Well-structured DAV Class 6 Hindi Abhyas Solutions and DAV Class 6 Hindi Chapter 18 Abhyas Sagar – पंच परमेश्वर provide a solid foundation for mastering language skills.
DAV Class 6 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 18 यात्रा और यात्री
मौसी ने पंचायत के लिए लोगों को इकट्ठा किया। वह अलगू चौधरी के पास भी गई। अगले दिन पंचायत बैठी। सारे गाँव के लोग इकट्ठे हुए। अलगू चौधरी भी आया। वह जुम्मन के साथ बैठा था।
प्रश्न 1.
ऊपर दिए गए अनुच्छेद में से उन शब्दों को छाँटकर लिखिए, जिनसे किसी काम के होने या करने का पता चलता है-
उत्तर:
- किया
- हुए
- गई
- आया
- बैठी
- बैठा
- था।
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए वाक्यों में से क्रिया शब्दों को चुनकर लिखिए-
खोला, पढ़ रहा था, बैठी थी, लिख रहा था, लिया
(क) प्रदीप ने दरवाज़ा _______ ।
(ख) रहमान कहानी की किताब _______।
(ग) नेहा पार्क में _______।
(घ) रोहित पिता जी को पत्र _______।
(ङ) उसने दुकानदार से सामान _______।
उत्तर:
(क) प्रदीप ने दरवाज़ा खोला।
(ख) रहमान कहानी की किताब पढ़ रहा था।
(ग) नेहा पार्क में बैठी थी।
(घ) रोहित पिता जी को पत्र लिख रहा था।
(ङ) उसने दुकानदार से सामान लिया।
प्रश्न 3.
कोष्ठक में दी गई क्रियाओं के सही रूपों द्वारा नीचे दिए गए वाक्यों को पूरा कीजिए-
(क) सीमा ज़ोर-ज़ोर से _______ है। (हँस)
(ख) शिक्षक हिंदी _______ हैं। (पढ़)
(ग) पेड़ पर चिड़िया _______ थी। (बैठ)
(घ) बच्चे रोज़ शाम को _______ हैं। (खेल)
(ङ) वे सभी मेला देखने _______ गए। (चल)
(च) मछलियाँ पानी में _______ हैं। (तैर)
उत्तर:
(क) सीमा ज़ोर-ज़ोर से हँस रही है।
(ख) शिक्षक हिंदी पढ़ा रहे हैं।
(ग) पेड़ पर चिड़िया बैठी थी।
(घ) बच्चे रोज़ शाम को खेलते हैं।
(ङ) वे सभी मेला देखने चले गए।
(च) मछलियाँ पानी में तैर रही हैं।
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए वाक्यों में से क्रिया शब्द छाँटकर लिखिए-
(क) मोर नाचता है। – _______
(ख) मनीषा दौड़ती है। – _______
(ग) उमा लिखती है। – _______
(घ) पक्षी उड़ते हैं। – _______
(ङ) राहुल हँसता है। -_______
उत्तर:
(क) मोर नाचता है। – नाचता है
(ख) मनीषा दौड़ती है। – दौड़ती है
(ग) उमा लिखती है। – लिखती है
(घ) पक्षी उड़ते हैं। – उड़ते हैं
(ङ) राहुल हँसता है। – हँसता है।
प्रश्न 5.
उचित क्रिया छाँटते हुए अनुच्छेद के खाली स्थान भरिए-
चल, हँसी, सो, देखा, खुली, अटक, सोते-सोते, चिल्लाने, लटक, बताई, गिर, लाए, सुनाई, आ, भर, पूछा, दिए, खाने, देखा
एक दिन अर्चना ___ रही थी। ___ उसने एक मज़ेदार सपना ___। उसने देखा कि उसके घर के बाहर एक आम का पेड़ है। उस पर बहुत सारे आम ___ रहे थे। हवा बहुत ज़ोर से ___ रही थी। तेज़ हवा के कारण बहुत सारे आम ज़मीन पर ___ पड़े। उसने अपनी फ्रॉक में ढेर सारे आम ___ लिए। उसने अपने भाई रोहित को भी आम ___। वे बड़े मज़े से आम ___ लगे। तभी माँ की आवाज़ ___ दी – “ बच्चो ! कहाँ हो?” इतने में माँ बच्चों के पास ___ गईं और ___ कि इतने सारे आम कहाँ से ___ अर्चना ने सारी बात ___। तभी उसके गले में कुछ ___ गया। वह पानी – पानी ___ लगी। अचानक उसकी आँख ___। उसने इधर-उधर ___। वहाँ कोई भी नहीं था। न आम, न भाई और न ही माँ। “अरे! यह तो सपना था” – कहते हुए वह ज़ोर से ___।
उत्तर:
एक दिन अर्चना सो रही थी। सोते-सोते उसने एक मज़ेदार सपना देखा। उसने देखा कि उसके घर के बाहर एक आम का पेड़ है। उस पर बहुत सारे आम लटक रहे थे। हवा बहुत ज़ोर से चल रही थी। तेज़ हवा के कारण बहुत सारे आम ज़मीन पर गिर पड़े। उसने अपनी फ्रॉक में ढेर सारे आम भर लिए। उसने अपने भाई रोहित को भी आम दिए। वे बड़े मज़े से आम खाने लगे। तभी माँ की आवाज़ सुनाई दी – “ बच्चो ! कहाँ हो?” इतने में माँ बच्चों के पास आ गईं और पूछा कि इतने सारे आम कहाँ से लाए? अर्चना ने सारी बात बताई। तभी उसके गले में कुछ अटक गया। वह पानी – पानी चिल्लाने लगी। अचानक उसकी आँख खुली। उसने इधर-उधर देखा। वहाँ कोई भी नहीं था। न आम, न भाई और न ही माँ। “अरे! यह तो सपना था” – कहते हुए वह ज़ोर से हँसी।
प्रश्न 6.
