DAV Class 4 Hindi Chapter 7 Question Answer – दादी का रेडियो

Detailed explanations in DAV Class 4 Hindi Book Solutions and DAV Class 4 Hindi Chapter 7 Question Answer – दादी का रेडियो offer clarity on challenging language concepts.

DAV Class 4 Hindi Chapter 7 Question Answer – दादी का रेडियो

DAV Class 4 Hindi Ch 7 Question Answer – दादी का रेडियो

कहानी में से

1. कहानी के आधार पर उत्तर दीजिए-

(क) सब रोहित को ‘दादी का रेडियो’ कहते थे।

(i) रोहित को ऐसा सब क्यों कहते थे?
उत्तर :
रोहित अपनी दादी को रेडियो और टेलीविज़न पर सुने समाचार सुनाता था और गाँव, स्कूल, एवं मोहल्ले की बातें भी बताता था। इसलिए सब उसे ‘दादी का रेडियो’ कहते थे।

(ii) रोहित दादी को कौन-सी खबरें सुनाता था?
उत्तर :
रोहित अपनी दादी को स्कूल, मोहल्ले आदि की खबरें सुनाता था।

DAV Class 4 Hindi Chapter 7 Question Answer - दादी का रेडियो

(ख) दादी चुपचाप कमरे में चली गईं?

(i) दादी को किस बात का बहुत दुख हुआ?
उत्तर :
रोहित के पिता ने रोहित के कम अंकों के लिए दादी को ज़िम्मेदार ठहराया। इस बात से दादी को बहुत दुख हुआ। वे इसलिए कमरे में चुपचाप चली गई।

(ii) रोहित को अपने पिता का व्यवहार दादी के प्रति क्यों ठीक नहीं लगा?
उत्तर :
रोहित को दादी के प्रति अपने पिता का व्यवहार ठीक नहीं लगा, क्योंकि उन्होंने रोहित के कम
अंकों के लिए दादी को ज़िम्मेदार ठहराया था तथा उन्हें बुरा-भला कहा था, जबकि वे इसके लिए दोषी नहीं थीं।

(ग) “जब मैं बड़ा हो जाऊँगा तब अपने मात-पिता को पूरा सम्मान दूँगा।”

(i) रोहित ने अपनी कॉपी में ऐसा क्यों लिखा?
उत्तर :
रोहित ने अपने माता-पिता को एहसास दिलाने के लिए ऐसा कॉपी में लिखा कि जब मैं बड़ा हो जाऊँगा तब अपने माता-पिता को सम्मान दूँगा।

(ii) रोहित के लिखे इन शब्दों का उसके माता-पिता के ऊपर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर :
रोहित के लिखे इन शब्दों का उसके माता-पिता पर अच्छा प्रभाव पड़ा। उनके आँखों से पश्चाताप के आँसू बनने लगे।

2. नीचे कुछ शब्द दिए गए हैं। रोहित, पिता और दादी के लिए आप इनमें से किन शब्दों का इस्तेमाल करना चाहेंगे और क्यों?

DAV Class 4 Hindi Chapter 7 Question Answer - दादी का रेडियो 1
उत्तर :

व्यक्ति शब्द कारण
दादी ममतामयी, दयालु, शांत दादी ममतामयी, दयालु और शांत थीं।
पिता क्रोधी पिता जी बात-बात में क्रोध करते थे।
रोहित समझद्वर, भावुक, होशियार रोहित समझदार, भावुक और होशियार था, क्योंकि वह दादी के दर्द को समझता था।

DAV Class 4 Hindi Chapter 7 Question Answer - दादी का रेडियो

3. नीचे दिए गए प्रश्नों के उचित उत्तर पर सही [ ] का निशान लगाइए-

(क) रोहित अपने माता-पिता के साथ कहाँ रहता था?
DAV Class 4 Hindi Chapter 7 Question Answer - दादी का रेडियो 2
उत्तर :
[ ] चंडीगढ़

(ख) दादी रोहित को कौन-सी कहानियाँ सुनाती थीं?
DAV Class 4 Hindi Chapter 7 Question Answer - दादी का रेडियो 3
उत्तर :
[ ] नई-नई

बातचीत के लिए

प्रश्न 1.
दादी अपना दुख किसी को नहीं बताती थीं। क्यों?
उत्तर :
दादी को अपने परिवार से लगाव था। वे दयालु और ममतामयी थीं। इसलिए वे अपना दुख किसी को नहीं बताती थीं।

प्रश्न 2.
आप अपना दुख किसे बताते हैं और क्यों?
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ स्वयं करें।

