DAV Class 5 Hindi Chapter 8 Bhasha Abhyas Solutions – टपके का डर

Students often rely on DAV Class 5 Hindi Bhasha Abhyas Solution and DAV Class 5 Hindi Chapter 8 Bhasha Abhyas – टपके का डर to enhance their writing and critical thinking abilities.

DAV Class 5 Hindi Bhasha Abhyas Solution Chapter 8 टपके का डर

प्रश्न 1.
पाठ ‘टपके का डर’ में से ‘कर्ता कारक’ के तीन उदाहरण छाँटकर लिखिए-
(क) दादी ने पोते को उस ओर सुला दिया जहाँ पानी नहीं टपक रहा था।
(ख) ______
(ग) ______
(घ) ______
उत्तर:
(क) दादी ने पोते को उस ओर सुला दिया जहाँ पानी नहीं टपक रहा था।
(ख) बुढ़िया की बात शेर ने सुनी।
(ग) कुम्हार ने आव देखा न ताव, धड़- धड़ाता घर में घुस गया।
(घ) पंडित जी ने ऐसा ही कुछ इशारा किया था।

प्रश्न 2.
नीच दिए गए वाक्यों को बोल-बोलकर पढ़िए-
• किसी गाँव में एक बुढ़िया रहती थी।
• आपको डर नहीं लगता?
• “नहीं भैया, मेरे यहाँ नहीं है।” रामू ने कह।
• घर में छोटे-बड़े कई सदस्य थे।
उत्तर:
छात्र / छात्राएँ स्वयं करें।

प्रश्न 3.
हिंदी में जिन विराम चिह्नों का प्रयोग किया जाता है, उनमें से कुछ इस प्रकार हैं-
DAV Class 5 Hindi Chapter 8 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - टपके का डर 1
उत्तर:
छात्र / छात्राएँ स्वयं करें।

DAV Class 5 Hindi Chapter 8 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - टपके का डर

प्रश्न 4.
नीचे दिए गए वाक्यों में सही विराम-चिह्न लगाइए।
(क) तुम कहाँ जा रहे हो
(ख) मुझे पसीना आ रहा है
(ग) ताईजी बोली आलू तो एकदम मीठे हैं।
(घ) हाय! अब क्या होगा
उत्तर:
(क) तुम कहाँ जा रहे हो?
(ख) मुझे पसीना आ रहा है।
(ग) ताईजी बोली, “आलू तो एकदम मीठे हैं।”
(घ) हाय! अब क्या होगा?

प्रश्न 5.
नीचे दिए गए वाक्यों में मोटे काले शब्दों के विलोम शब्दों से रिक्त स्थान भरिए-
(क) सूरज निकलते ही _______ छँट गया और प्रकाश फैल गया।
(ख) भगवान के लिए _______ और रंक एक समान हैं।
(ग) प्यार से दुश्मन भी _______ बन जाते हैं।
(घ) परेशान होने पर आसान काम भी _______ लगता है।
उत्तर:
(क) सूरज निकलते ही अंधकार छँट गया और प्रकाश फैल गया।
(ख) भगवान के लिए राजा और रंक एक समान हैं।
(ग) प्यार से दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं।
(घ) परेशान होने पर आसान काम भी कठिन लगता है।

प्रश्न 6.
नीचे दिए गए शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द छाँटकर लिखिए-
बरसात, पुष्प, तम, गगन, सुमन, अंबर, अंधकार, बारिश
(क) अँधेरा = ____, ____
(ख) आकाश = ____, ____
(ग) वर्षा = ____, ____
(घ) फूल = ____, ____
उत्तर:
(क) अँधेरा = तम, अंधकार
(ख) आकाश = गगन, अंबर
(ग) वर्षा = बारिश, बरसात
(घ) फूल = पुष्प, सुमन

DAV Class 5 Hindi Chapter 8 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - टपके का डर

प्रश्न 7.
नीचे दिए गए वाक्यांशों के लिए एक शब्द छाँटकर लिखिए-
निर्भय, बहुमूल्य, अकथनीय, साप्ताहिक, आस्तिक
(क) जो ईश्वर में विश्वास रखता हो = ______
(ख) जिसका मूल्य बहुत अधिक हो = ______
(ग) जिसे कहा न जा सके = ______
(घ) सप्ताह में एक बार होने वाला = ______
(ङ) जिसको भय न हो = ______
उत्तर:
(क) जो ईश्वर में विश्वास रखता हो = आस्तिक
(ख) जिसका मूल्य बहुत अधिक हो = बहुमूल्य
(ग) जिसे कहा न जा सके = अकथनीय
(घ) सप्ताह में एक बार होने वाला = साप्ताहिक
(ङ) जिसको भय न हो = निर्भय

प्रश्न 8.
निम्नलिखित जातिवाचक संज्ञाओं के व्यक्तिवाचक रूप लिखिए-
DAV Class 5 Hindi Chapter 8 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - 2
उत्तर:
DAV Class 5 Hindi Chapter 8 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - टपके का डर4

प्रश्न 9.
निम्नलिखित शब्दों के लिए दो-दो विशेषण लिखिए-
(क) शेर = ____, ____
(ख) झोंपड़ी = ____, ____
(ग) जंगल = ____, ____
(घ) कुम्हार = ____, ____
(ङ) पुत्र = ____, ____
उत्तर:
(क) शेर = बलवान, डरावना
(ख) झोंपड़ी = टूटी, पुरानी
(ग) जंगल = घना, बड़ा
(घ) कुम्हार = मेहनती, ईमानदार
(ङ) पुत्र = योग्य, अच्छा

DAV Class 5 Hindi Chapter 8 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - टपके का डर

प्रश्न 10.
नीचे दी गई शब्द सीढ़ियों को चित्रों की सहायता से पूरा कीजिए- (चित्रों के लिए पेज 28 देखें।)
DAV Class 5 Hindi Chapter 8 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - टपके का डर
उत्तर:
DAV Class 5 Hindi Chapter 8 Bhasha Abhyas Sagar Solutions - टपके का डर3

प्रश्न 11.
दिए गए दृश्य के आधार पर अनुच्छेद लिखिए (चित्र के लिए पेज 29 देखें।)
उत्तर:
यह दृश्य वर्षा ऋतु की है। यह ऋतु ग्रीष्म ऋतु के बाद आती है। तपती धूप और गर्मी के बाद बारिश आने पर किसान खुश हैं। पेड़-पौधों में हरियाली आ गई है। ठण्डी ठण्डी हवा चल रही है। बच्चे बारिश का आनंद उठा रहे हैं। वर्षा को देखकर मेढ़क टर्र-टर्र कर रहा है तथा इधर-उधर उछल रहा है। मोर खुशी से अपना पंख फैलाकर नाच रहा है जो देखने में बड़ा ही सुंदर लग रहा है। चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। बच्चे कागज़ की नाव बनाकर पानी में तैरा रहे हैं।