DAV Class 6 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar Solutions – बरसते जल के रूप अनेक

Well-structured DAV Class 6 Hindi Abhyas Book Solutions and DAV Class 6 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar – बरसते जल के रूप अनेक provide a solid foundation for mastering language skills.

DAV Class 6 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 3 बरसते जल के रूप अनेक

अनुच्छेद, अभ्यास सागर के पृष्ठ 14 पर देखें।

राघव, परमीत, ज़फर और अमन मैदान में खेल रहे थे। अमन के दादाजी दूर से बच्चों को खेलते हुए देख रहे थे। वे बहुत प्रसन्न थे कि सभी बच्चे ईमानदारी से मिल-जुलकर खेल रहे हैं। गेंद से खेलने का सिलसिला अभी शुरू ही हुआ था कि अचानक बिजली चमकने लगी।

प्रश्न 1.
ऊपर दिए गए अनुच्छेद में से संज्ञा शब्द छाँटकर लिखिए।
उत्तर:

  1. राघव
  2. परमीत
  3. ज़फ़र
  4. दादा जी
  5. बच्चों, बच्चे
  6. गेंद
  7. बिजली
  8. अमन
  9. मैदान
  10. ईमानदारी

DAV Class 6 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar Solutions - बरसते जल के रूप अनेक

प्रश्न 2.
अब इन संज्ञा शब्दों को नीचे दी गई श्रेणियों में लिखिए-
उत्तर:

व्यक्तिवाचक संज्ञा जातिवाचक संज्ञा भाववाचक संज्ञा
राघव मैदान ईमानदारी
परमीत दादा जी
अमन बच्चों, बच्चे
ज़फ़र गेंद
बिजली

अनुच्छेद, अभ्यास सागर के पृष्ठ संख्या 15 को पढ़कर समझें।

प्रश्न 3.
नीचे दिए गए वाक्यों में व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्दों पर घेरा लगाइए-
(क) सभी लड़कियों ने मीना को उसके प्रथम आने पर बधाई दी।
(ख) रवि ने छोटे बालक को डूबने से बचाया।
(ग) दिल्ली (भारत) की राजधानी है।
(घ) अमन दौड़कर घर में घुस गया।
(ङ) ताजमहल बहुत सुंदर है।
उत्तर:
DAV Class 6 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar Solutions - बरसते जल के रूप अनेक 1

प्रश्न 4.
नीचे दिए गए वाक्यों में जातिवाचक संज्ञा शब्दों पर घेरा लगाइए-
(क) पक्षी चहचहा रहे थे।
(ख) सोहन पेड़ की घनी छाया में सो गया।
(ग) भारत महान देश है।
(घ) वे कुर्सी पर बैठ गए।
(ङ) हमें हरी सब्ज़ियाँ खानी चाहिए।
उत्तर:
DAV Class 6 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar Solutions - बरसते जल के रूप अनेक 2

DAV Class 6 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar Solutions - बरसते जल के रूप अनेक

प्रश्न 5.
नीचे दिए गए वाक्यों में भाववाचक संज्ञा शब्दों पर घेरा लगाइए-
(क) नीम के पेड़ की ऊँचाई बहुत ज़्यादा है।
(ख) माँ की ममता का कोई मेल नहीं है।
(ग) रसगुल्ले में मिठास है।
(घ) ज़्यादा काम करने से मुझे थकावट हो रही है।
उत्तर:
DAV Class 6 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar Solutions - बरसते जल के रूप अनेक 4

प्रश्न 6.
नीचे दो खंड दिए गए हैं- व्यक्तिवाचक संज्ञा एवं जातिवाचक संज्ञा। इनमें कुछ संज्ञा शब्द दिए गए हैं। उदाहरण के अनुसार खंडों में व्यक्तिवाचक एवं जातिवाचक संज्ञा लिखिए-
DAV Class 6 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar Solutions -1
उत्तर:

जातिवाचक संज्ञा व्यक्तिवाचक संज्ञा
(क) नदी गंगा
(ख) पर्वत हिमालय
(ग) लड़की विनीता
(घ) किताब रामचरित मानस
(ङ) देश भारत
(च) लड़का मोहन
(छ) प्रांत / राज्य पंजाब