DAV Class 4 Hindi Chapter 7 Question Answer - दादी का रेडियो

प्रश्न 3.
माता-पिता ने दादी से माफ़ी क्यों माँगी?
उत्तर :
जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया तब उन्होंने दादी से माफ़ी माँगी।

आपकी कल्पना

आपने अपनी दादी-नानी से बहुत सारी कहानियाँ सुनी होंगी। मान लीजिए कि आपकी दादी-नानी आपसे कहानी सुनाने के लिए कहें तो आप कौन-सी कहानी सुनाएँगे? अपनी कहानी सुनाइए।
उत्तर :
लालची कुत्ता
एक कुत्ते को कहीं से हड्डी का एक टुकड़ा मिल गया। वह उसे अपने मुँह से दबाकर चल दिया। वह उसे किसी शांत जगह पर बैठकर खाना चाहता था। रास्ते में एक नदी पड़ती थी। नदी पर एक पुल था। कुत्ता उस पुल पर चलने लगा। उसे पानी में अपनी परछाई दिखाई दी। कुत्ते ने सोचा नदी में एक और कुत्ता है। उसके मुँह में भी हड्डी का एक टुकड़ा है। यदि मैं वह टुकड़ा उससे छीन लूँ तो मेरे पास दो टुकड़े हो जाएँगे। उन्हें खाकर मैं अपनी भूख मिटाऊँगा। कुत्ता अपनी परछाई पर झपटा और नदी में कूद पड़ा। उसे न तो कोई कुत्ता मिला और न ही हड्डी का कोई टुकड़ा। उसका अपना टुकड़ा भी जाता रहा। शिक्षा-बिना सोचे समझे काम नहीं करना चाहिए और लालच भी नहीं करनी चाहिए।

भाषा की बात –

1. शब्दों को उनके समान अर्थ वाले शब्दों से मिलाइए-

DAV Class 4 Hindi Chapter 7 Question Answer - दादी का रेडियो 4
उत्तर :
पृष्ठ – पन्ना
प्यार – प्रेम
सम्मान – इज्ज़त
प्रकाश – रोशनी

DAV Class 4 Hindi Chapter 7 Question Answer - दादी का रेडियो

2. सही शब्दों से वाक्य पूरे कीजिए-

(क) सब रोहित को ________ का रेडियो कहते। (नानी/दादी)
(ख) रोहित को अपने पिता का ________ अच्छा नहीं लगा। (व्यवहार/कोट)
(ग) माता-पिता ने ________ देकर रोहित को सुला दिया। (झपकी/थपकी)
उत्तर :
(क) सब रोहित को दादी का रेडियो कहते।
(ख) रोहित को अपने पिता का व्यवहार अच्छा नहीं लगा।
(ग) माता-पिता ने थपकी देकर रोहित को सुला दिया।

3. आपको नीचे दिए गए चित्र में क्या-क्या दिख रहा है? लिखिए-

DAV Class 4 Hindi Chapter 7 Question Answer - दादी का रेडियो 5
उत्तर :
इस चित्र में मेला का दृश्य दिख रहा है, जिसमें खिलौने, मिठाइयाँ, झूले इत्यादि हैं। एक बूढ़ा आदमी एक बच्चे से बात कर रहा है। बगल में एक लड़का खड़ा है। एक लड़की दुकानदार से कुछ खरीद रही है। मेला में चरखी है, झूला है। झूले में घोड़े दिखाई दे रहे हैं।

जीवन मूल्य

प्रश्न 1.
घर के बड़े-बुज़ुर्ग हमारे परिवार का हिस्सा हैं। हमें उनका आदर-सम्मान करना चाहिए।
आप दादा-दादी, नाना-नानी का सम्मान किस प्रकार करते हैं? बताइए।
उत्तर :
हम अपने दादा-दादी, नाना-नानी का सम्मान करने के लिए उनकी आज्ञा का पालन करते हैं, उनकी सेवा करते हैं, उनसे बातें करते हैं उनको खुश रखते हैं तथा उन्हें अकेलापन महससू नहीं होने देते हैं।

DAV Class 4 Hindi Chapter 7 Question Answer - दादी का रेडियो

प्रश्न 2.
आप अपने माता-पिता से किस प्रकार का व्यवहार करते हैं?
उत्तर :
हम अपने माता-पिता के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं। उनकी आज्ञा की पालन करते हैं तथा उनका सम्मान करते हैं।

कुछ करने के लिए

अपनी दादी के जन्मदिन पर सुंदर ग्रीटिंग कार्ड बनाकर उन्हें दीजिए।
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ स्वयं करें।

