DAV Class 6 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar Solutions – पोंगल

Well-structured DAV Class 6 Hindi Abhyas Book Solutions and DAV Class 6 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar – पोंगल provide a solid foundation for mastering language skills.

DAV Class 6 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 10 पोंगल

गोपाल अपने परिवार के साथ कनाडा में रहता है। वहाँ उसका मन काफ़ी लग गया है। फिर भी उसे बहुत बार भारत की याद आती है। उसे मद्रास के निकट के अपने गाँव की याद आती है, जिसमें उसके दादा-दादी रहते थे, जहाँ उसने अनेकानेक रंग-बिरंगे मेले, त्योहार देखे थे। उसे पिताजी ने बताया कि दो दिन बाद वे सब एक महीने के लिए भारत जाएँगे। गोपाल खुशी से नाच उठा-“वाह! वहाँ हम पोंगल का त्योहार मनाएँगे। मेला घूमने जाएँगे। सचमुच बड़ा मज़ा आएगा।”

प्रश्न 1.
दिए गए अनुच्छेद में से ऐसे वाक्य छाँटकर लिखिए जिनसे यह पता चलता है कि-

(क) काम हो गया। ( भूत काल )
उत्तर:
जिसमें उसके दादा-दादी रहते थे।
उसने अनेकानेक रंग-बिरंगे मेले, त्योहार देखे थे।

(ख) काम होने वाला है। (भविष्यत् काल )
उत्तर:
दो दिन बाद वे सब एक महीने के लिए भारत जाएँगे।
वहाँ हम पोंगल का त्योहार मनाएँगे।

(ग) काम हो रहा है / होता है। (वर्तमान काल)
उत्तर:
गोपाल अपने परिवार के साथ कनाडा में रहता है।
फिर भी उसे भारत की याद आती है।

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए वाक्यों से जिस काल का पता चलता है, उन्हें उस काल से मिलाइए-
DAV Class 6 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar Solutions - 1
उत्तर:
DAV Class 6 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar Solutions - पोंगल 2

DAV Class 6 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar Solutions - पोंगल

प्रश्न 3.
नीचे दिए गए वाक्यों से जिस काल का पता चलता है, उसे वाक्य के सामने लिखिए-
DAV Class 6 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar Solutions - 2
उत्तर:

वाक्य काल
(क) नानी ने बच्चों को कहानी सुनाई थी। भूतकाल
(ख) सारा पानी फ़र्श पर फैला है। वर्तमान काल
(ग) मिठाई के डिब्बे खरीदे जाएँगे । भविष्यत् काल
(घ) श्यामा कल अपने गाँव चली जाएगी। भविष्यत् काल
(ङ) सचिन साइकिल से स्कूल जाता है। वर्तमान काल

प्रश्न 4.
नीचे दिए गए खाली स्थानों में उचित शब्द भरते हुए वर्तमान काल के वाक्य बनाइए-
(क) दीपा पुस्तक _______ है। (पढ़ी/पढ़ती)
(ख) बच्चे खेल _______ । (रहे थे/रहे हैं)
(ग) सुरभि पौधों को पानी _______ है। (देगी/देती)
(घ) मुझे माधुरी दीक्षित का अभिनय अच्छा _______ है। (लगा/लगता है)
(ङ) सागर के किनारे बहुत से शंख पड़े _______। (हैं/थे)
उत्तर:
(क) दीपा पुस्तक पढ़ती है।
(ख) बच्चे खेल रहे हैं।
(ग) सुरभि पौधों को पानी देती है।
(घ) मुझे माधुरी दीक्षित का अभिनय अच्छा लगता है।
(ङ) सागर के किनारे बहुत से शंख पड़े हैं।

प्रश्न 5.
नीचे दिए गए खाली स्थानों में उचित शब्द भरते हुए भूतकाल के वाक्य बनाइए-
(क) मोहन ने पत्र पढ़ा। (पढ़ता है/पढ़ा)
(ख) पेड़ से पत्ते गिर रहे थे। (थे/हैं)
(ग) सुनीता घर चली गई। (जाएगी/गई)
(घ) दीपावली पर ढेर सारी मिठाइयाँ बनाई गईं। (बनती हैं/बनाई गईं )
(ङ) कल शुक्रवार था। (था/है)
उत्तर:
(क) मोहन ने पत्र ______।
(ख) पेड़ से पत्ते गिर रहे ______।
(ग) सुनीता घर चली ______ ।
(घ) दीपावली पर ढेर सारी मिठाइयाँ ______ ।
(ङ) कल शुक्रवार ______ ।

DAV Class 6 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar Solutions - पोंगल

