DAV Class 7 Hindi Chapter 16 Abhyas Sagar Solutions – देशभक्त पुरु

Engaging with DAV Abhyas Sagar Class 7 Solutions and DAV Class 7 Hindi Chapter 16 Abhyas Sagar – देशभक्त पुरु can significantly boost students’ language confidence.

DAV Class 7 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 16 – देशभक्त पुरु

(क) सिकंदर के साथ उसे भी सबक सिखाना पड़ेगा।
(ख) पहुँच गया सम्राट।
(ग) सिकंदर कई देशों को जीत चुका है।

प्रश्न 1.
ऊपर दिए गए वाक्यों में प्रयुक्त क्रियाएँ लिखिए –
उत्तर:
(क) सिखाना पड़ेगा।
(ख) पहुँचना, गया
(ग) जीतना, चुका है

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए वाक्यों में प्रयुक्त क्रिया लिखिए-
उत्तर:
(क) सोनाली ने दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। – जीता (जीतना)
(ख) पुष्पा ने राखी को सबक सिखाया। – सिखाया (सिखाना)
(ग) मैं उसके घर पहुँचा। – पहुँचा (पहुँचना)
(घ) डाकुओं ने एक-एक करके बंधकों को छोड़ा। – छोड़ा (छोड़ना)

DAV Class 7 Hindi Chapter 16 Abhyas Sagar Solutions - देशभक्त पुरु

प्रश्न 3.
प्रश्न 2 के वाक्यों में केवल एक-एक क्रिया का प्रयोग किया गया है जबकि प्रश्न। के वाक्यों में दो-दो क्रियाओं का प्रयोग किया गया है। मूल क्रिया ( जीतना, सिखाना, पहुँचना, छोड़ना) मुख्य अर्थ देती है तथा दूसरी क्रिया (पड़ेगा, गया, चुका) मूल अथवा मुख्य क्रिया को विशिष्ट अर्थ प्रदान करती है। दूसरी क्रिया को ‘रजक क्रिया’ कहा जाता है। ‘रंजक’ का अर्थ है – रँगने वाली, रंग देने वाली।

अब नीचे दिए गए वाक्यों में से रंजक क्रियाएँ छाँटकर लिखिए –
उत्तर:

वाक्य रंजक क्रिया
(क) सुषमा ने खाना खा लिया। लिया (लेना)
(ख) रमेश ने पत्र पढ़ डाला। डाला (डालना)
(ग) सोहन डरावना सपना देखकर डर गया। गया (जाना)
(घ) साहिल की माता जी लौट आई। आईं (आना)
(ङ) नसरीन ने कहा, “बच्चे! बैठ जाओ।” जाओ (जाना)

DAV Class 7 Hindi Chapter 16 Abhyas Sagar Solutions - देशभक्त पुरु

प्रश्न 4.
नीचे दिए गए वाक्यों में से उदाहरण के अनुसार मूल क्रिया और रंजक क्रिया छाँटकर लिखिए-
उत्तर:

वाक्य मूल क्रिया रंजक क्रिया
उदाहरण – भोंपू अपने आप बज उठा। बजना उठना
(क) मित्र राजाओं को युद्ध का निमंत्रण-पत्र भेज दो। भेजना देना
(ख) वे पिछली बातें भूल जाएँ। भूलना जाना
(ग) जब तक हम हैं, भारत को नहीं जीत सकता। जीतना सकना
(घ) उसे अंदर ले आओ। देना आना
(ङ) मामा जी को कल हैदराबाद जाना पड़ा। जाना पड़ना

प्रश्न 5.
नीचे दिए वाक्यों को ध्यान से पढ़िए –
उत्तर:
(क) हमारे पास तीन केले हैं और तीन लड़के हैं।
(ख) अध्यापक रुक गए और लड़के के बोलने की प्रतीक्षा करने लगे।
(ग) अध्यापक ने ज़ोर से मेज़ पर हाथ मारा और कहा, ” चुप हो जाओ।”
(घ) वे अपनी फटी-पुरानी कॉपियाँ दिखाते, लेकिन कोई भी कॉपियों में लिखी बात को समझ नहीं पाता था।
(ङ) हार्डी और लिटिलवुड की संगति में वे अपनी कठिनाइयों को भूल जाते थे।

DAV Class 7 Hindi Chapter 16 Abhyas Sagar Solutions - देशभक्त पुरु

अब उदाहरण के अनुसार वाक्य (ख), (ग) व (घ) के दो-दो जुड़े हुउ वाक्य लिखिए –
उत्तर:
(क) (i) हमारे पास तीन केले हैं।
(ii) हमारे पास तीन लड़के हैं।

(ख) (i) अध्यापक रुक गए।
(ii) अध्यापक लड़के के बोलने की प्रतीक्षा करने लगे।

(ग) (i) अध्यापक ने ज़ोर से मेज पर हाथ मारा।
(ii) अध्यापक ने कहा, “चुप हो जाओ। ”
उत्तर:
(घ) (i) वे अपनी फटी-पुरानी कॉपियाँ दिखाते।
(ii) कोई भी कॉपियों में लिखी बात को समझ नहीं पाता था ।

प्रश्न 6.
ऊपर दिए गए दो-दो वाक्यों को जोड़ने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग हुआ है, उन्हें लिखिए –
उत्तर:
(क) और
(ख) लेकिन