DAV Class 4 Hindi Ch 7 Solutions – दादी का रेडियो

I. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
रोहित को परीक्षा में कैसे अंक आए थे?
(क) कम
(ख) अधिक
(ग) अच्छे
(घ) उपर्युक्त तीनों।
उत्तर :
(क) कम

प्रश्न 2.
रोहित के कम अंक के लिए किसे ज़िम्मेदार ठहराया गया?
(क) दादी
(ख) माँ
(ग) बहन
(घ) शिक्षक
उत्तर :
(क) दादी

DAV Class 4 Hindi Chapter 7 Question Answer - दादी का रेडियो

प्रश्न 3.
रोहित चुपचाप कहाँ चला गया?
(क) मैदान में
(ख) स्कूल में
(ग) कमरे में
(घ) मंदिर में
उत्तर :
(ग) कमरे में

II. अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
रोहित कहाँ रहता था?
उत्तर –
रोहित चंडीगढ़ में रहता था।

प्रश्न 2.
रोहित के घर में कौन-कौन थे?
उत्तर :
रोहित के घर में उसके माता-पिता, दादी और बहन थे।

प्रश्न 3.
रोहित अपनी दादी को कहाँ की बातें सुनाता था?
उत्तर :
रोहित अपनी दादी को स्कूल और मोहल्ले की बातें सुनाता था।

DAV Class 4 Hindi Chapter 7 Question Answer - दादी का रेडियो

प्रश्न 4.
सभी ‘दादी का रेडियो’ किसे कहते थे?
उत्तर :
सभी ‘दादी का रेडियो’ रोहित को कहते थे।

प्रश्न 5.
रोहित की बहन उसे क्या कहकर चिढ़ाती थी?
उत्तर :
रोहित की बहन उसे ‘दादी का चमचा’ कहकर चिढ़ाती थी।

III. लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
रोहित के परीक्षा में कम अंक आने के लिए दादी को ही ज़िम्मेदार क्यों ठहराया गया?
उत्तर :
रोहित को अपनी दादी से बहुत प्यार था। दादी उसे नई-नई कहानियाँ सुनाया करती थीं। सबको लगता था कि दादी के लाड़-प्यार के कारण ही रोहित को कम अंक आए हैं। इसीलिए दादी को ही ज़िम्मेदार ठहराया गया।

प्रश्न 2.
रोहित ने अपनी कॉपी पर क्या लिखा था?
उत्तर :
माता-पिता जब बूढ़े हो जाते हैं तो वे अपनी संतान के किसी काम नहीं आते। संतान अपने बूढ़े माता-पिता से बुरा व्यवहार करती है। मुझे दुख है कि मैं अपनी दादी के लिए कुछ नहीं कर पाया।

प्रश्न 3.
रोहित के माता-पिता की आँखों से पश्चाताप के आँसू क्यों बहने लगे?
उत्तर :
रोहित के माता-पिता अपने माता-पिता के महत्त्व को समझ चुके थे, इसलिए उनकी आँखों से पश्चाताप के आँसू बहने लगे।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

I. रोहित दादी को अपने स्कूल और मोहल्ले की बातें बताता। वह दादी को रेडियो और टेजीविज़न पर सुने समाचार भी सुनाता। इसलिए सब उसे ‘दादी का रेडियो’ कहते थे। रोहित को छोड़कर घर में कोई भी दादी की बात नहीं सुनता था। दादी कभी किसी को कुछ नहीं कहती थीं। रोहित को दादी की इस दशा पर बहुत दुख होता।

प्रश्न 1.
रोहित अपनी दादी को कौन-सी बातें बताता था?
उत्तर :
रोहित अपनी दादी को स्कूल तथा मोहल्ले की बातें बताता था।

प्रश्न 2.
सभी रोहित को ‘दादी का रेडिया’ क्यों कहते थे?
उत्तर :
रोहित रेडियो तथा टेजीविज़न पर सुने समाचार भी अपनी दादी को सुनाता था, इसलिए सभी उसे ‘दादी का रेडियो’ कहते थे।

DAV Class 4 Hindi Chapter 7 Question Answer - दादी का रेडियो

प्रश्न 3.
‘घर’ का विलोम शब्द क्या होता है?
उत्तर :
घर का विलोम ‘बेघर’ होता है।

प्रश्न 4.
दादी का पुल्लिग शब्द क्या होता है?
उत्तर :
दादी का पुल्लिग शब्द ‘दादा’ होता है।

प्रश्न 5.
रोहित किसकी दशा देखकर दुखी होता था?
उत्तर :
रोहित दादी की दशा देखकर दुखी होता था।