नीचे दिए गए शब्द उपसर्ग अथवा प्रत्यय लगाकर बनाए गए हैं। शब्दों में से मूल शब्द, प्रत्यय अलग-अलग करके लिखिए
उत्तर:
शब्द | उपसर्ग | मूल शब्द | प्रत्यय | ||
(क) लापरवाही- | – | लापरवाह | + | ई | |
(ख) सचेत | स | + | चेत | – | |
(ग) कमज़ोर | कम | + | ज़ोर | – | |
(घ) ईमानदार | – | ईमान | + | दार | |
(ङ) दासता | – | दास | + | ता |
प्रश्न 7.
नीचे कुछ मुहावरे और अर्थ दिए गए हैं। जो मुहावरे जिस अर्थ को बताते हैं, उन्हें उस अर्थ वाले ख़ाने में लिखिए-
घी के दीए जलाना, एड़ी-चोटी का जोर लगाना, दम तोड़ना, जान से हाथ धोना, मन में लड्डू फूटना, आकाश – पताल एक करना, प्राण पखेरू उड़ना, फूला न समाना, रात-दिन एक करना।
उत्तर:
परिश्रम करना | खुश होना | मर जाना |
एड़ी – चोटी का जोर लगाना | घी के दीए जलाना | दम तोड़ना |
रात – दिन एक करना | दम तोड़ना | जान से हाथ धोना |
आकाश – पताल एक करना | फूला न समाना | प्राण पखेरू उड़ना |
प्रश्न 8.
नीचे दिए गए मुहावरों का अर्थ लिखकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
(क) कमर कसना – _________
(ख) फूला न समाना – _________
(ग) नौ दो ग्यारह होना – _________
(घ) खुशी का ठिकाना न रहना – _________
उत्तर:
(क) कमर कसना (तैयार होना) जवानो! शत्रु कभी भी आक्रमण कर सकता है, इसलिए अपनी कमर कस लो।
(ख) फूला न समाना (बहुत प्रसन्न होना) – बेटे की नौकरी का समाचार सुनकर माँ फूली नहीं समा रही।
(ग) नौ दो ग्यारह होना (भाग जाना) – पुलिस को देखकर चोर नौ दो ग्यारह हो गया।
(घ) खुशी का ठिकाना न रहना (बहुत प्रसन्न होना) -बेटे को फ़ौजी वर्दी में देखकर पिता की खुशी का ठिकाना न रहा।
प्रश्न 9.
नीचे दिए गए अनुच्छेद को उचित विराम चिह्नों का प्रयोग करते हुए दोबारा लिखिए-
उत्तर:
सोनू, मोनू, राखी और कोमल चिड़ियाघर की सैर करने गए। वहाँ उन्होंने तरह-तरह के पशु पक्षी देखे। घूमते-घूमते वे शेर के पिंजरे के पास पहुँच गए। शेर को देखकर सोनू के मुँह से निकला, “अरे! इतना बड़ा शेर, मैंने पहली बार देखा है।” रानी ने पूछा, “अरे! कोमल और मोनू कहाँ चले गए ?” सोनू ने दूसरे पिंजरे की तरफ़ इशारा करके बताया, “देखो, वे रहे। वे उस पिंजरे में क्या देख रहे होंगे?” राखी ने कहा, “चलो हम भी वहीं चलते हैं। शेर को देखकर मेरे तो पसीने छूट रहे हैं। ”
आओ लिखें
प्रश्न 10.
पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम और दया का भाव रखना चाहिए – यह बताते हुए अपने छोटे भाई / बहन को ईमेल कीजिए। इस ईमेल में आप जो विचार लिखेंगे, उन्हें नीचे दी गई जगह पर लिखिए-
उत्तर:
उदाहरण: हमें पशु-पक्षियों को तंग नहीं करना चाहिए।
- हमें समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की जाँच करवानी चाहिए।
- हमें उन्हें समय पर खाना-पीना देना चाहिए।
- उनके लिए खुला व हवादार आवास होना चाहिए।
- हमें मौसम के अनुसार उन्हें सुविधाएँ प्रदान करनी चाहिए।
- हमें आस-पास के लोगों को बताना चाहिए कि पशु-पक्षी भी प्रेम की भाषा को अच्छी तरह समझते हैं।
- हमें उनके प्रति उदारता व दयालुता का व्यवहार करना चाहिए।
- हमें लोगों को समझना चाहिए कि पशु-पक्षी भी पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में हमारे सहायक हैं।