प्रश्न 7.
अब पाँचवें वाक्य को पढ़िए और लिखिए कि ‘और’ शब्द किन दो पदों (शब्दों ) को जोड़ रहा है –
उत्तर:
(क) हार्डी
(ख) लिटिलवुड

प्रश्न 8.
नीचे दिए गए खाली स्थानों में उचित समुच्चयबोधक अव्यय भरते हुए वाक्यों को पूरा कीजिए –
या, फिर भी, इसलिए, यदि – तो, और, लेकिन
उत्तर:
‘(क) सुरेश को बुखार था फिर भी वह स्कूल गया।
(ख) नेहा और श्वेता बगीचे में घूम रही थीं।
(ग) मैंने उसे बहुत समझाया लेकिन उसकी समझ में कुछ नहीं आया।
(घ) आप चाय पसंद करेंगे या कॉफ़ी ?
(ङ) डॉक्टर साहब एक रोगी की जाँच कर रहे थे इसलिए वे टेलीफ़ोन न सुन सके।
(च) यदि आप घर आएँ तो मिठाई ज़रूर लेते जाएँ।

DAV Class 7 Hindi Chapter 16 Abhyas Sagar Solutions - देशभक्त पुरु

प्रश्न 9.
नीचे दिए गए वाक्यों में से समुच्चयबोधक अव्यय छाँटकर लिखिए-
उत्तर:

वाक्य समुच्चयबोधक अव्यय
(क) अपने सम्राट से कहना कि हम उसे हारना सिखा देंगे। कि
(ख) सब कुछ कहा सम्राट, फिर भी पुरु लड़ने के लिए तैयार है। फिर भी
(ग) अँधेरे में बिजली की चमक और बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई पड़ रही है। और
(घ) मैंने सुबह ही पढ़ाई कर ली ताकि शाम को खेल सकूँ। ताकि
(ङ) यद्यपि रामानुजन बहुत बीमार थे तथापि वे अंकों से खेलते रहे। यद्यपि-तथापि

प्रश्न 10.
नीचे दिए गए समुच्चयबोधक अव्ययों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए- प्रवीण पढ़ता है और नवीन खेलता है।
उत्तर:
(क) और – प्रवीण पढ़ता है और नवीन खेलता है।
(ख) इसलिए – राम बीमार है इसलिए वह स्कूल नहीं आया।
(ग) यदि-तो – यदि आप जम्मू जाएँ तो मेरे लिए केसर लाएँ।
(घ) क्योंकि – उसने मेरी आवाज़ नहीं सुनी क्योंकि वह गहरी नींद में था।
(ङ) फिर भी – वह खुद घायल था फिर भी उसने अन्य घायलों की मदद की।

आओ दोहराएँ

प्रश्न 11.
नीचे दिए गए शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए-
विध्रु, लेखक, सहपाठिन, मालिन, वीरांगना, कवयित्री
उत्तर:
(क) तलवार
(ख) मैदान में
(ग) सैनिक की
(घ) फ़ौज
(ङ) कैदी को
(च) मैदान में

DAV Class 7 Hindi Chapter 16 Abhyas Sagar Solutions - देशभक्त पुरु

प्रश्न 12.
दिए गए शब्दों के लिंग बदलकर लिखिए –
विध्रुर, लेखक, सहपाठिन, मालिन, वीरांगना, कवयित्री
उत्तर:
(क) कवि – कवयित्री
(ख) माली – मालिन
(ग) वीर – वीरांगना
(घ) विधवा – विधुर
(ङ) लेखिका – लेखक
(च) सहपाठी – सहपाठिन

प्रश्न 13.
नीचे दिए गए शब्दों में से रूढ़ तथा यौगिक शब्द छाँटिए-
कूच, प्रवेश, सबक, सेनापति, निर्दोष, दूत
उत्तर:

रूढ़ शब्द यौगिक शब्द
(क) कूच (क) प्रवेश
(ख) सबक (ख) सेनापति
(ग) दूत (ग) निर्दोष

DAV Class 7 Hindi Chapter 16 Abhyas Sagar Solutions - देशभक्त पुरु

आओ लिखें

प्रश्न 14.
आप अपने दोस्त से बहुत दिनों बाद मिलते हैं। आप दोनों के बीच जो बातचीत होगी, उसे संवाद रूप में लिखिए-
उत्तर:
अंबुज – अरे जलज! आज तो छुट्टियों में पहली बार मिल रहे हो। क्या कहीं चले गए थे?
जलज – अंबुज, मैं अपने चाचा जी के पास मुंबई चला गया था। वहाँ से आने का मन ही नहीं कर रहा था, क्योंकि वहाँ मौसम अच्छा है।
अंबुज – क्यों वहाँ गरमी नहीं है, क्या?
जलज – मुंबई समुद्रतटीय शहर है। एसी जगहों पर सदीं-गर्मी दोनों ही कम पड़ती है।
अंबुज – फिर तों तुम्हारा छुट्टियों का काम भी अधूरा होगा?
जलज – हाँ, पर इस सप्ताह में मैं यही काम पूरा करूँगा।
अंबुज – और स्कूल खुलन से पहले क्या करोगे?
जलज – हम दोनों मैट्रो रेल से अक्षरधाम मंदिर देखने चलेंगे।
अंबुज – यह तो बहुत अच्छा रहेगा।
जलज – तुम्हारे साथ घूमने का आनंद कुछ अलग ही हांगा। अच्छा अब चलता हूँ। बाज़ार जाना है।
अंबुज – ठीक है, चलो।