प्रश्न 6.
नीचे दिए गए खाली स्थानों में उचित शब्द भरते हुए भविष्यत् काल के वाक्य बनाइए-
(क) सभी बच्चे कल शाम को मेला देखने ______ (जाएँगे /गए)
(ख) चाचा-चाची बच्चों को उपहार ______ । (देते हैं/देंगे)
(ग) पायल तो रात दस बजे ______। (सोएगी/सोती है)
(घ) सुमन की बहन कल ______ । (आई थी/आएगी )
(ङ) खेल दिवस पर पुरस्कार दिए  ______ । (जाएँगे/गए)
उत्तर:
(क) सभी बच्चे कल शाम को मेला देखने जाएँगे।
(ख) चाचा-चाची बच्चों को उपहार देंगे।
(ग) पायल तो रात दस बजे सोएगी।
(घ) सुमन की बहन कल आएगी।
(ङ) खेल दिवस पर पुरस्कार दिए जाएँगे।

प्रश्न 7.
नीचे दिए प्रत्येक वाक्य के सामने कोष्ठक में काल का नाम दिया गया है। वाक्य को उस काल में बदलकर लिखिए-
(क) काली गाय खेत चर गई।
उत्तर:
काली गाय खेत चरती है।

(ख) वह फल खरीदने के लिए बाज़ार गया।
उत्तर:
वह फल खरीदने के लिए बाज़ार जाएगा।

(ग) हरीश पत्र लिखेगा।
उत्तर:
हरीश पत्र लिखता है।

(घ) बच्चे पार्क में खेल रहे हैं।
उत्तर:
बच्चे पार्क में खेल रहे थे।

(ङ) गोपी ने लड्डू खाए।
उत्तर:
गोपी लड्डू खाता है।

आओ दोहराएँ

प्रश्न 8.
नीचे दिए गए शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए-
(क) मेला – ______
(ख) वस्तु – ______
(ग) खुशी- ______
(घ) घर में –  ______
(ङ) त्योहार का – ______
(च) शहर की – ______
उत्तर:
(क) मेला – मेले
(ख) वस्तु – वस्तुएँ
(ग) खुशी-खुशियाँ
(घ) घर में – घरों में
(ङ) त्योहार का
(च) शहर की – शहरों की

DAV Class 6 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar Solutions - पोंगल

प्रश्न 9.
नीचे दिए गए शब्दों में ‘र’ के विभिन्न रूपों DAV Class 6 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar Solutions - पोंगल 3का उचित प्रयोग कीजिए-
(क) परिवतन – ______
(ख) समाट – ______
(ग) डम – ______
(घ) धम – ______
(ङ) टक – ______
(च) पकार – ______
उत्तर:
(क) परिवतन – परिवर्तन
(ख) समाट – सम्राट
(ग) डम – ड्रम
(घ) धम – धर्म
(ङ) टक – ट्रक
(च) पकार – प्रकार

प्रश्न 10.
‘ऋ’ की मात्रा (ृ) वाले कोई तीन शब्द लिखिए-
(क) ______
(ख) ______
(ग) ______
उत्तर:
(क) कृतज्ञ
(ख) प्रकृति
(ग) आकृति

DAV Class 6 Hindi Chapter 10 Abhyas Sagar Solutions - पोंगल

प्रश्न 11.
नीचे दिए गए शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिए-
(क) पुरस्कार – ______
(ख) जलसा – ______
(ग) प्रण – ______
उत्तर:
(क) पुरस्कार सीमा को उसकी बहादुरी के लिए प्रथम पुरस्कार मिला।
(ख) जलसा – हम जलसा देखने जाएँगे।
(ग) प्रण – बच्चों, हमें हमेशा सच बोलने का प्रण लेना चाहिए।

आओ लिखें

प्रश्न 12.
आप अपने प्रिय त्योहार को देखने और मनाने के लिए दादा-दादी के पास गाँव जाना चाहते हैं। गाँव जाने के लिए आपको तीन दिनों का अवकाश चाहिए। तीन दिनों का अवकाश लेने के लिए अपने विद्यालय की प्रधानाचार्या को एक प्रार्थना पत्र लिखिए।
उत्तर:
सेवा में
प्रधानाचार्या महोदया
डी०ए०वी० स्कूल
दिल्ली
विषय – तीन दिन के अवकाश हेतु।

महोदया
सविनय निवेदन यह है कि मैं आपके विद्यालय में छठी कक्षा का विद्यार्थी हूँ। मैं दीपावली मनाने के लिए अपने दादा-दादी के पास गाँव जाना चाहता हूँ। इस कारण मैं विद्यालय में उपस्थित होने में असमर्थ हूँ।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मुझे तीन दिन का अवकाश प्रदान करने की कृपा करें।

सधन्यवाद

आपका/आपकी
आज्ञाकारी शिष्य
आरव
कक्षा छठी ‘अ’
रोल न० – 10
दिनांक – 2 नवंबर, 20XX