DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Question Answer – मित्रता

Detailed explanations in DAV Class 4 Hindi Book Solutions and DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Question Answer – मित्रता offer clarity on challenging language concepts.

DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Question Answer – मित्रता

DAV Class 4 Hindi Ch 4 Question Answer – मित्रता

कहानी में से

प्रश्न 1.
सलोनी कहाँ रहती थी?
उत्तर :
सलोनी आम के पेड़ पर रहती थी।

प्रश्न 2.
हीरक हिरन घास चरने कहाँ आता था?
उत्तर :
हीरक हिरन आम के पेड़ के आस-पास घास चरने आता था।

प्रश्न 3.
लोमड़ी ने हिरन को अपने साथ चलने के लिए क्यों कहा?
उत्तर :
हिरन को मारकर उसका माँस खाने के लिए लोमड़ी ने उसको अपने साथ चलने के लिए कहा।

DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Question Answer - मित्रता

प्रश्न 4.
सलोनी कोयल ने हीरक हिरन को जाल से आज़ाद होने की क्या तरकीब बताई?
उत्तर :
हीरक हिरन को जाल से आज़ाद होने के लिए सलोनी कोयल ने उसे एक उपाय बताई। जब मैं सुबह गाऊँ तो आँख बंद करके पेट फुला कर भूमि पर लेट जाना। शिकारी तुम्हें मरा हुआ समझकर जब जाल उठाएगा, तब तुम भाग जाना।

प्रश्न 5.
कहानी में घटनाएँ जिस क्रम से घटीं, उन्हें वही क्रमांक दीजिए-
DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Question Answer - मित्रता 1
उत्तर :
लोमड़ी और हीरक की दोस्ती हो गई। [1]
शिकारियों ने घास के मैदान में जाल बिछाया। [2]
लोमड़ी हीरक को घास के मैदान तक ले गई। [3]
हीरक जाल में फँस गया। [4]
सलोनी की सहेलियों ने लोमड़ी को घायल कर दिया। [5]
सलोनी की होशियारी से हीरक जाल से मुक्त हो गया। [6]

बातचीत के लिए

प्रश्न 1.
सलोनी हीरक और लोमड़ी की मित्रता से खुश क्यों नहीं थी?
उत्तर :
लोमड़ी हीरक को अपना शिकार बनाने का प्रयास कर रही थी, इसलिए सलोनी हीरक और लोमड़ी की मित्रता से खुश नहीं थी।

प्रश्न 2.
अगर सलोनी चुहिया होती तो हीरक को कैसे बचाती?
उत्तर :
अगर सलोनी चुहिया होती तो जाल में फँसे हीरक की जाल काटकर उसकी जान बचाती।

DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Question Answer - मित्रता

प्रश्न 3.
लोमड़ी ने हीरक का विश्वास जीतने के लिए क्या किया?
उत्तर :
लोमड़ी हीरक का विश्वास जीतने के लिए उससे कहती है कि मैं बूढ़ी हो गई हूँ, मेरे दाँत माँस नहीं चबा सकते, इसलिए घास-फूस खाती हूँ।

प्रश्न 4.
आपको अपने दोस्तों की किन बातों पर विश्वास है और क्यों?
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ स्वयं करें। ज़रा सोचिए

कौन-कौन से पक्षी अपना घोंसला बनाते हैं? सही (✓) का निशान लगाइए-

DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Question Answer - मित्रता 2
उत्तर :
DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Question Answer - मित्रता 8

आपकी बात

1. लोमड़ी हीरक को जाल में फँसाने की योजना बनाने लगी।

आपके किसी मित्र ने कभी झूठ बोलकर आपको फँसाया है?
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ स्वयं करें।

2. “मुझसे डरते हो?” लोमड़ी ने हिरन से कहा।

आप किस-किससे डरते हैं? और क्यों?
उत्तर :
हम कुत्ता, बिल्ली, छिपकली, बंदर और अनजान व्यक्ति से डरते हैं, क्योंकि हमें लगता है कि ये जीव-जंतु हमें काट लेंगे और अनजान व्यक्ति हमें कहीं उठा ले जाएगा।

DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Question Answer - मित्रता

आपकी सलाह

दिए गए कामों को करने के लिए आप जो सलाह देंगे, उसे लिखिए-
DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Question Answer - मित्रता 3
उत्तर :
DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Question Answer - मित्रता 9

भाषा की बात

प्रश्न 1.
दिए गए शब्दों के उलटे शब्द चुनकर लिखिए-

DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Question Answer - मित्रता 4
उत्तर :
(क) बुरा-अच्छा
(ख) सुगंध-दुर्गंध
(ग) पुराना-नया
(घ) प्रसन्न-अप्रसन्न

DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Question Answer - मित्रता

प्रश्न 2.
पाठ में आए कोई चार संज्ञा तथा सर्वनाम शब्द छाँटकर लिखिए-

DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Question Answer - मित्रता 5
उत्तर :