II. रोहित ने लिखा था-“माता-पिता जब बूढ़े हो जाते हैं तो वे अपनी संतान के किसी काम नहीं आते। संतान अपने बूढ़े माता-पिता से बुरा व्यवहार करती है। मेरे माता-पिता का मेरी दादी के साथ अच्छा व्यवहार नहीं है। मुझे बहुत दुख है कि मैं अपनी दादी के लिए कुछ नहीं कर पाता। जब मैं बड़ा हो जाऊँगा तब अपने माता-पिता को पूरा सम्मान दूँगा।”

प्रश्न 1.
माता-पिता जब बूढ़े हो जाते हैं तब क्या होता है?
उत्तर :
माता-पिता जब बूढ़े हो जाते हैं तब संतान के किसी काम नहीं आते।

प्रश्न 2.
रोहित के माता-पिता का दादी के साथ कैसा व्यवहार था?
उत्तर :
रोहित के माता-पिता का दादी के साथ अच्छा व्यवहार नहीं था।

DAV Class 4 Hindi Chapter 7 Question Answer - दादी का रेडियो

प्रश्न 3.
मुझे बहुत दुख है कि मैं अपनी दादी के लिए कुछ नहीं कर पाता। यहाँ ‘मैं’ शब्द किसके लिए आया है?
उत्तर :
यहा ‘मैं’ शब्द रोहित के लिए आया है।

प्रश्न 4.
बड़ा होकर रोहित क्या करना चाहता है?
उत्तर :
बड़ा होकर रोहित अपने माता-पिता को सम्मान देना चाहता है।

प्रश्न 5.
संतान का अर्थ क्या है?
उत्तर :
‘संतान’ का अर्थ है-औलाद।

शब्दार्थः

  • दशा – स्थिति, अवस्था।
  • भाँप जाना – समझ जाना
  • सहम गया – डर गया
  • संतान – बच्चे, औलाद

दादी का रेडियो Summary in Hindi

पाठ-परिचय :

‘दादी का रेडियो’ शीर्षक कहानी में एक ऐसे बच्चे का वर्णन किया गया है, जिसे अपनी दादी से काफ़ी लगाव रहता है। उसकी दादी बूढ़ी होने के कारण कहीं आ-जा नहीं पाती थीं। रोहित अपनी दादी को स्कूल और मोहल्ले की बातें सुनाता। वह दादी को रेडियो और टेलीविजन पर सुने समाचार भी सुनाता। इसलिए सभी उसे ‘दादी का रेडियो’ कहते थे। वह अपनी दादी का काफ़ी सम्मान करता था।

पाठ का सारांश :

DAV Class 4 Hindi Chapter 7 Question Answer - दादी का रेडियो

रोहित अपने माता-पिता, बहन और दादी के साथ चंडीगढ़ में रहता था। उसकी दादी काफ़ी बूढ़ी हो चली थीं, जिसके कारण वे कहीं आ-जा नहीं पाती थीं। रोहित को अपनी दादी से काफ़ी लगाव था। वह स्कूल की सारी बातें दादी को सुनाता था। रेडियो तथा टेलीविज़न पर सुने समाचार भी सुनाता था। इसलिए सभी उसे ‘दादी का रेडियो’ कहते थे। रोहित जितना अपनी दादी का ख्याल रखता था, उतना घर के अन्य सदस्य दादी का ख्याल नहीं रखते थे। रोहित को अपनी दादी की इस दशा पर बहुत दुख होता था।

रोहित भावुक होने के साथ-साथ पढ़ाई-लिखाई में भी अच्छा था। एक बार परीक्षा में उसे अच्छे अंक नहीं आए। इसका ज़िम्मेदार दादी को ही ठहराया गया। इस बात से दादी को काफ़ी दुख हुआ। रोहित भी दुखी होकर अपने कमरे में चला गया और रोने लगा। अपनी दादी के प्रति पिता जी का यह व्यवहार उसे अच्छा नहीं लगा। कमरे में रोहित का रोना सुनकर उसके माता-पिता उसके पास गए और उसकी कॉपी पर लिखी गई बातों को पढ़कर पश्चाताप के आँसू बहाने लगे। उन्होंने प्यार से थपकी देकर रोहित को सुला दिया। सुबह जब रोहित उठा तो देखा कि उसके माता-पिता दादी से माफ़ी माँग रहे थे। उसके पिता ने जब रोहित को ‘दादी का रेडियो’ कहकर पुकारा तब वह भागकर दादी के गले लग गया।