प्रश्न 7.
नीचे दिए गए शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाइए-
(क) बच्चा -_________
(ख) बूढ़ा – _________
(ग) अमीर – _________
(घ) सुखी – _________
(ङ) वीर – _________
उत्तर:
(क) बच्चा – बचपन
(ख) बूढ़ा – बुढ़ापा
(ग) अमीर – अमीरी
(घ) सुखी – सुख
(ङ) वीर – वीरता

DAV Class 6 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar Solutions - बरसते जल के रूप अनेक

प्रश्न 8.
नीचे दिए गए अनुच्छेद को उचित संज्ञा शब्दों से पूरा कीजिए-
मीना पढ़ाई में बहुत होशियार है। वह अपनी ______ में हमेशा प्रथम आती है। उसके सभी ______ उसकी बहुत तारीफ़ करते हैं। ______ को ______ की सुगंध बहुत भाती है। उसने अपने ______ में तरह-तरह के ______ और लताएँ लगा रखे हैं। वह ______ को रोज़ ______ देती है और अच्छी तरह देखभाल करती है।
उत्तर:
मीना पढ़ाई में बहुत होशियार है। वह अपनी कक्षा में हमेशा प्रथम आती है। उसके सभी मित्र उसकी बहुत तारीफ़ करते हैं। मीना को फूलों की सुगंध बहुत भाती है। उसने अपने बगीचे में तरह-तरह के पेड़-पौधे और लताएँ लगा रखे हैं। वह पौधों को रोज़ पानी देती है और अच्छी तरह देखभाल करती है।

आओ दोहराएँ

प्रश्न 9.
नीचे दिए गए शब्दों को उनके समान अर्थ वाले शब्दों में मिलाइए-
DAV Class 6 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar Solutions - बरसते जल के रूप अनेक 5
उत्तर:
DAV Class 6 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar Solutions - बरसते जल के रूप अनेक 6

प्रश्न 10.
नीचे दिए गए शब्दों के विलोम शब्द (उलटे अर्थ वाले शब्द) लिखिए-
(क) सुखी – _______
(ख) जीवन – _______
(ग) आरंभ – _______
(घ) सवाल – _______
(ङ) ऊँचा -_______
(च) अधिक – _______
उत्तर:
(क) सुखी – दुखी
(ख) जीवन – मरण
(ग) आरंभ – इति/अंत
(घ) सवाल – जवाब
(ङ) ऊँचा – नीचा
(च) अधिक – कम

DAV Class 6 Hindi Chapter 3 Abhyas Sagar Solutions - बरसते जल के रूप अनेक

प्रश्न 11.
नीचे दिए गए शब्दों के लिंग बदलकर लिखिए-
(क) लड़की – _______
(ख) नर – _______
(ग) स्त्री – _______
(घ) माली – _______
(ङ) सुनार _ _______
(च) गाय – _______
उत्तर:
(क) लड़की – लड़का
(ख) नर – नारी
(ग) स्त्री – पुरुष
(घ) माली – मालिन
(ङ) सुनार – सुनारिन
(च) गाय – बैल

आओ लिखें

प्रश्न 12.
नीचे दिए गए संज्ञा शब्दों का प्रयोग करते हुए एक अनुच्छेद लिखिए-
लालकिला, बच्चे, फूल, पेड़-पौधे, खाना, पानी
उत्तर:
लाल पत्थरों से बना हुआ लालकिला दिल्ली में यमुना नदी के बाईं ओर स्थित है। यह किला सन् 1638 में मुगल सम्राट शाहजहाँ ने बनवाया था। इस किले को बनवाने में नौ वर्ष का समय लगा और लाखों रुपये खर्च हुए। किले की दीवार के साथ-साथ चारों ओर खाई बनी हुई है। किले के बाज़ारों से होते हुए हम सामने दीवार-ए-आम में पहुँचते हैं। यहाँ बादशाह का आम जनता के लिए दरबार लगता था। उसके पीछे दरबार – 1 – खास है। यहाँ बादशाह मंत्रियों और विशेष लोगों के साथ बातचीत करते थे। इसके एक ओर रंगमहल और दूसरी ओर स्नानघर है। घर के पास ही मस्जिद है। किले के पास से बहती नदी, किले में चलते हुए फव्वारे, सुंदर फुलवारी और अलग-अलग प्रकार के पेड़-पौधे इस महल की शोभा हैं। गत रविवार को हमने सारा महल देखा। इसे देखकर हम शाम को घर आए।