संज्ञा सर्वनाम
सुंदर वन, कोयल उसके, तुम्हें
हिरन, लोमड़ी मैं, मुझसे

प्रश्न 3.
चित्रों को ध्यान से देखिए तथा वाक्य बनाइए-

DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Question Answer - मित्रता 6

(क) बिल्ली का रंग कैसा है?
वाक्य- बिल्ली काली है। वह बैठी है।
(ख) गमले में कितने फूल हैं?
गमले में तीन फूल हैं।
वाक्य- गमले में अत्यंत सुंदर फूल हैं।
(ग) पृथ्वी का आकार कैसा है?
वाक्य- पृथ्वी का आकार गोल है। यह हमेशा घुमती रहती है।
अब इन वाक्यों में विशेषता बताने वाले शब्दों में घेरा लगाइए।
उत्तर :
DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Question Answer - मित्रता 10

प्रश्न 4.
‘जंगल’ शब्द सुनते ही आपके मन में उससे संबंधित कई शब्द आते होंगे। उन्हें दी गई जगह पर लिखिए। फिर देखिए कि ऐसे कौन-से शब्द हैं जो कक्षा के सभी बच्चों ने लिखे हैं।

DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Question Answer - मित्रता 7
उत्तर :
DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Question Answer - मित्रता 11

जीवन मूल्य

सलोनी और हीरक सच्चे मित्र थे।

सच्चे मित्र में कौन-कौन से गुण होने चाहिए?
उत्तर :
सच्चे मित्र में यह गुण होना चाहिए कि संकट की घड़ी में वह अपने मित्र का साथ न छोड़े, उसके सुख-दुख में साथ रहे तथा उसे अच्छी सलाह दे।

DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Question Answer - मित्रता

आप अपनी मित्रता कैसे निभाते हैं?
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ स्वयं करें।

कुछ करने के लिए

मान लीजिए, सलोनी की साथी कोयल नहीं आती तो क्या होता? आगे की कहानी आप लिखिए-
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ स्वयं करें।

DAV Class 4 Hindi Ch 4 Solutions – मित्रता

I. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
सुंदर वन में किस फल का पेड़ था?
(क) आम
(ख) सेब
(ग) जामुन
(घ) लीची
उत्तर :
(क) आम

प्रश्न 2.
सलोनी कौन थी?
(क) बिल्ली
(ख) चुहिया
(ग) कोयल
(घ) गोरैया
उत्तर :
(ग) कोयल

प्रश्न 3.
हीरक कौन था?
(क) कुत्ता
(ख) हिरन
(ग) लोमड़ी
(घ) कोयल
उत्तर :
(ख) हिरन

DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Question Answer - मित्रता

प्रश्न 4.
एक दिन सुंदर वन में कौन आया?
(क) राजा
(ख) शिकारी
(ग) चोर
(घ) वन विभाग के अधिकारी
उत्तर :
(ख) शिकारी

प्रश्न 5.
लोमड़ी कैसी थी?
(क) धूर्त
(ख) बूढ़ी
(ग) मतलबी
(घ) (क) और (ख) दोनों
उत्तर :
(घ) (क) और (ख) दोनों

II. अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
सलोनी कोयल हीरक हिरन को क्या देती थी?
उत्तर :
सलोनी कोयल हीरक हिरन को मीठे-मीठे आम देती थी।

प्रश्न 2.
बदले में हिरन क्या करता था?
उत्तर :
बदले में हिरन कोयल को अपनी पीठ पर बैठा कर सुंदर वन की सैर कराता था।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न :

I. सुंदर वन में आम का एक पुराना पेड़ था। उस पेड़ पर सलोनी कोयल का एक घोंसला था। जब आम के पेड़ पर फल लगते तो सलोनी मीठे स्वर में गाती। आमों की सुगंध और सलोनी के गीतों से दूर-दूर के पक्षी खिंचे चले आते थे। सभी पक्षियों के साथ सलोनी की मित्रता थी। आम के पेड़ के आस-पास हरी-घास और झाड़ियाँ थीं। एक हिरन वहाँ घास चरने आता था। उसका नाम हीरक था। सलोनी उसे मीठे-मीठे आम देती। हीरक हिरन भी उसे अपनी पीठ पर बिठाकर सुंदर वन में घुमाता।

प्रश्न 1.
सुंदर वन में किस चीज़ का पेड़ था?
उत्तर :
सुंदर वन में आम का एक पुराना पेड़ था।

प्रश्न 2.
उस पेड़ पर किसका घोंसला था?
उत्तर :
उस पेड़ पर सलोनी कोयल का घोंसला था।

DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Question Answer - मित्रता

प्रश्न 3.
दूर-दूर से पक्षी आम के पेड़ पर क्यों आते थे?
उत्तर :
कोयल की कूक और आमों की सुगंध के कारण दूर-दूर से पक्षी उस पेड़ पर आते थे।

प्रश्न 4.
एक दिन वहाँ घास चरने कौन आया?
उत्तर :
एक दिन वहाँ घास चरने एक हिरन आया।

