित संख्यावाचक |
(ज) वह छात्र आज भी नहीं आया। | तीन किलो | निश्चित परिमाण वाचक |
प्रश्न 12.
नीचे दिए गए वाक्यों में प्रविशेषण शब्दों पर घेरा लगाइए –
उत्तर:
प्रश्न 13.
नीचे दिए गए विशेषण के भेदों का एक-एक वाक्य लिखिए-
(क) गुणवाचक विशेषण
उत्तर:
राधा एक अच्छी लड़की है।
(ख) संख्यावाचक विशेषण
उत्तर:
रमा ने दो सेब खाए।
(ग) परिमाणवाचक विशेषण
उत्तर:
सोहन आजकल कम खाना खाता है।
(घ) सार्वनामिक विशेषण
उत्तर:
वह घर मेरे चाचा जी का है।
आओ दोहराएँ
प्रश्न 14.
नीचे दिए गए शब्दों में उचित स्थान पर नुक्ता लगाइए-
उत्तर:
(क) नज़र
(ख) बर्फ़
(ग) हज़ार
(घ) काफ़ी
(ङ) आवाज़
(च) सफ़ेद
(छ) तेज़
(ज) रफ़्तार
(झ) वज़न
प्रश्न 15.
नीचे दिए गए वाक्यों को उचित मुहावरों से पूरा कीजिए-
पीठ ठोंकना, जान में जान आना, दिन दहलना, टेढ़ी खीर होना, जवाब दे जाना, माथा ठनकना
उत्तर:
(क) एवरेस्ट शिखर पर पहुँचकर हम लोगों ने एक-दूसरे की पीठ ठोंकी।
(ख) ऑक्सीजन की नली में छेद देखकर मेरा तो माथा ठनक गया।
(ग) चढ़ाई करते-करते मेरे पैर जवाब देने लगे।
(घ) खाई की गहराई देखकर मेरा दिल दहल गया।
(ङ) एवरेस्ट पर चढ़ना सचमुच टेढ़ी खीर है।
(च) ‘हिलेरी की चिमनी’ के ठीक नीचे पहुँचकर हमारी जान में जान आई।
प्रश्न 16.
नीचे दिए गए वाक्यांशों के लिए एक शब्द छाँटकर लिखिए-
दुर्बोध, ईदगाह, पर्वतारोगी, कलाकृति, चित्रकार, संगीतज्ञ
उत्तर
(क) जो पर्वतों की चढ़ाई करे – पर्वतारोही
(ख) जो चित्र बनाए – चित्रकार
(ग) ईद की नमाज़ पढ़ने वाली जगह – ईदगाह
(घ) कलाकार द्वारा बनाई गई वस्तु – कलाकृति
(ङ) जो कठिनाई से समझ में आए – दुर्बोध
(च) जो संगीत का ज्ञाता हो – संगीतज्ञ
आओ लिखें
प्रश्न 17.
विद्यालय की ओर से पिकनिक का आयोजन किया जा रहा है इसकी सूचना विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को देनी है। इस सूचना में शामिल किए जाने वाले बिंदुओं के बारे में सोचिए और सूचना लिखिए –
सूचना
उत्तर:
विद्यालय का नाम – डी०ए०वी० विद्यालय
विषय – पिकनिक पर जाने हेतु।
सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 22 मई 20xx (शुक्रवार), को सुबह 7 बजे विद्यालय की ओर से जयपुर के लिए एक पिकनिक आयोजन किया जा रहा है। जो भी विद्यार्थी इसमें जाने के इच्छुक हों। वे अपना नाम अपने कक्षा अध्यापक को लिखवाकर फार्म लें तथा 20 मई, 20xx तक पूरा करके कार्यालय में जमा करा दें।
आदेशानुसार
प्रधानाचार्य