प्रश्न 5.
हिरन का नाम क्या था?
उत्तर :
हिरन का नाम हीरक था।

II. लोमड़ी आम के पेड़ के पास गई और हीरक को बहला-फुसलाकर वहाँ ले आई, जहाँ जाल बिछा हुआ था। वहाँ पहुँचते ही हीरक जाल में फँस गया। उसे लोमड़ी की मित्रता पर भरोसा था। उसने लोमड़ी से जाल काटने को कहा। “मेरे दाँत टूट गए हैं।” लोमड़ी ने बहाना बनाया। फिर उसने जैसे ही हीरक पर हमला करना चाहा, उन्होंने अपनी चोंच से वार करके उसे बुरी तरह घायल कर दिया। वैसे ही कई कोयलें लोमड़ी पर टूट पड़ीं। उन्होंने अपनी चोंच से वार करके उसे बुरी तरह घायल कर दिया। लोमडी वहाँ से जान बचाकर भाग गई।

प्रश्न 1.
लोमड़ी हीरक को बहलाकर कहाँ ले गई?
उत्तर :
लोमड़ी हीरक को बहलाकर वहाँ ले गई, जहाँ जाल बिछा हुआ था।

प्रश्न 2.
किसे लोमड़ी की मित्रता पर भरोसा था?
उत्तर :
हीरक को लोमड़ी की मित्रता पर भरोसा था।

प्रश्न 3.
किसने कहा- “मेरे दाँत टूट गए हैं”?
उत्तर :
लोमड़ी ने कहा-“मेरे दाँत टूट गए हैं।”

DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Question Answer - मित्रता

प्रश्न 4.
लोमड़ी ने बहाना बनाकर क्या किया?
उत्तर :
लोमड़ी ने बहाना बनाकर हीरक पर हमला कर दिया।

प्रश्न 5.
कोयल ने हीरक की जान कैसे बचाई?
उत्तर :
सलोनी अन्य कोयलों के साथ लोमड़ी पर टूट पड़ीं तथा उसे बुरी तरह घायल करके हीरक की जान बचाई।

शब्दार्थ :

  • सुगंध – खुशबू
  • सतर्क – सावधान
  • कोशिश – प्रयत्न
  • भरोसा – विश्वास
  • हमला – आक्रमण
  • चेतावनी – सावधान होने की सूचना
  • धूर्तता – चालाकी
  • उपाय – युक्ति
  • भूमि – ज़मीन
  • मुक्त – आज़ाद
  • पछतावा – अफसोस।

मित्रता Summary in Hindi

पाठ – परिचय :

‘मित्रता’ नामक कहानी सच्ची मित्रता पर आधारित है। इस पाठ में यह बताया गया है कि एक मित्र अपने प्रिय मित्र को मुसीबत से कैसे बचाता है।

DAV Class 4 Hindi Chapter 4 Question Answer - मित्रता

पाठ का सारांश :

सुंदर वन में आम का एक पुराना पेड़ था। उस पेड़ पर सलोनी कोयल रहती थी। कोयल के गीतों और आमों की सुगंध से सभी पक्षी उस पेड़ पर आया करते थे। आम के पेड़ के पास हरी घास और झाड़ियाँ थीं। एक दिन हीरक नामक हिरन वहाँ घास चरने आया था। सलोनी और हीरक की मित्रता हो गई। सलोनी उसे मीठे – मीठे आम देती, बदले में हीरक उसे पीठ पर बैठाकर सुंदर वन में घुमाता। वहाँ एक बूढ़ी लोमड़ी भी रहती थी। हीरक को देखकर उसके मुँह में पानी आ गया। हीरक लोमड़ी से सर्तक रहता, लेकिन धूर्त लोमड़ी हीरक का शिकार करने की ताक में रहती।

एक दिन सुंदर वन में कुछ शिकारियों ने जाल बिछा दिया। जाल देखकर लोमड़ी खुश हो गई कि अब हीरक का माँस खाने को मिलेगा। हीरक जाल में फँस गया। उसने लोमड़ी से जाल काटने को कहा, कितु लोमड़ी बहाना बनाकर उस पर हमला करना चाही। तभी सलोनी कई अन्य कोयलों के साथ लोमड़ी पर टूट पड़ी। सबने अपनी चोंच से वार करके उसे बुरी तरह घायल कर दिया। लोमड़ी अपनी जान बचाकर भाग गई। इधर हीरक को जाल से निकालने की समस्या थी। सलोनी ने उसे एक उपाय बताया। उसने कहा, “जब मैं सुबह गाऊँ तो आँख बंद् करके पेट फुलाकर भूमि पर लेट जाना। शिकारी तुम्हें मरा हुआ समझकर जब जाल उठाएँगे तब तुम जाल से भाग जाना।”

सुबह हुई। कोयल ने गीत गाया और हीरक ने वैसा ही किया जैसा कोयल ने कहा था। इस प्रकार मित्र की सहायता से हीरक जाल से मुक्त हो गया। कोयल ने एक सच्चे मित्र की तरह मित्रता निभाई।